Connect with us

कोरबा

प्रथम किश्त प्राप्त आवासों का निर्माण 30 मार्च तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करें : सीईओ जिला पंचायत

Published

on

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सहित सभी योजनाओं में लाएं गति और गुणवत्ता

मनरेगा अंतर्गत आजीविका डबरी को बनाएं स्थायी आय का स्रोत

डीएमएफ से स्वीकृत कार्यों में प्रगति लाकर सुनिश्चित करें सतत निगरानी

कोरबा। जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश कुमार नाग ने गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख योजनाओं—प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, पीएम जनमन, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन एवं जिला खनिज संस्थान न्यास – डीएमएफ के कार्यों की गहन समीक्षा बैठक ली।

बैठक में सीईओ नाग ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की ग्राम पंचायतवार विस्तृत समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि आवास निर्माण कार्यों में प्रगति लाई जाए। उन्होंने कहा कि प्रथम किश्त प्राप्त कर चुके सभी हितग्राहियों के आवास 30 मार्च 2026 तक हर हाल में पूर्ण कराए जाएं। शून्य प्रगति वाले मैदानी अमले के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी देते हुए उन्होंने योजना को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही जनपद पंचायत सीईओ एवं एसडीओ को नियमित समीक्षा और सतत निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।

सीईओ ने पीएम जनमन योजना के अंतर्गत पीवीटीजी परिवारों के आवासों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। डीएमएफ मद से स्वीकृत जनहितैषी कार्यों जैसे- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आवासीय परिसर आदि में गुणवत्ता के साथ तेजी लाने तथा निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालयों का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। श्री नाग ने एनआरएलएम के अंतर्गत वित्तीय समावेशन एवं प्रकरणों की बैंक स्वीकृति एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित करने को कहा।

मनरेगा की समीक्षा में सीईओ ने आजीविका डबरी निर्माण कार्यों को प्राथमिकता देने, तकनीकी प्रणाली के माध्यम से गुणवत्ता व पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा अभिसरण के तहत कृषि, सब्जी उत्पादन, मछली पालन, सिंघाड़ा एवं मखाना उत्पादन जैसी गतिविधियों से ग्रामीणों की आय बढ़ाने के अवसर सृजित करने के निर्देश दिए। मनरेगा एवं अभिसरण से स्वीकृत आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के साथ ही उत्कृष्ट कार्यों की सफलता की कहानी जिला कार्यालय को प्रेषित करने के निर्देश दिए।

पंचायत विभाग की समीक्षा में अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों के भवन निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने तथा केंद्रों में वीएलई की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही एरिया ऑफिसर ऐप के माध्यम से मनरेगा कार्यों का नियमित निरीक्षण कर ऐप में प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व दोनों सुदृढ़ हों।

बैठक में कार्यपालन अभियंता आरईएस, उप संचालक पंचायत, सहायक परियोजना अधिकारी, एसडीओ आरईएस, जनपद पंचायत सीईओ, स्वच्छ भारत मिशन, एनआरएलएम, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मनरेगा के जिला व जनपद स्तरीय अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक सहित संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

बिलासपुर जोन की 10 ट्रेनें कैंसिल:13-14 सितंबर को रायपुर-उरकुरा सेक्शन में काम, तीजा पर मायके जाने वाली महिलाओं की बढ़ी परेशानी

Published

on

बिलासपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ में तीज पर्व पर मायके जाने की तैयारी कर रही महिलाओं और दूसरे यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में उरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा।

इसके चलते 13 और 14 सितंबर को रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और इतवारी के बीच चलने वाली 10 ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं 2 मेमू ट्रेनों का परिचालन बिलासपुर तक सीमित रहेगा। रेलवे के मुताबिक यह काम उरकुरा-रायपुर स्टोर डिपो के बीच दोहरीकरण परियोजना के तहत उरकुरा स्टेशन के यार्ड रीमॉडलिंग के लिए किया जा रहा है।

