कोरबा
महिला बाल विकास विभाग में भ्रष्टाचार का मामला विधानसभा में गूंजा
रेडी टू ईट आपूर्ति के मामले में स्वसहायता समूहों के चयन में गड़बड़ी का आरोप: नेता प्रतिपक्ष महंत ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की
लक्ष्मी राजवाड़े के जवाब से असंतुष्ट दिखे महंत
मुद्दा गरमाया: देर तक विधानसभा में बवाल
कोरबा। महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा का कारनामा एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। रेडी टू ईट आपूर्ति के मामले में महिला स्वसहायता समूह के चयन में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए नेता प्रतिपक्ष एवं सक्ती विधायक डॉ. चरणदास महंत ने विधानसभा में मुद्दा उठाया और कहा कि पसान परियोजना में रेडी टू ईट की आपूर्ति करने महिला स्वसहायता समूह के चयन में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है और ऐसे महिला स्वसहायता समूह का चयन किया गया है, जो डिफाल्टर है। इससे साफ जाहीर होता है कि चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं लाई गई और भ्रष्ट कार्यशैली से चयन किया गया।
दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही पर अड़े रहे महंत
विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही 15 जुलाई को नेताप्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सदन में रेडी टू ईट एवं फोर्टिफाइड आटा आपूर्ति के मामले में सत्तापक्ष को जमकर घेरा और सत्तापक्ष तथा विपक्ष के बीच जमकर नोक-झोक हुई। ध्यानाकर्षण में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मामले को उठाते हुए गलत तरीके से स्वसहायता समूह के चयन का आरोप लगाया।
योजना में भारी भ्रष्टाचार का आरोप
डॉ. महंत ने योजना में भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और कहा कि गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए और सदन में ही इसकी घोषणा की जाए। नेता प्रतिपक्ष ने कहा-रेडी टू ईट और फोर्टिफाइड आटा आपूर्ति, केन्द्र प्रवर्तित योजना के तहत आदर्श स्व सहायता समूह के चयन के संबंध में सीईओ-जिला पंचायत की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। समिति द्वारा चयनित नामों को ही इसमें शामिल किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कोरबा जिले में आवेदन नहीं देने वाले समूह का ही चयन कर लिया गया है।
नम्बर का खेला गया खेल
डॉ. महंत ने आरोप लगाया पसान में लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह और जय मॉ महिला स्व सहायता समूह का आवेदन आया था, लेकिन जिसका आवेदन ही नहीं आया उसे रेडी टू ईट का काम दे दिया गया था। नियम एवं शर्तों से हटकर अधिकारियों ने नम्बर का खेल खेला और मनमाने तरीके से चयन किया। नेताप्रतिपक्ष ने कहा कि जिस महिला स्व सहायता समूह का चयन किया गया, वह डिफाल्टर है।
मंत्री के जवाब से असंतुष्ट दिखे नेता प्रतिपक्ष
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने ध्यानाकर्षण में जब यह मुद्दा उठाया और मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े से जवाब मांगा तो उन्होंने एक शब्दों में ही उत्तर दे दिया और कहा कि यह टंकण त्रुटि थी। जब यह प्रश्न में लगा तो महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा तरफ से भी विज्ञप्ति जारी की गई, जिसमें कहा गया- कि टंकण त्रुटि हुई है और बाद में पसान में रेडी टू ईट का काम मांॅ लक्ष्मी स्व सहायता समूह को दिया गया। विधानसभा में बवाल मचने के बाद कोरबा के अधिकारियों ने यू टर्न ले लिया और चयनित स्व सहायता समूह को हटाकर मॉं लक्ष्मी स्व सहायता समूह को चयनित किया गया। इस तरह से यू टर्न लेने से प्रमाणित होता है कि किस तरह महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा में मनमानी एवं भ्रष्ट कार्यशैली का बोलबाला है।
