Connect with us

कोरबा

मुख्यमंत्री ने कहा-विकास की राह पर आगे बढ़ रहा कोरबा, प्रदेश में संाय-संाय हो रहा विकास- साय

Published

on

607.85 करोड़ से अधिक राशि के 250 विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन, 17.43 करोड़ से अधिक राशि के 34 कार्यों का किया लोकार्पण

 
कोरबा।  सीएसईबी कोरबा पूर्व के फूटबॉल मैदान में महती जनसभा को मुख्यमंत्री ने आज संबोधित किया और कहा कि प्रदेश के विकास में राशि की कमी नहीं है। कोरबा भी विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने 625 करोड़ से अधिक राशि से निर्मित विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित 102 नवदंपत्तियों को परिणय सूत्र में बंधने पर अपना आशीर्वाद एवं शुभ कामनाएं दी। साय ने कहा कि 13 दिसंबर को हमारा एक वर्ष पूर्ण होने जा रहा है और कहा कि हम मोदी की गारंटी पर आगे काम कर रहे हैं।
उन्होंने तात्कालीन कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछली  सरकार ने गरीबों के 18 लाख आवासों को बनने नहीं दिया, जिससे गरीबों को पक्की छत से वंचित होना पड़ा।

607.85 करोड़ से अधिक राशि के 250 विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन, 17.43 करोड़ से अधिक राशि के 34 कार्यों का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कोरबा के सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित विकास कार्यो का लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए । उन्होंने जिलेवासियों को लगभग 625 करोड़ 28 लाख 56 हजार से अधिक लागत की 284 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी।  श्री साय विभिन्न विभागों के 284 विकास कार्यों का भूमिपूजन/ शिलान्यास  और लोकार्पण किया। इन विकास कार्यों में 17 करोड़ 43 लाख 46 हजार से अधिक राशि के 34 कार्यों का लोकार्पण एवं 607 करोड़ 85 लाख 10 हजार से अधिक राशि की 250 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास शामिल हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा किए जाने वाली 34 लोकार्पण कार्यों में लोक निर्माण विभाग अंतर्गत कुल 02 निर्माण कार्य शामिल हैं। जिसके अंतर्गत पीडब्ल्यूडी (सेतु) द्वारा कटघोरा ब्लॉक में दीपका-जवाली-चाकाबुड़ा मार्ग में सलिहा नाला पर 04 करोड़ 85 लाख 56 हजार की लागत से निर्मित उच्च स्तरीय पुल एवं पाली विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सपलवा में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन अंतर्गत 62 लाख 83 हजार राशि की लागत से निर्मित नवीन हाईस्कूल भवन शामिल हैं।
इसी प्रकार पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजनांतर्गत 02 करोड़ 76 लाख 60 हजार की लागत से बालको से गढ़उपरोड़ा व्हाया सतरेंगा मार्ग के आर.डी. 15.7 कि.मी. में 01 वृहद पुल का निर्माण कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन योजनांतर्गत 02 करोड़ 63 लाख 65 हजार राशि की लागत से एकल ग्राम योजना, रेट्रो फिटिंग योजना व सोलर आधारित योजना के 06 कार्य, नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा विभिन्न शासकीय मदों से 01 करोड़ 93 लाख 25 हजार राशि की लागत से वृहद वृद्धाश्रम का नवीनीकरण कार्य, एन.सी.ए.