Connect with us

छत्तीसगढ़

आप सभी पत्रकार साथियों की समस्याओं को ईमानदारी से शासन तक पहुंचाऊंगा- डॉ. महंत

Published

on

वरिष्ठ पत्रकार अमित गौतम छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के पुनः प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित

नौ दिसंबर को जांजगीर में यूनियन की आम सभा एवं त्रिवार्षिक चुनाव कार्यक्रम हुआ संपन्न

जांजगीर-चांपा। जिला मुख्यालय जांजगीर के ऑडिटोरियम में नौ दिसंबर 2024 को छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन का राज्य स्तरीय पत्रकार सम्मेलन एवं त्रिवार्षिक चुनाव व आम सभा का आयोजन किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ वीणा वादिनि मां सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन कर एवं माल्यार्पण के साथ हुआ, तत्पश्चात राज्य स्तरीय पत्रकार सम्मेलन में छत्तीसगढ़ प्रदेश के लगभग 25 जिलों से यूनियन के पदाधिकारी सदस्य पहुंचे तो वहीं इस कार्यक्रम का आयोजन यूनियन की जांजगीर-चांपा जिला इकाई के आतिथ्य में एवं जिला अध्यक्ष राजू शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया था ।

सम्मेलन के दौरान मंच पर छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, जांजगीर-चांपा के विधायक व्यास कश्यप, पामगढ़ की विधायक शेष राज हरबंश, चंद्रपुर के विधायक रामकुमार यादव, छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जिला भाजपा के उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया, भारत स्काउट गाइड के जिला मुख्य आयुक्त हितेश यादव, भाजपा नेता इंजीनियर रवि पांडेय, नगर पालिका जांजगीर के पूर्व अध्यक्ष रमेश पैंगवार, नगर पालिका जांजगीर के अध्यक्ष भगवान दास गढ़वाल, उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, नगर पालिका चांपा के पूर्व अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, यूनियन की जांजगीर-चांपा जिला इकाई के अध्यक्ष राजू शर्मा, जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सीमा शर्मा, केदार सिंह राठौर, जिला महासचिव राघवेंद्र पाठक, राजेंद्र राठौर, पुरुषोत्तम राठौर, मनोज राठौर, अमरीश राठौर, सहित अन्य दिग्गज हस्तियां उपस्थित थी।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला इकाई जांजगीर-चांपा की ओर से केदार सिंह राठौर ने विस्तार पूर्वक पत्रकार सम्मेलन के विषय पर प्रकाश डाला, साथ ही आगंतुक सभी पत्रकार साथियों का स्वागत किया। मंच पर उपस्थित अतिथियों का भी स्वागत यूनियन की ओर से किया गया तथा कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन प्रदेश के निर्वाचन के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी अनिल साखरे के मार्गदर्शन में सहायक चुनाव अधिकारियों ने विधिवत प्रदेश अध्यक्ष सहित कुल 28 पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी देते हुए 28 पदों के लिए निर्वाचित पदाधिकारी की घोषणा की, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अमित गौतम, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एनआरके पिल्लई, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश आचार्य, कमलेश सारस्वत, अर्जुन झा, मुन्नीलाल अग्रवाल, घनश्याम शर्मा, प्रदेश महामंत्री कृष्ण कन्हैया गोयल, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष तिवारी, प्रदेश सचिव पीके तिवारी, तिलका साहू, विपुल कन्हैया, प्रदेश सलाहकार अश्वनी पटनायक, लक्ष्मी नारायण सोनी, राजेश वैष्णव, प्रदेश संगठन सचिव रुपेश श्रीवास, सुशील तिवारी, विजय लाल, रवि कुमार सेन, प्रदेश संयुक्त सचिव विजयलक्ष्मी चौहान, प्रदेश सह सचिव कमल किशोर, रोमी सलूजा, प्रदेश सचिव सुनील, प्रदेश सलाहकार संजय लिखितकर, प्रदेश संयुक्त सचिव एचडी महंत, प्रदेश सलाहकार शेख मकबूल, प्रदेश सह सचिव मनीष दयाल, प्रदेश सह सचिव राहुल सेन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चंद्रशेखर दास वैष्णव निर्वाचित हुए। इस दौरान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने कहा कि आप सभी के सहयोग एवं समर्पित भावना से इस यूनियन ने अल्प समय में ही आज पूरे प्रदेश में एक मजबूत संगठन तैयार किया है तथा आने वाले समय में हम सभी मिलजुल कर इस संगठन को और अधिक ऊंचाइयों की ओर लेकर जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक नारायण चंदेल ने पत्रकार जगत को चौथा स्तंभ बताते हुए सम्मेलन के आयोजकों को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा जांजगीर-चांपा जिले में आयोजन करने पर प्रदेश संगठन का भी आभार व्यक्त किया। जिला भाजपा के उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने कहा कि आज पत्रकार साथी शासन एवं समाज को आईना दिखाने का काम करते हैं तथा सभी निष्पक्ष रूप से अपनी इन जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहे।

कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी ने इस पत्रकार सम्मेलन में जो भी निर्णय लिया है, आपके सभी निर्णय को मैं पूरी ईमानदारी के साथ राज्य शासन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा एवं मैं सदैव आपके साथ हूं। आप इसी तरह से एकजुटता के साथ कार्य करें। कार्यक्रम को जांजगीर-चांपा के विधायक व्यास कश्यप ने संबोधित करते हुए कहा कि मुझे बेहद खुशी है कि मेरे विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश स्तर का कार्यक्रम हो रहा है एवं आप सभी मुझे अपनी समस्याएं बताते रहे, जिससे हम सदन में आपकी समस्याओं के निराकरण की दिशा में प्रयास करें। पामगढ़ की विधायक शेषराज हरवंश ने कहा कि पत्रकार जगत ने सदैव राष्ट्र की तरक्की के लिए काम किया है तथा आप सभी हमेशा जागरूक होकर कार्य करते हैं।
कार्यक्रम को इंजीनियर रवि पांडेय ने संबोधित करते हुए कहा कि मुझे अत्यंत प्रसन्नता है कि जांजगीर- चांपा जिले में यह कार्यक्रम हो रहा है एवं मैं इस कार्यक्रम में पधारे हमारे प्रदेश के विभिन्न कोनो के सभी पत्रकार साथियों का हार्दिक अभिनंदन करता हूं। इस दौरान जांजगीर-चांपा जिला इकाई के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। राज्य स्तरीय पत्रकार सम्मेलन के दौरान लगभग 700 की संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे तो वहीं 8 दिसंबर को ही प्रदेश के विभिन्न स्थानों से पत्रकार साथी जांजगीर पहुंच गए थे, जिनके संपूर्ण आवास, भोजन की व्यवस्था जांजगीर-चांपा जिला इकाई की ओर से की गई एवं 9 दिसंबर को भी पूरे दिन भर ऑडिटोरियम परिसर में स्वल्पाहार तथा भोजन की सुंदर व्यवस्था जांजगीर-चांपा जिला इकाई ने की। पत्रकार सम्मेलन में छत्तीसगढ़ जर्निस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया तथा पूरे आयोजन को सफल बनाने में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन प्रदेश संगठन, जांजगीर- चांपा जिला इकाई का योगदान रहा। कार्यक्रम में पिथौरा, बसना, सरायपाली, महासमुंद, राजनांदगांव, तुमड़ीबोर्ड, दुर्ग-भिलाई, पाटन, कोरबा, बलौदाबाजार, सारंगढ़, बिलाईगढ़, रायपुर, बिलासपुर, सक्ती, भोपालपटनम, बीजापुर, रायगढ़, तमनार, मुंगेली, कांकेर, चिरमिरी, कोरिया, अंबिकापुर, गरियाबंद, देवभोग, धमतरी सहित अन्य जिलों के पदाधिकारी एवं सदस्य सम्मिलित हुए। अंत में आभार प्रदर्शन यूनियन की जांजगीर-चांपा जिला इकाई के महासचिव राघवेंद्र पाठक ने करते हुए आगंतुक सभी पत्रकार साथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

वनमंत्री की पत्नी को 20-करोड़ का प्लॉट देने का आरोप:कांग्रेस बोली- कम कीमत की जमीन देकर प्रीमियम लैंड लिया, स्कीम निरस्त की जाए

Published

on

रायपुर, एजेंसी। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की लाभांडी-कचना-सड्डू नगर विकास योजना में प्रस्तावित जमीन आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्राधिकरण की वेबसाइट पर प्लॉट्स की जानकारी अपलोड होने के बाद कांग्रेस नेता डॉ. राकेश गुप्ता ने कचना की जमीन के बदले मंत्री केदार कश्यप की पत्नी की कंपनी को सड्डू में करीब 23 हजार वर्गफीट का प्लॉट दिए जाने का आरोप लगाया है।

उनके मुताबिक प्लॉट की कीमत करीब 20 करोड़ रुपए बताई गई है। उन्होंने आवंटन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए मुख्य सचिव से इसकी जांच कराने और योजना को निरस्त करने की मांग की है। वहीं, RDA अधिकारियों का कहना है कि अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है और दावा-आपत्ति आने पर मामले की जांच कराई जाएगी।

कांग्रेस नेता डॉ. राकेश गुप्ता ने आरडीए योजना में भूखंडों के प्रस्तावित आवंटन पर सवाल खड़े किए हैं।

कांग्रेस नेता डॉ. राकेश गुप्ता ने आरडीए योजना में भूखंडों के प्रस्तावित आवंटन पर सवाल खड़े किए हैं।

कचना की जमीन के बदले सड्डू में प्लॉट देने का दावा

कांग्रेस नेता डॉ. राकेश गुप्ता का आरोप है कि डॉक्यूमेंट के अनुसार साय कैबिनेट के मंत्री केदार कश्यप की पत्नी शांति कश्यप की कंपनी राधिका पैलेस प्राइवेट लिमिटेड को सड्डू में प्लॉट नंबर 25 दिया जा रहा है। यह प्लॉट 2,168 वर्गमीटर यानी करीब 23,327 वर्गफीट का है।

डॉ. गुप्ता के मुताबिक, यह प्लॉट प्रस्तावित 150 फीट चौड़ी एमआर-43 सड़क के पास है। उन्होंने अनुमान लगाया है कि भविष्य में यहां जमीन की कीमत करीब 10 हजार रुपए प्रति वर्गफीट हो सकती है। इस हिसाब से उन्होंने प्लॉट की कीमत करीब 20 करोड़ रुपए बताई है।

कांग्रेस नेता का दावा है कि कंपनी के पास कचना के नालापारा इलाके में करीब 1.33 एकड़ जमीन है। उनके मुताबिक, इस जमीन तक पहुंचने के लिए संकरी सड़क है। इसलिए इसकी बाजार कीमत कुछ लाख रुपए ही थी।

डॉ. गुप्ता का आरोप है कि नगर विकास योजना में कचना की इस जमीन को शामिल करने के बाद कंपनी को इसके बदले सड्डू में अलग प्लॉट दिया जा रहा है।

कांग्रेस नेता डॉ. राकेश गुप्ता ने आरडीए योजना में भूखंडों के प्रस्तावित आवंटन पर सवाल खड़े किए हैं।

कांग्रेस नेता डॉ. राकेश गुप्ता ने आरडीए योजना में भूखंडों के प्रस्तावित आवंटन पर सवाल खड़े किए हैं।

एक किलोमीटर दूर प्लॉट मिलने पर उठाए सवाल

डॉ. राकेश गुप्ता ने छत्तीसगढ़ नगर और ग्राम निवेश अधिनियम, 1973 की धारा 50 का हवाला दिया है। उनका कहना है कि नियम के मुताबिक नया भूखंड मूल जमीन या उसके आसपास के इलाके में दिया जाना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी की कचना वाली जमीन के बदले सड्डू में प्लॉट दिया जा रहा है, जो मूल जमीन से करीब एक किलोमीटर दूर है।

कांग्रेस नेता डॉ. राकेश गुप्ता ने भू-आवंटन को लेकर उठाए सवाल।

कांग्रेस नेता डॉ. राकेश गुप्ता ने भू-आवंटन को लेकर उठाए सवाल।

प्रमुख सड़क से हटाकर अंदरूनी प्लॉट देने का आरोप

डॉ. राकेश गुप्ता ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ अन्य भू-स्वामियों को एमआर-43 जैसी प्रमुख सड़क पर मिलने वाले भूखंडों के बजाय योजना के अंदरूनी हिस्सों में जमीन दी गई। उन्होंने पूरे भूखंड आवंटन की प्रक्रिया की जांच की मांग की है।

इन आरोपों पर मंत्री केदार कश्यप की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, RDA अधिकारियों का कहना है कि उन्हें अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। अधिकारियों का कहना है कि दावा आपत्ति आने पर मामले में जांच कराई जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

छत्तीसगढ़ में 125 अफसरों का ट्रांसफर:अपर-डिप्टी और संयुक्त कलेक्टर भी बदले, पुलक भट्टाचार्य को सूडा के अतिरिक्त CEO का प्रभार

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को तबादला आदेश जारी किया। अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर नई पदस्थापना दी गई है।

तबादला सूची में अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर और प्रवर श्रेणी के अधिकारी शामिल हैं। कई जिलों के संयुक्त कलेक्टर भी बदले गए हैं। जिलों से लेकर मंत्रालय स्तर तक अधिकारियों का फेरबदल किया गया है।

पुलक भट्टाचार्य को सूडा के अतिरिक्त CEO का प्रभार दिया गया है।

पुलक भट्टाचार्य को सूडा के अतिरिक्त CEO का प्रभार दिया गया है।

पुलक भट्टाचार्य को सूडा के अतिरिक्त CEO का प्रभार

पुलक भट्टाचार्य सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव के पद पर पदस्थ हैं। वे पीएमओटी मिशन कर्मयोगी के समन्वयक और नगरीय प्रशासन-विकास संचालनालय में अपर संचालक के अतिरिक्त प्रभार में हैं।

आदेश के अनुसार, वर्तमान दायित्वों के साथ उन्हें राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा), रायपुर के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

विपुल गुप्ता को कर्मकार मंडल का अतिरिक्त प्रभार

विपुल कुमार गुप्ता श्रम विभाग में उप सचिव के पद पर पदस्थ हैं। उन्हें वर्तमान दायित्वों के साथ सचिव, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल, रायपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

विनायक शर्मा को नवा रायपुर विकास प्राधिकरण में प्रबंधक बनाया

विनायक शर्मा छत्तीसगढ़ राज्य शिष्टाचार कार्यालय में राज्य शिष्टाचार अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं। उनके पास उप सचिव, खनिज साधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी है।

आदेश के अनुसार, उन्हें नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण में प्रबंधक के पद पर पदस्थ किया गया है।

डॉ. ऋतु वर्मा को उच्च शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार

डॉ. ऋतु वर्मा सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव (कक्ष-6 एवं 7) के पद पर पदस्थ हैं। उन्हें वर्तमान दायित्वों के साथ उच्च शिक्षा विभाग के उप सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

वैभव कुमार क्षेत्रज्ञ को छत्तीसगढ़ संवाद के प्रभार से हटाया

वैभव कुमार क्षेत्रज्ञ कृषि विकास-किसान कल्याण और जैव प्रौद्योगिकी विभाग में अवर सचिव के पद पर पदस्थ हैं। वे छत्तीसगढ़ संवाद में उप महाप्रबंधक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

आदेश के अनुसार, उन्हें छत्तीसगढ़ संवाद के उप महाप्रबंधक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। उनके शेष दायित्व यथावत रहेंगे।

पुष्पेन्द्र शर्मा बने राज्य शिष्टाचार अधिकारी

पुष्पेन्द्र कुमार शर्मा छत्तीसगढ़ राज्य शिष्टाचार अधिकारी के कार्यालय में सत्कार अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं। आदेश के अनुसार, उन्हें राज्य शिष्टाचार अधिकारी, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर के पद पर पदस्थ किया गया है।

गौतम सिंह को मार्कफेड के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया

गौतम सिंह सुशासन-अभिसरण विभाग में अवर सचिव के पद पर पदस्थ हैं और मार्कफेड का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

आदेश के अनुसार, उन्हें मार्कफेड के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। उनके शेष दायित्व यथावत रहेंगे।

मोनिका जयनशीने बनीं डिप्टी कलेक्टर

मोनिका जयनशीने माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर में उप सचिव के पद पर पदस्थ हैं। वे नवाचार आयोग का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही थीं।

आदेश के अनुसार, उन्हें डिप्टी कलेक्टर, दुर्ग के पद पर पदस्थ किया गया है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार:नई पोस्टिंग भी मिली, 10 दिन में ज्वाइन करना होगा, किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पद पर पदोन्नति दी है। प्रमोशन के साथ ही इन अधिकारियों की नई पदस्थापना भी की गई है। कुछ अधिकारियों को दूसरे जिलों में भेजा गया है। जबकि कुछ को वर्तमान जिले में ही नई जिम्मेदारी दी गई है।

पदोन्नत अधिकारियों को वर्तमान जगह से कार्यमुक्त होने के दिन से 10 दिन के भीतर नई पदस्थापना वाली जगह पर कार्यभार संभालना होगा। तय समय में ज्वाइन नहीं करने पर पदोन्नति आदेश अपने आप निरस्त माना जाएगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677