Connect with us

खेल

मानसिक और बौद्धिक विकास का प्रभावी माध्यम शतरंज का खेल: महोबे

Published

on

जांजगीर। बच्चों में बौद्धिक विकास, एकाग्रता, अनुशासन और रणनीतिक सोच को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अंडर-10, अंडर-15 और अंडर-19 आयु वर्ग की राज्य स्तरीय एकदिवसीय रैपिड शतरंज प्रतियोगिता होटल हरियाली हेरिटेज में गरिमामय वातावरण में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जांजगीर-चांपा, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सक्ती, बलौदाबाजार, अंबिकापुर, जशपुर, दुर्ग और बस्तर सहित विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में बालक और बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मुकाबले रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे रहे। उन्होंने कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि बच्चों के मानसिक और बौद्धिक विकास का प्रभावी माध्यम है, जो धैर्य, अनुशासन, तार्किक सोच और सही निर्णय क्षमता को विकसित करता है। समापन अवसर पर एसडीएम और जिला खेल अधिकारी सुब्रत प्रधान, डॉ. रुचि गुलाबानी और विमल मानिकपुर ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और नकद राशि देकर सम्मानित किया। आयोजन में जिला शतरंज संघ अध्यक्ष देवेंद्र राठौर, उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव, सचिव गिरधर गोपाल और कोषाध्यक्ष लोकेश यादव का विशेष योगदान रहा।

अंडर-10 बालक वर्ग में वेदांश यादव प्रथम, आयांश फुल्लर द्वितीय और हृधान मावलंकर तृतीय रहे। बालिका वर्ग में अनिरुद्धि अनंत प्रथम, सिद्धि सराफ द्वितीय और अनिका साहू तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-15 बालक वर्ग में प्रभमन सिंह प्रथम, रिमेश कालो द्वितीय और शुभम कुमार साहू तृतीय रहे। बालिका वर्ग में संबोधि सिंह प्रथम, निधि ध्रुववंशी द्वितीय और अन्वेषा राठौर तृतीय रहीं। अंडर-19 बालक वर्ग में गगन साहू प्रथम, भुवनेश्वर सिंह द्वितीय और प्रथम राठौर तृतीय रहे। बालिका वर्ग में जसमन कौर प्रथम, इशिका साहू द्वितीय और अदिति बसंत तृतीय स्थान पर रहीं।

विशेष पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ यंगेस्ट खिलाड़ी सक्षम गुलाबानी, सर्वश्रेष्ठ जांजगीर-चांपा खिलाड़ी विनायक मिश्रा और दिव्यांग खिलाड़ी साध्य केशरवानी सम्मानित हुए। विद्यालय स्तर पर सैनिक स्कूल अंबिकापुर प्रथम, जैन पब्लिक स्कूल कोरबा और लोटस पब्लिक स्कूल जांजगीर-चांपा द्वितीय तथा गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल जांजगीर-चांपा तृतीय स्थान पर रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

21वे वर्ष में प्रवेश करेगा स्व. केएल मेहता स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट, चरम पर होगा रोमांच

Published

on

कोरबा प्रेस क्लब द्वारा 16 फरवरी से किया जाएगा आयोजन

कोरबा। ऊर्जाधानी कोरबा के साथ ही पूरे छत्तीसगढ़ में टेनिस बॉल क्रिकेट के सबसे बड़े आयोजनों में शामिल। स्व. केएल मेहता स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का मंच सज चुका है। कोरबा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट इस बार अपने 21वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस वर्ष क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर होगा। कोरबा प्रेस क्लब ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है।


फिलहाल 16 फरवरी से लेकर 2 मार्च के मध्य इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष में घंटाघर ओपन थिएटर के मैदान को तैयार किया गया है। जहां फ्लड लाइट मैचेस होंगे। जिन्हें शाम ढलने के बाद दूधिया रोशनी में खेला जाता है। इस वर्ष टूर्नामेंट के आयोजन के लिए कोरबा प्रेस क्लब के प्रबंधकारिणी द्वारा खास तैयारी की गई है।

