Connect with us

कोरबा

कांगे्रस का संविधान बचाओ आंदोलन : वक्ताओं ने कहा – संविधान बदलने भाजपा की साजिश कभी सफल नहीं होगी

Published

on

कोरबा। भाजपा की नफरत में डूबी बयानबाजी, भारत के सामाजिक ताने – बाने के लिए एक गंभीर खतरा है। इस नफरत का एकमात्र विकल्प हमारे सविंधान में निहित संदेश है । यह एक ऐसा विचार है, जो भारत के नागरिकों को परस्पर सम्मान, प्रेम और सबके सम्मिलित उत्थान के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता के आधार पर एकबद्ध करता है ।


उक्त कथन सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने कोरबा सुभाष चौक पर आयोजित विधानसभा स्तरीय सविंधान बचाओ आंदोलन की आमसभा में अपने उद्बोधन में व्यक्त किया। सांसद महंत ने आगे कहा कि भारत में दो विचारधाराएं है, एक जो सविंधान की रक्षा करती है तथा समानता और एकता की बात करती है और दूसरी विचारधारा सविंधान खतम करने वालों की है ।


पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सविंधान की रक्षा करते रहेंगे । यह सविंधान डॉ.अंबेडकर जी, महात्मा गांधी जी और देश के हर नागरिक का सविंधान है, इसलिए हम सबको इसकी रक्षा करनी चाहिए। किसी भी हालात में हमें, हमारे सविंधान को नष्ट नहीं होने देंगे। कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ.भीमराव अंबेडकर के तैल्यचित्र एवं नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजली अर्पित कर उन्हें नमन किया गया ।
जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष नत्थुलाल यादव ने कहा कि भाजपा भारत में धर्म, भाषा और जाति के नाम पर नफरत फैलाने का काम रही है । कांग्रेस इस नफरत का खिलाफत करते रहेगी ।


जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से भारत को एकजूट रखने की कोशिश की है। श्रीमती इंदिरा गांधी और राजीव गांधी देश को एकजूट रखने के लिए अंतिम सांस तक कार्य करते रहे और शहीद हुए।


पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि देश की संपत्ति को केन्द्र सरकार द्वारा लगातार बेची जा रही है । रेल्वे स्टेशनों पर वेटिंग हॉल में प्रति घण्टे के दर से किराया देना पड़ रहा है ।
प्रदेश कांग्रेस सचिव विकास सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश में जो सरकार चल रही है, वह सविंधान को तोडऩे और बदलने का असफल प्रयास कर रही है। उनका यह प्रयास कभी भी सफल नहीं होगा ।
श्याम सुंदर सोनी ने कहा कि जिस तरह से केन्द्र सरकार की भाजपा सरकार सविंधान के साथ छेड़छाड़ कर रही है, वह चिंता का विषय है। सविंधान से हम सबको अधिकार मिले हैं। केन्द्र सरकार तमाम जांच एजेंसी को अपना एजेंट बनाकर विपक्ष को परेशान करने में लगी है। यह विषय भी सविंधान के नियमों के विरूद्ध है
कार्यक्रम में दुलेश्वरी सिदार, सूरज महंत, रेखा त्रिपाठी, उपनेता प्रतिपक्ष डॉ.रामगोपाल कुर्रे, सांसद प्रतिनिधि मोहन प्रधान, सुरेश सहगल, सपना चैहान, बी एन सिंह, कुसुम द्विवेदी, प्रदीप पुरायणे, राकेश पंकज, सुभाष राठौर, संतोष राठौर, सुकसागर निर्मलकर, बसंत चंद्रा, दुष्यंत शर्मा, रमेश जायसवाल, जयप्रकाश यादव, राजेन्द्र तिवारी, बद्रीकिरण, नारायण कुर्रे, अविनाश बंजारे, मस्तुल कंवर, रवि चंदेल, अनुज जायसवाल, अर्जुन सिंह, आकाश पटेल, पालुराम साहू, अश्वनी पटेल, मनक साहू, अतुल दास, गिरधारी बरेठ, रमेश वर्मा, राजेश यादव, लक्ष्मी महंत, दीपक राठौर, शशिलता पाण्डेय, राजेन्द्र ठाकुर, रामकुमार राठौर, गणेश दास, जीवन चैहान ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने किया और अंत में पार्षद मुकेश राठौर ने आभार व्यक्त किया ।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कोरबा: गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने के लिए एकजुट हुए गौसेवक, संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

