Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़- पेट्रोल पंपों में दूसरे दिन भी भीड़:निजी कंपनी ने फ्यूल की कीमत ₹5 बढ़ाई, रायपुर में 35, बिलासपुर में 9 पंप ड्राई

Published

on

रायपुर, एजेंसी। देशभर में पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 103.58 रुपए पर लीटर पेट्रोल मिल रहा, डीजल की कीमत 96.57 रुपए है। लेकिन निजी कंपनी जियो ने 5 रुपए लीटर तक रेट बढ़ाया है।

सुबह से ही कई फ्यूल स्टेशनों पर दूसरे दिन भी गाड़ियों की लंबी लाइन लगी है, कई पंप बंद भी है। छत्तीसगढ़ के अधिकांश शहरों में यही हालात है। प्रशासन का दावा है कि, अफवाहों के चलते लोग सामान्य से ज्यादा पेट्रोल-डीजल भरवा रहे हैं।

खाद्य सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले ने जानकारी दी कि, प्रदेश में टोटल 2516 पेट्रोल/डीजल पंप हैं। रायपुर शहर में 326 पंप हैं, जिनमें से 35 पंप ड्राई आउट हैं। बिलासपुर शहर में टोटल 156 पंप हैं, जिनमें से 9 पंप ड्राई है। वहीं, कोरबा में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

ये तस्वीर रायपुर शहर के अलग-अलग जगहों की है, जहां पंपों के बाहर लंबी लाइन लगी रही।

ये तस्वीर रायपुर शहर के अलग-अलग जगहों की है, जहां पंपों के बाहर लंबी लाइन लगी रही।

रायपुर बिलासपुर में कई पंप ड्राई हो गए हैं।

रायपुर बिलासपुर में कई पंप ड्राई हो गए हैं।

अन्य चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं

डीजल के दाम बढ़ने का सीधा असर आम आदमी की जेब और किचन पर पड़ता है। इसे ऐसे समझिए:

  • मालभाड़ा बढ़ेगा: ट्रक और टेम्पो का किराया बढ़ जाएगा, जिससे दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियां, फल और राशन महंगे हो सकते हैं।
  • खेती की लागत: ट्रैक्टर और पंपिंग सेट चलाने के लिए किसानों को ज्यादा खर्च करना होगा, जिससे अनाज की लागत बढ़ सकती है।
  • बस-ऑटो का किराया: सार्वजनिक परिवहन और स्कूल बसों के किराए में भी इजाफा देखने को मिल सकता है।

ब्लैक मार्केटिंग हो तो इस नंबर पर कॉल करें

रायपुर कलेक्टर ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। शहर में यदि पेट्रोल की ब्लैक मार्केटिंग हो रही हो तो कलेक्टर कॉल सेंटर के नंबर 9977222564, 9977222574, 9977222584 और 9977222594 पर जानकारी दे सकतें हैं।

बिलासपुर में IOCL के पंपों पर ज्यादा दबाव

बिलासपुर में IOCL कंपनी के पेट्रोल पंप में ज्यादा दबाव है। यहां पेट्रोल की बिक्री 1.37 लाख लीटर से बढ़कर 1.69 लाख लीटर पहुंच गई। यानी करीब 24% बढ़ोतरी हुई।

डीजल की बिक्री 1.50 लाख लीटर से बढ़कर 2.08 लाख लीटर हो गई, जो करीब 39% ज्यादा है।

बीपीसीएल में पेट्रोल की बिक्री 8% और डीजल की 8.3% बढ़ी। एचपीसीएल में पेट्रोल की बिक्री 10% और डीजल की मांग 14% तक बढ़ी।

दरअसल पेट्रोल-डीजल खत्म होने की आशंका में लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन भरवा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में डीजल की बिक्री 22% और पेट्रोल की बिक्री 16% से ज्यादा बढ़ गई है।

रायपुर में पुलिस हेल्पलाइन नंबर लगाए गए

रायपुर – पेट्रोल पंप संचालकों और कर्मचारियों की सुरक्षा, इमरजेंसी सिचवेशन में तुरंत पुलिस हेल्प के लिए कॉन्टैक्ट नंबर लगाए गए हैं।

