Connect with us

Uncategorized

प्रेस क्लब बाँकी मोगरा समेत शासकीय, अशासकीय, विद्यालय और चौक चौराहों में मनाया गया आजादी का जश्न,,, देखे एक झलक में….।

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

बाँकी मोगरा:– 15 अगस्त 79वे स्वतंत्रता दिवस पर पूरे देश के साथ साथ जिला कोरबा के बाकी मोगरा क्षेत्र में जगह जगह ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस हर्षौल्लास के साथ मनाया।

प्रेस क्लब बाकी मोगरा – देश के चौथे स्तंभ माने जाने वाले पत्रकार साथियों ने प्रेस क्लब भवन बाकी मोगरा में झंडा फहरा कर मनाया आजादी का महापर्व । प्रेस क्लब के संरक्षक विनोद साहू व अध्यक्ष निशांत झा द्वारा झंडा ऊंचा कर फहराया गया जहां प्रेस क्लब के समस्त साथीगण उपस्थित रहे।

रेस्ट हाउस चौक बाकी मोगरा – हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस पर बड़े उमंग से वरिष्ठ कांग्रेसियों द्वारा झंडा फहराया गया। मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा सांसद प्रतिनिधि प्रदीप अग्रवाल रहे, कार्यक्रम के संचालन कर्ता और आयोजन कर्ता मनीराम देवांगन की रही, मुख्य रूप से पूजा महंत, छत बाई चौहान, मोहन लदेर, छत राम, शाहिद, नसीम, शिशिर सिंहा, अजय, बूटू, नवीन, प्रेम श्रीवास व मुहल्ले वाशी उपस्थित रहे।

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा – के कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा, उपाध्यक्ष श्रीमती गायत्री कंवर, पालिका अधिकारी ज्योत्सना टोप्पो, पालिका के अधिकारीगण, कर्मचारीयो द्वारा झंडा फहराया गया। जहां पर भाज.यु.मो. छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, विधायक प्रतिनिधि लखपत शर्मा, गोवर्धन सिंह कंवर, वार्डो के पार्षद पार्षद व प्रतिनिधि और नगरवासी उपस्थित रहे।

मुस्लिम समाज – आजादी का जश्न मनाते हुए बाकी मोगरा के मदरसा जामे गौसिया में मुस्लिम समाज द्वारा झंडा फहराया गया, जहां समाज के संरक्षक सैयद इजहारुल हक मीर द्वारा झंडा ऊंचा कर फहराया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष मेराज खान की रही, मुस्लिम समाज गुरु ने हिंदुस्तान के हिफाजत, चैन, अमन, शांति के लिए दुआ की गई। राष्ट्रगान के बाद फातिहा कर मिठाई बाती गई।

बाकी मोगरा के मुख्य चौक मां सिद्धिदात्री मंदिर के प्रांगड़ में महिला समूह के द्वारा पूजा अर्चना कर झंडा फहराया गया तत्पश्चात राष्ट्रगान फिर प्रसाद वितरण कर समापन किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन कर्ता अशोक अग्रवाल द्वारा किया गया। महिला समूह, बच्चे व व्यापारीगण उपस्थित रहे।

पुलिस थाना बाँकी मोगरा – थाना परिसर के कार्यक्रम में थाने के समस्त स्टाफ की उपस्थित रहे, जहां थाने के एस आई एन एल टंडन द्वारा सुबह 08:00 बजे झंडा फहराया गया।

कांग्रेस कमेटी बांकीमोंगरा – द्वारा मुख्य चौक के पास झंडा फहराया गया जहां मुख्य अतिथि के रुप में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री हरीश परसाई शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस कमेटी के मंडल अध्यक्ष टिकाराम मनहर द्वारा की गई, कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा सांसद प्रतिनिधि प्रदीप अग्रवाल, राजेश मानिकपुरी, वार्ड पार्षद हेमंत साहनी, वार्ड पार्षद राजकुमार मिश्रा, नवलकिशोर पंडित, संजय आजाद, सुनील पांडे, संसद प्रतिनिधि मोहन लदेर, परमानंद सिंह, पूजा महंत, छत बाई चौहान, मनीराम, फिरोज गांधी, फिरोज अनंत सहित कांग्रेस महिला मोर्चा, युवा मोर्चा व वरिष्ठ कांग्रेसी उपस्थित रहे ।

वार्ड 15 कुदरी पारा – आंगनबाड़ी व स्वास्थ केंद्र में कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। जिसमें वार्ड के पार्षद मधुसूदन द्वारा झंडा फहराया गया, आसपास के मोहल्लेवासी, मितानिन, महिलागण, युवा साथी व कार्यकर्ताएं उपस्थित रहे।

बाॅंकीमोंगरा हनुमान चौक – भाजपा दल ने स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के उपस्थिति में झंडा फहराने का कार्यक्रम किया।

साथ ही क्षेत्र के सभी स्कूलों, अस्पताल, व गली मुहल्ले में धूमधाम से झंडा फहराया फिर राष्ट्रगान की सदाये गूंजी और पर्व मनाया, विद्यालय के छात्र छात्रों बच्चे व शिक्षकों द्वारा विशाल प्रभात रैलीया भी निकाली गई।

क्षेत्र के सभी नागरिकगण अपने अपने स्तर से आजादी का महापर्व बड़े उमंग और हर्षौल्लास के साथ मनाया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा

बांकीमोंगरा नगर पालिका अध्यक्षा सोनी विकास झा पहुंची माँ सिद्धिदात्री का आशीर्वाद लेने।…देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

बांकीमोंगरा:- चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर महानवमी के दिन बांकीमोंगरा क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। इस खास मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने मां सिद्धिदात्री मंदिर पहुँचकर माँ दुर्गा के नौवें स्वरूप, माँ सिद्धिदात्री की विशेष पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की खुशहाली व समृद्धि की कामना की।

सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। नगर पालिका अध्यक्ष जब मंदिर परिसर पहुँचे, तो वहां मौजूद श्रद्धालुओं और समिति के सदस्यों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। अध्यक्ष ने विधि-विधान से माता की आरती उतारी और क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना की।

इस दौरान मां सिद्धिदात्री मंदिर महिला समिति की सदस्यों द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। महिलाओं ने तिलक लगाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। समिति की महिलाओं ने इस मौके पर भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया था, जिससे पूरा वातावरण धर्ममय हो गया।

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती झा ने कहा कि माँ सिद्धिदात्री सभी को सुख, शांति और सिद्धि प्रदान करें। हमारे बांकीमोंगरा परिवार पर माता की कृपा सदैव बनी रहे, यही मेरी प्रार्थना है।” नवमी के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में कन्या भोज का आयोजन हुआ , इसके अलावा देर शाम से देर रात तक महाभंडारा का भी आयोजन हुआ जिसमें आसपास के भारी संख्या में श्रद्धालुगण महा भंडारा प्रसाद ग्रहण भी किया।

Continue Reading

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा

पार्षद अश्वनी मिश्रा ने की सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन सह मंच बनवाने की मांग, भूमि पूजन के बाद भी नहीं बन पाया भवन…देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

वार्ड क्रमांक 13 कटाईनार मुख्य चौक के पास सर्व सुविधा युक्त सामुदायिक भवन सह मंच का निर्माण कार्य स्वीकृति कराने वार्ड के पार्षद अश्वनी मिश्रा ने नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते हुए निवेदन किया।

बाँकी मोगरा :– वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद अश्वनी मिश्रा वैसे तो अपने सक्रियता और अपने क्षेत्र के विकाश के लिए सदैव तत्पर नजर आते है साथ ही अपने वार्ड के जनो के सुविधा के लिए इस बार सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन के लिए नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि उक्त स्थल पर कार्यों के होने का इंतजार कई वर्षों से पूरे वार्ड वासी कर रहे हैं यहां पूर्व में भी प्रतिनिधियों ने भरपूर प्रयास किया है, और तो और यहां भूमि पूजन भी किया जा चुका है पर अब तक निर्माण कार्य नहीं हो पाया।

कागज़ी योजना भी कई बार बनकर रह गई है, इस प्रकार की स्थितिया निर्मित होती रही है, नगर पालिका चुनाव में पार्षद व अध्यक्ष जी के द्वारा भी इस हृदय स्पर्शी कार्य को अतिशीघ्र पूर्ण विश्वास के साथ करा देने का वादा हमने किया था जिसकी पूर्ण जानकारी अध्यक्ष जी को भी है ।

कई बार सार्वजनिक रूप से सार्वजनिक कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतिनिधि जी के द्वारा भी आश्वासन दिया गया है।

पार्षद ने पत्र में लिखा कि हमारे क्षेत्र में सार्वजनिक कार्यक्रम हेतु भवन के नहीं होने से आर्थिक भार इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि हम वार्ड वासी बताने की स्थिति में नहीं है। हमारे क्षेत्र में अधिकांशतः ऐसे परिवार निवासरत हैं जिनका नौकरी से केवल जीवन यापन एवं बच्चों की पढ़ाई वह इलाज में सारे रुपए व्यय हो जाता है अगर इस परिस्थिति में विवाह या कोई कार्यक्रम कराना हो तो भवन के अभाव में कार्य करना अर्थात कर्ज के दबाव में आना होता है।

वर्तमान कार्यकाल में ही अन्य स्थानों पर सर्व सुविधा युक्त भवन का निर्माण भी किया जा रहा है, पर हमें यह जवाब देकर टाल दिया जाता है कि अत्यधिक राशि के भवन की मांग की जा रही है। पार्षद ने अपने कार्यक्षेत्र के सर्वसुविधा युक्त भवन के लिए पत्र में कहा कि अन्य स्थानों में स्वीकृति और मेरे वार्ड में अब तक भवन का नहीं मिलना समझ से परे है, जिसके लिए नाराजगी जाहिर करते हुए इस तरह की ऐसे किए जाने का कारण स्पष्टीकरण भी मांगा है

ज्ञापन की प्रतिलिपि अन्य जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को भी प्रेषित की गई।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला कलेक्टर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी जिला कोरबा बांकीमोंगरा।

अब देखना ये है कि वार्ड क्रमांक 13 को सर्वसुविधा युक्त भवन मिलता है या इस बार भी यह निर्माण कार्य कागजी कार्यवाही तक ही सिमट जाती है।

Continue Reading

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा

बाँकी मोंगरा – क्षेत्र में बिना नंबर और बेखौफ तेज गति चलने वाले ट्रैक्टरों पर सख्ती, ड्राइवरों के लाइसेंस जांच के की बात रखी पार्षद अश्वनी मिश्रा,,,देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

बांकीमोंगरा :– नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा क्षेत्र में बढ़ती सड़क सुरक्षा समस्याओं को लेकर थाना प्रभारी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। पत्र में बताया गया है कि क्षेत्र में बहुत से ऐसे ट्रैक्टर वाहन है जो बिना नंबर प्लेट के बेखौफ सड़कों पे दौड़ाए जा रहे हैं, जो दुर्घटनाओं को न्योता देने जैसा है। कोई भी अप्रिय घटना घटने के स्थिति में वाहनों की पहचान कर पाना मुश्किल हो सकता है।

पार्षद अशवनी मिश्रा ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि अधिकांश ट्रैक्टर चालक नियमों की अनदेखी करते हुए लापरवाही से वाहन चला रहे हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टरों के कारण हादसों के बाद जिम्मेदार वाहन का पता लगाना भी कठिन हो जाता है, और वाहन चालक इतने लापरवाही से अपनी वाहन को सड़क में चलाते है जैसे उन्हें कही से किसी तरह का डर ही नहीं है। इनका तेज गति और चाल देखकर यह प्रतीत होता है कि वाहन स्वामीयो ने अपनी गाड़ियों को चालक को खुली छूट दे रखी है इनको किसी तरह का डर नहीं है।

इस स्थिति को देखते हुए उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में चल रहे सभी ट्रैक्टरों पर अनिवार्य रूप से नंबर प्लेट लगवाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, ट्रैक्टर चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की जांच भी नियमित रूप से की जाए, ताकि नियमों का पालन हो और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

पार्षद ने इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई करने का अनुरोध करते हुए कहा है कि इससे क्षेत्र में दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सकता है और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677