कोरबा
सीएम भूपेश बोले- रमन को उल्टा क्यों नहीं टांगते शाह
अंबिकापुर में बिना माइक सभा को किया संबोधित, नामांकन के बहाने सिंहदेव का शक्ति प्रदर्शन
सरगुजा (एजेंसी)। अंबिकापुर में नामांकन रैली के बहाने डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने शक्ति प्रदर्शन किया। सिंहदेव की रैली में सड़क पर जनसैलाब नजर आया। नामांकन में शामिल होने सीएम भूपेश भी पहुंचे, हालांकि उन्हें देर हो गई थी। नामांकन का समय और आमसभा की अनुमति अवधि खत्म हो चुकी थी। उन्होंने कला केंद्र मैदान में बिना माइक के ही सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अमित शाह कहते हैं कि भ्रष्टाचारियों को उल्टा लटकाएंगे तो कमीशनखोरी करने वाले डॉ. रमन सिंह को वे क्यों उल्टा नहीं टांगते हैं ? भूपेश बघेल जब तक अंबिकापुर पहुंचे तब तक कोठीघर से निकलकर सिंहदेव की रैली सदर रोड, महामाया चौक, संगम चौक, देवीगंज रोड होते हुए कला केंद्र मैदान पहुंची चुकी थी।
नामांकन का समय खत्म होने के बाद पहुंचे सीएम
अंबिकापुर, सीतापुर और लुंड्रा के प्रत्याशियों की संयुक्त रैली आयोजित की गई थी। जिसमें सिंहदेव ने अपनी ताकत दिखाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इसमें शामिल होना था। वो रायगढ़ से हेलीकॉप्टर से दरिमा पहुंचे थे। लेकिन जब तक वो अंबिकापुर पहुंचे नामांकन का समय खत्म हो चुका था।
टीएस हमेशा मेरे बड़े भाई- बघेल