कॉर्पोरेट घरानो के साथ प्रशासन की टीमें होंगी शामिल

यह टूर्नामेंट कॉर्पोरेट घरानो के साथ ही समस्त सरकारी विभागों को एक मंच पर लेकर आता है। स्व. केएल मेहता स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में बालको, एनटीपीसी, सीएसईबी और अडानी पावर जैसे सार्वजनिक और औद्योगिक उपक्रम शामिल होंगे। इसके अलावा जिला प्रशासन, एसपी 11, मेयर 11 सहित समस्त सरकारी विभागों की टीमें टूर्नामेंट में शिरकत करती हैं। टूर्नामेंट न सिर्फ विभागों में बल्कि सभी वर्ग में बेहद लोकप्रिय है। जिसका प्रत्येक वर्ष दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है।

पूरे टूर्नामेंट में ईनामो की बौछार

स्व. केएल मेहता स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट जितना लोकप्रिय है। उतने ही भव्य इसका आयोजन किया जाता है। टूर्नामेंट के प्रत्येक मैच में हारने और जीतने वाली दोनों टीमों के सभी खिलाड़ियों, कोच और अतिरिक्त खिलाड़ियों को भी आकर्षक पुरस्कार प्रदान किया जाता है। टूर्नामेंट के अंत में भी कई खास इनाम खिलाड़ियों को प्रदान किए जाते हैं। प्रत्येक वर्ष टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण भी किया जाता है। इस वर्ष भी यूट्यूब चैनल पर टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण होगा। जिसे एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मैदान पर भी प्रसारित किया जाएगा।

Continue Reading

कोरबा

शासकीय महाविद्यालय करतला द्वारा परिक्षेत्र स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता पुरुष का आयोजन हुआ

Published

on

कोरबा/करतला। शासकीय महाविद्यालय करतला द्वारा परिक्षेत्र स्तरीय खो-खो पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन स्वामी आत्मानंद स्कूल स्टेडियम करतला में किया गया। प्रतियोगिता में कोरबा जिले से 5 टीमों में शासकीय ई. वी. पी. जी. महाविद्यालय कोरबा,स्वर्गीय प्यारेलाल कंवर शासकीय महाविद्यालय भैंसमा , शासकीय महाविद्यालय पाली, शासकीय महाविद्यालय करतला , कमला नेहरू महाविद्यालय- कोरबा ने सहयोगिता की। परिक्षेत्र स्तरीय खो- खो प्रतियोगिता (पुरुष) का फाइनल मैच शासकीय ईवीपीजी महाविद्यालय कोरबा एवं स्वर्गीय प्यारेलाल कंवर शासकीय महाविद्यालय भैंसमा के मध्य हुआ । दोनों के बीच काफी रोमांचक मैच हुआ , प्रतियोगिता के विजेता शासकीय महाविद्यालय भैंसमा की टीम एवं उपविजेता पीजी कॉलेज कोरबा की टीम रही। कार्यक्रम के मुख्य अभ्यागत समाजसेवी आकाश कुमार सक्सेना एवं अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य मृगेश कुमार यादव ने की। वरिष्ठ क्रीड़ाधिकारी बोगीशंकर राव कार्यक्रम को सफलता पूर्वक मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य श्री मृगेश कुमार यादव ने छात्रों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि खो खो भारत की मिट्टी से जुड़ा खेल है एवं इसमें सहभागिता करना गौरव का विषय है। मुख्य अतिथि के रूप में आकाश सक्सेना उपस्थित रहे । उन्होंने खेलों को जीवन का अनिवार्य अंग बताया। मंच संचालन डॉ. संजय कुमार यादव ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संपूर्ण महाविद्यालय ने अपना सहयोग प्रदान किया । संपूर्ण आयोजन का नेतृत्व डॉ. सपना मिश्रा एवं आकाश यादव के द्वारा किया गया। परिक्षेत्र स्तरीय आयोजक महाविद्यालय करतला के द्वारा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए सभी महाविद्यालय से चयनित खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। तत्पश्चात कोरबा जिले से राज्य स्तरीय टीम अंबागढ़ चौकी में सहभागिता करेगी।

Continue Reading

खेल

एशिया लेजेंड्स कप-2026 में छत्तीसगढ़ के तीन खिलाड़ी सिलेक्ट:जतिन सक्सेना, कलीम खान और चंद्रशेखर खुंटे का हुआ चयन, चियांगमई और बैंकॉक में होगा आयोजन

