Connect with us

कोरबा

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भरी हुंकार : कहा- 35 विधायकों एवं पूरी पीसीसी के साथ धरने पर बैठेंगे

Published

on

कहा-बिना मुआवजा, बिना नौकरी, बिना बसाहट के जमीन नहीं लेने देंगे एसईसीएल और प्रशासन को
कोरबा/हरदीबाजार।
तात्कालीन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज हरदीबाजार में प्रशासन और एसईसीएल के खिलाफ हुंकार भरी। उन्होंने भूविस्थापितों के पक्ष में आज लोगों से जनसंवाद किया और हजारों उपस्थित भूविस्थापितों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए किसान अपनी जमीन देते हैं, बदले में मिलती है प्रताड़ना। उन्होंने भूविस्थापितों के बीच नई ऊर्जा का संचार करते हुए प्रशासन और एसईसीएल को चेताया और कहा कि अभी तो मैं लोगों की समस्याएं सुनने आया हूं और शीघ्र ही 35 विधायकों के साथ पूरी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ यहां बैठूंगा और भूविस्थापितों को न्याय दिलाने सड़क की लड़ाई लड़ी जाएगी।
भूविस्थापितों को हर सुविधा देना प्रशासन और एसईसीएल का कर्त्तव्य


भूपेश बघेल ने भूविस्थापितों की समस्या निदान के लिए जोरदार आवाज उठाई और कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए किसानों को जमीन देने में कोई गुरेज नहीं लेकिन जमीन अधिग्रहण से पहले एसईसीएल और प्रशासन को भूविस्थापितों को हर सुविधाएं देनी पड़ेगी और उसके बाद ही जमीन ले। उन्होंने कहा कि भूविस्थापितों को पहले बसाहट देनी होगी, जो पात्र हैं उन्हें नौकरी दे, सभी को रोजगार दे, सभी को 2025 के प्रावधान के अनुसार मुआवजा दे और बिल के अनुसार नौकरी दे।
कलेक्टर ने जो दिया आश्वासन, उसे पूरी करें
भूपेश बघेल ने कहा कि त्रिपक्षीय वार्ता में जो आश्वासन कलेक्टर ने दिया है, उसे पूरी करने की जिम्मेदारी प्रशासन और पुलिस की है। यदि कलेक्टर द्वारा जो आश्वासन दिया गया है, उसे पूरा नहीं किया जाता तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
भूविस्थापितों में नई ऊर्जा का संचार कर गए भूपेश
आज हरदीबाजार में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एसईसीएल और प्रशासन के खिलाफ जो हुंकार भरी, उससे भूविस्थापितों में नई ऊर्जा का संचार हो गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

रोड, पीडीएस गोदाम, पुलिया निर्माण कार्य का लोकार्पण

Published

on

कोरबा/कटघोरा। कटघोरा की ग्राम पंचायत देवगांव में विधायक प्रेमचंद पटेल ने 68 लाख 76 हजार रुपए की लागत से बने विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इसमें 15 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी रोड भी शामिल है।

लोकार्पित कार्यों में सीसी रोड निर्माण 10.40 लाख रुपए, सीसी रोड निर्माण 14 लाख रुपए, पीडीएस गोदाम निर्माण 12.68 लाख रुपए, पुलिया निर्माण 12 लाख रुपए, आंगनबाड़ी भवन क्रमांक-3 का निर्माण 11.68 लाख रुपए, मंच निर्माण विधायक निधि से 3 लाख रुपए, सीसी रोड निर्माण 4 लाख रुपए, भूमिपूजन राशि 15 लाख रुपए शामिल है। विधायक पटेल ने कहा कि इन कार्यों से गांव में आवाजाही होगी। जरूरी जनसुविधाओं का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में युवा आयोग के पूर्व सदस्य रघुराज सिंह उइके, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रवि रजक, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि गोविंद सिंह कंवर, विधायक प्रतिनिधि बैसाखू यादव, सरपंच हेमलता नेटी, उपसरपंच इंद्र सिंह राज मौजूद रहे।

Continue Reading

कोरबा

6 मेधावी छात्राओं को दी छात्रवृत्ति

Published

on

कोरबा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या साडा की अजा और अजजा वर्ग की पात्र मेधावी छात्राओं को कैनरा बैंक की ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा शाखा ने विंंद्या ज्योति छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति दी। योजना का मकसद छात्राओं को पढ़ाई में आगे बढ़ने के लिए आर्थिक मदद देना है।

योजना के तहत 6 छात्राओं को कुल 24 हजार रुपए की राशि उनके कैनरा बैंक खाते में मिली।कक्षा पांचवीं की अंशु लुहिया, छठवीं की तनुषी सागर, सातवीं की साधना बघेल को प्रति छात्रा 3-3 हजार रुपए दिए गए। कक्षा आठवीं की अदिति कुर्रे, नौवीं की दिव्या खूंटे, दसवीं की पलक सिदार को प्रति छात्रा 5-5 हजार रुपए की छात्रवृत्ति मिली। विद्यालय के प्राचार्य रणधीर सिंह ने ट्रांसपोर्ट नगर शाखा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बैंक का यह प्रयास जरूरतमंद और प्रतिभावान छात्राओं के लिए पढ़ाई जारी रखने में मदद करता है। चीफ ब्रांच मैनेजर परमेश्वर बेहरा ने छात्रवृत्ति पाने वाली छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षित बालिका अपने साथ परिवार, समाज, राष्ट्र के विकास में भूमिका निभाती है। उन्होंने छात्राओं को परिश्रम, अनुशासन, दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय परिवार ने बैंक अधिकारियों का आभार जताया।

Continue Reading

कोरबा

किताबों से मिलती है ज्ञान व अच्छे संस्कार की शिक्षा: सीताराम

Published

on

कोरबा/छुरीकला। नगर के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक स्कूल में शिक्षक दिवस कार्यक्रम में शिक्षकों का सम्मान किया। स्कूल के प्राचार्य सीताराम केंवट ने कहा कि किताबों से ज्ञान व अच्छे संस्कार की शिक्षा मिलती है। जीवन जीने की कला सिखाती है। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक की जिम्मेदारी छात्रों को अच्छी शिक्षा व अच्छे इंसान बनाने की है। छात्रों ने शिक्षकों का श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। इस मौके पर स्कूल की शिक्षा समिति के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Continue Reading

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677