अंबिकापुर कलेक्टोरेट परिसर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टीएस सिंहदेव को देखते ही उन्हें गले लगा लिया। पत्रकारों से चर्चा करते हुए बघेल ने कहा कि टीएस सिंहदेव हमेशा मेरे बड़े भाई हैं और रहेंगे। उन्होंने दावा किया कि इस इस बार विधानसभा की 72 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।
सिंहदेव, भगत समेत 3 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन
अंबिकापुर से कांग्रेस प्रत्याशी और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, सीतापुर से प्रत्याशी मंत्री अमरजीत भगत और लुंड्रा से पार्टी के प्रत्याशी डॉ प्रीतम राम ने कलेक्टोरेट पहुंचकर नामांकन दाखिल कर दिया।
सभा निरस्त होने के बाद सीएम का भाषण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अंबिकापुर के कलाकेंद्र में बड़ी सभा रखी गई थी। दोपहर दो बजे लोगों को बतागया कि मुख्यमंत्री की सभा रद्द हो गई है। लिहाजा उनके पहुंचने तक मैदान में कुछ ही लोग मौजूद थे। उन्हें बिना लाउड स्पीकर के संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि आपने जो मांगा, मैंने दिया। इस बार आप कांग्रेस प्रत्याशियों को पहले से ज्यादा मतों से जिताकर भेजें।
मोदी-शाह मणिपुर नहीं जाते, छत्तीसगढ़ आते हैं- बघेल
भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी सरकार आई तो किसानों का कर्ज पिछली बार की तरह माफ होगा। किसानों का 20 क्विंटल धान खरीदा जाएगा। हमने ग्रामीण स्तर पर स्वामी आत्मानंद स्कूल खोला, कॉलेज खोल रहे हैं। हर वर्ग का ख्याल रखा। उन्होंंने कहा कि अमित शाह को मणिपुर जलता हुआ नहीं दिखता। मोदी और शाह मणिपुर नहीं जाते, बार-बार छत्तीसगढ़ आ जाते हैं।
बीजेपी आई तो 35 की जगह 7 किलो चावल
बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में धोखे से भी बीजेपी की सरकार बन गई तो जो 35 किलो चावल गरीबों को मिल रहा है, वो 7 किलो में उतर जाएगा। हाफ बिजली बिल बंद हो जाएगा। आत्मानंद स्कूल बंद हो जाएंगे। किसानों का बोनस भी बंद कर दिया था। बीजेपी की सरकार आई तो खदान, प्लांट, रेलवे स्टेशन अदानी को चले जाएंगे। मोदी राज में सब को बेच रहे हैं।
सीएम के भाषण से पहले चले गए सिंहदेव
मुख्यमंत्री के आने से पहले तक डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव कला केंद्र मैदान में ही थे। आमसभा की अनुमति का समय खत्म हो जाने के चलते कांग्रेस नेताओं ने झंडा और माइक हटवा दिया। मुख्यमंत्री के आने के बाद वो उनसे मिलकर कला केंद्र मैदान से चले गए। हालांकि इस दौरान अमरजीत भगत समेत सभी पार्टी प्रत्याशी मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं का ही सहारा है, उन्हीं का सहयोग- सिंहदेव
रैली को लेकर टीएस सिंहदेव ने कहा कि कार्यकर्ताओं का ही सहारा है, उन्हीं का सहयोग है। हम लोगों का मनोबल बढ़ाने के लिए कार्यकर्ता जमा हुए हैं। ये एकरूपता का संदेश है। सिंहदेव ने कहा कि लोगों से सतत संपर्क बनाकर सरकार के पांच साल के कामों को बताएंगे। स्वास्थ्य और शिक्षा का व्यापक क्षेत्र है। इसमें सुधार की गुंजाइश है।
संयुक्त रैली से अमरजीत भगत ने बनाई दूरी
तीनों प्रत्याशियों को नामांकन के लिए टीएस सिंहदेव के आवास कोठीघर से निकलना था लेकिन रैली से अमरजीत भगत दूर रहे। वो समर्थकों के साथ सीधे कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पहुंच गए। वहां से वो मुख्यमंत्री को रिसीव करने दरिमा चले गए।
कोरबा
कोरबा प्रेस क्लब स्थापना दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन 31 मार्च को
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब, कोरबा द्वारा अपनी 6 दशक की यात्रा एवं स्थापना दिवस के अवसर पर 31 मार्च 2026, मंगलवार को तिलक भवन, टीपी नगर कोरबा में गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11:00 बजे उद्घाटन, पंजीयन एवं स्वागत सत्र से होगा। कार्यक्रम के अंतर्गत कोरबा प्रेस क्लब की गौरवशाली पत्रकारिता यात्रा, वरिष्ठ पत्रकारों के अनुभव, कोरबा में पत्रकारिता के विकास, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रारंभिक दौर तथा पत्रकारिता में युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। वरिष्ठ पत्रकारों एवं पूर्व पदाधिकारियों द्वारा अपने अपने अनुभव साझा किए जाएंगे, वहीं औद्योगिक जिला कोरबा में पत्रकारिता की चुनौतियों पर भी विशेष चर्चा होगी।

015 लाख के बाउंड्रीवाल का भूमि पूजन,एलईडी प्रोजेक्टर का लोकार्पण
कार्यक्रम के अंत मे तिलक नगर पत्रकार कॉलोनी, कोरबा में बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य (लागत 15 लाख रुपए) का भूमिपूजन तिलक भवन में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य व महापौर संजूदेवी राजपूत,व अन्य गणमान्य जनों व वार्ड पार्षद प्रताप सिंह कंवर की उपस्थिति में संपन्न होगा।
साथ ही तिलक भवन कोरबा में पार्षद पंकज देवांगन के पार्षद मद से स्वीकृत एलईडी स्मार्ट टीवी (55 इंच), एलसीडी एवं प्रोजेक्टर तथा साउंड सिस्टम का लोकार्पण भी किया जाएगा।
कोरबा प्रेस क्लब ने पत्रकार साथियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।
कोरबा
SECL की वादाखिलाफी से परेशान किसान ने दी चेतावनी, मुआवजा नहीं मिला, तो हरदीबाजार में नहीं होने दूँगा सर्वे और नापी
कोरबा/दीपका। एसईसीएल (SECL) दीपका क्षेत्र द्वारा अधिग्रहित की गई भूमि और मकानों का मुआवजा न मिलने से प्रभावित ग्रामीण अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। ग्राम हरदीबाजार निवासी किसान विनय कुमार राठौर ने जिला कलेक्टर और एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनके पिछले बकाये का भुगतान नहीं हुआ तो वे अपनी अन्य संपत्तियों का सर्वे नहीं होने देंगे ।