महिला एवं बाल विकास विभाग का यू-टर्न
चयनित महिला समूह को वेटिंग में डाला
पसान में अब रेडी टू ईट के लिए मां लक्ष्मी स्व सहायता समूह बैरा चयनित
रेडी टू ईट संचालन हेतु चयनित एवं प्रतिक्षा सूची में त्रुटि सुधार
हमेशा सुर्खियों में बना रहने वाला महिला एवं बाल विकास विभाग अपने चहेते लोगों को रेडी टू ईट का काम दिया गया था, लेकिन मॉ लक्ष्मी स्व सहायता समूह बैरा की महिलाओं ने महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यशैली पर प्रश्न उठाया था और मोर्चा खोल दिया था। मामला सार्वजनिक होने के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग ने अपनी मनमानी कार्यशैली को त्रुटि बताते हुए अंतत: यू-टर्न लिया और नियम एवं शर्तों में अधिक अंक पाने वाले मां लक्ष्मी स्व सहायता समूह बैरा को चयनित किया गया और जय मां दुर्गा स्व सहायता समूह को प्रतीक्षारत् सूची में डाला। कई जगह इस तरह के मामले प्रकाश में आ सकते हैं, जब जांच होगी।
कोरबा जिले के एकीकृत बाल विकास परियोजना पसान अंतर्गत रेडी टू ईट संचालन के लिए समूहों से परियोजना पसान अंतर्गत दिनांक 19.05.2025 को जय मां दुर्गा स्व सहायता समूह कर्री एवं 20.05.2025 को मां लक्ष्मी स्व सहायता समूह बैरा द्वारा दावा प्रस्तुत किया गया। उक्त समूहों से प्राप्त दावा/आपत्तियों का निराकरण पश्चात् समिति द्वारा अंतिम एवं प्रतीक्षारत् सूची तैयार कर मां लक्ष्मी स्व सहायता समूह बैरा को चयनित एवं जय मां दुर्गा स्व सहायता समूह को प्रतीक्षारत् किया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया उपरोक्तानुसार चयनित पत्रक के नीचे टीप में छ.ग.शासन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय महानदी भवन रायपुर छत्तीसगढ़ का पत्र क्रमांक एफ 3-55/2016/50(पार्ट) नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 24.03.2025 के सरल क्रमांक 3.2 के निर्देशानुसार आदर्श महिला स्व सहायता समूह खिरटी को चयनित किया जाता है का लेख टंकण त्रुटिवश हो गया है, जिसे सुधार कर आदर्श महिला स्व सहायता समूह खिरटी के स्थान पर मां लक्ष्मी स्व सहायता समूह बैरा पढ़ा जावे।
कोरबा
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का तृतीय महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह 29 मार्च को कोरबा में
कोरबा। छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का तृतीय महासम्मेलन की मेजबानी इस बार कोरबा कर रहा है। 29 मार्च को यह सम्मेलन टीपी नगर स्थित प्रदेश अखबार वितरक संघ कार्यालय परिसर में सम्पन्न होगा। महासम्मेलन को सफल बनाने छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ की जिला इकाई ने तैयारी प्रारंभ कर दी है। महासम्मेलन के साथ-साथ सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जा रहा है।
महासम्मेलन कार्यक्रम का शुभारंभ अपराह्न 3.30 बजे कोरबा विधायक एवं केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे, वहीं महासम्मेलन की अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में कोरबा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह, निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, भाजपा के प्रदेश मंत्री सुश्री ऋतु चौरसिया, पार्षद एवं भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री नरेन्द्र देवांगन, वार्ड पार्षद श्रीमती प्रेमलता बंजारे एवं पार्षद रामकुमार साहू होंगे। वक्ता के रूप में राष्ट्रीय वितरक महामंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामरक्षा सिंह संरक्षक पंकज भट्ट महामंत्री साकेश सैनी उत्तर प्रदेश प्रभारी राकेश अवस्थी श्रेष्ठ पासवान भागवत नारायण चौरसिया एवं , महाराष्ट्र राज्य वृत्तपत्र विक्रेता संघटना के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पाटनकर सचिव विनोदपन्नास उपाध्यक्ष दिनेश उईके एवं छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से प्रतिनिधि भी शामिल होंगे एवं छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पदमसिंह चंदेल होंगे। महासम्मेलन में अन्य प्रदेशों से पदाधिकारी शिरकत करेंगे।
