नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा
ब्रेकिंग – दुकान के बाहर रखे टायरो के ढेर में लगी आग….पास में। ट्रांसफार्मर और100 मीटर की दूरी पर पेट्रोल पंप…देखे पूरी खबर
संवाददाता साबीर अंसारी
बांकी मोगरा :- बांकी कटघोरा मुख्य मार्ग लंबी चाल के टायर दुकान के सामने रखे पुराने टायरो के ढेर में अचानक आग लग गई ।
देखते ही देखते आग इतनी भड़क गई कि इसपर काबू पाना मुश्किल हो गया और मुख्य सड़क पूरी तरह से बाधित होने के वजह से गाड़ियों की लंबी कतारें देखे जा रही है,,,।
घटनास्थल के सामने दुकानें, 100 मीटर की दूरी पर पेट्रोल पंप, और 500 मीटर की दूरी पर बाकी थाना, और बगल में ही ट्रांसफार्मर भी है। आग के लपटे इतने ऊंचे हो गए है कि 11 केवी का बिजली तार कभी भी टूट कर गिरने की संभावनाएं बनी हुई है, घटना स्थल के आस पास ढेर सारी बड़ी वाहने खड़ी है जो आग के लपेटे में आ सकते है।
आग केई खबर फैलते ही क्षेत्र से लोग घटनास्थल पहुंचने लगे और बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी है। दमकल को सूचना दी गई है जो जल्द ही घटनास्थल पहुंच सकती है।
- ट्रांसफार्मर के केबल जल चुके है, जल्द ही दमकल नहीं पहुंची तो ट्रांसफार्मर भी जल जाएगी।
पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर मौजूद है पर दोनों तरफ के भीड़ को सम्हालने और रास्ता रोकने के अलावा कुछ नहीं कर पा रही।
आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं, दुकान संचालक से बात करने पर स्पष्ट हो सकेगा कि आग कैसे लगी होगी, फिलहाल आग की बड़े लपटे के वजह से वहां तक पहुंच पाना अभी असंभव।
Uncategorized
बुनकर परिसर में हनुमान मंदिर निर्माण का भूमि पूजन,, बुनकर आयोग अध्यक्ष, एवं भाजपा जिला अध्यक्ष हुए शामिल,,,देखे पूरी खबर
संवाददाता साबीर अंसारी
बांकी मोंगरा :– आज दिनांक 06 अप्रैल भाजपा स्थापना दिवस पर मां नीरा हथकरघा बुनकर सहकारी समिति मर्यादित के परिसर में हनुमान मन्दिर निर्माण का भूमि पूजन का आयोजन विधि विधान से संपन्न किया गया।

कार्यक्रम की शुभारंभ अतिथियों को पुष्पगुच्छ से सम्मति कर किया गया, जिसके बाद हनुमान मंदिर निर्माण भूमि पूजन में विधि अनुसार पूजा अर्चना कर पंडित जी एवं अतिथियों के द्वारा शुभ मुहूर्त में नींव रखी गई। साथ ही अतिथियों द्वारा बुनकर समूह के महिलाओं के अच्छे कार्य के शुभकामनाएं देकर सम्बोधन कर उनकी हौसला अफजाई की।

कार्यक्रम में बुनकर समिति के मुख्य संचालक लक्ष्मी देवांगन व उनकी अर्धांगिनी, मुख्य अतिथि बुनकर आयोग के अध्यक्ष भोजराम देवांगन एवंभाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, निर्विरोध पार्षद नरेंद्र देवांगन, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री भागवत विश्वकर्मा, भाजपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष डॉ. विजय राठौर, विधायक प्रतिनिधि लक्खू शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष सूरज मिश्रा, नगर पालिका पूर्व अध्यक्षा शैल राठौर, वार्ड 13 के पार्षद अश्वनी मिश्रा एवं मंडल अध्यक्ष श्रवण कुमार, महिला समूह की संरक्षक छत बाई सहित बुनकर समूह की महिलाएं एवं अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थित रहे।

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा
जिले में खाद्यान वितरण की समस्याओं को लेकर जिला युवा कांग्रेस ने सौपा पत्र, 10 दिवस में वितरण का आश्वासन…..देखे पूरी खबर
संवाददाता साबीर अंसारी
बाँकी मोंगरा:– जिलेभर के क्षेत्र बाँकी मोंगरा, पौड़ी-उपरोड़ा, पताड़ी, कोरबा शहर में विगत 2-3 महीने से राशन वितरण ने लापरवाही एव पूरे जिले में लगभग 30%-40% हितग्राहियों को खाद्यान वितरण की माँग को लेकर नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास के नेतृत्व में एव युवा कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष विकाश सिंह एव राकेश पंकज के विशेष उपस्थिति में खाद्य शाखा के मुख्य अधिकारी के पास पत्र सौपा एव 10 दिवस में जनवरी,फ़रवरी,मार्च माह का वितरण करने के लिखित आश्वासन के पश्चात शांत हुए एव पत्र सौपा…!

आश्वासन के पश्चात शांत हुए कांग्रेसी 10 दिवस में वितरण करने के लिखित
इस अवसर पर प्रमुखरूप से पार्षद संदीप डहरिया,हेमंत साहनी,जनपद सदस्य अनिल खूटे,उपसरपंच विनोद उर्रे,जिला सचिव कमल किशोर चन्द्रा,अजीत बर्मन,बबलू मरवा,प्रमोद काकरे,धनंजय राठौड़, लक्की, सूरज, रोहन, आदिल, शुभम्, छोटू और अनेक साथी उपस्थित थे..!


Uncategorized
बांकीमोगरा ढपढब कथा में आए महिला का सोने का हार उड़ा ले गए चोर….थाने दर्ज कराई गई शिकायत…देखे पूरी खबर
संवाददाता साबीर अंसारी
कोरबा :– जिले के थाना बांकीमोगरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढपढब में आयोजित श्री हनुमत कथा में बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी हुई है इसी दौरान चोर भी अपना हाथ का सफाई दिखाने भीड़ में शामिल हो चुके है, और चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है।
बाँकी मोगरा में निवास करने वाले एवं क्षेत्र के कांग्रेसी जनप्रतिनिधि नवल किशोर पंडित की धर्मपत्नी अमिता पंडित अपनी पड़ोसियों के साथ कथा में शामिल हुई थी। कथा स्थल पर रोजाना दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं, इसी दौरान भीड़ का फायदा उठा कर चोर ने अमिता पंडित के गले का हार उड़ा लिया जिसकी कीमत लगभग 2 लाख 15000 रुपए बताए गए।

• कथा समाप्त होने के बाद पंडाल से बाहर निकलते वक्त भीड़ का फायदा उठाकर हार को किया होगा पार ।
• घटना के बाद पीड़िता द्वारा थाना बांकीमोगरा में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।
घटना का अहसास होने पर उन्होंने तत्काल अपने परिजनों और आसपास के लोगों को जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
