छत्तीसगढ़
छाल परिक्षेत्र के औरानारा परिसर में मादा हाथी शावक का शव बरामद
पानी में डूबने से हुई मृत्यु की पुष्टि
धरमजयगढ़ । धरमजयगढ़ वनमंडल के छाल परिक्षेत्र अंतर्गत औरानारा परिसर में एक मादा जंगली हाथी शावक का शव बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि शावक की मृत्यु पानी में डूबने से हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही की गई।
जंगली मादा हाथी शावक को मृत अवस्था मिलने की सूचना पर वन अमला तत्काल पहुँचा स्थल
वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 अक्टूबर की शाम लगभग 4 बजे स्थानीय ग्रामीणों ने सराईमुड़ा तालाब (परिसर कक्ष क्रमांक 517 आर.एफ.) के किनारे जंगली मादा हाथी शावक को मृत अवस्था में देखा। सूचना मिलते ही छाल परिक्षेत्र का वन अमला और पशु चिकित्सा अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक निरीक्षण में यह अनुमान लगाया गया कि पानी में डूबने से शावक की मृत्यु हुई है। सूर्यास्त के कारण पोस्टमार्टम की कार्रवाई आज की गई।
शव विच्छेदन में शावक हाथी के मृत्यु का कारण पानी में डूबना पाया गया
29 अक्टूबर की सुबह वनमंडलाधिकारी, परिक्षेत्राधिकारी, वन अमला तथा जिला स्तर की तीन सदस्यीय पशु चिकित्सा अधिकारियों की टीम ने स्थल का निरीक्षण कर नियमानुसार शव विच्छेदन पोस्टमार्टम किया। पशु चिकित्सा टीम में धरमजयगढ़ के डॉ.विवेक नायक, रायगढ़ के डॉ.नरेंद्र नायक एवं छाल के डॉ.आशीष राठिया शामिल थे। सभी अधिकारियों की उपस्थिति में शव विच्छेदन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद मृत मादा हाथी शावक के शव को विधिवत रूप से दफनाया गया। पशु चिकित्सकों की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, मृत्यु का कारण पानी में डूबना पाया गया। वन विभाग के अनुसार, छाल परिक्षेत्र के औरानारा परिसर में पिछले कई दिनों से लगभग 22 हाथियों का दल विचरण कर रहा था। संभवतः यह मादा शावक अपने झुंड के साथ पानी पीने और जल क्रीड़ा के दौरान तालाब में गहराई तक जाने से डूब गई।
मानव-हाथी संघर्ष की रोकथाम के लिए वन अमले को निर्देश
इस संबंध में धरमजयगढ़ के डीएफओ जितेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि वन विभाग द्वारा घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। प्रारंभिक निष्कर्षों से प्रतीत होता है कि शावक की मृत्यु आकस्मिक रूप से पानी में डूबने से हुई है। फिलहाल हाथियों के दल पर सतत निगरानी रखी जा रही है और मानव-हाथी संघर्ष की रोकथाम के लिए वन अमले को विशेष सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि आसपास के ग्रामीणों को भी सतर्क रहने और हाथियों के झुंड से सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिए कहा गया है। किसी भी असामान्य स्थिति या घटना की तत्काल सूचना नजदीकी वन परिक्षेत्र कार्यालय को देने की अपील की गई है, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
छत्तीसगढ़
बलरामपुर में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का पुतला दहन:RSS-BJP पर अमर्यादित बयान के विरोध में भाजयुमो का प्रदर्शन
बलरामपुर,एजेंसी। बलरामपुर रामानुजगंज भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन किया।

यह विरोध प्रदर्शन खड़गे द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रति दिए गए अमर्यादित बयान के विरोध में किया गया। यह कार्यक्रम रामानुजगंज मंडल के आरागाही में आयोजित हुआ।

भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने फूंका मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला
खड़गे का पुतला दहन किया गया
यह जिला स्तरीय पुतला दहन कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के निर्देशानुसार और भाजयुमो जिलाध्यक्ष मंगलम पांडे के आह्वान पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो जिला महामंत्री नंदकिशोर गुप्ता ने किया, जबकि मंडल अध्यक्ष अर्पित जायसवाल ने इसकी अध्यक्षता की।
इस अवसर पर जिला महामंत्री नंदकिशोर गुप्ता, जिला मंत्री कृष्णा गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अर्पित जायसवाल, मंडल महामंत्री विक्रम गुप्ता, आकाश तिवारी, उपाध्यक्ष दिनेश यादव, दीपक गिरी, सोमारू मरावी, ईश्वर मल्लिक, आशीष चौबे, श्याम यादव, रविंद्र बड़ाल सहित भारतीय जनता पार्टी और युवा मोर्चा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोरबा
प्रेस क्लब ने साधना न्युज कोरबा ब्यूरो हेड रेणु जायसवाल का मनाया जन्मदिन

