Connect with us

कोरबा

25 वर्षों से लगातार विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा हमारा छत्तीसगढ़ : विधायक प्रेमचंद पटेल

Published

on

रंगारंग प्रस्तुति के साथ राज्योत्सव का हुआ आगाज

कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर कोरबा नगर क्षेत्र के डॉ. भीमराव अम्बेडकर ओपन ऑडिटोरियम में  तीन दिवसीय राज्योत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल  ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

उन्होंने समारोह में उपस्थित जनसमूह को  संबोधित करते हुए कहा कि राज्य बनने के बाद छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास हुआ है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश में  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासकीय योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है जिनसे आमजन लाभान्वित हो रहे है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को  प्रदेशवासियों को दिए गए अनेक विकास कार्यो के सौगात के लिए धन्यवाद दिया।  उन्होंने कहा कि 25 वर्ष पूर्व मध्यप्रदेश से पृथक होकर नए राज्य के रूप में छत्तीसगढ़ का निर्माण हुआ। इन 25 वर्षों में प्रदेश का राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। राज्य सरकार ने पीएम आवास, महतारी वंदन, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में गरीब, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, छात्र-छात्राओं समेत सभी वर्ग के हित के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित की है। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के लोग इसका लाभ उठा रहे हैं और राज्य के विकास में अपना अहम योगदान भी दे रहे हैं। विधायक पटेल ने कहा कि प्रदेश में किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी हो रही है। महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महतारी वंदन योजना संचालित की जा रही है। इस योजना से हर महीने माताओं और बहनों को 01-01 हजार रूपए की सहायता राशि दी जा रही है। 5500 रुपये प्रति मानक बोरा की दर से तेंदूपत्ता खरीदी की जा रही है। राज्य में ओद्योगिक विकास के साथ साथ  राजिम कुंभ मेला, माता कौशल्या मंदिर जैसे कार्यो से सांस्कृतिक विकास  भी निरंतर हो रहा है।  सुरक्षा के क्षेत्र में भी आगे बढ़ते हुए बस्तर संभाग में लगातार नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण किया जा रहा है।  उन्होंने जिलेवासियों को राज्योत्सव की शुभकामनाएं देते हुए विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में उपस्थित महापौर नगर निगम श्रीमती संजू देवी राजपूत एवं जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह ने राज्य स्थापना दिवस  की शुभकामनाएं देते हुए राज्य निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की भूमिका को याद किया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं  प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  छत्तीसगढ़ को नई पहचान दिलाने के लिए लगातार विकास के कार्य कर रहे हैं। प्रदेश भी प्रधानमंत्री की संकल्पना को पूरा करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।  

कलेक्टर अजीत वसंत ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय एवं कैबिनेट मंत्री देवांगन सहित जनप्रतिनिधियों के निर्देशन में जिले में शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। अधिकारी-कर्मचारी की सहभागिता से योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्योत्सव में  विभागीय स्टालों के माध्यम से शासकीय योजनाओं के प्रगति की प्रदर्शनी लगाई गई है। जिसका अवलोकन कर आमजन योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ ले सकते है।  कलेक्टर ने बताया कि विगत दिवस 16 हजार से अधिक पीएम आवास के हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी गई। जिला खनिज संस्थान न्यास का सदुपयोग जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं हेतु  किया जा रहा। सुदरवर्ती क्षेत्रो में सुगम आवागमन की व्यवस्था हेतु 200 करोड़ से अधिक से सड़क निर्माण हेतु स्वीकृति दी गई है।  जिले में नए स्कूल भवन, स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण एवं शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में बढ़ोत्तरी हेतु अनेक नियुक्ति प्रदान की गई है। उन्होंने जिलेवासियों को राज्योत्सव की शुभकामनाएं देते हुए छत्तीसगढ़ को बेहतर और नई ऊंचाइयों में पहुचाने हेतु निरंतर कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर सभापति नगर निगम नूतन सिंह ठाकुर,  पार्षद पंकज देवांगन, नरेंद्र देवांगन, गोपाल मोदी, अशोक चावलानी, हितानंद अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी  उपस्थित थे।

विभागीय स्टालों का  अवलोकन  कर योजनाओं की ली जानकारी

राज्योत्सव स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों पर आधारित स्टॉल लगाए गए थे। मुख्य अतिथि पटेल सहित अन्य अतिथियों द्वारा सभी स्टॉल का अवलोकन किया गया। महिला बाल विकास विभाग के स्टॉल में अतिथियों द्वारा नन्हें शिशुओं को अन्नप्राशन कराया गया। साथ ही वन विभाग के स्टॉल में स्थानीय उत्पादों  का अवलोकन कर उनके निर्माण एवं उपयोग से अवगत हुए। इसी प्रकार जिला पंचायत,  पुलिस,  समाज कल्याण, आदिमजाति विकास विभाग, वन, शिक्षा, क्रेडा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्यानिकी, रेशम, मत्स्य, पशुपालन, नगरनिगम, जनसम्पर्क, उद्योग, एसईसीएल,एनटीपीसी, बाल्को  सहित अन्य विभाग द्वारा लगाए स्टालो का अवलोकन कर  संचालित योजनाओं की जानकारी ली अधिकारियों को योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन के लिए  शुभकामना दी।

लोकप्रिय छत्तीसगढ़ी जसगीत गायक दिलीप षड़ंगी सहित अन्य कलाकारों ने दी रंगारंग प्रस्तुति-

राज्योत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई। स्थानीय कलाकारों के साथ ही छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय प्रसिद्ध जसगीत गायक दिलीप षड़ंगी,  सूफी, लोकगीत गायक राहुल ठाकुर, तबला वादक प्रयत पांडे, बांसुरी वादक साखू राम खैरवार,  आद्या कौशिक, परमानंद सिंह,  कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कोरबा, करतला, कटघोरा पाली की छात्राओं सहित अन्य कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गईं। देर रात्रि तक  गायक षड़ंगी के जसगीत एवं छत्तीसगढ़ी गीतों पर दर्शक झूमते रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

मतदान केन्द्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के गठन एवं मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु 28 सितम्बर से बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ का प्रशिक्षण आयोजित

Published

on

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के लिए
जिले के सभी मतदान केंद्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ का दिनांक 28 सितम्बर 2026 से विधानसभावार ईएलसी प्रशिक्षण आयोजित किया गया हैं।
इस सम्बन्ध में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि जिले के मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा स्वीप कार्ययोजना के तहत् युवा मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने एवं उनके मध्य मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से समस्त शासकीय- अशासकीय महाविद्यालयों, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूलों,उच्च शिक्षण संस्थानों, समस्त मतदान केन्द्रों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, औद्योगिक इकाइयों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC का गठन कर मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा हैं।

सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि इस कड़ी में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के सुचारू क्रियान्वयन हेतु सभी मतदान केंद्रों के बूथ लेवल अधिकारियों BLO का विधानसभावार प्रशिक्षण दिनांक 28 सितम्बर 2026 से 01अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया गया हैं।
जिसके तहत् 28 सितम्बर को 22-कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा में प्रातः 10:30 बजे से आयोजित हैं।
दिनांक 30 सितम्बर को 23 पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पाली ब्लॉक के बीएलओ का प्रशिक्षण प्रातः 10:30 बजे से जनपद पंचायत पाली के सभाकक्ष में एवं पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के बीएलओ का प्रशिक्षण दोपहर 2 बजे से स्वामी आत्मानंद स्कूल सेजेस पोड़ीउपरोड़ा में आयोजित किया गया हैं।
इसी प्रकार दिनांक 01 अक्टूबर को 20-रामपुर विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण प्रातः 10:30 बजे से 1:30 बजे तक कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में आयोजित किया गया है।
इसी प्रकार 21-कोरबा विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण दिनांक 01 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में आयोजित किया गया हैं।
सभी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित बीएलओ के ईएलसी प्रशिक्षण में समस्त बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ एवं मास्टर ट्रेनर्स को समय पर उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया हैं।

Continue Reading

कोरबा

सुयश:शास्वत सिंह ने स्टेट लेबल डीएव्ही वुशु (काम्बेट) में जीता सिल्वर मेडल

Published

on

कोरबा। डीएव्ही स्कूल का होनहार छात्र शास्वत सिंह ने स्टेट लेबल डीएव्ही वुशु(काम्बेट) खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने शास्वत सिंह को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की है।
शास्वत सिंह कोरबा की जानमानी पंचकर्म चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. मनीषा सिंह एवं एसईसीएल से सेवानिवृत्त अधिकारी कन्हैया सिंह के पौत्र हैं।
नेशनल के लिए चयन
शास्वत सिंह का चयन नेशनल लेबल डीएव्ही वुशु (काम्बेट) के लिए हुआ है और शुभचिंतकों, परिजनों एवं विद्यालय प्रबंधन ने बेहतर प्रदर्शन के लिए शास्वत सिंह को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Continue Reading

कोरबा

30 सितम्बर को सभी संभाग मुख्यालयों में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष पवन शर्मा एवं छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष पी आर यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के कर्मचारी एवं पेंशनर अपनी 8 सूत्रीय लम्बित मांग को लेकर आगामी 30सितम्बर को प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कर मुख्य मंत्री के नाम संभागायुक्त को ज्ञापन सौपेंगे।इस धरना प्रदर्शन की तैयारी पुरे प्रदेश स्तर पर किया जा रहा है।इसी परिपेक्ष में आज राजधानी रायपुर स्थित कर्मचारी भवन में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष पवन शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के समन्वयक जी आर चंद्रा, प्रदेश महामंत्री हिमांचल साहू, छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री उमेश मुदलियार,प्रदेश सचिव सी एल दुबे, संजय शर्मा,रामचंद्र तांडी,नरेश वाढेर,विमल कुंडू,बेनीराम गायकवाड़,शाहिल मुदलियार,शुभम भट्ट, बी पी कुरील सहित कर्मचारी एवं पेंशनर भारी संख्या में उपस्थित रहे ।सभी ने धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का संकल्प लिया ।

अपील

छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष प्रभात शर्मा एवं विनय सोनवानी छत्तीसगढ़ प्रदेश ट वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जिला शाखा कोरबा के द्वारा अपील की गई है कि उक्त कार्यक्रम में कोरबा जिले के समस्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स अधिक से अधिक संख्या में संभाग स्तरीय धरना प्रदर्शन में पहुंचे एवं अपनी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने हेतु ज्ञापन सौंपें।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677