समापन समारोह 29 मार्च को ही रात्रि 8.30 बजे होगा। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल होंगे, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश राठौर (शहर), मनोज चौहान (ग्रामीण), कांग्रेस प्रवक्ता सुरेश अग्रवाल, पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद कृपा राम साहू नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका निगम कोरबा , पार्षद , रवि चंदेल,पूर्व पार्षद अविनाश बंजारे उपस्थित रहेंगे।
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के कोरबा जिलाध्यक्ष विपेन्द्र साहू ने जिले के सभी ब्लाक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है, ताकि संघ को और मजबूत बना सकें एवं अखबार वितरकों के अधिकार पाने के अभियान को और मजबूती दे सकें।
श्रम विभाग एवं चिकित्सा कैम्प का आयोजन
परिसर में महासम्मेलन के दौरान श्रम विभाग का कैम्प भी लगेगा, जहां पर विभाग के अधिकारी-कर्मचारी समय 11:00 से अखबार वितरकों के श्रमिक कार्ड बनाएंगे, ताकि श्रम विभाग छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं का लाभ अखबार वितरकों को भी मिल सके। कोरबा के आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा अपनी टीम के साथ स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन करेंगे।
सम्मान समारोह का भी होगा आयोजन
अखबार वितरक संघ के तृतीय महासम्मेलन में लब्ध प्रतिष्ठित पत्रकारों एवं अखबार वितरकों के लिए सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा।
महासम्मेलन को सफल बनाने पदाधिकारियों की बैठक
महासम्मेलन को सफल बनाने कोरबा जिला इकाई के पदाधिकारियों ने आवश्यक बैठक की और सभी ने जी तोड़ मेहनत करने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष पदमसिंह चंदेल ने की। बैठक में प्रमुख रूप से जिला संरक्षक रेशम साहू, जिला अध्यक्ष विपेन्द्र साहू, सचिव जयसिंह नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, सहसचिव रायसिंह, कटघोरा इकाई प्रभारी बबलू यादव (कन्हैया) कटघोरा सचिव विजय दास पाली इकाई प्रभारी सुरेंद्र सिंह ठाकुर पाली सचिव संतराम पटेल पाली उपाध्यक्ष शंकर दीवान जमीनी पाली इकाई प्रभारी दीपक सचिव रविंदर मीडिया प्रभारी रामायण सिंह (रामा), कार्यक्रम संयोजक तपेश्वर राठौर, प्रवक्ता अनिल गिरी, दिलबाग, दिलीप, हर्ष, कृष्णा निर्मलकर, दीपक सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
कोरबा
माँ सर्वमंगला देवी का दिव्य दरबार सजा फूलों से:श्रद्धालुओं का मन प्रफूल्लित
सप्तमी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
कोरबा। चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन माँ कालरात्रि स्वरूपा माँ सर्वमंगला देवी की पूजा-अर्चना करने एवं दर्शन करने श्रद्धा का सैलाब देखने को मिला। आज प्रबंधन ने सप्तमी को माँ सर्वमंगला देवी का अभूतपूर्व अभिनंदन किया और माँ के दिव्य दरबार को विभिन्न प्रकार के सुगंधित फूल मालाओं का तोरण बनाकर अभूतपूर्व सजाया और माँ का दिव्य अभिनंदन किया।

माँ सर्वमंगला देवी के सजे दरबार से श्रद्धालुओं का मन अभूतपूर्व दृश्य से प्रफूल्लित हो उठा और ह्दय रोमांचित हो उठा। संध्या होते ही यह दृश्य और अतिसुंदर हो गया, मानो हम स्वर्ग में आ गए हैं, वैसे भी माँ सर्वमंगला देवी का परिसर पहुंचते ही मन में अजीब सी शांति का एहसास होता है और सारे विकार दूर हो कर मन सिर्फ माँ के आगोश में जाने का करता है। शांत वातावरण और दिव्य दृश्य मन और मस्तिष्क को आल्हादित करते हैं।
