Connect with us

कोरबा

बिना ढंके राखड़ परिवहन करने वाले और ओवर लोडेड वाहनों पर की जाए अर्थदण्ड की कार्यवाही : कलेक्टर

Published

on

आयुष्मान कार्ड एवं जाति प्रमाण पत्र बनाने के कार्य को दें प्राथमिकता

कलेक्टर ने विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को योजनाओं का लाभ दिलाने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में विभागीय कामकाज की समीक्षा की

कोरबा । कलेक्टर अजीत वसंत ने आज समय सीमा की बैठक में विभागीय कामकाज की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि फ्लाईऐश का परिवहन करने वाले वाहनों को पन्नी या तिरपाल से ढंककर ही ले जाएं। खुले वाहन में परिवहन करने पर प्रदूषण तो फैलता ही है इसके साथ ही राखड़ उड़ने से दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी सर्व, खनिज विभाग एवं परिवहन विभाग को निर्देशित किया कि बिना ढंके राखड़ का परिवहन करने वाले तथा ओवर लोडेड वाहनों को नियमानुसार सीज़ करने एवं अर्थदण्ड लगाने की कार्यवाही की जाए।
कलेक्टर ने जनपद पंचायत पोड़ी, पाली व कटघोरा के ग्रामीण क्षेत्रों में लंबित प्रकरणों की सूची बनाकर तथा शिविर लगाकर आधार अपडेट करने तथा शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश जनपद सीईओ तथा अनुविभागीय अधिकारियों को दिए। इसी प्रकार शहरी क्षेत्रों में अनुविभागीय अधिकारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगरीय क्षेत्र में शिविर लगाकर 15 दिवस में आधार अपडेट तथा शेष हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाएं। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी सर्व को निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों के जाति प्रमाण पत्र प्राथमिकता से बनाएं। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सर्व को लक्ष्य निर्धारित कर जाति प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं सचिवों के विरूद्ध लंबित कर वसूली के मामलों में तेजी लाते हुए वसूली की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि प्रथम चरण में पसान, लेमरू, श्यांग के पीएचसी एवं सीएचसी में विद्युत व्यवस्था हेतु क्रेडा को प्रस्ताव भेजें।
उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत् विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र जारी करने के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी तथा एसडीएम को निर्देश दिए। पीएम जनमन अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को वनाधिकार पत्र, बैंक खाता, आयुष्मान, पीएम किसान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, राशन कार्ड, आधार सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। सभी तहसीलदारों को वनाधिकार पत्रक संबंधी रिकॉर्ड को दुरूस्त करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग को निर्देशित किया कि वर्ष 2015 के बाद के ऐसे प्रकरण जिनके रिकॉर्ड दुरूस्त हैं, उनके वनाधिकार पत्र जारी करने की प्रक्रिया में तेजी लाते हुए हितग्राहियों को काबिज कराएं। कलेक्टर ने कहा कि यदि गांव में कोटवारी जमीन है तो वह प्रारंभ से ही अहस्तांतरणीय जमीन है। उन्होंने सभी तहसीलदारों को निर्देशित किया कि गांव में जिस भूमि में वन ट्रांजेक्शन हुआ है उसका नामांतरण निरस्त किया जाए। जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि स्वामी आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र ही पूर्ण की जाए। ग्राम पंचायत सिरमिना एवं अमझर में आयोजित शिविर स्थल में विद्यालय की बाउण्ड्री वॉल बनाने के लिए आरईएस को इस्टीमेट भेजने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी विभागों को मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, समय सीमा की बैठक में प्राप्त शिकायतों/प्रकरणों का उचित निराकरण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। बैठक में वनमंडलाधिकारी कटघोरा कुमार निशांत, अपर कलेक्टर दिनेश कुमार नाग, संयुक्त कलेक्टर श्रीकांत वर्मा, डिप्टी कलेक्टर गौतम सिंह, अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

4 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए “बाल मैत्री कार्यक्रम” : आंगनबाड़ी से प्राथमिक शाला तक सहज प्रवेश की पहल

Published

on

कोरबा। महिला एवं बाल विकास विभाग, कोरबा द्वारा 4 से 6 वर्ष आयु वर्ग के आंगनबाड़ी बच्चों के लिए “बाल मैत्री कार्यक्रम” की शुरुआत की गई है। इस पहल का उद्देश्य आंगनबाड़ी के अनौपचारिक वातावरण से प्राथमिक शाला के औपचारिक माहौल में बच्चों का सहज, सरल और आनंददायक सुनिश्चित करना है, ताकि उनमें विद्यालय के प्रति रुचि एवं आत्मविश्वास विकसित हो सके।

