Connect with us

कोरबा

कलेक्टर की संवेदना:जिला पंचायत अध्यक्ष की पहल पर कलेक्टर ने दी गरीब मेडिकल छात्रा की फीस, गरीब बेटी का सपना होगा साकार

Published

on

हेमलता सोरठे ने कहा – डाक्टर बनने के बाद सबसे पहले खुशखबरी सुनाने कलेक्टर सर के पास जाऊंगी
कोरबा/पसान। कोरबा की ऊर्जा पूरे देश में फैल रही है और जिस तरह कोरबा ऊर्जावान है, वहीं यहां की प्रतिभाएं भी देश के अन्य कोने से कहीं अधिक है, लेकिन आर्थिक विपन्नता तले दबे गरीब परिवार की प्रतिभाएं गांव में ही दब जाती हैं। किसी किसी की किस्मत तब चमक जाती है, जब उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह जैसे जनप्रतिनिधि मिल जाएं और कलेक्टर अजीत बसंत जैसे संवेदनशील अधिकारी।
कुछ दिन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह अपने गृह ग्राम तुमान के निज निवास पर बैठे थे और कुछ ग्रामीण भी अपनी मांगों को लेकर रोजाना की तरह डॉ. पवन सिंह के पास पहुंचे थे। एक ग्रामीण दो-तीन दिन से डॉ. पवन सिंह के आवास परिसर में सायकिल से आता और बिना कुछ कहे वापस चले जाता। तीन दिन से सायकिल सवार इस ग्रामीण को डॉ. पवन सिंह पहचानते नहीं थे, लेकिन लगातार तीन दिन से वह उनके घर आता, लेकिन बिना कुछ कहे चले जाता। तीसरे दिन डॉ. पवन ने लौट रहे ग्रामीण को रोका और हालचाल जाना। सहृदय डॉ. पवन की सरल व्यक्तित्व से ग्रामीण प्रभावित हुआ और अपनी कहानी बताई, तब पता चला कि वह ग्रामीण कोडगार निवासी शिवबालक सोरठे है, जो अत्यंत गरीब है और मात्र 88 डिसमिल खेतीहर भूमि की बदौलत जीवन यापन करता है। अपनी पुत्री हेमलता सोरठे के बारे में बताया और कहा कि बैंक से लोन लेकर अपनी मेडिकल छात्रा बेटी की फीस जमा किया, लेकिन इस वर्ष फीस पटाने के लिए कोई रास्ता नहीं दिख रहा है और फीस जमा न करने के कारण उसकी बेटी को मेडिकल कॉलेज में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
गरीब शिवबालक सोरठे की करूण कहानी सुनकर डॉ. पवन सिंह मेडिकल छात्रा हेमलता सोरठे और उसके पिता शिवबालक सोरठे को लेकर कलेक्टर अजीत बसंत के पास पहुंचे।


कलेक्टर अजीत बसंत ने छात्रा हेमलता से कुछ सवाल पूछे, गरीब लेकिन प्रतिभाशाली हेमलता के जवाबों से कलेक्टर प्रभावित हुए और उनकी स्थिति को देखते हुए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय महासमुंद में उसकी पूरी फीस लगभग रूपए 7,81,000 (सात लाख एक्यासी हजार रुपए) माफ करने का निर्णय लिया और पूरी फीस कोरबा प्रशासन से देने का निर्णय लिया।
इस निर्णय से हेमलता और उसके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
दिनांक 26 अक्टूबर 2025 को डॉ. पवन सिंह स्वयं ग्राम कोडगार पहुंचकर हेमलता सोरठे के घर गए। उन्होंने दीपावली की शुभकामनाओं के साथ छात्रा को बधाई दी और उपहार भी भेंट किया।
तो वह क्षण भी हमारे लिए गर्व का होगा- डॉ पवन
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने कहा – गरीब और प्रतिभाशाली बच्चों के सपनों को उड़ान देना ही हमारी असली जिम्मेदारी है। शिक्षा ही वह साधन है, जिससे हर परिवार का भविष्य बदल सकता है। मेरी पहल से कलेक्टर साहब ने संवेदना दिखाई और हेमलता की सहायता कर उसके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त किया। कलेक्टर साहब की सहायता से अब एक गरीब बेटी डॉक्टर बन सकेगी, यह हमारे लिए भी गौरव का क्षण होगा।
डाक्टर बनकर सबसे पहले कलेक्टर साहब को खुशखबरी सुनाऊंंगी- हेमलता
कलेक्टर अजीत बसंत की मानवीय संवेदनाओं और गरीब प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की ललक ने मुझे हौसला दिया और कलेक्टर साहब के कारण मैं डाक्टर बन कर अपना और अपने परिवार का सपना पूरा कर सकूंगी। डाक्टर की पढ़ाई पूरी करने के बाद सबसे पहले मैं कलेक्टर साहब के पास जाऊंगी, चाहे वे कहीं भी हों। मैं डॉ. पवन भैय्या का भी आभारी रहुंगी, जिन्होंने मुझे स्वर्णीम भविष्य की राह दिखाई और पहल कर कलेक्टर साहब तक हमारी आवाज पहुंचाई। डॉक्टर बनने के बाद मैं भी किसी गरीब की सहायता कर सकूं, तो यह कलेक्टर साहब की जीत होगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

मतदान केन्द्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के गठन एवं मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु 28 सितम्बर से बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ का प्रशिक्षण आयोजित

Published

on

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के लिए
जिले के सभी मतदान केंद्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ का दिनांक 28 सितम्बर 2026 से विधानसभावार ईएलसी प्रशिक्षण आयोजित किया गया हैं।
इस सम्बन्ध में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि जिले के मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा स्वीप कार्ययोजना के तहत् युवा मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने एवं उनके मध्य मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से समस्त शासकीय- अशासकीय महाविद्यालयों, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूलों,उच्च शिक्षण संस्थानों, समस्त मतदान केन्द्रों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, औद्योगिक इकाइयों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC का गठन कर मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा हैं।

सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि इस कड़ी में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के सुचारू क्रियान्वयन हेतु सभी मतदान केंद्रों के बूथ लेवल अधिकारियों BLO का विधानसभावार प्रशिक्षण दिनांक 28 सितम्बर 2026 से 01अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया गया हैं।
जिसके तहत् 28 सितम्बर को 22-कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा में प्रातः 10:30 बजे से आयोजित हैं।
दिनांक 30 सितम्बर को 23 पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पाली ब्लॉक के बीएलओ का प्रशिक्षण प्रातः 10:30 बजे से जनपद पंचायत पाली के सभाकक्ष में एवं पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के बीएलओ का प्रशिक्षण दोपहर 2 बजे से स्वामी आत्मानंद स्कूल सेजेस पोड़ीउपरोड़ा में आयोजित किया गया हैं।
इसी प्रकार दिनांक 01 अक्टूबर को 20-रामपुर विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण प्रातः 10:30 बजे से 1:30 बजे तक कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में आयोजित किया गया है।
इसी प्रकार 21-कोरबा विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण दिनांक 01 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में आयोजित किया गया हैं।
सभी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित बीएलओ के ईएलसी प्रशिक्षण में समस्त बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ एवं मास्टर ट्रेनर्स को समय पर उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया हैं।

Continue Reading

कोरबा

सुयश:शास्वत सिंह ने स्टेट लेबल डीएव्ही वुशु (काम्बेट) में जीता सिल्वर मेडल

Published

on

कोरबा। डीएव्ही स्कूल का होनहार छात्र शास्वत सिंह ने स्टेट लेबल डीएव्ही वुशु(काम्बेट) खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने शास्वत सिंह को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की है।
शास्वत सिंह कोरबा की जानमानी पंचकर्म चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. मनीषा सिंह एवं एसईसीएल से सेवानिवृत्त अधिकारी कन्हैया सिंह के पौत्र हैं।
नेशनल के लिए चयन
शास्वत सिंह का चयन नेशनल लेबल डीएव्ही वुशु (काम्बेट) के लिए हुआ है और शुभचिंतकों, परिजनों एवं विद्यालय प्रबंधन ने बेहतर प्रदर्शन के लिए शास्वत सिंह को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Continue Reading

कोरबा

30 सितम्बर को सभी संभाग मुख्यालयों में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष पवन शर्मा एवं छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष पी आर यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के कर्मचारी एवं पेंशनर अपनी 8 सूत्रीय लम्बित मांग को लेकर आगामी 30सितम्बर को प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कर मुख्य मंत्री के नाम संभागायुक्त को ज्ञापन सौपेंगे।इस धरना प्रदर्शन की तैयारी पुरे प्रदेश स्तर पर किया जा रहा है।इसी परिपेक्ष में आज राजधानी रायपुर स्थित कर्मचारी भवन में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष पवन शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के समन्वयक जी आर चंद्रा, प्रदेश महामंत्री हिमांचल साहू, छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री उमेश मुदलियार,प्रदेश सचिव सी एल दुबे, संजय शर्मा,रामचंद्र तांडी,नरेश वाढेर,विमल कुंडू,बेनीराम गायकवाड़,शाहिल मुदलियार,शुभम भट्ट, बी पी कुरील सहित कर्मचारी एवं पेंशनर भारी संख्या में उपस्थित रहे ।सभी ने धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का संकल्प लिया ।

अपील

छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष प्रभात शर्मा एवं विनय सोनवानी छत्तीसगढ़ प्रदेश ट वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जिला शाखा कोरबा के द्वारा अपील की गई है कि उक्त कार्यक्रम में कोरबा जिले के समस्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स अधिक से अधिक संख्या में संभाग स्तरीय धरना प्रदर्शन में पहुंचे एवं अपनी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने हेतु ज्ञापन सौंपें।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677