यात्रियों के लिए जरूरी बात

तीजा पर्व के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और परिवार मायके आने-जाने के लिए ट्रेनों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में 13 और 14 सितंबर को यात्रा से पहले ट्रेन नंबर जरूर चेक कर लें। रद्द ट्रेन से यात्रा की योजना है तो वैकल्पिक ट्रेन या बस की व्यवस्था पहले कर लेना बेहतर होगा।

Continue Reading

कोरबा

बालको में सितंबर 2008 बैच का 18 साल पूरा, मिलन समारोह हुआ

Published

on

कोरबा/बालको नगर। बालको में सितंबर 2008 बैच के कर्मचारियों ने 18 वर्षों की सेवा पूरी होने पर वार्षिक मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह में बैच के 35 कर्मियों ने हिस्सा लिया और अपने बालको में बिताए 18 साल के अनुभव साझा किए। उपलब्धियां और चुनौतियों को सामने रखा। बालको कर्मियों ने अपने सेवाकाल के कई यादगार किस्से सुनाए। पुराने साथियों से मिलकर माहौल उत्साह से भरा रहा।

इस आयोजन से कर्मियों के बीच आपसी स्नेह, सौहार्द, भाईचारा, एकजुटता मजबूत हुई। समारोह में राजशेखर साहू, गगन गुप्ता, टिकेश्वर चेलक, अमित शर्मा, कमलेश बोहरपी, ज्ञानेंद्र, सुमन यादव, देवेंद्र प्रताप, सुमित सोनी, कुंदन, आशीष शुक्ला, आशीष दुबे, मधुरेश श्रीवास्तव, संजय न नारवानी, जितेंद्र द्विवेदी, अभिषेक साहू, दुर्गेश साहू, पूर्णानंद साहू, केशव साहू, हेमंत वर्मा, अरविंद, विकास गुरुदीवान, लेखराज लोधी, प्रकाश ठाकुर, प्रकाश रघुवंशी समेत अन्य उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

तेल से भरे टैंकर में लगी आग आसपास के घर खाली कराए

Published

on

कोरबा/कटघोरा। पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में गुरुवार को आग की लपटें उठी तो विस्फोट की आशंका पर आसपास घरों को खाली कराया गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। लेकिन कटघोरा- अंबिकापुर हाइवे पर लगभग 2 घंटे आवाजाही थमी रही।

कोरबा से तेल से भरी टैंकर कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाइवे के रास्ते से वाड्रफनगर जाने रवाना हुआ। बांगो थाना क्षेत्र के गुरसिया ढाबा के पास टैंकर चालक ने खाना खाने वाहन रोका। कुछ देर बाद वहां से चालक आगे बढ़ने टैंकर स्टार्ट किया, तभी बैटरी में चिंगारी उठी और केबिन तक आग की लपटें उठने लगी। संभवत: शार्ट सर्किट से आग वाहन तक फैली होगी। टैंकर में 12 हजार लीटर तेल भरने की कैपिसिटी है। सूचना पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हाइवे पर आवाजाही को रोकवाया। साथ ही आसपास के घरों को खाली कराया गया। इस तरह सुरक्षा के जरूरी ऐहतियात बरते गए।

सूचना पर बांगो, कटघोरा नगर पालिका, सीएसईबी कोरबा की दमकल टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद दमकल कर्मियों ने पानी और फोम से आग बुझाई। इसमें करीब दो घंटे लग गए। आग पर काबू पा लेने के बाद हाइवे पर आवाजाही सामान्य हुई। एनएएआई की टीम को सूचना देने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। कटघोरा-अंबिकापुर हाइवे के साथ बायपास पर दो साल के भीतर वाहनों में आग लगने की यह तीसरी घटना है। इसी महीने कटघोरा-बायपास के हुकरा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार 407 वाहन रोड किनारे पेड़ से टकराया। इसके बाद वाहन में आग लगने की घटना सामने आई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई थी। साल 2024 में 28-29 दिसंबर की रात अंबिकापुर-कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांगो थाना क्षेत्र के चोटिया टोल प्लाजा के पास ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई थी। इस दुर्घटना में ट्रक पलट गया, वहीं कार सवार दो युवकों की वाहन में आग लगने पर जलकर मौत हो गई।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677