कोरबा। कोरबा की तेजतर्रार महिला पत्रकार एवं साधना न्युज एमपी/छत्तीसगढ़ की कोरबा जिला ब्यूरो हेड श्रीमती रेणु जायसवाल का आज 12 अप्रैल को जन्म दिन की खुशियां प्रेस क्लब तिलक भवन कोरबा में पत्रकारों ने मनाई। केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन का भी आज जन्म दिन था और प्रेस क्लब में उनका कार्यक्रम आयोजित था। प्रेस क्लब कोरबा ने लखनलाल देवांगन के जन्मदिन के साथ रेणु जायसवाल का भी जन्म दिन मनाया और केक काटकर तथा सदस्यों का मूंह मीठा कर उनके जन्म दिन की खुशियां मनाई। सदस्यों ने रेणु जायसवाल को स्वस्थ एवं सफल जीवन की शुभकामनाएं भी दीं। लखनलाल देवांगन एवं राजेन्द्र जायसवाल ने संयुक्त रूप से खुशियों का केक काटा और एक-दूसरे को खिलाकर जन्मदिन की बधाईंयां दी और एक-दूसरे के स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।



कोरबा
बचपन की टिकट:अशोक वाटिका में 10,000 से अधिक महिलाएं बचपन की यादों में खोईं
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पाण्डेय की अनुपम और अनोखी पहल से खेलों के माध्यम से महिलाओं को गुदगुदाया, घंटों तक रोमांच की दुनिया का कराया सफर
सरोज पाण्डेय ने कहा-धन्यवाद कोरबा, अपेक्षा से अधिक कार्यक्रम को बनाया सफल

कोरबा। 12 अप्रैल का दिन कोरबा के लिए एक ऐतिहासिक दिन था। भाजपा के दो धु्रवों के बीच एक तरह से शक्ति प्रदर्शन था। एक तरफ मंत्री लखनलाल देवांगन के जन्मदिन पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित था, तो दूसरी ओर कोरबा लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय का अशोक वाटिका में बपचन की टिकट का अद्भूत कार्यक्रम आयोजित था।

बचपन की टिकट कोरबा की महिलाओं के लिए एक अद्भूत अनुभव साबित हुआ। कोरबा के लिए ऐसा प्रथम बार कार्यक्रम महिलाओं के लिए आयोजित था, जिसमें 10,000 से अधिक महिलाओं ने अपनी भागीदारी निभाई।
सबसे अद्भूत और रोमांच का दृश्य उस समय देखने को मिला जब कोरबा की महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत और उनकी टीम वर्सेस बिलासपुर की महापौर श्रीमती पूजा विधानी और उनकी टीम के बीच कबड्डी खेली गई। रोमांच चरम पर था और तालियों की गड़गड़ाहट और हौसला के बीच कोरबा महापौर बिलासपुर की टीम को समेटने के लिए मैदान में उतरीं और कबड्डी…कबड्डी बोलते-बोलते बिलासपुर टीम के पाले में गई, लेकिन खुद पटकनी खा गईं।
बिलासपुर महापौर जब मैदान में कुदीं तो वे बैरंग लौट गईं। महिला पार्षदों ने दमखम दिखाया और दोनों टीम अपनी खेल प्रतिभा से एक-दूसरे पर भारी दिख रहे थे, लेकिन बाद में जजों ने दोनों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया, लेकिन बिलासपुर महापौर और उनकी टीम ने रोमांचक हंगामा किया और कहा-जीत हमारी हुई।
उपविजेता के रूप में नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा की टीम रही।


छत्तीसगढ़ी खेलों ने गुदगुदाया:बचपन की यादों में खोईं महिलाएं


सुश्री सरोज पाण्डेय की इस अद्भूत पहल से संध्या 5.00 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक अशोक वाटिका महिलाओं की भीड़ से आबाद रहा। ऐसा दृश्य कोरबा में पहली बार देखने को मिला। अलग-अलग खेलों के लिए जोन में बांटा गया था, जहां कबड्डी, खो-खो, जलेबी दौड़, फूगड़ी, बोरा दौड़, हौजी, सुआ नृत्य, रस्सी खींच, कुर्सी दौड़, गोटा, बिल्लस सहित कई रोमांचित छत्तीसगढ़ी खेलों में महिलाएं व्यस्त रहीं और अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर रही थीं। चारों तरफ उल्लास और उमंग का माहौल था। घर की जिम्मेदारियां, महिलाओं की व्यस्तता के बीच तीन घंटे सुकून के पल अशोक वाटिका में महिलाओं सहित युवतियां खेलों के माध्यम से बिताया और महिलाओं ने इसे रोमांच का अद्भूत उदाहरण बताया और सुश्री सरोज पाण्डेय को इस तरह के आयोजन के लिए हृदय से धन्यवाद दिया।
कई हस्तियां पहुंची थीं