रायपुर में 35, बिलासपुर में 13 पंप ड्राई

खाद्य सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले ने जानकारी दी कि प्रदेश में टोटल 2516 पेट्रोल/डीजल पंप संचालित हैं। रायपुर शहर में 326 पंप हैं, जिनमें से 35 पंप अस्थायी रूप से ड्राई आउट हैं। बिलासपुर शहर में टोटल 156 पंप हैं, जिनमें से 13 पंप ड्राई आउट हैं।

ब्लैक मार्केटिंग हो तो इस नंबर पर कॉल करें

रायपुर कलेक्टर ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। शहर में यदि पेट्रोल की ब्लैक मार्केटिंग हो रही हो तो कलेक्टर कॉल सेंटर के नंबर 9977222564, 9977222574, 9977222584 और 9977222594 पर जानकारी दे सकतें हैं।

अन्य बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल का रेट

रायपुर- पेट्रोल 103.58 रुपए, डीजल- 96.57 रुपए

बिलासपुर- पेट्रोल 104.26 रुपए, 97.25 रुपए

अंबिकापुर – पेट्रोल 104.60 रुपए, डीजल – 97.66 रुपए

रायगढ़ – पेट्रोल 104.53 रुपए, डीजल – 97.52 रुपए

जगदलपुर – पेट्रोल 105.22 रुपए, डीजल – 98.22 रुपए

अफवाहों पर भरोसा न करने की अपील

शहर में इस स्थिति को देखते हुए गुरुवार (15 मई) को रायपुर कलेक्टर ने पेट्रोल पंप एसोसिएशन और तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की थी, जिसमें अधिकारियों ने साफ कहा कि पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और किसी तरह की कमी नहीं है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर भरोसा न करें और घबराकर ज्यादा ईंधन न खरीदें।

पेट्रोल की सप्लाई लगातार जारी रहने का दावा

कलेक्टर ने सप्लाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए डिपो से 24 घंटे पेट्रोल सप्लाई करने के निर्देश दिए हैं। पहले टैंकरों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक ही एंट्री मिलती थी, लेकिन अब लगातार सप्लाई जारी रखने का फैसला लिया गया है, ताकि पंपों पर दबाव कम हो सके।

दूसरी ओर कई लोगों का कहना है कि शहर के कुछ पेट्रोल पंपों पर ईंधन नहीं मिल रहा है, इसलिए वे लाइन में लगने को मजबूर हैं।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्यों हुई बढ़ोतरी?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव है। ईरान और अमेरिका की जंग शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर थे जो अब बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं।

क्रूड की कीमतें बढ़ने से तेल कंपनियां दबाव में थीं। इसलिए कंपनियों ने घाटे की भरपाई के लिए यह कदम उठाया है। अगर कच्चे तेल की कीमतों में लंबे समय तक तेजी बनी रहती है तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें और भी बढ़ाई जा सकती हैं।

Continue Reading

कोरबा

कलेक्टर के सख्त निर्देश:नल से पानी आने पर ही होगा जल जीवन मिशन के कार्यों का भुगतान

Published

on

कोरबा। जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में कलेक्टर ने लोक स्वास्थय यांत्रिकी विभाग को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत पूर्ण हो चुके कार्यों को संबंधित ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाए तथा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) उनका क्रॉस वेरिफिकेशन करें।
उन्होंने निर्देश दिए कि मार्च 2028 तक सभी लंबित कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जिन योजनाओं में नल से नियमित रूप से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होगी, उन्हीं कार्यों का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने ग्राम स्तर पर जल एवं स्वच्छता समितियों की नियमित बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए।
पाली के वनांचल क्षेत्र में योजना की दुर्गति
कोरबा जिले के पाली ब्लाक के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के कार्यों की दुर्गति है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड कोरबा के कार्यपालन अभियंता रमन उरांव को जानकारी देने के बाद भी साल भर से निरीक्षण करने का समय तक नहीं मिला। क्षेत्र में काम करने वाले ठेकेदारों ने केन्द्र की इस महत्वाकांक्षी योजना का बंटाधार कर दिया है और यदि सही जांच कराई जाए तो करोड़ों का भ्रष्टाचार निकलेगा। जल जीवन मिशन में कार्य करने वाले ठेकेदार करोड़पति बन गए और इनके तथा अधिकारियों की मिलीभगत से जहां योजना का लाभ अधिकांश एवं गांवों को नहीं मिल पा रहा है, वहीं गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों से योजना प्रारंभ होने से पहले ही दम तोड़ रही है और ठेकेदार भी कार्यवाही के अभाव में मदमस्त हैं।

