Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के लिए डिपार्टमेंटल TET:जुन-जुलाई में एग्जाम की संभावना, DPI ने सभी जिलों से 18 मार्च तक शिक्षकों की जानकारी मांगी

Published

on

रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ में कार्यरत शिक्षकों के लिए “विभागीय सीमित शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET)” आयोजित किए जाने की तैयारी शुरू हो सकती है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने सभी संयुक्त संचालकों (JD) और जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को पत्र भेजकर 17 और 18 मार्च तक विभिन्न आयु वर्ग के शिक्षकों की जानकारी मांगी है।

विभाग का कहना है कि पूरी जानकारी मिलने के बाद परीक्षा को लेकर कार्ययोजना तैयार कर आगे की घोषणा की जा सकती है।

DPI की ओर से भेजा गया लेटर।

DPI की ओर से भेजा गया लेटर।

टीचर्स एसोसिएशन ने की थी मांग

इसे लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव और लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) को पत्र लिखकर सेवारत शिक्षकों के लिए अलग से विभागीय सीमित TET परीक्षा आयोजित करने की मांग की थी।

शर्मा का कहना है कि, अब बड़ी संख्या में शिक्षक विभागीय सीमित TET परीक्षा देने के लिए तैयार हैं, इसलिए कार्यरत शिक्षकों के लिए अलग से यह पात्रता परीक्षा आयोजित की जानी चाहिए।

जून-जुलाई में परीक्षा कराने का सुझाव

एसोसिएशन ने शासन को सुझाव दिया है कि शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए विभागीय सीमित शिक्षक पात्रता परीक्षा जून या जुलाई माह में आयोजित की जाए। इससे समय रहते शिक्षकों की पात्रता से जुड़ी जटिलताओं का समाधान हो सकेगा।

विकासखंड स्तर पर परीक्षा केंद्र बनाने का प्रस्ताव

एसोसिएशन ने प्रस्ताव दिया है कि परीक्षा की जिम्मेदारी स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से DPI को दी जाए। DPI के निर्देशन में जिला शिक्षा अधिकारियों की निगरानी में प्रत्येक विकासखंड में आवश्यकतानुसार 5 से 7 बड़े स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएं, ताकि शिक्षकों को सुविधा मिल सके।

सेवा सुरक्षा और पदोन्नति से जुड़ा मुद्दा

एसोसिएशन का कहना है कि विभागीय सीमित TET आयोजित होने से शिक्षकों की सेवा सुरक्षा, पदोन्नति के अवसर और शैक्षणिक गुणवत्ता को मजबूती मिलेगी।

टीचर्स एसोसिएशन ने यह भी सुझाव दिया है कि परीक्षा प्रक्रिया सरल और पारदर्शी हो तथा सेवाकालीन शिक्षकों के लिए न्यूनतम उत्तीर्णांक भी युक्तिसंगत रखा जाए, ताकि अधिक से अधिक शिक्षक पात्रता हासिल कर सकें।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

रायपुर : स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Published

on

छत्तीसगढ़ को मिली डीएम कार्डियोलॉजिस्ट की 2 सीट, लोगों को मिलेगा बेहतर इलाज का लाभ

चिकित्सक संगठन एवं मेडिकल छात्राओं ने मुख्यमंत्री का सम्मान कर जताया आभार

चिकित्सक संगठन एवं मेडिकल छात्राओं ने मुख्यमंत्री का सम्मान कर जताया आभार
चिकित्सक संगठन एवं मेडिकल छात्राओं ने मुख्यमंत्री का सम्मान कर जताया आभार
चिकित्सक संगठन एवं मेडिकल छात्राओं ने मुख्यमंत्री का सम्मान कर जताया आभार
चिकित्सक संगठन एवं मेडिकल छात्राओं ने मुख्यमंत्री का सम्मान कर जताया आभार

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से  राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में चिकित्सक संगठन एवं मेडिकल छात्राओं ने सौजन्य मुलाकात की और प्रदेश को डीएम कार्डियोलॉजिस्ट की 2 सीट मिलने पर उनका आभार व्यक्त किया। 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमारी सरकार लगातार प्राथमिकता के साथ बेहतर कार्य कर रही है, ताकि प्रदेशवासियों को सहज और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य केंद्रों में बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि एक समय प्रदेश में केवल एक मेडिकल कॉलेज हुआ करता था, जिसमें लगभग 100 से 150 सीटें थीं। आज प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर 14 मेडिकल कॉलेज स्थापित हो चुके हैं, जिनमें लगभग 1400 सीटें उपलब्ध हैं। इसके साथ ही फिजियोथेरेपी, नर्सिंग सहित अन्य उच्च शैक्षणिक संस्थान भी स्थापित हुए हैं, जिनका लाभ प्रदेश के विद्यार्थियों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि नवा रायपुर में मेडिको सिटी की स्थापना की जा रही है, जहां बड़े-बड़े सुपरस्पेशलिटी अस्पताल स्थापित किए जाएंगे, जिससे प्रदेश के लोगों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ को डीएम कार्डियोलॉजिस्ट की 2 सीट प्रदान किए जाने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर तुलसी कौशिक, डॉ. देवेंद्र कश्यप सहित जूडो और मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी पहुंची आरती-विकास अग्रवाल के निवास स्थान

