Connect with us

कोरबा

कोरबा के नर्मदा गांव में गोवंश के अवशेष मिले:एक संदिग्ध हिरासत में, पुलिस की निगरानी बढ़ाई गई

Published

on

कोरबा। कोरबा के बालको थाना क्षेत्र के नर्मदा गांव में गोवंश के अवशेष मिलने से रविवार सुबह से तनाव का माहौल है। सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने तत्काल स्थिति को नियंत्रित कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह घटना शनिवार देर रात नर्मदा गांव में हुई। रविवार सुबह ग्रामीणों को गोवंश के अवशेष, जिनमें सिर, खाल और मांस के टुकड़े शामिल थे, घटनास्थल पर पड़े मिले। इस खबर से गांव में सनसनी फैल गई। बजरंग दल के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की।

एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया। पूछताछ की जा रही है।

एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया। पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को शांत कराया

बालको थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को शांत कराया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। अधिकारियों के अनुसार, हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ जारी है और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

घटना के बाद नर्मदा गांव और आसपास के क्षेत्रों में तनाव बना हुआ है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है। वरिष्ठ अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

सूचना के बाद गांव में तनाव का माहौल हो गया था। पुलिस ने शांत कराया।

सूचना के बाद गांव में तनाव का माहौल हो गया था। पुलिस ने शांत कराया।

अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जांच रिपोर्ट तथा साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इस घटना से धार्मिक भावनाएं आहत होने की बात कही है। उन्होंने दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा देने की मांग की है।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई : मानिकपुर सहायता केंद्र क्षेत्र के लूट प्रकरण में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर भेजे गए न्यायिक रिमांड पर

Published

on

घटना के बाद से फरार चल रहे दोनों आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने दबोचा
मानिकपुर सहायता केंद्र क्षेत्र में हुई लूट की वारदात का एक और अहम खुलासा
लगातार तलाश, तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर मिली सफलता

कोरबा। ” सजग कोरबा, सतर्क कोरबा ” अभियान के तहत फरार एवं वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए कोरबा पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कोतवाली के मानिकपुर सहायता केंद्र क्षेत्र में हुई लूट की गंभीर वारदात में घटना के बाद से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।दिनांक 21.12.2025 को प्रार्थी दीपक ठाकुर द्वारा मानिकपुर सहायता केंद्र, थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि रात्रि लगभग 02:30 बजे ददरखुर्द क्षेत्र में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर 20-22 ग्राम वजनी सोने की चेन एवं रू.70,000 नगद सहित लगभग रू.2,00,000 मूल्य की संपत्ति लूट ली थी। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण, साक्ष्य संकलन, तकनीकी विश्लेषण एवं आरोपियों की तलाश की गई। मामले में पूर्व में एक आरोपी के विरुद्ध अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया जा चुका था, जबकि दो आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी तथा मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी सूचना के आधार पर निगरानी रखी जा रही थी।

लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप दोनों आरोपियों का पता लगाकर उन्हें हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करने के उपरांत दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार आरोपी
सोमनाथ सेनगुप्ता उर्फ सोमू
सोमनाथ अग्रवाल उर्फ सोमू अग्रवाल

कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत फरार, आदतन एवं गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की प्रभावी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Continue Reading

कोरबा

पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बांस का डंडा बरामद

Published

on

थाना उरगा पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई, हत्या के आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश

कोरबा। कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में संचालित ” सजग कोरबा, सतर्क कोरबा ” अभियान के तहत थाना उरगा पुलिस द्वारा हत्या के गंभीर प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

दिनांक 20.07.2026 को थाना उरगा क्षेत्र के ग्राम भैंसमुड़ा कुदरीपारा से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला की उसके पति द्वारा मारपीट किए जाने से मृत्यु हो गई है। सूचना पर थाना उरगा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची एवं जांच प्रारंभ की गई।जांच के दौरान मृतिका के परिजनों एवं प्रत्यक्षदर्शियों के कथनों से ज्ञात हुआ कि मृतिका अग्घन बाई धनवार एवं उसका पति परदेशी राम धनवार विगत कुछ दिनों से ग्राम भैंसमुड़ा में रह रहे थे। आरोपी शराब के नशे में आए दिन पत्नी के साथ विवाद एवं मारपीट करता था।

शराब के नशे में किया जानलेवा हमला

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दिनांक 19 एवं 20 जुलाई की दरमियानी रात्रि आरोपी ने शराब के नशे में पत्नी से विवाद किया तथा घर में रखे बांस के डंडे से उसके सिर एवं शरीर पर गंभीर प्रहार किए। गंभीर चोट लगने से महिला की मृत्यु हो गई।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर वैज्ञानिक एवं विधिसम्मत विवेचना प्रारंभ की।

आरोपी से पूछताछ में जुर्म स्वीकार
पुलिस द्वारा संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी परदेशी राम धनवार (उम्र 41 वर्ष) ने पत्नी के साथ मारपीट कर बांस के डंडे से हमला करना स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा बरामद किया गया।आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

प्रकरण का विवरण
थाना : उरगा, जिला कोरबा
अपराध क्रमांक : 428/2026
धारा : 103(1) बीएनएस
आरोपी : परदेशी राम धनवार (41 वर्ष), निवासी मड़वारानी, वर्तमान निवासी ग्राम भैंसमुड़ा कुदरीपारा, थाना उरगा, जिला कोरबा।

कोरबा पुलिस की अपील
कोरबा पुलिस आमजन से अपील करती है कि घरेलू हिंसा, मारपीट अथवा किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। समय पर प्राप्त सूचना से गंभीर अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों के विरुद्ध त्वरित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकती है।
” सजग कोरबा – सतर्क कोरबा”
अपराधियों पर सख्ती, आमजन की सुरक्षा के प्रति कोरबा पुलिस प्रतिबद्ध।

Continue Reading

कोरबा

हाथ में तलवार लेकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

Published

on

पिछले 4-5 दिनों में आर्म्स एक्ट के तहत लगातार तीसरी बड़ी कार्रवाई, अपराधियों पर कोरबा पुलिस का सख्त शिकंजा

कोरबा। कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देशन में संचालित ” सजग कोरबा, सतर्क कोरबा ” अभियान के तहत अपराधियों, गुंडा तत्वों एवं हथियार लेकर सार्वजनिक स्थानों पर दहशत फैलाने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

दिनांक 19.07.2026 को थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चौकी मानिकपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि प्रेम कुमार साहू (उम्र 19 वर्ष), निवासी मुड़ापार मुस्लिम बस्ती अपने घर के सामने हाथ में धारदार तलवार लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है तथा क्षेत्र में भय का वातावरण बना रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची एवं घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से धारदार लोहे की तलवार बरामद हुई, जिसे विधिवत जप्त किया गया।आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 641/2026 में धारा 296, 351(3) भारतीय न्याय संहिता एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने पर न्यायिक रिमांड पर जिला जेल कोरबा भेजा गया।
लगातार तीसरी आर्म्स एक्ट की कार्रवाई
“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पिछले 4-5 दिनों में यह आर्म्स एक्ट के तहत लगातार तीसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पूर्व भी थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दो अलग-अलग मामलों में धारदार हथियार रखने एवं सार्वजनिक स्थानों पर दहशत फैलाने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
अपराधियों के लिए स्पष्ट संदेश
कोरबा पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमने, दादागिरी करने, आमजन में भय का वातावरण निर्मित करने एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
” सजग कोरबा, सतर्क कोरबा ” अभियान के अंतर्गत ऐसे सभी असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। आम नागरिकों की सुरक्षा एवं जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना कोरबा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677