Connect with us

कोरबा

कोरबा में कार्तिक पूर्णिमा पर मां हसदेव का अभिषेक:नदी में 21000 दीपदान, जिले के पर्यटन स्थलों पर उमड़ी श्रद्धालुओं-सैलानियों की भीड़

Published

on

कोरबा। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर कोरबा शहर में नमामि हसदेव सेवा समिति ने पांच दिवसीय महालक्ष्मी यज्ञ के समापन पर हसदेव नदी तट पर महाआरती की। इस अवसर पर मां हसदेव का 108 लीटर दूध से अभिषेक किया गया, साथ ही 21,000 दीपदान भी किए गए।

वहीं, कार्तिक पूर्णिमा के दिन जिले के सभी पर्यटन स्थलों पर श्रद्धालुओं और सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी। ‘मिनी गोवा’ के नाम से प्रसिद्ध झोरा घाट इस उत्सव का मुख्य केंद्र रहा, जहां बड़ी संख्या में लोग हसदेव नदी में स्नान और पूजा-अर्चना करने पहुंचे।

मां हसदेव का 108 लीटर दूध से अभिषेक किया गया।

मां हसदेव का 108 लीटर दूध से अभिषेक किया गया।

संतों और विद्वान पंडितों ने की महाआरती

5 नवंबर को आयोजित इस महाआरती कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। मां सर्वमंगला मंदिर स्थित हसदेव नदी तट पर हुई इस महाआरती में संतों और विद्वान पंडितों ने मां हसदेव की पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में 101 जजमान और बनारस से आए 11 पुजारी शामिल हुए।

इस अवसर पर मां हसदेव का 108 लीटर दूध से अभिषेक किया गया, साथ ही 21,000 दीपदान भी किए गए। भव्य रंगोली और आतिशबाजी ने माहौल को और भी आकर्षक बना दिया। आयोजकों के अनुसार, 5,000 से अधिक लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

कार्तिक पूर्णिमा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।

कार्तिक पूर्णिमा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।

छत्तीसगढ़ की देव दिवाली

दुर्गा आश्रम से आए रामबालक दास ने इस आयोजन को ‘छत्तीसगढ़ की देव दिवाली’ बताया। उन्होंने कहा कि देश की प्राण नदियों को बचाने का यह प्रयास सराहनीय है और आस्था व धर्म के प्रति जागरूकता के लिए ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए।

कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत ने समिति के इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम लोगों की श्रद्धा और आस्था बढ़ाते हैं, साथ ही सामूहिक भागीदारी से लोगों को एकजुट करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। लोगों की आवाजाही सुचारु रखने के प्रयास किए गए और नदी तट पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

पिकनिक स्पॉट पर रही भीड़

जिले के झोरा घाट पर पहले असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता था, लेकिन अब पुलिस की सख्ती से माहौल शांतिपूर्ण है। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी हर गतिविधि पर नजर रख रहे थे ताकि श्रद्धालु और पर्यटक बिना किसी परेशानी के कार्तिक पूर्णिमा का आनंद ले सकें।

झोराघाट पिकनिक स्पॉट पर पहले मारपीट और हंगामे की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनके वीडियो भी वायरल हुए थे। इसे देखते हुए स्थानीय महिला समिति और पुलिस की विशेष निगरानी बनी हुई है।

कार्तिक पूर्णिमा के अगले दिन 6 नवंबर को भी जिले के सभी पर्यटन क्षेत्रों में श्रद्धालुओं और सैलानियों की भारी भीड़ देखी गई। सुबह से ही लोग सतरेंगा, बुका, बांगो, परसाखोला और रजगामार जैसे पिकनिक स्थलों पर पहुंचने लगे थे।

कोरबा जिले से लगभग 33 किलोमीटर दूर स्थित सतरेंगा पिकनिक स्पॉट पर कोरबा के अलावा अन्य जिलों से भी लोग पिकनिक मनाने आते हैं। यहां रिसॉर्ट, रेस्टोरेंट और महिला समिति द्वारा तैयार भोजन की सुविधा उपलब्ध है।

परसाखोला पिकनिक स्पॉट लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर है, जहां का झरना मुख्य आकर्षण का केंद्र है। हालांकि, यह स्थान खतरनाक भी माना जाता है और यहां डूबने से कई लोगों की मौत हो चुकी है।जिले से 51 किलोमीटर दूर बांगो में बांध देखने लोग जाते हैं, जो एक प्रमुख आकर्षण है।

बुका पिकनिक स्पॉट 68 किलोमीटर दूर है, जहां रिसॉर्ट और रेस्टोरेंट हैं और यहां भी जिले के बाहर से पर्यटक आते हैं। शहर से 10 किलोमीटर दूर रजगामार में साल भर लोग पिकनिक मनाने जाते हैं, जो अपने हरे-भरे जंगल और बहते पानी के लिए जाना जाता है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

वाणिज्य एवं उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेशवासियों को दी होली पर्व की बधाई

Published

on

होली के पहले किसानों के खाते में धान उपार्जन के अंतर की राशि मिलने से होली का उत्साह दोगुना

कोरबा। वाणिज्य एवं उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने रंगों के पर्व होली पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि आप सभी के जीवन में होली का यह पर्व सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। केबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य सरकार द्वारा अपने वायदे के अनुरूप होली त्योहार के पहले प्रदेश के 25.28 लाख किसानों को कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत 10,324 करोड़ रूपए की आदान सहायता राशि उनके बैंक के खातों में अंतरित की है। होली त्योहार में किसानों का उत्साह दोगुना हो गया है। 

        केबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों एवं उनके परिजनों की बेहतरी के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रह हैं। इन योजनाओं के माध्यम से श्रमिक की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए डीबीटी के जरिए छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा हितग्राहियों को अब तक लगभग 800 करोड़ रूपए की आर्थिक मदद दी जा चुकी है।

        केबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि रंगों का यह त्योहार हमारे जीवन में उमंग, उत्साह और सौहार्द्र का संचार करता है। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्यौहार नही बल्कि सामाजिक समरसता भाईचारे और भारतीय परम्पराओं की जीवंत अभिव्यक्ति का पर्व है। आइए, हम सभी मिलकर प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के रंगों से अपने समाज को और भी अधिक रंगीन बनाएं।        

Continue Reading

कोरबा

होली एवं रमज़ान ईद पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने कोरबा पुलिस का फ्लैग मार्च

Published

on

जिले के सभी थाना/चौकी क्षेत्रों में व्यापक पुलिस मार्च

हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई, आमजन से सौहार्दपूर्ण पर्व मनाने की अपील

कोरबा। होली एवं रमज़ान ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज कोरबा पुलिस द्वारा जिले भर में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में संपन्न हुआ।

पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतिश ठाकुर सहित समस्त राजपत्रित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में जिला मुख्यालय तथा सभी थाना/चौकी क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च किया गया।

जिला मुख्यालय में फ्लैग मार्च थाना कोतवाली से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से होते हुए कोसाबाड़ी क्षेत्र तक निकाला गया। मार्च में लगभग 200 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। फ्लैग मार्च के माध्यम से आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव जागृत किया गया तथा असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी गई।

इसी प्रकार थाना कटघोरा, दर्री, करतला, पाली, बांगो एवं दीपका क्षेत्र में भी पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर नागरिकों से शांतिपूर्वक पर्व मनाने की अपील की गई। पुलिस द्वारा चारपहिया एवं दोपहिया वाहनों के माध्यम से गली-मोहल्लों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ध्वनि विस्तारक यंत्र से संदेश प्रसारित कर होली एवं रमज़ान ईद के दौरान शांति एवं भाईचारे का परिचय देने का आग्रह किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने स्पष्ट किया है कि शांतिपूर्वक पर्व मनाने वालों के साथ पुलिस मित्रवत व्यवहार करेगी, वहीं हुड़दंग करने वाले, जबरन रंग लगाने वाले, नशे की हालत में वाहन चलाने वाले एवं कानून व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

कोरबा पुलिस द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। आमजन से अपील है कि वे पर्व को शांति, सद्भाव एवं भाईचारे के साथ मनाकर पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

Continue Reading

कोरबा

आरोपी ने नाबालिग और मां को दी धमकी, चाकू दिखाकर दी जान से मारने की धमकी, शिकायत पर पकड़ाया

Published

on

कोरबा। कोरबा में एक नाबालिग लड़की को युवक ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने नाबालिग की मां को भी डराया। यह घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र में हुई।

जांजगीर जिले के 23 वर्षीय समीर यादव ने नाबालिग के घर पहुंचकर उसे धमकाया। उसने कहा, तुम मेरी हो और तुम्हें किसी और का होने नहीं दूंगा। अगर तुम्हारी शादी किसी और से हुई तो तुम्हें और तुम्हारे पति को जान से मार दूंगा।

नाबालिग और मां ने पुलिस चौकी में की शिकायत

घटना के बाद नाबालिग और उसकी मां ने हिम्मत जुटाकर मानिकपुर चौकी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की। आरोपी समीर यादव को उसके मोबाइल नंबर के आधार पर कोरबा से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

नाबालिग से एकतरफा प्यार करता था आरोपी

पुलिस के अनुसार, आरोपी समीर यादव और नाबालिग दोनों जांजगीर जिले के एक ही गांव के निवासी हैं। कुछ साल पहले नाबालिग अपने परिवार के साथ कोरबा आकर रहने लगी थी। समीर पहले भी उसके घर आता-जाता था और मोबाइल पर भी बात करता था। वह नाबालिग से एकतरफा प्यार करता था, जबकि नाबालिग ने उसके प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था।

यह भी बताया गया है कि लगभग छह महीने पहले भी समीर कोरबा में नाबालिग के घर आया था और उसके साथ मारपीट की थी। उस समय भी मानिकपुर चौकी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी और पुलिस ने कार्रवाई की थी।

मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने पुष्टि की कि शिकायत मिलने के बाद जांजगीर निवासी समीर यादव के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उसे न्यायिक रिमांड पर भेजकर जेल दाखिल कर दिया गया है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677