छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा-सड़क पर हर जगह गड्ढे ही गड्ढे:शासन का जवाब- फंड जारी कर दिया; चीफ जस्टिस बोले- यूज होगा या मिस-यूज
बिलासपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ की सड़कों को लेकर हाईकोर्ट ने NHAI और PWD पर नाराजगी जाहिर की है। कोर्ट ने कहा कि सब जगह गड्ढे ही गड्ढे हैं। जब सरकार की ओर से बताया गया कि फंड जारी किया गया है तो कोर्ट ने कहा कि उसका उपयोग होगा या मिस यूज।
चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच ने गुरुवार को अतिरिक्त महाधिवक्ता से कहा कि रोड की हालत तो बहुत खराब है। आप भी सफर करते हैं तो देखते होंगे। सब जगह गड्ढे ही गड्ढे हैं। हाईकोर्ट आते और घर जाते समय याद आता है या नहीं।
साथ ही NHAI, PWD और नगर निगम को शपथ पत्र के साथ प्रोग्रेस रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है। अगली सुनवाई अब 18 नवंबर को होगी। प्रदेश भर में खराब सड़कों को लेकर दायर जनहित याचिका पर हाईकोर्ट में लंबे समय से सुनवाई चल रही है।

छत्तीसगढ़ की खस्ताहाल और जर्जर सड़क को लेकर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई है।
NHAI का जवाब- ब्लैक स्पॉट पर जल्द शुरू होगा काम
सुनवाई के दौरान NHAI की ओर से हलफनामा पेश कर बताया कि सेंदरी फोरलेन के पास जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया है। यहां ब्लैक स्पॉट के कारण घट रही दुर्घटनाओं को रोकने नई सड़क बनानी है। वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है। एक महीने के भीतर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
हाईकोर्ट ने कहा- जब VVIP का ये हाल है तो आम आदमी कहां जाए
डिवीजन बेंच ने कोरबा एयर स्ट्रीप की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि मेंटेनेंस में लापरवाही बरतने का खामियाजा इस अंदाज में भुगतना पड़ता है, जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। हादसे में वित्त मंत्री और जनप्रतिनिधि बाल-बाल बच गए।
एयर स्ट्रिप की हालत तो देखिए। VVIP बाल-बाल बच गए। जब इनका ये हाल है तो आम आदमी कहां जाएंगे, क्या करेंगे। समझ से परे है। चीफ जस्टिस ने कहा कि आम से लेकर खास हर एक आदमी का जीवन बेहद कीमती है।
ठेकेदार और अफसर ईमानदारी से निभाएं जिम्मेदारी
हाईकोर्ट ने कहा कि सड़कों की हालत को दुरुस्त करना ही होगा। नाराज चीफ जस्टिस सिन्हा ने कहा कि ठेका कंपनी और मॉनिटरिंग करने वाले विभाग के अफसरों की जिम्मेदारी बनती है या नहीं। इनको तो अपना काम ईमानदारी से करना चाहिए। जो काम सौंपा गया है उस पर खरे उतरें।
निगम बोला-एक महीने में होगा काम, जज ने कहा-देख लेते हैं
बिलासपुर नगर निगम बिलासपुर के वकील संदीप दुबे ने कोर्ट को बताया कि नई सड़क बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पैच रिपेयरिंग का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा। राज्य शासन ने नई सड़कों के साथ ही मेंटेनेंस के लिए फंड जारी कर दिया है। एक महीने के भीतर काम पूरा कर लिया जाएगा। इस पर चीफ जस्टिस ने कहा कि देख लेते हैं एक महीने में क्या करते हैं।

छत्तीसगढ़ में सड़कों की हालत खराब है। इस पर कोर्ट ने नाराजगी जताई है।
कोरबा
माँ गायत्री मंदिर प्रांगण में होली मिलन समारोह:जीवन के सुखद पलों से रू ब रू हुए प्रबंधन के सदस्य
कोरबा। माँ गायत्री मंदिर एवं गायत्री हायर सेकेण्डरी स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में पावर हाऊस रोड स्थित माँ गायत्री मंदिर प्रांगण में होली मिलन समारोह का लघु, किन्तु भव्य आयोजन किया गया। यहां उपस्थित मंदिर प्रबंधन एवं गायत्री हायर सेकेण्डरी स्कूल शिक्षण समिति के सदस्यों के अलावा कोरबा के गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए और प्राकृतिक रंगों से तिलक लगाकर एक-दूसरे को रंगोत्सव की बधाईयां दी और एक-दूसरे के समृद्ध और खुशहाल जीवन की कामनाएं दी गई। रंगोत्सव के बाद सभी ने स्वादिष्ट और सात्विक व्यंजनों का लुफ्त उठाया। यहां का रंगोत्सव कार्यक्रम लघु था, किन्तु दिव्य आयोजन था।

गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, प्राचार्य अशोक कुमार शुक्ला, इंद्रजीत शर्मा, कन्हैया सिंह सहित प्रबंधन के सभी सदस्य उपस्थित थे। गायत्री परिवार की वरिष्ठ सदस्य डॉ. श्रीमती मनीषा सिंह ने बताया कि इस तरह के सामूहिक आयोजन से जीवन की खुशियों में रंग भरते हैं और सामाजिक जीवन का विस्तार होता है। कुछ पल अपने लिए निकालना, समय की जरूरत है और इससे जीवन खुशहाल बनता है और सामाजिक कार्यक्रमों से एकता और सद्भाव का विस्तार होता है।



कोरबा
मिडिल ईस्ट युद्ध का गैस सिलेण्डर आपूर्ति पर कोई प्रभाव नहीं:स्थिति सामान्य-सारांश गैस एजेंसी
कोरबा। इन दिनों मिडिल ईस्ट युद्ध से आम उपभोक्ता संशय की स्थिति में हैं, कि यदि यह युद्ध लंबा खींचा, तो पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति प्रभावित होगी। गैस सिलेण्डर की आपूर्ति भी प्रभावित होगी, लेकिन कोरबा में भारत गैस सिलेण्डर की आपूर्ति पूर्ववत सामान्य ढंग से हो रही है। सारांश गैस एजेंसी के संचालक ने आम उपभोक्ताओं से निवेदन करते हुए कहा है कि मिडिल ईस्ट युद्ध से गैस सिलेण्डर की आपूर्ति में कोई व्यवधान नहीं आ रहा है और उपभोक्ताओं को सामान्य रूप से गैस सिलेण्डर की आपूर्ति की जा रही है। संचालक ने कहा है कि भारत सरकार द्वारा इंधन (गैस) की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है और हमारे पास पर्याप्त मात्र में गैस सिलेण्डर उपलब्ध है। उपभोक्ताओं से आग्रह करते हुए संचालक ने आश्वस्त किया है कि तनाव लेने की आवश्यकता नहीं है। जमाखोरी रोकने के लिए शासन ने जो गाइडलाइन्स जारी किया है, लेकिन सिलेण्डर समय पर उपलब्ध हो रहा है और डिलिवरी भी समय पर की जा रही है।

कोरबा
महतारी वंदन योजना बनी मातृशक्ति के आत्मविश्वास की पहचान
योजना की राशि से सुनीता नेताम ने बेटी के स्वास्थ्य पर दिया विशेष ध्यान पौष्टिक आहार और देखभाल से कमजोर बच्ची अब स्वस्थ
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में संचालित इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। यह राशि केवल आर्थिक सहयोग ही नहीं बल्कि महिलाओं के लिए आत्मविश्वास, सम्मान और सुरक्षा की भावना भी प्रदान कर रही है।
कोरबा जिले के अंतर्गत ग्राम झांझ, ग्राम पंचायत कसियाडीह की निवासी श्रीमती सुनीता नेताम भी इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत मिलने वाली राशि बिना किसी से मांगे और बिना किसी प्रतीक्षा के हर माह समय पर उनके बैंक खाते में पहुंच जाती है, जिससे उन्हें काफी सहूलियत होती है।

श्रीमती सुनीता नेताम ने बताया कि उन्हें इस योजना की जानकारी आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से मिली, जिसके बाद उन्होंने आवेदन कर योजना का लाभ लेना शुरू किया। इसी दौरान वे गर्भवती हुईं और उनकी बेटी का जन्म सातवें माह में ही हो गया। समय से पहले जन्म होने के कारण बच्ची काफी कमजोर थी और जन्म के समय उसका वजन मात्र 1 किलो 600 ग्राम था। ऐसे समय में महतारी वंदन योजना से प्राप्त होने वाली राशि उनके लिए सहारा बनी। उन्होंने इस राशि का उपयोग अपने और अपनी बेटी के स्वास्थ्य एवं पोषण पर किया। उन्होंने अपने खान-पान में विशेष ध्यान देते हुए फल, हरी सब्जियां और पौष्टिक आहार लेना शुरू किया, जिससे उन्हें और उनकी बच्ची को लाभ मिला। जब बच्ची छह माह की हुई, तब उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र से मिलने वाले रेडी टू ईट पोषण आहार का भी नियमित रूप से उपयोग कराया। उचित पोषण और देखभाल के कारण आज उनकी बेटी पूरी तरह स्वस्थ है और वर्तमान में उसका वजन लगभग सात किलोग्राम हो चुका है।
श्रीमती सुनीता नेताम ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना जैसी पहल से माताओं को आर्थिक सहयोग के साथ-साथ मानसिक संबल भी मिला है। उन्होंने कहा कि आज उनकी बेटी स्वस्थ है और इसके लिए वे राज्य सरकार की इस जनकल्याणकारी योजना की आभारी हैं।
महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की लाखों महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा के साथ आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरणा मिल रही है और यह योजना मातृशक्ति के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