कार्यक्रम का शुभारंभ 20 मार्च से किया गया है, जिसके अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों के उन बच्चों को शामिल किया गया है, जो प्राथमिक शाला में प्रवेश के लिए तैयार हैं। इस पहल के तहत प्रत्येक माह एक निर्धारित दिवस पर “मासिक शाला भ्रमण” आयोजित किया जाएगा, जिसमें बच्चों को नजदीकी प्राथमिक विद्यालय ले जाकर वहां के वातावरण से परिचित कराया जाएगा। भ्रमण के दौरान बच्चों को विद्यालय परिसर, कक्षाओं, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से परिचित कराया जाएगा। साथ ही कक्षा-01 के बच्चों के साथ सामूहिक खेल एवं सीखने की गतिविधियों के माध्यम से उन्हें विद्यालयीन माहौल के अनुरूप तैयार किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत परिसर परिचय, शिक्षक से भेंट, संयुक्त गतिविधियां, समूह खेल, बालगीत, कहानी एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे बच्चों का सीखना आनंददायक और सहभागितापूर्ण बन सके। ज्ञात हो कि आंगनबाड़ी के खेल आधारित वातावरण से सीधे विद्यालय के अनुशासित माहौल में आने पर बच्चों को अक्सर कठिनाई का सामना करना पड़ता है, जिससे पढ़ाई के प्रति अरुचि उत्पन्न होने की संभावना रहती है। बाल मैत्री कार्यक्रम इस अंतर को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों की नियमित उपस्थिति, सीखने की क्षमता एवं सहभागिता में वृद्धि होने की उम्मीद है। यह पहल प्रारंभिक शिक्षा को अधिक प्रभावी, समावेशी एवं आनंददायक बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

Continue Reading

कोरबा

माँ मड़वारानी मंदिर के समीप शीतल पेयजल का शुभारंभ किया लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल एवं एनकेएम एलपीएस ने

Published

on

कोरबा/मड़वारानी। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 19 मार्च को नवरात्रि के प्रथम दिन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माँ मड़वारानी दर्शन करने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को भीषण गर्मी में गला तर करने के लिए लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल एवं नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा (मड़वारानी) के संयुक्त तत्ववाधान में माँ मड़वारानी मंदिर के समीप प्याऊ का शुभारंभ किया गया।

शुभारंभ अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए शरबत एवं स्वल्पाहार का भी प्रबंध किया गया था। लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के संरक्षक एवं लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल के नेतृत्व में एवं लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों, एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा की प्राचार्य एवं अध्यापकगणों के साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।
सेवा परमोधर्म: के अनुरूप हर वर्ष विद्यालय एवं लायंस क्लब परिवार द्वारा शीतल पेयजल का प्रबंध किया जाता है, ताकि श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को भीषण गर्मी में राहत मिल सके और लोगों की प्यास बुझ सके। लायन अग्रवाल ने कहा कि भीषण गर्मी में लोगों को पानी पिलाना पुण्य का काम है। हमारे छोटे से प्रयास से लोगों को राहत मिले, यही हमारा उद्देश्य।

Continue Reading

कोरबा

नवरात्रि का तीसरा दिन:माँ चंद्रघण्टा स्वरूपा माँ सर्वमंगला देवी का दर्शन करने उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Published

on

कोरबा। चैत्र शुक्ल तृतीया को माँ चंद्रघण्टा देवी की पूजा अर्चना की जाती है। माँ सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा में नवरात्रि के तीसरे दिन श्रद्धा का सैलाब देखने को मिला। प्रात: 5.00 बजे माँ सर्वमंगला देवी का श्रृंगार करने के बाद श्रद्धालुओं ने माँ सर्वमंगला देवी मंदिर पहुंचकर माँ चंद्रघण्टा स्वरूप की पूजा-अर्चना कर ऐश्वर्य प्राप्ति के लिए आशीर्वाद मांगा।
मंदिर से लेकर सड़क तक श्रद्धालुओं की लम्बी लाईन सुबह और शाम देखने को मिली। रात्रि को देर तक लोगों ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
07 बजे महाआरती से गूंजायमान हुआ परिसर

रोज सुबह एवं संध्या 7.00 बजे रोजाना महाआरती में सैकड़ों लोग शामिल होकर माँ सर्वमंगला की आरती गा रहे हैं। करीब 15 से 20 मिनट तक माँ की आरती में घंटा एवं शंख के शंखनाद से परिसर गूंजायमान होता है। महाआरती से जहां मन के सारे विकार दूर होते हैं, वहीं आत्मा पुष्ट होती है। महाआरती के दीए से जहां चारों ओर सत्व का प्रकाश फैलता है, वहीं देवी-देवता माँ सर्वमंगला देवी के सानिध्य में रहते हैं। आदिशक्ति माँ सभी देवी-देवताओं का प्रकाशपुंज होती हैं।
महाआरती से आत्मा पुष्ट होती है-नमन पाण्डेय

माँ सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा के प्रबंधक/पुजारी/राजपुरोहित नमन पाण्डेय (नन्हा महराज) ने बताया कि माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में रोजाना प्रात: एवं संध्या 7.00 बजे महाआरती होती है और माँ की आरती में शामिल होने पर मन प्रसन्न होता है और आत्मा पुष्ट होती है। घर का कलह दूर होता है और परिवार समृद्ध और खुशहाल बनता है।
कल 22 मार्च को माँ कुष्माण्डा की पूजा

नवरात्रि के चतुर्थ दिन माँ कुष्माण्डा की पूजा की जाती है। 22 मार्च को माँ सर्वमंगला देवी का कुष्माण्डा स्वरूप की पूजा-अर्चना श्रद्धालु करेंगे और मनोवांछित फल प्राप्ति के लिए आशीर्वाद मांगेंगे। माँ कुष्माण्डा देवी की पूजा-अर्चना करने से शत्रु का शमन होता है। माँ कुष्माण्डा देवी को मालपुआ एवं फल अति प्रिय है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677