Connect with us

छत्तीसगढ़

बच्चे कभी किसी चीज़ का मोहताज न रहें: पायल लाठ

Published

on

ठंड से बचाव हेतु 71 नन्हे बच्चों को स्वेटर वितरण से मिली मुस्कान

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन एवं पायल ‘एक नया सवेरा’ वेलफेयर फाउंडेशन की सराहनीय पहल

बिलासपुर। मस्तूरी विकासखंड क्षेत्र में कड़ाके की ठंड लगातार बढ़ रही है और सुबह के समय तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाने से विद्यालयों में अध्ययनरत छोटे बच्चों को ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए शासकीय प्राथमिक शाला बरेली संकुल कन्या, सीपत में आज एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कुल 71 नन्हे विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए गए।

बच्चों के स्वास्थ्य, नियमित उपस्थिति व उनकी पढ़ाई को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से किया गया यह जनहित कार्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन एवं पायल ‘एक नया सवेरा’ वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। इस पहल में श्रीराम फाउंडेशन, विशाल बजाज, लोकेश ठक्कर, और राहुल अग्रवाल का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरों पर आई खुशी, सहजता और आत्मविश्वास इस कार्यक्रम की सबसे खूबसूरत झलक रही। बच्चों ने नए स्वेटरों को पहनकर ठंड से राहत महसूस की और उनके अभिभावकों ने भी इस योगदान के लिए संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

संस्था की अध्यक्ष पायल लाठ ने बताया कि संगठन का सदैव प्रयास रहा है कि कोई भी बच्चा संसाधनों की कमी के कारण शिक्षा से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा— “इन मासूम बच्चों की मुस्कान और सीखने का जज़्बा हमारे लिए प्रेरणा है। यदि ठंड उनकी राह में रुकावट बने, तो हमारा दायित्व है कि हम उन्हें वह गरमाहट और सहारा दें जिसके वे हकदार हैं। छोटा-सा सहयोग भी उनके भविष्य में बड़ी रोशनी ला सकता है।”

इस सकारात्मक सामाजिक पहल ने न केवल बच्चों को ठंड से सुरक्षा प्रदान की, बल्कि समाज में आपसी सहयोग और संवेदना की मिसाल भी पेश की।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल ने 40 तीर्थ यात्रियों के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Published

on

सभी तीर्थ यात्री राधाकृष्ण महिला समिति, परसाभाटा बाल्को नगर से सम्बंधित

कोरबा। आज दिनांक 28 मार्च को प्रातः 11:00 बजे कोरबा रेलवे स्टेशन से पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल ने 40 तीर्थ यात्रियों के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
राधाकृष्ण महिला समिति, परसाभाटा बाल्को नगर द्वारा आयोजित तीर्थयात्रा दल को विधिवत रूप से रवाना किया गया। इस अवसर पर कोरबा नगम की पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल द्वारा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर 40 श्रद्धालुओं के दल को वृंदावन धाम एवं अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों की पावन यात्रा हेतु प्रस्थान कराया गया ।
यह तीर्थयात्रा भगवान श्रीकृष्ण की लीलास्थली वृंदावन सहित आसपास के अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों के दर्शन एवं आध्यात्मिक अनुभूति के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। इस यात्रा से श्रद्धालुओं को धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होगी।