पी. योजनांतर्गत 04 विभिन्न स्थानों में फब्वारे का निर्माण कार्य व वार्ड क्र. 16 में भवानी मंदिर कोहडिय़ा नया पुल से प्रगति नगर मोड़ तक प्रदाय व्यवस्था के 03 कार्य, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 01 करोड़ 87 लाख 92 हजार की लागत से जिला चिकित्सालय के स्टाफ क्वार्टर, पब्लिक हैल्थ लैब (हमर लैब), जिला क्षय नियंत्रण भवन व बर्न वार्ड निर्माण के 04 कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा डीएमएफ मद से 02 करोड़ 54 लाख 35 हजार राशि की लागत से प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला भवन व सीसी रोड निर्माण, नवीन माध्यमिक व प्राथमिक शाला भवन (पुराना भवन विनष्टीकरण सहित) अन्य निर्माण के कुल 16 कार्य, वनमण्डल कटघोरा अंतर्गत 19 लाख 30 हजार राशि की लागत से समिति कार्यालय भवन निर्माण के कुल 02 कार्य शामिल हैं।
भूमि पूजन के कार्यों के अंतर्गत नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा नगर पालिका निगम कोरबा व कटघोरा में डीएमएफ, अधोसंरचना, 15 वें वित्त सहित अन्य मदों से 176 करोड़ 80 लाख 54 हजार लागत के 88 कार्यों का भूमि पूजन/शिलान्यास किया जाएगा। इनमें 130 करोड़ 16 लाख 93 हजार की लागत कोरबा में 33 एमएलडी (अमृत मिशन) सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, गार्डन विकास, सीसी रोड, बाउंड्री निर्माण सहित अन्य विकास कार्य स्वीकृत हैं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत 145 करोड़ 70 लाख 50 हजार राशि के 112 विकास कार्य शामिल हैं। जिनमें पीएम जनमन अंतर्गत जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में सडक़ निर्माण एवं सडक़ों का सतह नवीनीकरण कार्य सहित जिले के सभी विकासखण्डों के अनेक स्थानों में नवीन विद्यालय भवन, आंगनबाड़ी भवन रेसिडेंसियल हॉस्टल, उच्च शिक्षा के विकास हेतु नए शैक्षणिक भवन, अधोसंरचना निर्माण, गुणात्मक सुधार, गोदाम निर्माण सहित अन्य निर्माण कार्य स्वीकृत हैं। लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 74 करोड़ 14 लाख 97 हजार की लागत से सुनालिया अंडर ब्रिज निर्माण सहित पुल-पुलिया, महत्वपूर्ण सडक़ों में रंबल स्ट्रीप, संकेतक सहित निर्माण के अन्य 20 कार्य, जल संसाधन विभाग अंतर्गत 26 करोड़ 79 लाख 77 हजार की लागत से व्यपवर्तन/जलाशय/एनीकट/जीर्णोद्धार के 08 कार्य, आदिम जाति विकास विभाग अंतर्गत 03 करोड़ 89 लाख 61 हजार की लागत से नवीन छात्रावास भवन, आश्रम छात्रावास तक पहुंच मार्ग जैसे अन्य 08 कार्य, वन विभाग अंतर्गत 02 करोड़ 70 लाख 21 हजार की लागत से विभिन्न वन परिक्षेत्रों में तालाब, रपटा, मिट्टी मुरूम निर्माण, नाली निर्माण सहित अन्य 13 कार्य, स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत जिला चिकित्सालय में 16 करोड़ 63 लाख की लागत से क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक निर्माण के 01 कार्य सहित अन्य विभागों के कार्य शामिल हैं।

पुराने कोरबा के लिए विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात – कोरबा विधायक ने मांगा और कर दी बड़ी घोषणा

कोरबा कोरबा विधायक व श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने मुख्यमंत्री के कोरबा आगमन पर कोरबा-कुसमुंडा सर्वमंगला नदी के पास रपटा व लो लाइट ब्रिज व दुरपा रोड -रानी रोड से सड़क निर्माण की स्वीकृति मांगा जिस पर मुख्यमंत्री ने कोरबा विधायक की मांग पर स्वीकृति प्रदान की है !
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने निगम को 23 करोड़ व अन्य घोषणा की है !

