कोरबा/कटघोरा।-दी इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लॉयन्स क्लब से सम्बंधित लॉयन्स क्लब कटघोरा-छुरी के द्वारा मुरली होटल कटघोरा के सभागार में क्लब के चार्टर नाइट का आयोजन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर pmjf ला विजय अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर गेस्ट आफ आनर के रूप में पूर्व मल्टीपल कौंसिल चेयरपर्सन mjf ला राजेन्द्र तिवारी, विशिष्टअतिथि के रूप में पूर्व मल्टीपल कौंसिल वाइस चेयरपर्सन pmjf ला राजकुमार अग्रवाल,रीजन चेयरपर्सन pmjf ला कैलाशनाथ गुप्ता,नगर निरीक्षक कटघोरा धर्मनारायण तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष मनोज अग्रवाल द्वारा किया गया। सर्वप्रथम क्लब के सदस्यों द्वारा सभी मंचस्थ अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया गया ।ततपश्चात कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे क्लब अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने अपने स्वागत उदबोधन में बताया कि जिस प्रकार से हर व्यक्ति हर साल अपना जन्मदिन मनाता है, ठीक उसी प्रकार से 2017-18 में कटघोरा क्लब चार्टर हुआ था। तब से उस दिन को क्लब जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। ततपश्चात सचिव प्रकाश अग्रवाल द्वारा सचिवी प्रतिवेदन पढ़ते हुए क्लब के द्वारा 1 जुलाई 25 से आज दिनांक तक किये सेवा कार्यो की जानकारी उपलब्ध कराते हुए बताया की क्लब शुरू से ही नगर के सांथ ही आस पास के गांव में भी जाकर सामाजिक सेवा गतिविधियों को अंजाम दिया जाता रहा है, जिसके लिए कटघोरा क्लब शुरू से ही पूरे डिस्ट्रिक्ट में अपनी एक अलग पहचान बनाई हुए हैं। ततपश्चात सभी मंचस्थ अतिथियों के द्वारा क्लब के सभी पूर्व अध्यक्षों का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। ततपश्चात सभी चार्टर सदस्यो´ को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए उनका सम्मान किया व केक काटा गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विजय अग्रवाल ने बताया कि लायन्स क्लब जैसी संस्था समाज सेवा सहयोग ओर मानवीय मूल्यों की ससक्त मिशाल हैं। उन्होंने क्लब के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की, कि यह क्लव सेवा के छेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा। निःसन्देह कटघोरा क्लब जिस प्रकार से पूरे डिस्ट्रिक्ट में कार्य कर रही है, वह शायद किसी से भी छुपा नही है। निश्चित ही डिस्ट्रिक्ट के नए क्लबो´ को इनसे प्रेंरणा लेनी चाहिए व हर व्यक्ति को समय निकालकर सच्चे मन से समाज हित मे सेवा के कार्य करना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि ला राजेन्द्र तिवारी ने बताया कि निश्चित ही हमे´ भी गर्व होता है कि ऐसे क्लब हमारे डिस्ट्रिक्ट में है जो कि लगातार किसी ना किसी माध्यम से सेवा के छेत्रो में हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। सांथ ही यह भी खुशी की बात है कि इस क्लब के गठन मेरे ही गवर्नर काल मे किया गया था। निश्चित ही क्लब और भी बुलन्दियों को छुएगी इसके लिए मैं लॉयन्स क्लब कटघोरा छुरी को दिल से बधाई देता हूं। पूर्व मल्टीपल कौंसिल वाइस चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि कटघोरा क्लब ऐसां क्लब है कि जो सेवा के कार्य को दूसरे क्लब सोच भी नही पाते हैं उन कार्यो को कटघोरा क्लब कर चुकी होती हैं उस क्लब की सक्रियता इसी बात से लगाया जा सकता है कि हर वर्ष डिस्ट्रिक्ट की टीम में कटघोरा क्लब के सदस्यों को लिया जाता है। ततपश्चात क्लब द्वारा सभी मंचस्थ अतिथियों को शाल श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर जमनीपाली क्लब से महेश अग्रवाल, कोरबा गुरुकुल क्लब से दर्शन अग्रवाल के साथ डिस्ट्रिक्ट पी आर ओ व क्लब संरक्षक अजय धनोंदिया,अध्यक्ष मनोज अग्रवाल,सचिव प्रकाश अग्रवाल,कोषाध्यक्ष राकेश गोयल, अजय गर्ग ,घनश्याम शर्मा,राकेश पाण्डेय,राजकुमार अग्रवाल,हुकुमचंद अग्रवाल,नरेंद्र अग्रवाल,आशीष अग्रवाल,डा गोपाल गोस्वामी,मुकेश गोयल,मुकेश गुप्ता,मुकेश मोटवानी,रवि दत्ता,राकेश शर्मा,विशाल बंसल,सुधीर पाण्डेय,आयुष मित्तल,विशेष मित्तल,सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन डिस्ट्रिक्ट पी आर ओ ला अजय धनोंदिया व आभार कोषाध्यक्ष राकेश गोयल द्वारा किया गया। 2 सदस्यो´ ने लिया क्लब में सदस्यता रीजन चेयरमैन कैलाशनाथ गुप्ता द्वारा लायन्स क्लब कटघोरा छुरी परिवार में 2 नए सदस्य आयुष मित्तल व विशेष मित्तल को विधिवत शपथ दिलाते हुए क्लब में प्रवेश कराया।
कोरबा/पाली। विश्व हिन्दी अधिष्ठान अंतर्गत केन्द्रीय हिन्दी निदेशालय शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली का पत्र, दिनांक 17.09.2026, सहित नंदकुमार पटेल विश्व विद्यालय रायगढ़ का पत्र, दिनांक 30.09.2026 के अनुसार 21वीं सदी का हिन्दी साहित्य:विविध परिदृश्य विषयक सहित नंदकुमार पटेल विश्व विद्यालय रायगढ़ परिसर में 30 एवं 31 अक्टूबर 2026 को दो दिवसीय आयोजन प्रात: 10.30 बजे से प्रारंभ होगा। उक्त संगोष्ठी में वक्ता/सत्र समीक्षक के रूप में कोरबा के प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं छत्तीसगढ़ पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल पाली के डायरेक्टर एवं प्राचार्य डॉ. गजेन्द्र तिवारी को आमंत्रित किया गया है। इस आशय का पत्र अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के संयोजक मीनकेतन प्रधान ने डॉ. गजेन्द्र तिवारी को पे्रषित किया है और फोन कर भी उन्हें आमंत्रित किया। डॉ. तिवारी इस दो दिवसीय संगोष्ठी में अपना वक्तव्य देंगे।
नीट, सेट को भी किया क्वालीफाई, 10वीं में 93.33 एवं 12वीं में 93.4 प्रतिशत के साथ परीक्षा पास ग्रेजुएशन बीएससी ऑनर्स (बॉटनी) में 81.93 एवं पीजी एमएससी बॉटनी में 88.08 के साथ किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन बिलासपुर। कड़ी मेहनत और लगन के साथ जो भी विद्यार्थी आगे बढ़ता है, उसे लक्ष्य जरूर हासिल होता है, भले ही थोड़ा समय लगे। ऐसे ही कड़ी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने वाली होनहार छात्रा शिवाली शर्मा ने कर दिखाया और प्रारंभ से ही प्रतिभावान शिवाली ने अपनी मेहनत एवं लगन के बल पर सीएसआईआर एनईटी जेआरएफ के साथ-साथ सीजी सेेट और माइक्रोबॉयोलॉजी में पीएचडी कर जिले को गौरव प्रदान किया।
प्रारंभ से ही प्रतिभावान शिवाली शर्मा ने अपना लक्ष्य तय कर आगे बढ़ रही हैं। शासकीय सेवक आर के शर्मा एवं हाऊस वाईफ श्रीमती इंदिरा शर्मा की होनहार पुत्री शिवाली शर्मा ने 2013 में हाई स्कूल सर्टिफिकेट में 93.33 प्रतिशत, हायर सेकेण्डरी सर्टिफिकेट 2015 में 93.4 प्रतिशत अंक हासिल किया। 12वीं में बायोलॉजी विषय लेकर हायर सेकेण्डरी पास की। बीएससी ऑनर्स (बॉटनी) 2018 में 81.93 अंक अर्जित किया, वहीं एमएससी बॉटनी 2020 में 88.08 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपनी सफलता का लोहा मनवाया, उन्होंने एमएससी गुरूघासीदास विश्वविद्यालय (सेन्ट्रल युनिवर्सिटी) बिलासपुर से पास किया। 2020 में सीएसआईआर एनईटी जेआरएफ क्वालिफाईट किया। 2025 में सीजी एसईटी क्वालिफाईट किया वहीं उन्होंने पीएचडी-डिपार्टमेंट ऑफ बॉटनी, गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर, रिसर्च फिल्ड-माईक्रोबॉयोलॉजी में किया।
Research Topic- Study of Qurum Sensing Regulated Siderophore Production From Soil Rhizosphere Bactria Isolated From Rice Filed of Chhattisgarh. PHD Suparvisor- Dr. Vibhaynath Tripathi, Assistant Professor-Guru Ghasidas University Bilaspur