कोरबा के लिए इस ऐतिहासिक और अनोखा कार्यक्रम -बपचन की टिकट को अनुभव करने, खेलने छत्तीसगढ़ की कई प्रतिभाएं यहां मौजूद थीं। सुश्री सरोज पाण्डेय के अलावा कोरबा महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, बिलासपुर महापौर श्रीमती पूजा विधानी, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता पाण्डेय सहित कई महिला प्रतिभाएं यहां रोमांच का अनुभव लिया और खुद बचपन में खो गईं।

पूजा विधानी ने कहा-महिलाओं के लिए सराहनीय कार्यक्रम

बिलासपुर महापौर ने कबड्डी में अपनी और टीम की प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरोज दीदी की सोच काफी प्रशंसनीय रहती है। बचपन की टिकट-कार्यक्रम का अनुभव वाकई में रोमांच पैदा कर गया। ऐसा आयोजन महिलाओं के लिए होते रहना चाहिए।
महिलाओं के बीच महिलाओं का प्रदर्शन नया अनुभव दे गया- कोरबा महापौर संजूदेवी राजपूत

कोरबा महापौर संजूदेवी राजपूत ने कबड्डी में टीम के साथ अपनी प्रतिभाएं दिखाईं। उन्होंने पत्रकारों से रू ब रू होकर कहा कि महिलाओं के बीच महिलाओं का खेल प्रदर्शन अद्भूत और अनोखा अनुभव दे गया। हमारी भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज दीदी का यह कार्यक्रम कोरबा के लिए ऐतिहासिक अनुभव दे गया। महिलाओं की अपार भीड़ के बीच खेलों ने हमें गुदगुदाया और सुकून दे गया। ऐसा कार्यक्रम महिलाओं के लिए होते रहना चाहिए। यह अनुभव महिलाओं के लिए खास रहा और घंटों तक हमारी महिलाएं जीवन की आपाधापी से दूर कुछ पल अपनों के साथ बीताया, बचपन की यादों में खोई रहीं।
अपेक्षा से कहीं अधिक सफल रहा कार्यक्रम, धन्यवाद कोरबा-सुश्री सरोज पाण्डेय

कार्यक्रम की संयोजिका सुश्री सरोज पाण्डेय ने बचपन की टिकट-कार्यक्रम में महिलाओं की इतनी बड़ी भागीदारी से काफी रोमांचित हुईं और मंच पर कहा- धन्यवाद कोरबा! इस कार्यक्रम को आपकी उपस्थिति ने अपेक्षा से अधिक सफल बनाया, हम कृतार्थ हैं।

बचपन की टिकट-एक कार्यक्रम ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, छत्तीसगढ़ी खेलों के प्रति पुनर्जागरण का संदेश था, महिलाओं के जीवन में आपाधापी के बीच सुकून के पल बिताने का अवसर था।
घर से निकलकर अपने लिए महिलाओं को जीने का सुअवसर प्रदान करना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था, जिसमें हम सफल हुए। कोरबा ने बता दिया कि हम इस तरह के कार्यक्रम को और आगे बढ़ाते रहें। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सहयोगियों के प्रति भी आभार व्यक्त किया। सखी-सहेली महिला समूह छत्तीसगढ़ के बैनर तले सरोज पाण्डेय के इस कार्यक्रम को सभी ने सराहा…।


टीम के सदस्यों से रू ब रू होते सरोज पाण्डेय

टीम के सदस्यों से रू ब रू होते भाजपा नेता
मशाल जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ

खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ मशाल जलाकर किया गया और मशाल रैली में मंत्री लखनलाल देवांगन, सुश्री सरोज पाण्डेय, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, व्यापारी प्रकोष्ठ के पूर्व जिला संयोजक विकास अग्रवाल, कोरबा महापौर संजूदेवी राजपूत, बिलासपुर महापौर पूजा विधानी, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार सहित कई हस्तियां शामिल हुईं।

पुरूस्कारों से विजेता टीमों के खिले चेहरे


इस अनुपम और अनोखी खेल प्रतियोगिता के समापन के बाद अतिथियों ने सभी विजेता टीम, खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। विजेताओं के चेहरों पर मुस्कान बिखर रही थी। एक ओर बचपन की यादें और दूसरी ओर जीत की खुशी चेहरों पर झलक रही थीं।





-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
