छत्तीसगढ़
देवबलौदा-मेला विवाद…बजरंग दल के खिलाफ मुस्लिम-समाज ने की शिकायत:बोले-नाम पूछकर आधार-कार्ड मांगा, भगवान की तस्वीर बेचने पर जय श्री राम के नारे लगाने कहा
Published
20 hours agoon
By
Divya Akashदुर्ग,एजेंसी। दुर्ग जिले के देवबलौदा-चरोदा में महाशिवरात्रि मेले के दौरान मुस्लिम दुकानदारों के साथ हुए विवाद के बाद मुस्लिम समाज ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत की है। साथ ही भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग भी की है।
दरअसल, बुधवार को मुस्लिम समाज, भीम आर्मी, भिलाई नगर जामा मस्जिद ट्रस्ट और राजनांदगांव मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि दुर्ग कलेक्टोरेट पहुंचे। उन्होंने राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने नाम और धर्म पूछकर आधार कार्ड मांगा, भगवान की तस्वीर बेचने के लिए जय श्री राम के नारे लगाने कहा था। सभी मुस्लिम दुकानदारों की दुकानें जबरदस्ती बंद करा दी थी।

लगातार बजरंग दल कर रहा ऐसा कृत्य- भीम आर्मी
मुस्लिम समाज और भीम आर्मी के पदाधिकारियों का कहना है कि, प्रदेश में लगातार आपसी भाईचारे और सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। कभी ईसाई समाज, कभी मुस्लिम समाज तो कभी दलित समाज के खिलाफ इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है।
उन्होंने मांग की है कि, दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो। भीम आर्मी के पदाधिकारियों का कहना है कि, बजरंग दल लगातार प्रदेश में इस तरह का कृत्य कर रहा है।
मुस्लिमों से मांगे गए आधार कार्ड
मुस्लिम समाज का आरोप है कि, मेले में मुस्लिम दुकानदारों से नाम पूछे गए। आधार कार्ड मांगे गए। गाली-गलौज कर धक्का-मुक्की भी की गई। दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने निगम से नियमानुसार रसीद लेकर दुकानें लगाई थीं। इसके बावजूद उन्हें व्यापार करने से रोका गया और अपमानित किया गया।
व्यापारी आसिया बेगम ने बताया कि, सामान खरीदने के बहाने पहले कीमत पूछी गई, फिर नाम पूछकर गाली देना शुरू कर दिया गया। आरोप है कि उनके सामान तोड़े गए और ग्राहकों को भी भगा दिया गया।
जय श्री राम के नारे लगाने का बनाया दवाब
दुकानदार सलमा बेगम ने कहा कि, उनसे आधार कार्ड मांगा गया और धार्मिक नारे लगाने का दबाव बनाया गया। धमकी दी गई कि अगले साल मेले में दुकान लगाने आईं तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इतना ही नहीं ये भी कहा कि, अगली बार मेला में आना तो धर्म बदलकर आना।

धर्म के नाम पर समाज को बांटने की कोशिश
मुस्लिम समाज के नजरूल खान ने कहा कि, छग में धर्म-जाति के नाम पर लोगों को बांटा जा रहा है। ये नया-नया सिस्टम शुरू किया गया है। इसे रोकने के लिए हमने मांग की है। देश का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर हम कलेक्टर से मिलने आए थे। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
देश को जाति-धर्म के नाम पर बांटने वालों पर दंगा की धाराएं लगानी चाहिए। मुस्लिम समाज इनकी गिरफ्तारी की मांग करने के लिए आए हैं। हम ज्योति शर्मा समेत उसके सभी समर्थक पर कार्रवाई की मांग को लेकर आए हैं। उसमें कुछ अपराधी किस्म के लोग शामिल हैं। थाने के निगरानी शुदा बदमाश भी हैं। किसी को भी उन्माद फैलाने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।
लगातार खराब किया जा रहा छत्तीसगढ़ का माहौल
भिलाई नगर मस्जिद ट्रस्ट के अध्यक्ष मिर्जा आसिम बेग ने कहा कि, छत्तीसगढ़ का सौहार्दपूर्ण माहौल पिछले कुछ समय से खराब किया जा रहा है। देवबलौदा-चरोदा मेले में मुस्लिम दुकानदारों को धर्म के नाम पर अपमानित किया गया और उल्टा उन्हें ही थाने में बैठा दिया गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना जानबूझकर कराई गई है। इसमें बजरंग दल से जुड़ी एक महिला शामिल है, जो पहले भी अन्य समुदायों के खिलाफ ऐसा कर चुकी है। समाज ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच, गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वैधानिक कार्रवाई की जा रही- सीएसपी
इस मामले में सीएसपी भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी ने कहा कि, दो दिन पहले देवबलौदा महाशिवरात्रि मेला में कुछ घटना हुई थी, जो भी दोषी व्यक्ति हैं उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपा गया है। भिलाई-3 थाने में तथ्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

You may like
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के 12 पत्रकार सिक्किम रवाना:राष्ट्रीय विकास कार्यों का करेंगे अवलोकन, पीआईबी के अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल
Published
18 hours agoon
February 18, 2026By
Divya Akashरायपुर,एजेंसी। पत्र सूचना कार्यालय (PIB), भारत सरकार, रायपुर के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के पत्रकारों का 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सिक्किम के सात दिवसीय अध्ययन प्रवास पर रवाना हो रहा है। इस विशेष प्रेस टूर का उद्देश्य सिक्किम में केंद्र सरकार की ओर से संचालित महत्वाकांक्षी परियोजनाओं, बुनियादी ढांचे के विकास और सामरिक महत्व के कार्यों का प्रत्यक्ष अवलोकन करना है।
यह दौरा 15 फरवरी से 21 फरवरी तक आयोजित किया गया है। इस दौरान मीडिया टीम सिक्किम की भौगोलिक चुनौतियों के बीच हो रहे इंजीनियरिंग नवाचारों और “विकसित भारत 2047” के लक्ष्यों की दिशा में हो रही प्रगति का दस्तावेजीकरण करेगी।
10 वरिष्ठ पत्रकारों सहित पीआईबी के अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल
प्रतिनिधिमंडल में छत्तीसगढ़ के प्रमुख मीडिया संस्थानों के 10 वरिष्ठ पत्रकार शामिल हैं। इसके साथ ही पीआईबी रायपुर के एक अधिकारी और एक कर्मचारी भी दल का हिस्सा हैं।
सहायक निदेशक सुदीप्त कर और यंग प्रोफेशनल पुरुषोत्तम झा कर रहे नेतृत्व
इस दल का नेतृत्व पीआईबी रायपुर के सहायक निदेशक सुदीप्त कर और यंग प्रोफेशनल पुरुषोत्तम झा कर रहे हैं।
इन पत्रकारों को किया गया शामिल
प्रतिनिधिमंडल में एएनआई से संदीप प्रधान, पीटीआई से टिकेश्वर पटेल, दैनिक भास्कर से प्रमोद कुमार साहू, अमृत संदेश से संजीव कुमार वर्मा, विस्तार न्यूज से अभिषेक तिवारी, दंडकारण्य समाचार से टीनकेश्वर तिवारी, दैनिक विश्व परिवार से हरि शंकर सोनी, समवेत शिखर से शंकर चंद्राकर, अमन पथ से रमेश पांडे और बीएसटीवी से अविनाश चंद्रवंशी शामिल हैं।
सेवोक-रंगपो रेलवे लाइन परियोजना का होगा साइट विजिट
यात्रा कार्यक्रम के तहत मीडिया टीम सिक्किम की पहली रेल लिंक परियोजना ‘सेवोक-रंगपो रेलवे लाइन’ का साइट विजिट करेगी। यह परियोजना अपनी जटिल सुरंग निर्माण तकनीक के लिए प्रसिद्ध है।
नाथू ला, बाबा मंदिर और त्सोमगो झील का भी दौरा
प्रतिनिधिमंडल सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नाथू ला दर्रा, बाबा मंदिर और त्सोमगो झील का भी भ्रमण करेगा। यहां सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को भी कवर किया जाएगा।
वाइब्रेंट विलेज और पेलिंग स्काईवॉक का भी होगा भ्रमण
इसके अलावा, आईटीबीपी (ITBP) द्वारा थेगु में विकसित ‘वाइब्रेंट विलेज’, पेलिंग का प्रसिद्ध स्काईवॉक और भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (BSI) के केंद्रों का भी दौरा किया जाएगा।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री से होगी औपचारिक भेंट
प्रवास के दौरान मीडिया टीम सिक्किम के माननीय राज्यपाल और मुख्यमंत्री से औपचारिक मुलाकात भी करेगी। इस दौरान राज्य के विकास में केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग पर चर्चा प्रस्तावित है।
विकास कार्यों को लेकर मीडिया टीम करेगी रिपोर्टिंग
इस अध्ययन यात्रा के माध्यम से छत्तीसगढ़ की मीडिया टीम सिक्किम में हो रहे राष्ट्रीय विकास कार्यों, रणनीतिक परियोजनाओं और बुनियादी ढांचे की प्रगति को जनता तक पहुंचाने के लिए विस्तृत रिपोर्टिंग करेगी।

छत्तीसगढ़
बीजापुर में 7 फीट ऊंचा माओवादी स्मारक ध्वस्त:सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, डिमाइनिंग के दौरान 2 आईईडी बरामद
Published
18 hours agoon
February 18, 2026By
Divya Akashबीजापुर,एजेंसी। बीजापुर जिले में माओवादी गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरक्षा बलों को दो अलग-अलग क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
थाना गंगालूर क्षेत्र के पेद्दाजोजेर जंगल में डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा 202 बटालियन की संयुक्त टीम ने एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया।
इस दौरान टीम ने लगभग 7 फीट ऊंचा एक अवैध माओवादी स्मारक ध्वस्त किया। सुरक्षा बलों के अनुसार, यह स्मारक माओवादियों द्वारा अपना प्रभाव और वर्चस्व प्रदर्शित करने के उद्देश्य से बनाया गया था।

