Connect with us

कोरबा

गुरु पूर्णिमा पर भाजपा कोसाबाड़ी मंडल का सम्मान समारोह: भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने के लिए सामाजिक नवनिर्माण और गुरुकुल जैसी शिक्षा पद्धति को अपनाने की आवश्यकता

Published

on

“हम बदलेंगे, युग बदलेगा” का लिया संकल्प

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी मंडल द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर जिला कार्यालय ट्रांसपोर्ट नगर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी रहे। इस अवसर पर सामाजिक, धार्मिक, खेल और योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले गुरुजनों का शॉल, श्रीफल और गमछा भेंट कर अभिनंदन किया गया।

समारोह में सम्मानित गुरुजनों में प्रमुख रूप से योग शिक्षिका जया मिश्रा, उपाध्याय महाराज, डॉ. संतोष दास, ज्योतिषाचार्य मुरली वैष्णव, पुरोहित दिनेश महाराज, साकेत महाराज, कुसुम महाराज, लीलाधर पटेल, संत कुमार यादव, चंद्र कुमार, पुरुषोत्तम कर्ष, शैलेंद्र शर्मा, अशोक महाराज, सागर मानिकपुरी, कुमारी अश्वनी साहू (मार्शल आर्ट), गगन मानिकपुरी शामिल रहे।

“हम बदलेंगे, युग बदलेगा” का आह्वान

कार्यक्रम में वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने के लिए हमें सामाजिक नवनिर्माण और गुरुकुल जैसी शिक्षा पद्धति को अपनाने की आवश्यकता है। मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर ने कहा कि एक शिक्षित और जागरूक समाज ही मजबूत राष्ट्र की नींव रख सकता है।

समारोह में वरिष्ठ नेता दीप नारायण सोनी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पंकज सोनी, मंडल महामंत्री पुनिराम साहू, मिलाप राम बरेठ, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, पूर्व मंडल महामंत्री अजय विश्वकर्मा, पार्षद सुमन सोनी, दिनेश वैष्णव, लक्ष्मण श्रीवास, पवन सिन्हा, प्रताप सिंह कंवर, अजय चंद्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष श्रीधर द्विवेदी, प्यार साहू, मीरा सोनी, सरिता कौशिक; मंडल मंत्री गोपलाल राठिया, सरस्वती पटेल, राज मोहिनी भगत, शक्ति सिंह, स्वाति कश्यप; कार्यकारिणी सदस्य शिव जयसवाल, राजकुमार राठौर, अर्जुन गुप्ता, नीरज ठाकुर, मैनेजर दास महंत, भरत सोनी, मुन्ना साहू, प्रीति चौहान, किया सेन गुप्ता व अन्य कार्यकर्ताओं ने गुरुजनों के सम्मान में विशेष योगदान दिया।

समापन में लिया गया संकल्प

समारोह के अंत में सभी कार्यकर्ताओं और उपस्थितजनों ने “हम बदलेंगे, युग बदलेगा” का सामूहिक संकल्प लिया और गुरुजनों के आशीर्वाद से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कैदियों की सुविधों, स्वास्थ्य और विधिक सहायता की हुई गहन समीक्षा

