छत्तीसगढ़
डॉ. अजय तिर्की बोले- बृहस्पत सिंह का मानसिक संतुलन बिगड़ा
सत्ता जाते ही कांग्रेस का अंतर्कलह उभरा, जिम्मेदारी लेने के बजाय एक-दूसरे पर बयानबाजी
बलरामपुर/सरगुजा(एजेंसी)। पांच साल में ही कांग्रेस की छत्तीसगढ़ में पहले जैसी दुर्गति हो गई है। पांच साल मौका देने के बाद भी कांग्रेस संभल नहीं पायी और पांच साल के बाद जनता ने कांग्रेस को औकात दिखा दी। कांग्रेस सरकार ने जनता के लिए कई योजनाएं लायी, लेकिन धरातल पर परिणाम शून्य सा दिखा और योजना का लाभ जनता को नहीं मिल पाया। इसके अलावा कई ऐसे बिन्दू हैं, जिसके कारण जनता ने कांग्रेस को नकार दिया। सत्ता जाते ही भूपेश बघेल ने जनता के जनादेश को स्वीकार किया लेकिन कई बड़े नेता इस हार को पचा नहीं पा रहे हैं। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अपनी हार का ठिकरा मुख्यमंत्री पर फोड़ दिया और कहा कि जानबूझकर मुख्यमंत्री ने कोरबा में ऐसे अधिकारी चुन-चुन कर भेजे, जिससे इन्कमबेंसी पैदा हो और यही हुआ। अधिकारियों ने काम अटका दिये और पांच साल काम प्रभावित हुआ, जिससे जनता नाराज हुई। उधर बृहस्पत सिंह टीएस सिंहदेव पर फायर हो रहे हैं और बड़े-बड़े नेताओं पर आरोप पर आरोप लगाते जा रहे हैं। रामानुजगंज के पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह द्वारा छत्तीसगढ़ की कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के खिलाफ बयान को लेकर डॉ. अजय तिर्की ने बृहस्पत सिंह को कांग्रेस से बर्खास्त करने की मांग कर दी है। डॉ. तिर्की ने कहा कि पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह की मानसिक स्थिति खराब हो गई है। बृहस्पत सिंह ने चुनाव में रामानुजगंज विधानसभा में कांग्रेस का काम करने वालों को धमाया। विधानसभा चुनाव में सरगुजा संभाग की सभी 14 सीटें हारने के बाद कांग्रेस में घमासान की स्थिति बनी हुई है। कांग्रेस ने रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह की टिकट काटकर अंबिकापुर से दो बार के महापौर डा.अजय तिर्की को प्रत्याशी बनाया।
संभाग की सभी 14 सीटें हराने का आरोप
बृहस्पत सिंह ने शुक्रवार को रायपुर में बयान जारी कर डिप्टी सीएम पर भाजपा से सांठगांठ कर संभाग की सभी 14 सीटें हराने का आरोप लगा दिया। वहीं उन्होंने प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
डा. तिर्की बोले-पार्टी से बाहर करें
डॉ अजय तिर्की ने कहा कि बृहस्पत सिंह चुनाव से पहले एवं चुनाव के बाद भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलग्न रहे। पार्टी ने उन्हें सब कुछ दिया,परंतु इसके बाद भी टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रभारी शैलजा कुमारी और टीएस सिंहदेव को लेकर जो वक्तव्य जारी किया,वह घोर निंदनीय है। कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करने वाले लोगों को डराया धमकाया गया।
बयान के बाद बढ़ी बृहस्पत की मुश्किलें
पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह ने बयान जारी कर टीएस सिंहदेव पर भाजपा से सांठगांठ कर संभाग की सभी 14 सीटें हराने का आरोप लगाया। उन्होंने बयान में कहा था कि कांग्रेस की छत्तीसगढ़ प्रभारी शैलजा कुमारी ने डिप्टी सीएम को हीरो की तरह प्रमोट किया। इसकी शिकायत कांग्रेस अध्यक्ष से की जाएगी। इस बयान के बाद पीसीसी छत्तीसगढ़ के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह ने बृहस्पत सिंह को नोटिस जारी कर तीन दिनों में जवाब मांगा है। बृहस्पत सिंह की मानसिक संतुलन बिगड़ा
डॉ. अजय तिर्की ने कहा कि चुनाव में बृहस्पत सिंह ने पार्टी के खिलाफ काम किया, प्रचार किया। उनके बयानों को लेकर लगता है कि पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। जिस तरह से वे वरिष्ठ नेताओं एवं सीनियर नेताओं पर अशोभनीय टिप्पणी कर रहे हैं, वह अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। डॉ. तिर्की ने कहा कि इसके बावजूद उन्हें 70 हजार मत मिले। रामानुजगंज विधानसभा के लोगों ने मुझे बहुत प्यार एवं आशीर्वाद दिया जिसका मैं ऋणी हूं।
प्रदेश प्रभारी पर आरोप लगाने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई
प्रदेश के बड़े नेताओं में शुमार एवं सक्ती विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक तथा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कांग्रेस में चल रहे घमासान पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा है कि प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी पर अनर्गल बातें करने वाले नेताओं पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस को ऐसे नेताओं की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसे कैसे हो गया? हमारी पांच साल की सरकार ने प्रदेश में बेहतर कार्य किये हैं और ऐसे परिणाम की अपेक्षा नहीं थी। परिणाम आने के बाद प्रदेश कांग्रेस में रोज नए-नए बयानबाजी आ रही है, जिससे पार्टी की छवि खराब हो रही है। पार्टी की छवि खराब करने वाले नेताओं को पार्टी से बाहर किये जाएं।
कोरबा
सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस के साथ मनाया जाएगा आवास दिवस
प्रत्येक माह की 07 तारीख को होगा आयोजन
क्यू आर कोड स्कैन प्रणाली के माध्यम से मिलेगी नए प्रावधानों की जानकारी
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार एवं सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग के मार्गदर्शन में जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में प्रत्येक माह की 07 तारीख को चावल उत्सव एवं महात्मा गांधी नरेगा के रोजगार दिवस के साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास दिवस का आयोजन किया जाएगा।
आवास दिवस के आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कराना, हितग्राहियों में जन-जागरूकता लाना तथा निर्माण में आ रही समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है।
जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि रोजगार दिवस और आवास दिवस का आयोजन सभी ग्राम पंचायतों में अनिवार्य रूप से किया जाए तथा शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र हितग्राही को समय पर पक्का आवास उपलब्ध कराया जाए।
आवास दिवस के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राहियों के आवास निर्माण को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराने हेतु विशेष चर्चा एवं प्रेरणा दी जाएगी। आवास दिवस में जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत पदाधिकारियों,ग्रामीण हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रावधानों एवं विकसित भारत जी राम जी अधिनियम 2025 के प्रावधानों की जानकारी क्यू आर कोड प्रणाली के माध्यम से दी जाएगी। इसके साथ ही क्यू आर कोड प्रणाली के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किए जाएगा।
योजना के अंतर्गत समय-समय पर जारी शासन के दिशा-निर्देशों की जानकारी भी दी जाएगी।
कोरबा
इंदिरा विहार कालोनी ने जमकर खेली होली:अबीर-गुलाल से होली में दिखा उल्लास
कोरबा। 04 मार्च को रंगों का महापर्व-होलिकोत्सव पर पूरे कोरबा में उल्लास और उमंग चरमोत्कर्ष पर था। हर वर्ग के लोग एक-दूसरे पर अबीर-गुलाल के बहाने प्रेम और स्नेह उड़ेल रहे थे। इंदिरा विहार विकास समिति, महिला मण्डल एवं पूरी कालोनी की होली भी रंगों से सराबोर रही। कालोनी के लोग प्रात: 09.00 बजे टैगोर उद्यान में एकत्रित हुए और रंगोत्सव को मस्ती के साथ-साथ उल्लास और उमंग के साथ मनाया।



इस अवसर पर महिला मण्डल की अध्यक्ष कुमोद राठौर, सचिव मुक्ता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लता अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती डॉ. मनीषा सिंह, रश्मि सरावगी, मंजू गोयल, रश्मि श्रीवास सहित बड़ी संख्या में महिलाएं टैगोर उद्यान में एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया, स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया, मिठाईयां, शरबत आदि मिठाईयां भी एक-दूसरे को खिलाकर कुछ घंटों के लिए जीवन की खुशियां बांटी।

इस अवसर पर इंदिरा विहार विकास समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुरूष वर्ग एवं युवा, बच्चों ने भी जमकर रंग-गुलाल उड़ेला और रंगोत्सव की खुशियां मनाई।
एक-दूसरे ने दी होली की बधाई


यहां उपस्थित समिति के सदस्यों, महिला मंडल के सदस्यों ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर होली की बधाईयां दी। महिला मण्डल की पूर्व अध्यक्ष डॉ. मनीषा सिंह ने सभी को रंगोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली स्नेह, विश्वास एवं सद्भाव का संदेश देता है और विभिन्न रंगों में सभी जाति, धर्म के लोग एक रंग में रंग जाते हैं, यही सद्भाव और स्नेह की अटूट परंपरा है। डॉ. मनीषा सिंह ने कहा कि सभी आत्मीय भाव से एक-दूसरे से मिले, रंग-गुलाल लगाया, जिससे नई ऊर्जा का संचार हुआ। डॉ. मनीषा सिंह ने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उल्लास और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।



होलिका दहन में शामिल हुए डॉ. मनीषा-इ. कन्हैया सिंह


होलिका दहन 02 मार्च को इंदिरा विहार कालोनी में पंचकर्म चिकित्सा विशेषज्ञ डा. मनीषा सिंह, इंजीनियर कन्हैया सिंह परिवार सहित शामिल हुए और पूजा-अर्चना कर सभी के लिए धन-धान्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की और भभूत से तिलक लगाया। डॉ. मनीषा सिंह ने बताया कि होलिका दहन के भभूत का पौराणिक महत्व है और इसे लगाने से कई प्रकार से लाभ होते हैं।
छत्तीसगढ़
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोकतंत्र सेनानी महावीर प्रसाद जैन के निधन पर जताया शोक
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और लोकतंत्र सेनानी महावीर प्रसाद जैन के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि महावीर प्रसाद जैन ने अपने जीवन को समाजसेवा, राष्ट्रहित और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित किया।आपातकाल के कठिन दौर में उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए साहसपूर्वक संघर्ष किया और अपने सिद्धांतों पर अडिग रहे। उस समय उनके द्वारा किया गया त्याग और समर्पण लोकतांत्रिक चेतना के प्रति उनकी अटूट निष्ठा का परिचायक है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री जैन का जीवन समाज के लिए प्रेरणादायी रहा है। उनका योगदान सदैव स्मरण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