Published

on

कोरबा। विश्व हिन्दू परिषद की गौसेवा शाखा के तत्वावधान में रविवार को कोरबा जिले के होटल महाराजा में जिलेभर के गौसेवकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में गौसेवकों ने भाग लेकर गौमाता की सुरक्षा, संरक्षण और संवर्धन को लेकर एकजुटता का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गौसेवकों ने प्रदेश में गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने के लिए सामूहिक रूप से संकल्प लिया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में गौमाता का विशेष महत्व रहा है। गौ संरक्षण केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि गौवंश की सुरक्षा और देखभाल के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

इस अवसर पर गौसेवकों ने जिले में निराश्रित एवं घायल गौवंश के संरक्षण, उनके उपचार, चारे-पानी की व्यवस्था तथा गौ तस्करी और गौ क्रूरता पर प्रभावी रोक लगाने के लिए प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की। साथ ही आम नागरिकों से भी गौसेवा के कार्यों में सक्रिय सहयोग करने की अपील की गई।

बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि गौ संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिलेभर में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सभी गौसेवकों ने गौमाता की रक्षा, सेवा और सम्मान के लिए निरंतर कार्य करने तथा प्रदेश में गौमाता को राज्यमाता का दर्जा दिलाने के उद्देश्य से संगठित होकर अभियान चलाने का संकल्प दोहराया।

Continue Reading

कोरबा

एशियन ओपेन बिल स्टॉर्क पक्षी के संरक्षण की अनूठी पहल: वन विभाग ने ग्रामीणों के साथ मिलकर जगाई प्रकृति संरक्षण की अलख

Published

on

कोरबा। कोरबा वनमंडलाधिकारी प्रेमलता यादव के निर्देशानुसार एवं उपवनमंडलाधिकारी सूर्य कांत सोनी के मार्गदर्शन में करतला वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम कनकी में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा एशियन ओपेन बिल स्टॉर्क (घोंघिला) एवं अन्य वन्यजीवों के संरक्षण को लेकर एक वृहत जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, शिव-श्रद्धालु, युवा एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम में वन्यजीव संरक्षण के प्रति लोगों का उत्साह और सहभागिता देखने योग्य रही,
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत से हुआ।

इसके पश्चात वन्यजीव रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी ने कहा कि वन्यजीव केवल जंगलों की ही नहीं, बल्कि पूरे पर्यावरण और मानव जीवन की सुरक्षा के आधार हैं, उन्होंने लोगों से अपील में कहा कि किसी भी वन्यजीव को नुकसान न पहुँचाएँ और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें।

नोवा नेचर के पार्थ चंद्राकर ने ओपनबिल स्टॉर्क की जीवनशैली, भोजन, प्रजनन तथा किसानों के लिए इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह पक्षी खेतों में पाए जाने वाले घोंघों की संख्या नियंत्रित कर प्राकृतिक खेती और जैव संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इस अवसर पर करतला रेंज ऑफिसर अक्ष पलक ऋषि ने भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम,1972 एवं वन्यजीवों की सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर ग्रामीणों को जागरूक किया।साथ ही वन्य जीव संरक्षण के लिए हर संभव मदद वन विभाग के द्वारा किये जाने हेतु आश्वस्त किया।

कार्यक्रम के समापन पर ग्रामीणों को लकड़ी से निर्मित कृत्रिम घोंसलों का वितरण किया गया तथा उन्हें अपने घरों एवं आसपास सुरक्षित स्थानों पर स्थापित कर पक्षियों के संरक्षण में सहभागी बनकर पक्षी मित्र बनने का संदेश दिया गया।

कनकी की पक्षी मित्र युवा समिति, जो लंबे समय से एशियन ओपन बिल स्टॉर्क संरक्षण एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है, के सदस्यों को वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा पक्षी मित्र टी-शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया।यह सम्मान युवाओं के द्वारा पक्षी संरक्षण कार्यों के प्रति समर्पण का प्रतीक बना। इस कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि गोरेलाल मांझी, जनपद सदस्य श्रीमति सुषमा राजवाड़े, वरिष्ठ जन नमर्दा राजवाड़े, रामधन राजवाड़े, मोहम्मद इकबाल मेमन, दिनेश राजवाड़े, लक्षण यादव, सुरेश राजवाड़े, युवा समिति अध्यक्ष रामेश्वर दास महंत, सचिव बसंत राजवाड़े, विजय राजवाड़े ,डिप्टी रेंजर केशव सिदार, वन रक्षक कपिल कंवर, चंद्रशेखर कंवर, परमेश्वर बंजारे, दीपक कुजूर, प्रतीक तिवारी एवं अन्य बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

मुख्य आकर्षण

  1. एशियन ओपन बिल स्टॉर्क संरक्षण पर विशेष जनजागरूकता।
  2. किसानों के लिए पक्षी के महत्व की जानकारी।
  3. भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम,1972 पर मार्गदर्शन।
  4. ग्रामीणों को लकड़ी के कृत्रिम घोंसलों का वितरण।
  5. संरक्षण कार्यों में सक्रिय युवाओं का सम्मान।

“प्रकृति की रक्षा तभी संभव है, जब समाज का हर व्यक्ति वन्यजीव संरक्षण को अपनी जिम्मेदारी समझे।”

Continue Reading

कटघोरा

सलोरा एकलव्य विद्यालय में छात्रों को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर हो कार्रवाई, सहायक आयुक्त को हटाकर हो निष्पक्ष जांच – राजेश यादव

Published

on

कोरबा। भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ के प्रदेश सह संयोजक एवं बिलासपुर संभाग प्रभारी राजेश यादव ने कोरबा जिले के कटघोरा स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, सलोरा में बदहाल व्यवस्थाओं के विरोध में छात्रों द्वारा मुख्य सड़क पर किए गए चक्काजाम को अत्यंत गंभीर एवं चिंताजनक बताया है।

श्री यादव ने कहा कि आदिवासी छात्र-छात्राएं लंबे समय से दूषित पेयजल, स्तरहीन भोजन, मूलभूत सुविधाओं के अभाव तथा शिकायत करने पर कथित रूप से टीसी देने की धमकी जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। बार-बार शिकायतों और जनप्रतिनिधियों के संज्ञान में मामला लाए जाने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा समय पर प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण विद्यार्थियों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा, जो प्रशासनिक संवेदनहीनता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि 29 जुलाई 2026 को संबंधित अधिकारियों द्वारा शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, किंतु उसके अनुरूप कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जाती तो पहले जनप्रतिनिधियों का घेराव और बाद में सैकड़ों विद्यार्थियों को मुख्य सड़क पर बैठकर चक्काजाम करने की नौबत नहीं आती।

श्री यादव ने राज्य सरकार से मांग की कि आदिम जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास विभाग के सहायक आयुक्त को तत्काल पद से हटाकर पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा यह स्पष्ट किया जाए कि शिकायतों और दिए गए आश्वासनों के बावजूद समय पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। यदि किसी अधिकारी की लापरवाही या उदासीनता सामने आती है तो उसके विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि यह भी गंभीर जांच का विषय है कि आखिर मासूम आदिवासी छात्र-छात्राओं को सड़क पर उतरकर चक्काजाम करने की नौबत क्यों आई। जिला प्रशासन इस पहलू की भी निष्पक्ष जांच करे कि कहीं पर्दे के पीछे से किसी व्यक्ति या समूह द्वारा विद्यार्थियों को प्रभावित या प्रोत्साहित तो नहीं किया गया। यदि जांच में ऐसी कोई भूमिका सामने आती है तो संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

श्री यादव ने कलेक्टर कोरबा से पूरे घटनाक्रम का तत्काल संज्ञान लेकर उच्चस्तरीय जांच कराने तथा विद्यालय में स्वच्छ पेयजल, गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वास्थ्य सुविधाएं एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित कराने की मांग की।

उन्होंने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम से प्रदेश के शिक्षा मंत्री तथा आदिम जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास मंत्री को भी अवगत करा दिया गया है और दोषियों के विरुद्ध शीघ्र एवं कठोर कार्रवाई का आग्रह किया गया है।

अंत में श्री यादव ने कहा कि आदिवासी विद्यार्थियों के भविष्य, शिक्षा और सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि दोषियों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई और विद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया तो भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677