Published

on

कोरबा। न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करने एवं बंदियों के मौलिक अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से संतोष शर्मा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में जिला जेल कोरबा का सघन निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य जेल में निरूद्ध कैदियों की स्थिति, उन्हें उपलब्ध करायी जा रही मूलभूत सुविधाओं की गुणवत्ता तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से दी जा रही सेवाओं की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करना था। निरीक्षण के दौरान बोर्ड सदस्यों ने जेल परिसर के विभिन्न हिस्सों का बारीकी से अवलोकन किया। उसमें कौदियों के बैरक, रसोईघर, स्वास्थ्य केन्द्र, स्वच्छता व्यवस्था तथा अन्य सामान्य उपयोग के स्थान शामिल रहे। अधिकारियों ने कौदियों से प्रत्यक्ष संवाद कर उसी समस्याओं आवश्यकताओं एवं दैनिक दिनचर्या की जानकारी प्राप्त की। भोजन की गुणवत्ता, पोषण मानकों, चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता, दवाईयों एवं चिकित्सकों की उपस्थिति, शिक्षा कर्यक्रमों जैसी गतिविधियों का भी आकलन किया गया। जेल लीगल एड क्लीनिक की कार्यप्रणाली की भी जांच की गयी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कैदियों को समय पर और सरल रूप से कानूनी सहायता प्राप्त हो रही है। इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश संतोष शर्मा के अध्यक्षता में जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि कैदियों के लिए स्वच्छ वातावरण, पौष्टिक भोजन, नियमित स्वास्थय परीक्षण एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं बिना किसी व्यवधान के सुनिश्चित की जाए। वहींं निरीक्षण के दौरान 17 महिला एवं 189 पुरूष बंदी जेल में रहे। इस संयुक्त निरीक्षण में सुश्री मयुरा गुप्ता, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कु. त्राप्ति कु. ग्रेसी – न्यायिक मजिस्टेट, प्रथम श्रेणी, ओमप्रकाश यादव- अपर कलेक्टर कोरबा, नीतिश िसह ठाकुर- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, विजय लक्ष्मी- लोक निर्माण विभाग, सी.के. सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी,  तामेश्वर उपाध्याय- जिला शिक्षा अधिकारी,  दिपेश भारती रोजगार अधिकारी, विनय कुमार उद्योग अधिकारी, मुकेश कुमार वेलफेयर अधिकारी एवं समाज कल्याण विभाग से उपसंचालक हरीश सक्सेना उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

ईएमटी पद हेतु अनंतिम मेरिट सूची जारी

Published

on

दावा आपत्ति 31 दिसंबर तक आमंत्रित

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरबा के द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत 102 महतारी एक्सप्रेस एम्बुलेंस हेतु इमरजेन्सी मेडिकल टेक्नीशियन ;ईएमटी के 14 पदों हेतु पात्र/अपात्र सूची प्रकाशन कर दिनांक 28.11.2025 को सायं पांच बजे तक दावा आपत्ति आमंत्रित की गई थी।
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कोरबा से प्राप्त जानकारी अनुसार दावा आपत्ति निराकरण पश्चात् दावा अपत्ति निराकरण सूची एवं अंनंतिम मेरिट सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा कोरबा जिले के शासकीय वेबसाईट www.korba.gov.in  मे सर्व संबंधितों के अवलोकनार्थ एवं दावा आपत्ति हेतु अपलोड़ कर दिया गया है। अनंतिम मेरिट सूची के समस्त कॉलमों का उम्मीद्वारों द्वारा सूक्ष्म अवलोकन कर दावा आपत्ति कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरबा में 31 दिसंबर 2025 समय 5ः00 बजे तक मय आवश्यक दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकते हैं।

Continue Reading

कोरबा

26 दिसम्बर को मनाया जाएगा वीर बाल दिवस

Published

on

स्कूल कॉलेजों में  विद्यार्थियों को सम्मिलित कर विविध गतिविधियां होंगी आयोजित

कोरबा। भारत सरकार द्वारा 26 दिसम्बर को दसवें सिक्ख गुरु गोविन्द सिंह  के पुत्रों साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के शहादत को राष्ट्रीय दिवस घोषित करते हुए 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस के रुप में मनाने का निर्णय लिया गया है। उक्त शहादत दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर विद्यालयों/महाविद्यालयों में विविध गतिविधियों का आयोजन करने के निर्देश दिए गए है। स्कूल -कॉलेज  के विद्यार्थियों को सम्मिलित करते हुए बाबा जोरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह के  शहादत की स्मृति में भाषण प्रतियोगिता सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending