Connect with us

छत्तीसगढ़

रायगढ़ में 22 लाख के बारदाने की गड़बड़ी:राशन दुकानों से 23.7 लाख बारदाना उठाव, 89 हजार गायब, 3 पर FIR

Published

on

रायगढ़,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) से जुड़े बारदाना घोटाले का खुलासा हुआ है। जिले में राशन दुकानों से कुल 2,37,173 नग बारदाना का उठाव किया गया था, जिसे धान उपार्जन केंद्रों या मार्कफेड गोदामों में जमा किया जाना था। जांच में सामने आया कि इसमें से 89,341 नग बारदाना वहां नहीं पहुंचा।

बारदाना के उठाव और जमा में अंतर पाए जाने के बाद मामले की जांच कराई गई। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि उठाए गए बारदाना का एक बड़ा हिस्सा न तो धान उपार्जन केंद्रों में जमा हुआ और न ही मार्कफेड गोदामों तक पहुंचा।

जिला विपणन कार्यालय ने दर्ज कराई रिपोर्ट

जिला विपणन कार्यालय में वरिष्ठ सहायक के पद पर पदस्थ खुशबू माथुर (31) ने लैलूंगा थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 1 जून 2025 से 31 दिसंबर 2025 के बीच पीडीएस बारदाना का उठाव किया गया था।

तीन ब्लॉकों से हुआ था बारदाना का उठाव

रिपोर्ट के अनुसार, लैलूंगा क्षेत्र की शासकीय उचित मूल्य दुकानों से 95,198 नग, घरघोड़ा क्षेत्र से 51,500 नग और तमनार क्षेत्र से 90,475 नग। इस तरह कुल 2,37,173 नग पीडीएस बारदाना का उठाव किया गया था।

भौतिक सत्यापन में मिला कम स्टॉक

जांच में सामने आया कि उठाए गए बारदाना में से 1,44,907 नग विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों में भेजा गया था। भौतिक सत्यापन के दौरान परिवहनकर्ता किशन निषाद के घर से 1,650 नग और मार्कफेड गोदाम घरघोड़ा से 1,275 नग बारदाना मिला। इस तरह कुल 1,47,832 नग ही पाया गया।

22 लाख से ज्यादा की हेराफेरी

कुल उठाव 2,37,173 नग में से शेष 89,341 नग पीडीएस बारदाना गायब पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 22,33,525 रुपए है। पुलिस के अनुसार इस गड़बड़ी को परिवहनकर्ता किशन निषाद, देवकुमार यादव और शिवाकांत तिवारी ने मिलकर अंजाम दिया।

तीन आरोपियों पर दर्ज हुआ अपराध

लैलूंगा पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 3(5)-BNS और 316(3)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस आगे की जांच और कार्रवाई में जुटी हुई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कटघोरा

10वीं बोर्ड में छात्र ऋतू राज यादव ने लहराया परचम

Published

on

कोरबा/कटघोरा। आत्मानंद विद्यालय के होनहार छात्र ऋतू राज यादव ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 79% अंकों के साथ प्रवीणता प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की। यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अटूट लगन, अनुशासन एवं समर्पण का परिणाम है। उन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता, गुरुजनों, नाना-नानी, मामा कोमल, प्रियंका छाबड़ा, मौसी निशु एवं अपने मित्रों को दिया, जिनके सहयोग और मार्गदर्शन से वे इस मुकाम तक पहुँचे। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। शिक्षकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं कि वे आगे भी इसी तरह सफलता की नई ऊँचाइयाँ छूते रहें।

Continue Reading

कटघोरा

नदी में छोड़ा जा रहा दूषित पानी, ग्रामीणों में आक्रोश

Published

on

कोरबा/कटघोरा। कटघोरा जनपद पंचायत कटघोरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत धवाईपुर के आश्रित ग्राम डूडगा में इन दिनों गंभीर जल प्रदूषण की समस्या सामने आई है। जानकारी के अनुसार, कटघोरा नगर पालिका द्वारा दूषित पानी को नदी में छोड़ा जा रहा है, जिससे नदी का जल पूरी तरह प्रदूषित हो गया है।

इस मामले में भाजपा प्रदेश सहसंयोजक राजेश यादव (झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ) ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए शासन-प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि नदी के प्रदूषित होने से ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्षों से इसी नदी के पानी का उपयोग झिरिया खोदकर पीने एवं दैनिक कार्यों के लिए करते आ रहे हैं, लेकिन अब पानी अत्यधिक दूषित हो चुका है। इसके सेवन से विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैलने लगी हैं।

गंदे पानी से फैलने से ग्रामीणों में

डायरिया (दस्त), हैजा, टायफाइड (मियादी बुखार), पीलिया (जॉन्डिस), त्वचा रोग (खुजली, एलर्जी, फोड़े-फुंसी), पेट संक्रमण, उल्टी-दस्त, तथा बच्चों में कुपोषण एवं कमजोरी जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि नल-जल योजना के तहत गांव में पानी टंकी और पाइपलाइन तो बिछाई गई है, लेकिन योजना का लाभ अब तक लोगों तक नहीं पहुंच पाया है, जिससे यह योजना “सफेद हाथी” साबित हो रही है।

साथ ही, आसपास के कुछ कारखानों द्वारा भी प्रदूषित पानी नदी में छोड़े जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं, जिससे स्थिति और गंभीर होती जा रही है। वर्तमान में हालात ऐसे हैं कि इस पानी का उपयोग पशुओं के लिए भी सुरक्षित नहीं रह गया है।

वहीं, एक कटघोरा के स्थानीय कांग्रेस नेता ने नाम न छापने की शर्त पर आरोप लगाया कि इस समस्या की शुरुआत पूर्व में नगर पालिका के अध्यक्ष भाजपा का तथा डूडगा के बेटी नेतृत्व के दौरान हुई थी। जिन्होंने नाला बनवा कर पुरे ग्रामीणों को प्रदूषण युक्त जहरिले पानी से कहर मचाई है.हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

भाजपा नेता राजेश यादव सहित ग्रामवासियों ने शासन से मांग की है कि नदी को जल्द से जल्द प्रदूषण मुक्त कर स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Continue Reading

कोरबा

मौसम बदलते ही सांपों के निकलने की घटनाओं में बढ़ोतरी:बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने किया रेस्क्यु

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले में मौसम का मिज़ाज बदलते ही सांपों के निकलने की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है, अलग-अलग क्षेत्रों से सांप निकलने की सूचनाएं मिल रही हैं।

जितेंद्र सारथी और उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए कई स्थानों पर सफल रेस्क्यू किए, ताजा मामले में एक जहरीला कोबरा सांप एक गाड़ी के अंदर घुस गया था, जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और पूरी सावधानी व सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया, रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया।

रेस्क्यू टीम ने लोगों से अपील की है कि इस मौसम में सतर्क रहें, घरों और आसपास साफ-सफाई बनाए रखें तथा किसी भी स्थिति में सांप को खुद पकड़ने की कोशिश न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग एवं विशेषज्ञों को सूचना दें।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677