आज सप्तमी पर माँ कालरात्रि स्वरूपा की पूजा करने परिसर से लेकर लम्बी लाईन लगी हुई थी और श्रद्धालु धीरे-धीरे गर्भगृह पहुंचकर माता के श्रृंगारमय सजी मूर्ति का दर्शन कर तृप्त हो गए। सजीवरूपी माँ सर्वमंगला देवी अपने भक्तों का हर मनोकामना पूर्ण करती हैं, इसी विश्वास के साथ आज सप्तमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और माँ कालरात्रि स्वरूपा माँ सर्वमंगला देवी का दिव्य दर्शन कर अपने आपको धन्य मान रहे थे।

कल महाष्टमी पर भी रहेगी अभूतपूर्व भीड़

कल 26 मार्च चैत्र शुक्ल अष्टमी को महागौरी स्वरूपा माँ सर्वमंगला देवी की पूजा-अर्चना होगी और कल महाष्टमी पर माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या सबसे ज्यादा पहुंच सकती है।
माँ महागौरी की पूजा से धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है और कल महाष्टमी पर माँ महागौरी स्वरूपा माँ सर्वमंगला देवी की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालु धन और ऐश्वर्य के लिए आशीर्वाद मांगेंगे।
माँ महागौरी को सूजी का हलवा और फल अतिप्रिय हैं और भक्तगण सूजी का हलवा और फल अर्पण कर मनोवांछित फल प्राप्ति के लिए आशीर्वाद मांगेंगे।
मंदिर परिसर की सजावट से भावविभोर हो रहे श्रद्धालु- नमन पाण्डेय

माँ सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा के प्रबंधक/पुजारी एवं राजपुरोहित नमन पाण्डेय (नन्हा महाराज) ने बताया कि माता की असीम कृपा सभी पर बरसती है और माता के आशीर्वाद से परिसर को फूलों से सजाया गया है और दिव्य मनोकामना ज्योति कलशों के पुण्य तेज और फूलों की महक से दरबार ऐसा लग रहा है, मानो स्वर्ग का एहसास करा रहा हो। कल माँ महागौरी स्वरूपा माँ सर्वमंगला देवी की पूजा-अर्चना होगी और माँ महागौरी धन और ऐश्वर्य प्रदात्रि हैं। माँ महागौरी स्वरूपा की पूजा-अर्चना करने से घर में धन की कमी नहीं होती और परिवार खुशहाल और समृद्ध होता है।

कोरबा
कोरबा में 2 पक्ष सड़क पर भिड़े:पुरानी रंजिश में जमकर चले लात-घूंसे, दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज
कोरबा। कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के घंटाघर मुख्य रोड पर सरेआम मारपीट की घटना सामने आई है। दो पक्षों के बीच हुई इस झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह घटना मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक युवक की मुक्कों से जमकर पिटाई की जा रही है। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन कुछ देर बाद फिर विवाद शुरू हो गया।
मारपीट करने वालों में रवि शंकर सहित आसपास के रहने वाले अन्य लोग शामिल बताए जा रहे हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पुरानी रंजिश के कारण दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, कार्रवाई जारी
सिविल लाइन थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। मारपीट के वायरल वीडियो के आधार पर धारा 151 के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।
तीन दिन में तीसरी घटना, लोगों में दहशत
पिछले तीन दिनों में कोरबा में मारपीट की यह तीसरी घटना है। इससे पहले कोतवाली थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास एक कॉलोनी में शराब के नशे में एक युवक ने गार्ड की पिटाई की थी, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था।
इसके अलावा, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर नशे में स्कॉर्पियो चालक की कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते पिटाई की थी। उस मामले में भी पुलिस ने दोनों पक्षों पर कार्रवाई की थी।
घंटाघर पर हुई ताजा घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