मुख्यमंत्री साय द्वारा कार्यक्रम में की गई घोषणाएं

सर्वमंगला हसदेव नदी रपटा सहित, पुरानी बस्ती रानी रोड की ओर एप्रोच रोड निर्माण की घोषणा

कोरबा मुख्यालय में नया सर्किट हाउस निर्माण की घोषणा

झगरहा में माध्यमिक शाला का हाई स्कूल में उन्नयन की घोषणा

कोरबा नगर निगम के विभिन्न वार्डो में विकास कार्यो के लिए 23 करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कोरबा हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कोरबा के एसईसीएल ग्राउंड हेलीपेड पर आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन साथ आए।
हेलीपैड पर मुख्यमंत्री श्री साय का केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर अजीत वसंत, एसपी सिद्धार्थ तिवारी, डीएफओ कोरबा अरविंद पीएम, कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत सहित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाषित कर आवेदन आमंत्रित किया गया था।
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विज्ञापित पद पर प्राप्त आवेदन के आधार पर स्टॉफ नर्स, डेªसर, ग्रामीण स्वास्थय संयोजक महिला एवं ग्रामीण स्वास्थय संयोजक पुरूष के पद पर पात्र/अपात्र की सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा कोरबा जिले के शासकीय वेबसाईट www.korba.gov.in  मे सर्व संबंधितों के अवलोकनार्थ एवं दावा आपत्ति हेतु अपलोड़ कर दिया गया है। सूची के समस्त कॉलमों का उम्मीद्वारों द्वारा सूक्ष्म अवलोकन कर दावा आपत्ति कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी में 31 अगस्त 2026 समय 5ः00 बजे तक मय आवश्यक दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् किसी भी प्रकार का दावा आपत्ति स्वीकार नही किया जायेगा। निर्धारित समय पर प्राप्त दावा आपत्ति का नियमानुसार निराकरण कर पृथक से दावा आपत्ति निराकरण सूची एवं पात्र सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा उक्त वेबसाईट पर अपलोड किया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

विधायक अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण

Published

on

स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

कोरबा। जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह फुटबॉल ग्राउंड सीएसईबी कोरबा(पूर्व) में आयोजित होगा। प्रातः 08ः59 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल पर आगमन होगा। प्रातः 09 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, प्रातः 09ः01 बजे सलामी एवं राष्ट्रगान, प्रातः 09ः03 बजे से 09.12 बजे तक मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण एवं हर्ष फायर, 09ः12 बजे से 09.25 तक परेड का मार्च पास्ट, 09.25 से 09.27 बजे परेड की समीक्षा एवं सलामी, 09.27 तक 09.47 बजे तक मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, 09ः47 से 09.50 बजे रंगीन गुब्बारा उड़ाना, 09.50 से 10.05 बजे परेड का प्रस्थान एवं परेड कमाण्डरों का परिचय, 10ः05 से 10.10 बजे मुख्य अतिथि के साथ परेड कमाण्डरों की छायाचित्र, 10.10 से 10.15 बजे शहीद परिवारों का सम्मान,10.15 से 10.45 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10.45 से 11 बजे सम्मान/पुरस्कार वितरण, प्रातः 11 से 11.10 बजे आभार प्रदर्शन एवं कार्यक्रम का समापन होगा।

Continue Reading

कोरबा

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता  के लिए जिला लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में 5 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए पूर्व से संबंधित व्यवसाय में कुशल अथवा कार्यरत व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
प्रशिक्षण के लिए सोलर इंस्टॉलर (सूर्यमित्र) में 150 सीट, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन में 150 सीट, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट में 120 सीट, जल वितरण संचालक (नल जल मित्र) में 180 सीट, असिस्टेंट मेसन में 120 सीट तथा सिक्यूरिटी गार्ड में 120 सीट निर्धारित हैं। प्रत्येक प्रशिक्षण की अवधि 5 दिवस (30 घंटे) होगी। प्रशिक्षण के लिए आयु सीमा 15 से 59 वर्ष रखी गई है।
प्रशिक्षण के दौरान हितग्राहियों को संबंधित कोर्स की सामान्य जानकारी दी जाएगी। इसके पश्चात राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा तृतीय पक्ष मूल्यांकन के आधार पर संबंधित कोर्स में प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण में 100 प्रतिशत आधार आधारित फेस उपस्थिति अनिवार्य होगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677