Continue Reading

कोरबा

डीईओ को नोटिस जारी: छात्र सुरक्षा बीमा प्रभारी क्लर्क के खिलाफ होगी कड़ी कार्यवाही

Published

on

मानदेय शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत पर प्रधानपाठकों की वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश
कोरबा। समय सीमा की बैठक में मंगलवार को कलेक्टर कुणाल दुदावत के तेवर सख्त दिखे। उन्होंने शिक्षा विभाग की समीक्षा में विभाग की लापरवाही देखी। शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्कूलों में पाठ्यपुस्तकों के वितरण एवं स्कूलवार स्कैनिंग कार्य की समीक्षा की। मानदेय शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी संबंधी प्राप्त शिकायतों के निराकरण में प्रगति नहीं होने पर कलेक्टर ने संबंधित प्रधानपाठकों की वेतनवृद्धि रोकने तथा जिला शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने विकासखंड कोरबा एवं पोड़ी-उपरोड़ा में स्कैनिंग की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए 31 जुलाई तक सभी विकासखंडों में शत-प्रतिशत स्कैनिंग पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने वेंडर से समन्वय कर सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत बालिकाओं को शीघ्र साइकिल वितरण सुनिश्चित करने तथा स्कूली विद्यार्थियों को गणवेश का दूसरा सेट उपलब्ध कराने के लिए उच्च अधिकारियों से समन्वय करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने पीएम पोषण गार्डन के लिए विद्यालयों की जानकारी 31 जुलाई तक उपलब्ध कराने, अहाताविहीन विद्यालयों की सूची तैयार करने तथा संबंधित जनपद पंचायतों के सीईओ को सरपंच एवं सचिव के माध्यम से उसका सत्यापन कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने अपार आईडी से वंचित विद्यार्थियों के लिए 1 अगस्त से 31 अगस्त तक विशेष शिविर आयोजित कर अपार आईडी बनाने तथा आधार एवं यू-डाइस से संबंधित त्रुटियों का निराकरण करने के निर्देश दिए।
छात्र सुरक्षा बीमा की राशि समय पर उपलब्ध नहीं कराए जाने की शिकायत के मामले में कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के संबंधित शाखा प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

Continue Reading

कोरबा

एकलव्य आवासीय स्कूल में अव्यवस्था का मामला : जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित

Published

on

कोरबा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने विकासखंड कटघोरा अंतर्गत संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छुरीकला में विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं से संबंधित प्राप्त गंभीर शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए चार सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति को प्रकरण की निष्पक्ष एवं तथयपरक जांच कर एक सप्ताह के भीतर अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्राचार्य को हटाने बच्चों ने विधायक पटेल और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन के काफिले का कर दिया था घेराव

गठित जांच समिति में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा, तहसीलदार कटघोरा, सहायक लेखा अधिकारी तथा कनिष्ठ लेखा अधिकारी (कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, कोरबा) को सदस्य बनाया गया है। समिति विद्यालय में उपलब्ध व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों को प्रदत्त सुविधाओं तथा शिकायतों से जुड़े सभी बिंदुओं की विस्तृत जांच करेगी।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों के हितों एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। शिकायतों की निष्पक्ष जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सहायक आयुक्त की कार्यशैली पर भी सवाल!

एकलव्य आवासीय विद्यालय में बच्चों ने कुछ दिन पूर्व पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन सहायक आयुक्त को निरीक्षण करने का समय ही नहीं मिला। महीनों से बच्चों को दूषित भोजन दिया जा रहा, लेकिन सहायक आयुक्त को कुछ पता ही नहीं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677