Connect with us

Uncategorized

पार्षद अशवनी मिश्रा द्वारा परिषद घेराव कार्यक्रम 4दिनों के लिए स्थगित, दिया गया लिखित में आश्वासन…..देखे पूरी खबर

Published

on

बाँकी मोगरा:– नगर पालिका परिषद बाकी मोगरा क्षेत्र के कटाइनार से घुरदेवा बाजार तक के सभी बंद स्ट्रीट लाइट को बनाने और उक्त स्थल पर अंधेरा के वजह से होने वाले दुर्घटना पर पालिका द्वारा इलाज व क्षतिपूर्ति प्रदान करने हेतु नगर पालिका परिषद के मुख्य अधिकारी को ज्ञापन पत्र दिया था जिसमें 07 दिवस तक नहीं बनने पर पार्षद अश्वनी मिश्रा द्वारा पालिका के द्वार पर धरना देने की चेतावनी दी गई थी।

उक्त विषय पर पालिका परिषद् मुख्य अधिकारी सीएमओ ज्योत्सना टोप्पो द्वारा आज लिखित में आश्वाशन दिया गया है जिसमें अगले चार दिनों के अंदर कटाईनार चौक से घुरदेवा बाजार तक की बंद स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्या से निदान दिलाने की बात रखी है।

लिखित आश्वाशन पर पार्षद अश्वनी मिश्रा द्वारा चार दिवस के लिए आंदोलन को स्थगित किया गया है। और कहा गया है की यदि सुधार नहीं होने पर आंदोलन जरूर किया जाएगा ।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

बांकीमोगरा ढपढब कथा में आए महिला का सोने का हार उड़ा ले गए चोर….थाने दर्ज कराई गई शिकायत…देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

कोरबा :– जिले के थाना बांकीमोगरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढपढब में आयोजित श्री हनुमत कथा में बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी हुई है इसी दौरान चोर भी अपना हाथ का सफाई दिखाने भीड़ में शामिल हो चुके है, और चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है।

बाँकी मोगरा में निवास करने वाले एवं क्षेत्र के कांग्रेसी जनप्रतिनिधि नवल किशोर पंडित की धर्मपत्नी अमिता पंडित अपनी पड़ोसियों के साथ कथा में शामिल हुई थी। कथा स्थल पर रोजाना दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं, इसी दौरान भीड़ का फायदा उठा कर चोर ने अमिता पंडित के गले का हार उड़ा लिया जिसकी कीमत लगभग 2 लाख 15000 रुपए बताए गए।

कथा समाप्त होने के बाद पंडाल से बाहर निकलते वक्त भीड़ का फायदा उठाकर हार को किया होगा पार ।

• घटना के बाद पीड़िता द्वारा थाना बांकीमोगरा में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।

घटना का अहसास होने पर उन्होंने तत्काल अपने परिजनों और आसपास के लोगों को जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा

बांकीमोंगरा नगर पालिका अध्यक्षा सोनी विकास झा पहुंची माँ सिद्धिदात्री का आशीर्वाद लेने।…देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

बांकीमोंगरा:- चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर महानवमी के दिन बांकीमोंगरा क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। इस खास मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने मां सिद्धिदात्री मंदिर पहुँचकर माँ दुर्गा के नौवें स्वरूप, माँ सिद्धिदात्री की विशेष पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की खुशहाली व समृद्धि की कामना की।

सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। नगर पालिका अध्यक्ष जब मंदिर परिसर पहुँचे, तो वहां मौजूद श्रद्धालुओं और समिति के सदस्यों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। अध्यक्ष ने विधि-विधान से माता की आरती उतारी और क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना की।

इस दौरान मां सिद्धिदात्री मंदिर महिला समिति की सदस्यों द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। महिलाओं ने तिलक लगाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। समिति की महिलाओं ने इस मौके पर भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया था, जिससे पूरा वातावरण धर्ममय हो गया।

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती झा ने कहा कि माँ सिद्धिदात्री सभी को सुख, शांति और सिद्धि प्रदान करें। हमारे बांकीमोंगरा परिवार पर माता की कृपा सदैव बनी रहे, यही मेरी प्रार्थना है।” नवमी के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में कन्या भोज का आयोजन हुआ , इसके अलावा देर शाम से देर रात तक महाभंडारा का भी आयोजन हुआ जिसमें आसपास के भारी संख्या में श्रद्धालुगण महा भंडारा प्रसाद ग्रहण भी किया।

Continue Reading

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा

पार्षद अश्वनी मिश्रा ने की सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन सह मंच बनवाने की मांग, भूमि पूजन के बाद भी नहीं बन पाया भवन…देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

वार्ड क्रमांक 13 कटाईनार मुख्य चौक के पास सर्व सुविधा युक्त सामुदायिक भवन सह मंच का निर्माण कार्य स्वीकृति कराने वार्ड के पार्षद अश्वनी मिश्रा ने नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते हुए निवेदन किया।

बाँकी मोगरा :– वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद अश्वनी मिश्रा वैसे तो अपने सक्रियता और अपने क्षेत्र के विकाश के लिए सदैव तत्पर नजर आते है साथ ही अपने वार्ड के जनो के सुविधा के लिए इस बार सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन के लिए नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि उक्त स्थल पर कार्यों के होने का इंतजार कई वर्षों से पूरे वार्ड वासी कर रहे हैं यहां पूर्व में भी प्रतिनिधियों ने भरपूर प्रयास किया है, और तो और यहां भूमि पूजन भी किया जा चुका है पर अब तक निर्माण कार्य नहीं हो पाया।

कागज़ी योजना भी कई बार बनकर रह गई है, इस प्रकार की स्थितिया निर्मित होती रही है, नगर पालिका चुनाव में पार्षद व अध्यक्ष जी के द्वारा भी इस हृदय स्पर्शी कार्य को अतिशीघ्र पूर्ण विश्वास के साथ करा देने का वादा हमने किया था जिसकी पूर्ण जानकारी अध्यक्ष जी को भी है ।

कई बार सार्वजनिक रूप से सार्वजनिक कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतिनिधि जी के द्वारा भी आश्वासन दिया गया है।

पार्षद ने पत्र में लिखा कि हमारे क्षेत्र में सार्वजनिक कार्यक्रम हेतु भवन के नहीं होने से आर्थिक भार इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि हम वार्ड वासी बताने की स्थिति में नहीं है। हमारे क्षेत्र में अधिकांशतः ऐसे परिवार निवासरत हैं जिनका नौकरी से केवल जीवन यापन एवं बच्चों की पढ़ाई वह इलाज में सारे रुपए व्यय हो जाता है अगर इस परिस्थिति में विवाह या कोई कार्यक्रम कराना हो तो भवन के अभाव में कार्य करना अर्थात कर्ज के दबाव में आना होता है।

वर्तमान कार्यकाल में ही अन्य स्थानों पर सर्व सुविधा युक्त भवन का निर्माण भी किया जा रहा है, पर हमें यह जवाब देकर टाल दिया जाता है कि अत्यधिक राशि के भवन की मांग की जा रही है। पार्षद ने अपने कार्यक्षेत्र के सर्वसुविधा युक्त भवन के लिए पत्र में कहा कि अन्य स्थानों में स्वीकृति और मेरे वार्ड में अब तक भवन का नहीं मिलना समझ से परे है, जिसके लिए नाराजगी जाहिर करते हुए इस तरह की ऐसे किए जाने का कारण स्पष्टीकरण भी मांगा है

ज्ञापन की प्रतिलिपि अन्य जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को भी प्रेषित की गई।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला कलेक्टर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी जिला कोरबा बांकीमोंगरा।

अब देखना ये है कि वार्ड क्रमांक 13 को सर्वसुविधा युक्त भवन मिलता है या इस बार भी यह निर्माण कार्य कागजी कार्यवाही तक ही सिमट जाती है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677