कोरबा
कांग्रेस का मिशन 2023: भरोसे का बजट पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव प्रशांत मिश्रा ने कहा-कांग्रेस जो कहती है उससे बढ़कर करती है
घोषणा पत्र में सर्वहारा वर्ग का रखा गया है ध्यान
किसान, महिला और युवा वर्ग भी खुश
पाली। आज प्रदेश कांग्रेस संगठन की प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस का भरोसे का घोषणा पत्र जारी कर महिलाओं, किसानों, आदिवासियों परिवहन व्यवसायियों, विद्यार्थियों के लिए बड़ी घोषणा की और सर्वहारा वर्ग को साधने की कोशिश की है और मिशन 2023 को पूरा करने मास्टर स्ट्रोक फेंका। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का भरोसे का घोषणा पत्र पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव प्रशांत मिश्रा ने कहा कि यह घोषणा पत्र ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के सर्वहारा वर्ग को आगे बढ़ाने का माध्यम है।
उन्होंने कहा कि बीते 5 साल में कांग्रेस सरकार ने किसानों की समृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण, आदिवासियों को मुख्यधारा में लाने का जो करतब दिखाया है, वह छत्तीसगढ़ की जनता ने देखा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो कहती है, उससे ज्यादा करके दिखाती है। घोषणापत्र में महिलाओं को बड़ी राहत देते हुए घोषणा की गई है कि रसोई में अब महंगाई का असर कम होगा, क्योंकि भूपेश सरकार ने वादा किया है कि सरकार बनते ही मंहगे रसोई गैस की खरीदी पर कांग्रेस सरकार 500 रूपए की सब्सिडी देगी। महिला स्वसहायता समूहों का कर्जा माफ होगा।
इस घोषणा पत्र में भी 5 साल पहले की तरह किसानों का कर्जा माफ होगा। 20 क्विंटल प्रतिएकड़ की धान खरीदी 3200 रूपए में की जाएगी। सबसे बड़ी बात यह है कि प्रदेश में केजी से पीजी तक, जिसमें मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी शामिल है, पूरा फ्री की गई है। यहां तक कि सभी सरकारी स्कूलों को आत्मानंद एक्सीलेंट इंग्लिश मीडियम /हिन्दी मीडियम के रूप में अपग्रेड किया जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में यह घोषणा प्रदेश में आमूलचुल परिवर्तन लायेगी। इस बार परिवहन व्यवसायियों को भी बड़ी राहत दी गई है। कोरोना काल में परिवहन व्यवसायियों का व्यवसाय चौपट हो जाने के कारण वे कर्जदार हो गए हैं, कांग्रेस की घोषणा से परिवहन व्यवसाय को नया जीवन मिलेगा। गरीबों की जान अब ईलाज के अभाव में नहीं जाएगी।
स्वास्थ्य योजना को घोषणा पत्र में बेहतर बनाया गया है। 10 लाख तक का ईलाज गरीबों को फ्री होगा, वहीं एपीएल परिवार को भी 5 लाख तक का फ्री ईलाज देने की घोषणा की गई है। पिछली बार बिजली बिल हाफ किया गया था, इस बार कांग्रेस ने और बड़ी राहत दी है और 200 यूनिट तक बिजली फ्री देने की घोषणा की गई है। इस घोषणा से सर्वहारा वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 17.5 लाख घर बनाकर देने की घोषणा की गई है। गरीब परिवारों को इससे उनकी स्वयं की छत मिलेगी।
आदिवासियों की उन्नति के लिए 6 हजार रूपए प्रतिमानक बोरा एवं 4 हजार बोनस के साथ तेंदूपत्ता की खरीदी, दुर्घटना होने पर छत्तीसगढ़वासियों के लिए फ्री ईलाज, तिवरा की पहली बार समर्थन मूल्य में खरीदी सहित घोषणा पत्र में सर्वहारा वर्ग को राहत दी गई है। श्री मिश्रा ने कहा कि सरकार बनते ही घोषणा को पूर्ण अमल में सिर्फ कांग्रेस ला सकती है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार भरोसे की सरकार है और भरोसा अब भी बरकरार है और हम फिर से कांग्रेस की सरकार बना रहे हैं।
कोरबा
वाणिज्य एवं उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेशवासियों को दी होली पर्व की बधाई
होली के पहले किसानों के खाते में धान उपार्जन के अंतर की राशि मिलने से होली का उत्साह दोगुना
कोरबा। वाणिज्य एवं उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने रंगों के पर्व होली पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि आप सभी के जीवन में होली का यह पर्व सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। केबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य सरकार द्वारा अपने वायदे के अनुरूप होली त्योहार के पहले प्रदेश के 25.28 लाख किसानों को कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत 10,324 करोड़ रूपए की आदान सहायता राशि उनके बैंक के खातों में अंतरित की है। होली त्योहार में किसानों का उत्साह दोगुना हो गया है।
केबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों एवं उनके परिजनों की बेहतरी के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रह हैं। इन योजनाओं के माध्यम से श्रमिक की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए डीबीटी के जरिए छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा हितग्राहियों को अब तक लगभग 800 करोड़ रूपए की आर्थिक मदद दी जा चुकी है।
केबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि रंगों का यह त्योहार हमारे जीवन में उमंग, उत्साह और सौहार्द्र का संचार करता है। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्यौहार नही बल्कि सामाजिक समरसता भाईचारे और भारतीय परम्पराओं की जीवंत अभिव्यक्ति का पर्व है। आइए, हम सभी मिलकर प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के रंगों से अपने समाज को और भी अधिक रंगीन बनाएं।
कोरबा
होली एवं रमज़ान ईद पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने कोरबा पुलिस का फ्लैग मार्च
जिले के सभी थाना/चौकी क्षेत्रों में व्यापक पुलिस मार्च
हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई, आमजन से सौहार्दपूर्ण पर्व मनाने की अपील
कोरबा। होली एवं रमज़ान ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज कोरबा पुलिस द्वारा जिले भर में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में संपन्न हुआ।
पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतिश ठाकुर सहित समस्त राजपत्रित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में जिला मुख्यालय तथा सभी थाना/चौकी क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च किया गया।

जिला मुख्यालय में फ्लैग मार्च थाना कोतवाली से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से होते हुए कोसाबाड़ी क्षेत्र तक निकाला गया। मार्च में लगभग 200 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। फ्लैग मार्च के माध्यम से आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव जागृत किया गया तथा असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी गई।

इसी प्रकार थाना कटघोरा, दर्री, करतला, पाली, बांगो एवं दीपका क्षेत्र में भी पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर नागरिकों से शांतिपूर्वक पर्व मनाने की अपील की गई। पुलिस द्वारा चारपहिया एवं दोपहिया वाहनों के माध्यम से गली-मोहल्लों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ध्वनि विस्तारक यंत्र से संदेश प्रसारित कर होली एवं रमज़ान ईद के दौरान शांति एवं भाईचारे का परिचय देने का आग्रह किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने स्पष्ट किया है कि शांतिपूर्वक पर्व मनाने वालों के साथ पुलिस मित्रवत व्यवहार करेगी, वहीं हुड़दंग करने वाले, जबरन रंग लगाने वाले, नशे की हालत में वाहन चलाने वाले एवं कानून व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

कोरबा पुलिस द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। आमजन से अपील है कि वे पर्व को शांति, सद्भाव एवं भाईचारे के साथ मनाकर पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
कोरबा
आरोपी ने नाबालिग और मां को दी धमकी, चाकू दिखाकर दी जान से मारने की धमकी, शिकायत पर पकड़ाया
कोरबा। कोरबा में एक नाबालिग लड़की को युवक ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने नाबालिग की मां को भी डराया। यह घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र में हुई।
जांजगीर जिले के 23 वर्षीय समीर यादव ने नाबालिग के घर पहुंचकर उसे धमकाया। उसने कहा, तुम मेरी हो और तुम्हें किसी और का होने नहीं दूंगा। अगर तुम्हारी शादी किसी और से हुई तो तुम्हें और तुम्हारे पति को जान से मार दूंगा।
नाबालिग और मां ने पुलिस चौकी में की शिकायत
घटना के बाद नाबालिग और उसकी मां ने हिम्मत जुटाकर मानिकपुर चौकी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की। आरोपी समीर यादव को उसके मोबाइल नंबर के आधार पर कोरबा से ही गिरफ्तार कर लिया गया।
नाबालिग से एकतरफा प्यार करता था आरोपी
पुलिस के अनुसार, आरोपी समीर यादव और नाबालिग दोनों जांजगीर जिले के एक ही गांव के निवासी हैं। कुछ साल पहले नाबालिग अपने परिवार के साथ कोरबा आकर रहने लगी थी। समीर पहले भी उसके घर आता-जाता था और मोबाइल पर भी बात करता था। वह नाबालिग से एकतरफा प्यार करता था, जबकि नाबालिग ने उसके प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था।
यह भी बताया गया है कि लगभग छह महीने पहले भी समीर कोरबा में नाबालिग के घर आया था और उसके साथ मारपीट की थी। उस समय भी मानिकपुर चौकी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी और पुलिस ने कार्रवाई की थी।
मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने पुष्टि की कि शिकायत मिलने के बाद जांजगीर निवासी समीर यादव के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उसे न्यायिक रिमांड पर भेजकर जेल दाखिल कर दिया गया है।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