डिमाइनिंग के दौरान मिला दो आईईडी
इसी क्रम में, थाना भोपालपटनम् क्षेत्र के कोण्डापड़गु जंगल में सीआरपीएफ की 214 बटालियन की टीम ने डिमाइनिंग अभियान के दौरान दो आईईडी बरामद किए।
ये विस्फोटक बीयर की बोतलों में फिट किए गए थे। सीआरपीएफ की बीडीडी (बम डिस्पोजल) टीम ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए दोनों विस्फोटकों को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया।

क्रमबद्ध तरीके से किया जा रहा नष्ट
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में माओवाद के पूर्ण उन्मूलन, स्थायी शांति और विकास की स्थापना के उद्देश्य से यह कार्रवाई की जा रही है।
माओवादियों द्वारा बनाए गए प्रतीकात्मक ढांचों, हिंसा के चिन्हों और भय का वातावरण बनाने वाले अवशेषों को चिन्हित कर क्रमबद्ध तरीके से नष्ट किया जा रहा है।

खेल
सीनियर विमेंस वनडे ट्रॉफी…छत्तीसगढ़ पहली बार क्वार्टर फाइनल में:लीग के सभी 7 मैच जीते, अब 22 फरवरी को मुंबई के साथ क्वार्टर फाइनल
Published
18 hours agoon
February 18, 2026By
Divya Akashरायपुर,एजेंसी। सीनियर विमेंस वनडे ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ सीनियर महिला टीम ने नया इतिहास रच दिया है। BCCI की ओर से आयोजित इस टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ ने अपना 7वां और आखिरी लीग मुकाबला बड़ोदरा में बंगाल के खिलाफ खेला और 5 विकेट से जीत दर्ज की।
इस जीत के साथ छत्तीसगढ़ ने लगातार सभी 7 लीग मैच जीतते हुए पहली बार क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद छत्तीसगढ़ महिला टीम अब 22 फरवरी 2026 को क्वार्टर फाइनल में मुंबई से मुकाबला करेगी।

कप्तान कृति गुप्ता ने खेली शानदार पारी।
पहले बल्लेबाजी करते हुए बंगाल 197 रन पर सिमटी
छत्तीसगढ़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए बंगाल की टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 197 रन बनाए। बंगाल की ओर से मीता पॉल ने शानदार 76 रन की पारी खेली। उनके अलावा टी. सरकार ने 34 रन, सजता डे ने 24 रन और प्रतीवा ने 21 रन का योगदान दिया।
छत्तीसगढ़ की गेंदबाजी में महक नरवसे ने 3 विकेट लिए, जबकि प्रीति यादव और श्रेया श्रीवास ने 2-2 विकेट झटके।
कप्तान कृति गुप्ता की नाबाद पारी से आसान जीत
198 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए छत्तीसगढ़ की टीम ने 48.3 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान कृति गुप्ता ने नाबाद 54 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। महक नरवसे ने 42 रन बनाए, शिल्पा साहू ने 26 रन और कुमुद साहू ने 22 रन जोड़े। बंगाल की ओर से बिदिशा डे को 2 विकेट मिले।
महक नरवसे बनीं प्लेयर ऑफ द मैच
ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए महक नरवसे को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 42 रन बनाने के साथ-साथ 3 अहम विकेट भी हासिल किए।

महक नरवसे बनी प्लेयर ऑफ द मैच।
पॉइंट्स टेबल में छत्तीसगढ़ टॉप पर
पॉइंट्स टेबल के अनुसार, एलीट ग्रुप-बी में छत्तीसगढ़ ने 7 मैच खेले और सभी 7 मुकाबले जीतकर 28 अंक हासिल किए। टीम का नेट रन रेट पॉजिटिव रहा और छत्तीसगढ़ ग्रुप में पहले स्थान पर रहा। राजस्थान 24 अंकों के साथ दूसरे, बंगाल 20 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। अरुणाचल प्रदेश एक भी मैच नहीं जीत सका और अंतिम स्थान पर रहा।


छत्तीसगढ़ के 12 पत्रकार सिक्किम रवाना:राष्ट्रीय विकास कार्यों का करेंगे अवलोकन, पीआईबी के अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल
बीजापुर में 7 फीट ऊंचा माओवादी स्मारक ध्वस्त:सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, डिमाइनिंग के दौरान 2 आईईडी बरामद
सीनियर विमेंस वनडे ट्रॉफी…छत्तीसगढ़ पहली बार क्वार्टर फाइनल में:लीग के सभी 7 मैच जीते, अब 22 फरवरी को मुंबई के साथ क्वार्टर फाइनल
कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
सुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
ग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
Trending
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
कोरबा1 year agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई