Connect with us

देश

एग्जिट पोल के अनुमान TMC कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराने के लिए है, ममता बनर्जी का बड़ा दावा

Published

on

कोलकाता, एजेंसी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि टीएमसी कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराने के लिए “भाजपा के निर्देश पर” एग्जिट पोल के पूर्वानुमान प्रसारित किए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि सत्तारूढ़ पार्टी राज्य चुनावों में 294 विधानसभा सीटों में से 226 से अधिक सीटें जीतेगी।

चार मई को होने वाली मतगणना से पहले ‘एक्स’ पर पोस्ट एक वीडियो संदेश में, बनर्जी ने दावा किया कि टेलीविजन चैनल ”भाजपा कार्यालय से प्रसारित” चुनावी परिणामों के अनुमानों को प्रसारित कर रहे। उन्होंने आरोप लगाया, ”टेलीविजन पर जो दिखाया जा रहा है, उसे दोपहर एक बजकर आठ मिनट पर भाजपा कार्यालय से प्रसारित किया गया था। इसे प्रसारित करवाने के लिए पैसे दिए गए थे। मेरे पास इसकी पुख्ता जानकारी है।”

अपनी पार्टी की जीत का भरोसा जताते हुए बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस 294 सदस्यीय विधानसभा में आराम से दो-तिहाई का आंकड़ा पार कर लेगी। उन्होंने कहा, “हम 226 सीटों का आंकड़ा पार कर लेंगे। हम शायद 230 सीटें भी पार कर लें। मुझे भारी जनादेश पर पूरा भरोसा है।”

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पूरी मतदान प्रक्रिया के दौरान केंद्रीय सुरक्षा बल ”भाजपा के एजेंट” के रूप में काम कर रहे थे। उन्होंने दावा किया, “अमित शाह के सीधे निर्देशों पर, चुनाव प्रक्रिया में केंद्रीय बल पश्चिम बंगाल में भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं।”

Continue Reading

देश

खत्म हुआ Pizza Hut का युग, 2.7 अरब डॉलर में बिकी

Published

on

मुंबई, एजेंसी। दुनिया की मशहूर पिज्जा चेन Pizza Hut अब नए मालिक के हाथों में जाने वाली है। Yum! Brands ने मंगलवार को घोषणा की कि 2.7 अरब डॉलर की बड़ी डील में कंपनी को प्राइवेट इक्विटी फर्म LongRange Capital को बेच दिया है। यह सौदा सिर्फ एक कारोबारी लेन-देन नहीं, बल्कि एक युग के अंत की तरह देखा जा रहा है।

Pizza Hut की गिरावट की कहानी अचानक नहीं बनी। पिछले कई वर्षों से यह ब्रांड बदलते बाजार में अपनी पकड़ खोता जा रहा था। एक समय था जब यह डाइन-इन और सलाद बार के अनुभव के लिए जाना जाता था लेकिन बदलती लाइफस्टाइल और डिजिटल युग ने ग्राहकों की आदतें बदल दीं। लोग अब तेजी से ऑनलाइन ऑर्डर और डिलीवरी को प्राथमिकता देने लगे।

डोमिनोज़ और डिलीवरी ऐप्स से बढ़ी चुनौती

इस बदलाव में सबसे बड़ा फायदा Domino’s Pizza को मिला, जिसने टेक्नोलॉजी, ऐप-बेस्ड ऑर्डरिंग और तेज डिलीवरी पर फोकस करके बाजार में बढ़त हासिल कर ली। वहीं DoorDash जैसी थर्ड-पार्टी डिलीवरी कंपनियों ने भी ग्राहकों के विकल्प बढ़ा दिए, जिससे Pizza Hut की पकड़ और कमजोर होती गई।

साल 2017 में Domino’s ने Pizza Hut को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की सबसे बड़ी पिज्जा चेन का खिताब हासिल कर लिया था। इसके बाद से कंपनी लगातार संघर्ष कर रही थी।

1958 में हुई थी शुरुआत

Pizza Hut की शुरुआत 1958 में अमेरिका के कंसास में हुई थी और 1971 तक यह दुनिया की सबसे बड़ी पिज्जा चेन बन चुकी थी। 1969 में यह शेयर बाजार में लिस्ट हुई और 1977 में इसे PepsiCo ने खरीद लिया था। बाद में इसी रेस्टोरेंट पोर्टफोलियो से KFC और Taco Bell जैसे ब्रांड जुड़े, जो आगे चलकर Yum! Brands बने।

KFC और Taco Bell से टूटा दशकों पुराना रिश्ता

अब इस डील के साथ Pizza Hut का KFC और Taco Bell से दशकों पुराना रिश्ता भी खत्म हो गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह बदलाव फास्ट फूड इंडस्ट्री में बड़े बदलावों का संकेत है, जहां अब टेक्नोलॉजी और डिलीवरी स्पीड सबसे बड़ी ताकत बन चुकी है। 

Continue Reading

देश

गोल्ड प्राइस में आएगा उछाल, एक्सपर्ट ने बताया 3 महीनों में कितना होगा महंगा

Published

on

मुंबई, एजेंसी। सोने-चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले समय में सोने की कीमतों में और तेजी आ सकती है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक, ब्याज दरों को लेकर संकेत और मिडिल ईस्ट के तनाव पर निवेशकों की नजर बनी हुई है। इसी बीच, वैश्विक निवेश बैंक Citi ने अगले 3 महीनों के लिए सोने का टारगेट बढ़ा दिया है। 

Citi ने बढ़ाया अनुमान

एक रिपोर्ट के अनुसार, सिटी ने सोने को लेकर अपना अनुमान और बढ़ा दिया है। बैंक ने अगले 3 महीनों के लिए सोने का टारगेट 500 डॉलर बढ़ाकर 4,500 डॉलर प्रति औंस कर दिया है यानी 10 ग्राम गोल्ड की कीमत भारतीय रुपए में 1,36,915 रुपए तक आ सकती है। सिटी का मानना है कि वैश्विक वित्तीय बाजार में निवेशकों का भरोसा मजबूत हो रहा है और बेहतर आर्थिक माहौल सोने की कीमतों को सपोर्ट दे सकता है।

फेडरल रिजर्व पर बाजार की नजर

अब निवेशकों का फोकस जियो-पॉलिटिकल टेंशन से हटकर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की 16-17 जून को होने वाली मीटिंग पर। एक्सपर्ट का कहना है कि ब्याज दरों को लेकर फेड का रुख ही सोने की कीमतों की अगली बड़ी चाल तय कर सकता है। अगर दरों में कटौती के संकेत मिलते हैं तो सोने में तेजी आ सकती है, जबकि सख्त रुख कीमतों पर दबाव डाल सकता है।

Continue Reading

देश

टमाटर हुआ ‘लाल’, दोगुने से ज्यादा बढ़ गए दाम

Published

on

मुंबई, एजेंसी। अमेरिका-ईरान के बीत तनाव और कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव का असर अब बारत की रसोई तक पहुंच गया है। पिछले कई दिनों से पेट्रोलियम और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब सब्जियों के दाम भी तेजी से बढ़ने लगे हैं, जिससे आम लोगों का घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है।

टमाटर की कीमतों में इजाफा

हाल के दिनों में प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली थी, जिसके बाद लोगों की जेब पर बड़ा बोझ पड़ा था। वहीं अब टमाटर की कीमतों में अचानक बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। फिलहाल बारिश के मौसम की वजह से बाजार में टमाटर की कमी देखने को मिल रही है। बीते दिनों जहां टमाटर की कीमत 20 रुपए प्रतिकिलो थी, तो वहीं अब ये कीमतें 80 रुपए प्रतिकिलो हो गई हैं।

दिल्ली की मंडी में टमाटर पहले 16-25 रुपए के बीच मिल रहे थे। तो वहीं अब इसकी कीमत बढ़कर सीधे 60 रुपए यानी दोगुनी हो गई है।

आलू-प्याज के दाम भी बदले

बीते दिनों प्याज के दामों में भी बढ़ोतरी हुई थी जिससे आम लोगों के किचन का बजट हिल गया था। तो वहीं आलू के दाम भी पहले के मुकाबले अब बढ़ गए हैं। दिल्ली में प्याज की कीमतें 10 से 15 किलो प्रति किलो मिल रहे हैं। तो वहीं लोकल वेंडर्स प्याज को 20 से 30 रुपए प्रति किलो की दर पर बेच रहे हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677