मुख्य विवाद और मांगें
किसान विनय कुमार राठौर ने बताया कि ग्राम सुवाभोड़ी (खसरा नंबर 316/4, रकबा 0.117 हेक्टेयर) और ग्राम मलगांव में उनकी भूमि और मकानों का अधिग्रहण SECL दीपका क्षेत्र द्वारा किया जा चुका है ।
- 3-4 वर्षों का लंबा इंतजार:- सर्वे और नापी की प्रक्रिया पूरी हुए 4 साल बीत चुके हैं, लेकिन अब तक मुआवजे की राशि का भुगतान नहीं किया गया है ।
- प्रबंधन की अनदेखी:- पीड़ित किसान के अनुसार उन्होंने पूर्व में कलेक्टर जनदर्शन और महाप्रबंधक कार्यालय में कई बार गुहार लगाई, लेकिन वहां उनकी सुनवाई नहीं हो रही है ।
- कड़ी चेतावनी:- आवेदन में स्पष्ट कहा गया है कि यदि सुवाभोड़ी और मलगांव का मुआवजा तत्काल नहीं दिया गया, तो वे ग्राम हरदीबाजार स्थित अपनी अन्य भूमि और संपत्तियों का सर्वे/नापी कार्य रोक देंगे, इसकी पूरी जिम्मेदारी SECL प्रबंधन और जिला प्रशासन की होगी ।

प्रशासनिक सुस्ती पर उठाए सवाल
विज्ञप्ति के माध्यम से पीड़ित ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि एक तरफ विकास के नाम पर जमीनें ली जा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ किसान अपने ही हक के पैसे के लिए कार्यालयों की धूल फांकने को मजबूर है ।
इस मामले की प्रतियां अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक SECL बिलासपुर, तहसीलदार हरदीबाजार और महाप्रबंधक खनन को भी प्रेषित की गई हैं, ताकि शीघ्र अति शीघ्र न्याय मिल सके ।

कोरबा
“सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत कोरबा पुलिस की त्वरित कार्यवाही:चलती मोटरसाइकिल में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 06 व्यक्तियों पर कार्रवाई
01 वयस्क आरोपी गिरफ्तार, 05 विधि से संघर्षरत बालकों की संलिप्तता पाई गई
कोरबा। कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार सघन अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में “सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सीतामणी स्टेशन रोड में चाकू लहराकर आमजन में भय एवं अशांति फैलाने की घटना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की गई है।

दिनांक 19.03.2026 को कुछ युवकों द्वारा चलती मोटरसाइकिल में चाकू लहराते हुए आम नागरिकों को भयभीत करने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित हो गया था।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली में दिनांक 25.03.2026 को अपराध क्रमांक 284/2026 के तहत धारा 25 आर्म्स एक्ट एवं धारा 184, 4/181, 5/180 मोटर व्हीकल एक्ट में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने घटना कारित करना स्वीकार किया।

जांच में कुल 06 व्यक्ति संलिप्त पाए गए, जिनमें से 01 वयस्क आरोपी राहुल यादव (उम्र 27 वर्ष), निवासी कुंजनगर नवधा चौक, थाना कोतवाली, जिला कोरबा तथा 05 विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं।
आरोपियों के कब्जे से एक धारदार चाकू (फल की लंबाई लगभग 6.5 इंच) एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की गई है।
वयस्क आरोपी राहुल यादव को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है, वहीं 05 विधि से संघर्षरत बालकों को विधिक प्रावधानों के तहत किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत क्षेत्र में अपराध नियंत्रण हेतु निरंतर सख्त कार्यवाही जारी रहेगी तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