पूरा परिवार उच्च शिक्षित शिवाली शर्मा ने प्रारंभिक शिक्षा नवजागृति उच्चतर माध्यमिक शाला तखतपुर से प्रारंभ की और प्रारंभ से ही लगन और कड़ी मेहनत तथा माता-पिता की प्रेरणा को उज्ज्वल भविष्य के लिए हथियार बनाया। आज वो पीएचडी की उपाधि से शिक्षा और उन्नत कृषि क्षेत्र में काम करने को अपने कैरियर का लक्ष्य बनाया है। शिवाली शर्मा के पिता लोकनिर्माण विभाग में सहायक ग्रेड-2 के पद पर कार्यरत हैं और एक कर्त्तव्यनिष्ठ लोक सेवक हैं। बड़े भाई डॉ. शशांक शर्मा भी फिजिक्स में पीएचडी हैं और उनकी भाभी अल्का शर्मा एमएससी (केमिस्ट्री) बीएएड हैं। शिवाली शर्मा बचपन से ही पढ़ाई के प्रति संजीदा हैं और माता-पिता पढ़ाई के लिए हमेशा प्रोत्साहित करते रहें। बच्चों को आगे बढ़ने प्रोत्साहित करें अभिभावक-डॉ. गजेन्द्र तिवारी
प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं पाली स्थित छत्तीसगढ़ पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल के डायरेक्टर एवं प्राचार्य डॉ. गजेन्द्र तिवारी ने शिवाली शर्मा की सफलता पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में बच्चों का बेहतर कैरियर सिर्फ शिक्षा के माध्यम से बन सकता है और बच्चों को आगे बढ़ने के लिए हर अभिभावक को प्रेरित करना चाहिए। शिवाली शर्मा युवाओं के लिए एक प्रेरणा है, जिन्होंने लगातार कई उपलब्धियां हासिल कर यह बता दिया कि अभिभावकों की प्रेरणा, गुरूजनों का मार्गदर्शन एवं लक्ष्य हासिल करने की ललक और कड़ी मेहनत से हर लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है। मेरे पापा मेरे प्रेरणाश्रोत-शिवाली
अपनी उपलब्धि पर शिवाली शर्मा ने कहा कि पापा हमेशा कहा करते हैं कि बेटियां ज्यादा प्रतिभावान होती हैं और तुम असंभव को भी संभव करने की ताकत रखती हो। अपना लक्ष्य तय करो और उसे जुनून बना लो, कड़ी मेहनत करो और अनुशासन के साथ सभी काम समय पर करो। पापा की हर बात को मैंने गांठ बांध ली और कड़ी मेहनत के साथ अपना लक्ष्य पाने का प्रयास किया। उन्होंने अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन और भाई के प्रोत्साहन के साथ एक-एक कदम आगे बढ़ती गई और सफलता मिलती गई। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि प्रयास कभी न छोड़ें, मंजिल जरूर मिलेगी। हर काम को संभव कर दिखाती है शिवाली- आर के शर्मा
शिवाली शर्मा की सफलता पर पिता भावुक हुए और कहा कि बेटियां घर की शान और मान दोनों होती हैं, वे असंभव को संभव करने की माद्दा रखती हैं। बेटियों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है, फिर वे अपने स्वर्णिम भविष्य का रास्ता खुद तय कर लेती हैं। शिवाली, हर काम को संभव कर दिखाती है और बचपन से ही पढ़ाई के प्रति ऐसी रूचि रखती थी, लक्ष्य लेकर आगे बढ़ती रही और अपना लक्ष्य बनाकर कड़ी मेहनत के साथ यह सफलता अर्जित की और हमें शिवाली पर गर्व ही नहीं अभिमान भी है। उसकी सफलता से पूरा परिवार आल्हादित है।
कोरबा। आज 28 अक्टूबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी, आदिवासी कंवर समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समाज सेविका श्रीमती कौशिल्या देवी साय कोरबा के अल्प प्रवास पर पहुंची। वे एक शो रूम के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुईं। कोरबा पहुंचने पर छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू के नेतृत्व में श्रीमती कौशिल्या देवी साय का अभिनंदन किया और बुके देकर उनका हृदय से स्वागत किया। इस अवसर पर संघ के जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू सहित जिला सचिव जयकुमार नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, मीडिया प्रभारी रामायण सिंह, अनिल गिरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।