Connect with us

छत्तीसगढ़

पूर्व नक्सली से डिप्टी CM बोले-घर आऊंगा तो भाजी खिलाना:कवर्धा के सरेंडर्ड दंपती से शर्मा ने की बात; 10वीं पास होने की बधाई दी

Published

on

रायपुर , एजेंसी। ठीक है बहन, घर आऊंगा तो खाना खिलाओगी न…भाजी बनाना….ये बात छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM और गृह मंत्री विजय शर्मा वीडियो कॉल पर आत्मसमर्पित नक्सली दंपती से कह रहे थे। शर्मा ने 10वीं की परीक्षा पास करने वाले पूर्व नक्सली दिवाकर और उसकी पत्नी से बात की। सरेंडर के बाद दोनों आम जिंदगी जी रहे हैं।

दिवाकर ने स्कूल जाने की उम्र में नक्सलियों का साथ चुन लिया था। बंदूक उठा ली थी और कई बड़ी नक्सल वारदातों में शामिल था। कुछ महीने पहले सरेंडर के बाद दिवाकर ने पढ़ाई शुरू की। इस साल 10वीं की परीक्षा दी, पास भी हुआ तो गृहमंत्री ने वीडियो कॉल पर बात की। इस दौरान कवर्धा SP अभिषेक पल्लव भी मौजूद रहे।

पढ़ाई की बात सुन चौंक गए डिप्टी CM
पूर्व नक्सली दिवाकर से वीडियो कॉल पर विजय शर्मा ने पूछा कैसे तैयारी की। दिवाकर ने कहा दिनभर पढ़ता था। रात में खाना खाकर फिर पढ़ता था। ये सुनकर शर्मा हैरान हुए और कहा अरे वाह। उन्होंने कहा कि दिवाकर भैया, रायपुर आओ तो मिलना।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मैं बाकी साथियों से भी अपील करता हूं कि वे बुलेट का रास्ता छोड़कर बैलेट का रास्ता चुनें, हम हरसंभव मदद कर रहे हैं।

पति-पत्नी दोनों पर लाखों का इनाम
डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा से वीडियो कॉल कर बात कर रहे लिवरु उर्फ दिवाकर पर कभी 14 लाख का इनाम था। सरेंडर के बाद पुलिस के सहयोग से इसने 10वीं की परीक्षा पास की। दिवाकर ने महज 16 साल की उम्र में हथियार उठा लिया था।

नक्सली के रूप में 17 सालों तक जंगल-जंगल भटकने के बाद अपनी पत्नी के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था। पत्नी पर 8 लाख रुपए का इनाम था। सरकार की पुनर्वास नीति के तहत अब दोनों समाज की मुख्यधारा से जुड़कर काम कर रहे हैं।

नक्सली आत्मसमर्पण कर समाज में अपनी पहचान बन रहे

गृह मंत्री शर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार की नीति से प्रभावित होकर राज्य के नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं और समाज में अपनी एक अलग पहचान बना रहे हैं। उन्होंने इस बात पर भी खुशी जताई है कि कबीरधाम पुलिस की पहल और मदद से जिले के नक्सल प्रभावित गांवों के 105 छात्रों ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा पास कर ली है। शर्मा ने कबीरधाम पुलिस की भी सराहना की है।

कबीरधाम पुलिस ने 2 सौ बच्चों को दिलाई थी परीक्षा

दरअसल, कबीरधाम पुलिस ने जिले के वनांचल और अति नक्सल प्रभावित गांवों के बच्चों को शिक्षित करने और उनकी पढ़ाई-लिखाई जारी रखने के लिए 200 से ज्यादा बच्चों को कक्षा 10वीं और 12वीं की ओपन परीक्षा का फॉर्म भरवाया था। 105 बच्चे परीक्षा में पास हुए हैं। ये सभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के चिल्फी, तरेगाव, रेंगाखार झलमला, बोड़ला के रहने वाले हैं।

नक्सलियों से बातचीत के मूड में सरकार
विजय शर्मा ने कहा कि नक्सवाद खत्म होना चाहिए। बस्तर के गांव-गांव तक विकास पहुंचना चाहिए। नक्सलियों से वार्ता के लिए सरकार हर पल तैयार है। उन्होंने नक्सलियों से फोन या वीडियो कॉल के जरिए बातचीत करने को कहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी कह चुके हैं कि सरकार पूरी ताकत के साथ नक्सलवाद से लड़ रही है, नक्सली मुख्यधारा से जुड़ें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु पोंड़ी उपरोड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन 13 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों  पर भर्ती हेतु 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र  आमंत्रित किये गये हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in   में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

शासकीय महाविद्यालय पाली में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन

Published

on

रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में  आज 11 फरवरी  को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया।
इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।


इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप  नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending