Connect with us

कोरबा

भाजपा सरकार के एक साल पूरा होने पर महिला कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

Published

on

कोरबा। एक तरफ भाजपा सरकार एक साल पूर्ण होने पर जश्र मना रही है, तो दूसरी ओर भाजपा सरकार के एक साल पूरा होने के विरोध में कांग्रेस विरोध जता रही है। आज मुड़ापार बाजार के पास महिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में 1 घंटे का विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में प्रदेश सरकार के विरोध में चरणबद्ध धरना प्रदर्शन किया गया।

इस मौके पर महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि छत्तीसगढ़ में एक आदिवासी मुख्यमंत्री अपने ही आदिवासी समाज को न्याय नहीं दिला पाए। आज आदिवासियों का आशियाना, जमीन, खेती, हसदेव अरण्य को उजाड़ दिया गया। विरोध करने पर उन निहत्थे आदिवासियों को मारा गया। उन पर धाराएं लगा दी गईं। इसके बाद भी सुशासन है -तो ये सुशासन केवल भाजपा के लिए है न कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी, अनुसूचित जाति, मजदूर, गरीब, महिला के लिए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार दिल्ली से संचालित है, आज विष्णुदेव साय कोई भी निर्णय नहीं ले सकते, केवल तामीली अधिकारी बन कर रह गए हंै।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर कुसुम द्विवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। शराबियों को सभी सुविधाएं दी जा रही हंै, घर पहुंच सेवा के द्वारा शराबियों को दारू दी जा रही है। ये भाजपा का रामराज्य है, ये सरकार हर दृष्टि से असफल है।

महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष प्रभा तंवर ने कहा कि भाजपा विज्ञापन की सरकार है। किसानों से जो वादे किए आज किसान अपने धान लेकर भटक रहे हैं। एक मुश्त पैसे देने की बात करने वाले 3100 रुपए की रसीद काट रहे हैं और 2300 रुपए पेमेंट कर रहे हैं। शेष राशि कब मिलेगी की नहीं… राम जाने।

बांकी मोंगरा ब्लॉक अध्यक्ष टीकाराम मनहर ने भाजपा सरकार के एक साल की विफलताओं को बताते हुए कहा कि बलौदा बाजार अग्निकांड, लोहारीडीह हत्याकांड, बलरामपुर हादसा, हसदेव जंगल कटाई आदि मामले भाजपा सरकार की सफलता की सच्चाई है।

आयोजित कार्यक्रम को शशीलता पाण्डेय, शांता मंडावे, पुष्पा पात्रे, माधुरी धु्रव, हमीदुन, रेशमा बेगम, छतबाई चौहान, अनीता तिवारी, जमुना राठौर, पूजा महंत, टिंकी महंत, योगिता चौहान, रितु महंत, सावित्री पाण्डेय, आरती बिंझवार, सकिला बेगम, आरफा बेगम, देवकीनंदन सिंह, सुनीता यादव, श्याम बाई खुंटे, शशी सारथी, त्रिवेणी मिरी, नीरा मोदी, निशांत, बबीता आदिले, आंगन बाई, संजीदा बेगम, सारौ बाई, निर्मला चौहान, ईशा चौहान, प्रमिला यादव, ललिता यादव, फरीदा बेगम, रजिया बेगम, संगन, जैतुन निशा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में कुसुम द्विवेदी ने आभार व्यक्त किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाषित कर आवेदन आमंत्रित किया गया था।
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विज्ञापित पद पर प्राप्त आवेदन के आधार पर स्टॉफ नर्स, डेªसर, ग्रामीण स्वास्थय संयोजक महिला एवं ग्रामीण स्वास्थय संयोजक पुरूष के पद पर पात्र/अपात्र की सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा कोरबा जिले के शासकीय वेबसाईट www.korba.gov.in  मे सर्व संबंधितों के अवलोकनार्थ एवं दावा आपत्ति हेतु अपलोड़ कर दिया गया है। सूची के समस्त कॉलमों का उम्मीद्वारों द्वारा सूक्ष्म अवलोकन कर दावा आपत्ति कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी में 31 अगस्त 2026 समय 5ः00 बजे तक मय आवश्यक दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् किसी भी प्रकार का दावा आपत्ति स्वीकार नही किया जायेगा। निर्धारित समय पर प्राप्त दावा आपत्ति का नियमानुसार निराकरण कर पृथक से दावा आपत्ति निराकरण सूची एवं पात्र सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा उक्त वेबसाईट पर अपलोड किया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

विधायक अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण

Published

on

स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

कोरबा। जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह फुटबॉल ग्राउंड सीएसईबी कोरबा(पूर्व) में आयोजित होगा। प्रातः 08ः59 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल पर आगमन होगा। प्रातः 09 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, प्रातः 09ः01 बजे सलामी एवं राष्ट्रगान, प्रातः 09ः03 बजे से 09.12 बजे तक मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण एवं हर्ष फायर, 09ः12 बजे से 09.25 तक परेड का मार्च पास्ट, 09.25 से 09.27 बजे परेड की समीक्षा एवं सलामी, 09.27 तक 09.47 बजे तक मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, 09ः47 से 09.50 बजे रंगीन गुब्बारा उड़ाना, 09.50 से 10.05 बजे परेड का प्रस्थान एवं परेड कमाण्डरों का परिचय, 10ः05 से 10.10 बजे मुख्य अतिथि के साथ परेड कमाण्डरों की छायाचित्र, 10.10 से 10.15 बजे शहीद परिवारों का सम्मान,10.15 से 10.45 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10.45 से 11 बजे सम्मान/पुरस्कार वितरण, प्रातः 11 से 11.10 बजे आभार प्रदर्शन एवं कार्यक्रम का समापन होगा।

Continue Reading

कोरबा

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता  के लिए जिला लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में 5 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए पूर्व से संबंधित व्यवसाय में कुशल अथवा कार्यरत व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
प्रशिक्षण के लिए सोलर इंस्टॉलर (सूर्यमित्र) में 150 सीट, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन में 150 सीट, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट में 120 सीट, जल वितरण संचालक (नल जल मित्र) में 180 सीट, असिस्टेंट मेसन में 120 सीट तथा सिक्यूरिटी गार्ड में 120 सीट निर्धारित हैं। प्रत्येक प्रशिक्षण की अवधि 5 दिवस (30 घंटे) होगी। प्रशिक्षण के लिए आयु सीमा 15 से 59 वर्ष रखी गई है।
प्रशिक्षण के दौरान हितग्राहियों को संबंधित कोर्स की सामान्य जानकारी दी जाएगी। इसके पश्चात राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा तृतीय पक्ष मूल्यांकन के आधार पर संबंधित कोर्स में प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण में 100 प्रतिशत आधार आधारित फेस उपस्थिति अनिवार्य होगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677