Published

on

शाल-श्रीफल से किया सम्मान, विकास ने कहा-नई ऊंचाई पर पहुंचने के बाद भी कार्यकर्ताओं को नहीं भुलतीं, यह गौरव की बात

कोरबा। 15 मार्च को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी कोरबा पहुंचीं। भाजपा कार्यालय में उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। संगठन के कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद श्रीमती विभा अवस्थी अपने कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व पार्षद श्रीमती आरती-विकास अग्रवाल के निवास स्थान पहुंचीं। उनका पग राजबीर प्रसाद अग्रवाल के निवास स्थान जैसे ही पड़ा, पूर्व पार्षद श्रीमती आरती अग्रवाल, भाजपा नेता विकास अग्रवाल एवं उनकी माता श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल ने श्रीमती विभा अवस्थी का आरती से स्वागत किया और तिलक लगाकर अभिनंदन।
स्वागत से अभिभूत हुईं विभा अवस्थी

आरती-विकास अग्रवाल के निवास स्थान में श्रीमती विभा अवस्थी का ऐसा स्वागत हुआ, कि वे भावविभोर हो गईं।
नई ऊंचाई पर पहुंचने के बाद भी कार्यकर्ताओं के लिए ऐसा सम्मान, गौरव की बात-विकास अग्रवाल
पारिवारिक माहौल में श्रीमती विभा अवस्थी ने वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष राजबीर प्रसाद अग्रवाल के परिवार से संगठनात्मक एवं वैचारिक चर्चा हुई। विकास अग्रवाल ने बताया कि नई ऊंचाई पर पहुंचने के बाद भी श्रीमती विभा अवस्थी आम कार्यकर्ताओं से ऐसे मिलती हैं, जैसे वे उनके परिवार के सदस्य हैं। नई ऊंचाई पर पहुंचने के बाद भी कार्यकर्ताओं को श्रीमती अवस्थी नहीं भुलती, यह हमारे लिए गौरव की बात है तथा भाजपा की इसी रीति-निति के कारण भाजपा तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है और विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है।

इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार, ज्योति पाण्डेय, सारिका यादव, कविता सुनालिया, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, कमल सिंह कुसमुंडा, सूरज पांडेय, राम त्रिपाठी, रिपु जायसवाल एवं बड़ी संख्या में भजपा एवं महिला मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा आयोजित ‘चन्ड्र जी रात, सिंधिन जो मेलो – आनंद मेलो’ में हुए शामिल

Published

on

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा आयोजित ‘चन्ड्र जी रात, सिंधिन जो मेलो – आनंद मेलो’ में हुए शामिल

सिंधी समाज का इतिहास पुरुषार्थ, साहस और आत्मसम्मान का प्रतीक : मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा आयोजित ‘चन्ड्र जी रात, सिंधिन जो मेलो – आनंद मेलो’ में हुए शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर स्थित बीटीआई मैदान में छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा आयोजित ‘चन्ड्र जी रात, सिंधिन जो मेलो – आनंद मेलो’ में शामिल हुए।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सिंधी समाज का इतिहास पुरुषार्थ और साहस का इतिहास है। विभाजन की विभीषिका की पीड़ा सबसे अधिक सिंधी समाज ने झेली। उस कठिन समय में आपके पूर्वजों ने अपनी संपत्ति छोड़ी, अपना घर छोड़ा, लेकिन अपना आत्मसम्मान और परिश्रम करने का स्वभाव कभी नहीं छोड़ा। शून्य से शिखर तक कैसे पहुँचा जाता है, यह सिंधी समाज ने आज पूरी दुनिया को सिखाया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की तरक्की में सिंधी समाज की प्रमुख भूमिका रही है। चाहे वह चेंबर ऑफ कॉमर्स हो या प्रदेश का छोटा-बड़ा व्यापार, आपकी मेहनत से राज्य की अर्थव्यवस्था को गति मिलती है। आप केवल व्यापार ही नहीं करते, बल्कि हजारों लोगों को रोजगार भी उपलब्ध कराते हैं।भविष्य में हमने विकसित छत्तीसगढ़ 2047 का जो सपना देखा है, उसमें सिंधी समाज का  महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार ने लगभग ढाई वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत किए गए अधिकांश वादों को पूरा कर लिया है और लगातार इस दिशा में कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज बी.टी.आई. ग्राउंड में जो उत्साह दिखाई दे रहा है, वह बताता है कि सिंधी समाज अपनी जड़ों से कितना गहराई से जुड़ा हुआ है। ‘सिंधियत जो मेलो’ जैसे आयोजन हमारी नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, खान-पान और सिंधी भाषा से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही उन्हें पवित्र शदाणी दरबार में संतों का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। वहाँ जो स्नेह और आत्मीयता उन्हें मिली, वही अपनापन आज यहाँ भी महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि सिंधी समाज की यही एकजुटता उसकी सबसे बड़ी ताकत है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी प्रदेशवासियों को चेट्रीचंड्र पर्व की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर मुख्य मंच से सिंधु दर्शन यात्रा का भी विमोचन किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत को इस शानदार आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, धमतरी महापौर रामू रोहरा, छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत अध्यक्ष अमर गिदवानी, श्रीचंद सुंदरानी सहित सिंधी समाज के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677