Connect with us

छत्तीसगढ़

CGPSC घोटाला…रायपुर-महासमुंद समेत 5 ठिकानों पर CBI रेड:डॉक्टर के घर, कोचिंग-इंस्टीट्यूट और होटल में दबिश, डिजिटल एविडेंस जब्त, जल्द हो सकती है नई गिरफ्तारी

Published

on

रायपुर, एजेंसी। CGPSC भर्ती घोटाला केस में CBI की टीम ने बुधवार को रायपुर, महासमुंद समेत 5 ठिकानों पर छापा मारा। यह छापेमारी सरकारी डॉक्टर, कोचिंग इंस्टीट्यूट और एक निजी होटल की गई है। टीम को दस्तावेज समेत डिजिटल एविडेंस मिले हैं।

बताया जा रहा है कि, महासमुंद में अभ्यारण के गेस्ट हाउस, सरकारी डॉक्टर के घर, रायपुर के निजी होटल और कोचिंग इंस्टीट्यूट पर कार्रवाई की गई। छापेमारी में कई ऐसे क्लू मिले हैं, जिससे सिंडीकेट से जुड़े लोगों का खुलासा हो सकता है। उनकी भी जल्द गिरफ्तारी हो सकती है।

जानकारी के मुताबिक, घोटाले में कई बड़े लोग भी शामिल हैं, जो छात्रों के सिलेक्शन को लेकर दलाली का काम करते थे। CBI की टीम उन तक पहुंच गई है। इस रेड के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि CBI की टीम जल्द नई गिरफ्तारी करेगी।

इन नियुक्तियों के खिलाफ ननकी राम ने दायर की है याचिका

बता दें कि, CGPSC घोटाला मामले में CBI ने पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, नितेश सोनवानी और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर को जेल में बंद हैं।

VIP लोगों के रिश्तेदारों का चयन करने का आरोप

CBI के मुताबिक, सोनवानी के कार्यकाल में PSC में हुई भर्ती में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है। आरोप है कि, उन्होंने अपने कई करीबी रिश्तेदारों और कांग्रेस नेताओं और अधिकारियों के 18 रिश्तेदारों की नौकरी लगवाई है। जांच में पैसों के लेन-देन के पुख्ता सबूत मिले हैं।

जानिए CGPSC घोटाले के बारे में

CGPSC 2019 से 2022 तक की भर्ती में कुछ अभ्यर्थियों के चयन को लेकर विवाद है। EOW और अर्जुंदा पुलिस ने भ्रष्टाचार-अनियमितता के आरोप में केस दर्ज किया है। PSC ने 2020 में 175 पदों पर और 2021 में 171 पदों पर परीक्षा ली थी। इन्हीं भर्तियों को लेकर ज्यादा विवाद है।

आरोप है कि तत्कालीन चेयरमैन सोनवानी ने अपने रिश्तेदारों समेत कांग्रेसी नेता और ब्यूरोक्रेट्स के बच्चों की नौकरी लगवाई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

भारतीय सेना के शौर्य को सम्मान:रायपुर में कांग्रेस की तिरंगा यात्रा; शंकराचार्य बोले- सेना के विजय के लिए धार्मिक अनुष्ठान करेंगे

Published

on

रायपुर (एजेंसी)। भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तान के खिलाफ की गई सैन्य कार्रवाई के बाद पूरे देश में शौर्य और राष्ट्रभक्ति की लहर है। राजधानी रायपुर में कांग्रेस ने तिरंगा यात्रा निकाली।कालीबाड़ी में इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर कार्यकर्ताओं ने यात्रा शुरू की।

पीसीसी चीफ दीपक बैज के नेतृत्व में निकली यात्रा कोतवाली चौक, मालवीय रोड होते हुए जयस्तंभ चौक तक पहुंची। बैज ने कहा कि ये यात्रा आतंकवाद के खिलाफ है। तिरंगा देश की शान है। ये यात्रा हमने इसलिए निकाली है ताकि हमारी सेना का मनोबल बढ़े।

वहीं, ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सभी संत समाज देश के साथ है। सभी संत सेना के विजय के लिए धार्मिक अनुष्ठान करेंगे, अगले दो महीनों तक के सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए है।

इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर कांग्रेस ने तिरंगा यात्रा निकाली।

इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर कांग्रेस ने तिरंगा यात्रा निकाली।

देश के लिए संत समाज हुए एक

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि यह समय देश के साथ एकजुट होकर खड़े होने का है। देश का पराक्रम शत्रुओं का नाश करेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री और गृहमंत्री के साथ साथ भारतीय सेना के कार्यों की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि वे भारत की विजय के लिए धार्मिक अनुष्ठान भी सम्पन्न कराएंगे। वे स्वयं को युद्ध के लिए और सैन्य शिविर में सेवा कार्यों के लिए भी प्रस्तुत करते हैं।

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज

भारतीय सेना ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया

यह सैन्य कार्रवाई 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई थी, जिसमें 26 भारतीय पर्यटकों की मौत हुई थी। इसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान-ऑक्युपाइड कश्मीर (PoK) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल से हमला किया। इस ऑपरेशन में कई आतंकी कैंप तबाह कर दिए गए, जिसे भारत ने दुश्मनों को सीधी चेतावनी के रूप में देखा।

Continue Reading

कोरबा

पीपल के पेड़ के नीचे लगी CM साय की चौपाल, अचानक सक्ती जिले के बंदोरा गांव में उतरा हेलीकॉप्टर, ग्रामीणों ने किया स्वागत

Published

on

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अचानक औचक निरीक्षण पर सक्ती पहुंचे।

सक्ती/ पाली । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अचानक औचक निरीक्षण पर सक्ती पहुंचे। उनके हेलीकाप्टर की पहली लैंडिंग सक्ती जिले के बंदौरा गांव मे हुई है। CM को देखकर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए थे। मुख्यमंत्री ने करीगांव  में पीपल के पेड़ के नीचे खाट पर बैठकर चौपाल लगाई और ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।

करिगांव की महिलाओं ने मुख्यमंत्री की आरती की, हल्दी चावल का तिलक लगाकर और कमल का फूल देकर स्वागत किया। यहां पर सीएम ने लोगों की समस्याओं को सुना है। ग्रामीणों ने भी मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। सीएम के साथ मौके पर आला- अधिकारी मौजूद है। 

PunjabKesari

मुख्यमंत्री पाली के मदनपुर पहुंचे और आम लोगो की फरियाद सुनेंगे। सीएम साय अधिकारियो की जांजगीर चापा में विभागीय बैठक लेंगे। मुख्यमंत्री के आने की जानकारी लगते ही प्रशासन की टीम मदनपुर पहुंची और बाकि अधिकारी जांजगीर रवाना हो गई। 

PunjabKesari

करिगाँव में सीएम साय ने नया पंचायत भवन बनाने की घोषणा की। करिगांव में सप्ताह में एक दिन पटवारी कार्यालय लगेगा। गांव में स्थित देवी मंदिर का सौंदर्यीकरण होगा। गांव में अवैध भूमि कब्जे शिकायतों की जांच के बाद कार्रवाई होगी।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

बालोद में खड़े ट्रक से टकराई बस, कंडक्टर की मौत:12 यात्री घायल, ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा

Published

on

बालोद,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जगदलपुर से रायपुर जा रही महिंद्रा कंपनी की बस खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। करीब 12 यात्री घायल हुए हैं। घायलों का धमतरी में इलाज चल रहा है।

घटना रात 3 से 4 बजे के बीच की है। हादसे के समय अधिकतर यात्री सो रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के शीशे टूट गए और यात्री इधर-उधर गिरने लगे। घायलों को धमतरी जिला अस्पताल और क्रिश्चियन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कुछ गंभीर घायलों को रेफर किया जा सकता है।

हादसे के समय अधिकतर यात्री सो रहे थे।

हादसे के समय अधिकतर यात्री सो रहे थे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के अनुसार, प्रथम दृष्टया चालक को हल्की नींद आने से यह हादसा हुआ। स्थानीय थाने को सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के डेंजर जोन में हुआ है।

सुबह 3-4 बजे बस खड़े ट्रक से टकराई गई।

सुबह 3-4 बजे बस खड़े ट्रक से टकराई गई।

Continue Reading
Advertisement

Trending