इस अवसर पर रेणु अग्रवाल ने सभी तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह यात्रा सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का संचार करे। उन्होंने कामना की कि सभी श्रद्धालु सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा पूर्ण कर पुनः अपने घर लौटें तथा अपने अनुभवों से समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करें।
राधाकृष्ण महिला समिति द्वारा इस आयोजन के माध्यम से समाज में धार्मिक आस्था एवं एकजुटता को बढ़ावा देने का सराहनीय प्रयास किया गया है। समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी यात्रा की सफलता की कामना की है।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश राठौर, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, पूर्व जिलाध्यक्ष सपना चौहान, पार्षदों में रवि चंदेल, पालूराम साहू, सुखसागर निर्मलकर, बद्रिकिरण, पूर्व पार्षद महेश अग्रवाल, रामगोपाल यादव, मनीष शर्मा, अन्य गणमान्य व्यक्तियों में एफ डी मानिकपुरी, रवि खूंटे, गणेश दस महंत, जवाहर निर्मलकर, गिरधारीलाल बरेठ, संसद प्रतिनिधि महेंद्र थवाईत, बनवारी पाहुजा, सुनील निर्मलकर, शहजाद खान, टेकराम श्रीवास, सांता मांडवी, लक्ष्मी मरकाम, शालू पनरिया, माधुरी ध्रुव आदि तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाये देने के लिए अपने मित्रों सहित विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

बुरे काम का सही अंजाम: कान पकड़ 2 आरोपियों को घुमाया

Published

on

जांजगीर। राहौद में गुरुवार 19 मार्च की सुबह सुदीप कुमार के घर में हुई डकैती के मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। घर का दरवाजा खुलते ही चार बदमाश भीतर घुस आए और कुछ ही मिनटों में लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर दंपती को फर्श पर पटककर घसीटा गया और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा।

शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन आरोपी भाग गए। अब राहौद चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रवि निर्मलकर उर्फ बिल्लू और श्यामजी सिन्हा उर्फ बूटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को इलाके में कान पकड़वाकर पैदल मार्च कराया गया, जिससे अपराधियों में डर और लोगों में विश्वास कायम किया जा सके।

पुलिस के अनुसार पांच आरोपी इस डकैती में शामिल थे। अब तक तीन गिरफ्तार हो चुके हैं और दो फरार हैं। फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस राजस्थान तक दबिश दे रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। राहौद डकैती सिर्फ लूट का मामला नहीं है। पुलिस जांच में यह सामने आया कि यह पूरी वारदात पुरानी रंजिश और सुनियोजित साजिश का हिस्सा थी। मास्टरमाइंड करण दिनकर, जो केसला का रहने वाला है, उसका पीड़ित परिवार से विवाद था। कुछ समय पहले उसके परिजन पीड़ित के घर जेवर बेचने गए थे। यहां विवाद के बाद उन्हें भगा दिया गया था।

करण ने इसका बदला लेने अपने साथियों के साथ डकैती की योजना बनाई। वारदात के दिन चार आरोपी घर में घुसे, लूटपाट की और विरोध करने पर दंपती को बेरहमी से पीटा। पुलिस के अनुसार यह गिरोह पहले भी गंभीर मामलों में शामिल रहा है, जिसमें अपहरण और मारपीट जैसी घटनाएं शामिल हैं। आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह पहले भी जेल से आरोपियों को छुड़ाने जैसी घटनाओं में सक्रिय रहा है। अब तक कुल पांच आरोपी इस डकैती में शामिल पाए गए हैं, जिनमें एक मुख्य साजिशकर्ता करण दिनकर फरार है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत:दो बच्चे घायल, शिवरीनारायण थाना के दुरपा गांव में हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी

Published

on

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के दुरपा गांव में दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में दोनों चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में दो बच्चे भी घायल हुए हैं। यह घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में हुई।

जानकारी के अनुसार, हरेठी निवासी मनोज केवट (35) एक बच्चे के साथ अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। वहीं, नकटीडीह निवासी पीयूष टार्जन (20) अपने 14 वर्षीय साथी के साथ पास के गांव करन्नौद घूमने जाने के लिए निकले थे। दोनों की तेज रफ्तार बाइक आमने-सामने टकरा गईं।

टक्कर इतनी तेज़ थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए

टक्कर इतनी तेज़ थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए

मौके पर ही 2 लोगों ने दम तोड़ा

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक चालक मनोज और पीयूष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाइक पर पीछे बैठे दोनों बच्चों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

घटना की सूचना मिलते ही शिवरीनारायण पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भिजवाया, जहां प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। शिवरीनारायण पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677