Published

on

बिलासपुर,एजेंसी। एशिया लेजेंड्स कप 2026 का आयोजन चियांगमई और बैंकॉक में किया जा रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय स्तर की टूर्नामेंट के लिए छत्तीसगढ़ के तीन होनहार खिलाड़ियों का चयन भारतीय लीजेंड्स क्रिकेट टीम में किया गया।

बोर्ड ऑफ वेटरन क्रिकेट इन इंडिया की ओर से जारी सूची में छत्तीसगढ़ के जतिन सक्सेना, मोहम्मद कलीम खान और चंद्रशेखर खुटे को टीम में जगह मिली है। यह छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है कि इंटरनेशनल स्तर पर तीन खिलाड़ियों को मौका मिला है। उनका सिलेक्शन उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन और अनुभव के आधार पर किया गया है।

भारतीय लेजेंड्स टीम में शामिल जतिन सक्सेना, मोहम्मद कलीम खान और चंद्रशेखर खुंटे ने बीते सालों में अपने बेहतर प्रदर्शन से राज्य और देश स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। तीनों खिलाड़ियों के सिलेक्शन पर छत्तीसगढ़ बैडमिंटन क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रॉबिन कुमार और सचिव तरुणेश परिहार ने खुशी जताई है।

उन्होंने कहा कि एशिया लेजेंड्स कप 2026 में इन खिलाड़ियों के शामिल होने से भारतीय लेजेंड्स टीम को मजबूती मिलेगी और प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर और रोशन होगा। उन्होंने तीनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ के लिए ऑल इंडिया और लेजेंड्स लीग में इन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था, उसी आधार पर उनका चयन किया गया है।

जतिन सक्सेना मूलतः भिलाई के निवासी हैं और वर्तमान में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। क्रिकेट में उनका करियर काफी समृद्ध रहा है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है।

जतिन को बनाया उपकप्तान

पिछले साल बीवीसीआई से जुड़े आईवीपीएल टूर्नामेंट में उन्होंने शानदार शतक लगाया था। इसके अलावा उत्तराखंड में हुई ऑल इंडिया प्रतियोगिताओं में वे मैन ऑफ द सीरीज और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उनके अनुभव और लगातार बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें भारतीय लेजेंड्स टीम में स्पेशलिस्ट बल्लेबाज़ के साथ-साथ उपकप्तान की जिम्मेदारी भी दी गई है।

कलीम खान ने लिए सर्वाधिक विकेट

मोहम्मद कलीम खान इस समय छत्तीसगढ़ पुलिस में निरीक्षक के पद पर पदस्थ हैं। पिछले कुछ सालों में उनकी गेंदबाज़ी ने उन्हें देशभर में पहचान दिलाई है। बीवीसीआई के ऑल इंडिया टूर्नामेंट, लेजेंड्स लीग 90 और ऑल इंडिया जैसी प्रतियोगिताओं में उन्होंने पूरे देश में सबसे ज़्यादा विकेट लेकर अपनी प्रतिभा साबित की है।

उन्होंने कुल 22 मैचों में 40 से अधिक विकेट हासिल किए, जो कि टूर्नामेंट में सर्वाधिक रहा। वे छत्तीसगढ़ लेजेंड्स टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। साथ ही उनकी कप्तानी में टीम ईस्ट जोन चैंपियन बनी थी। उनके शानदार आल राउंड प्रदर्शन और गेंदबाज़ी के आधार पर उनका चयन भारतीय लेजेंड्स टीम में किया गया है।

चंद्रशेखर खुंटे ने छत्तीसगढ़ लेजेंड्स लीग में बनाए सर्वाधिक रन

चंद्रशेखर खुटे वर्तमान में छत्तीसगढ़ फॉरेस्ट विभाग में कार्यरत हैं। क्रिकेट के साथ-साथ नौकरी करते हुए उन्होंने अपनी प्रतिभा को लगातार निखारा है। पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ लेजेंड्स लीग में वे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे और उन्हें प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।

ऑल इंडिया और रीजनल स्तर पर भी उन्होंने बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन किया। बल्लेबाज़ी के साथ-साथ गेंदबाज़ी और फील्डिंग में भी उनका उल्लेखनीय योगदान रहा। इसी निरंतर प्रदर्शन के चलते उनका चयन भारतीय लेजेंड्स क्रिकेट टीम में हुआ है।

Continue Reading
Advertisement

Trending