Connect with us

कोरबा

सर्वमंगला-तरदा नहर मार्ग में लूटपाट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश तेज

Published

on

थाना उरगा पुलिस के द्वारा तरदा- बिलासपुर भारत माला रोड अखरापाली टोल प्लाजा के पास
युवक के साथ मारपीट कर लूट पाट करने वाले अज्ञात आरोपीयों को गिरफ्तार कर भेजा गया
न्यायिक रिमांड पर।
अपराध क्रमांक:- 524/2025 धारा:- 296,351(3),115(2),310(2),3(5) बीएनएस।
आरोपियों के कब्जे से 04 नग बेल्ट, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल, एवं 400रूपये को किया
गया जप्त।
नाम आरोपीगण:- (1) सूरज कुमार खुटे पिता हरिचरण खुटे उम्र 20 वर्ष तरदा परसाभाठा थाना
उरगा जिला कोरबा (छ०ग०) (2) आकाश ज्वाला पिता छतराम ज्वाला उम्र 19 वर्ष तरदा
परसाभाठा थाना उरगा जिला कोरबा (छ०ग०) (3) आकाश लहरे पिता बलदाउ राम लहरे उम्र 18
वर्ष कथरीमाल परानुपारा थाना उरगा जिला कोरबा (छ०ग०) और एक विधि से संघर्षरत बालक।
कोरबा। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अटल मिर्झा पिता निवासी पोड़ीबहार थाना
सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा (छ.ग.) दिनांक 22.11.2025 को थाना उरगा उपस्थित आकर लिखित
आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका छोटा भाई प्रितेश मिर्झा आज सर्वमंगला मन्दिर में दर्शन
करने के उपरान्त करीबन 6.00 बजे शाम के आस पास घर जाने के लिए नहर रोड होते हुए ग्राम तरदा के
पास बने भारत माला को देखते हुए कोरबा जा रहा था तो अखरापाली टोल प्लाजा के पास 5 से 6 व्यक्ति
रास्ते में रोककर बेल्ट हांथ मुक्का से मारपीट कर उसके पास रखे हुए 2000/-रू नगद एव मोबाईल को
ले कर चला गया और मरा हुआ समझकर छोड कर भाग गया कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना
में लिया गया। पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी, अति0 पुलिस अधीक्षक कोरबा नितिन ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन पर थाना उरगा क्षेत्र में टीम गंठित कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी, इसी दौरान मुखबिर केे सूचना के आधार पर आरोपीगण (1) सूरज कुमार खुटे, (2) आकाश ज्वाला, (3) आकाश लहरे एवं (4) विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया जिनके द्वारा गांव की लड़की का भारत माला में पीछा करने के संदेह पर घटित का घटित करना स्वीकार किया गया। आरोपियों के पास कब्जे से पृथक-पृथक 04 नग रग्जिन का बेल्ट, आहत से लूटे हुए 2000 रूपये में से हिस्सा बटवारा के बाद बचे
कुल 400रूपये एवं घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकिल होण्डा साईन क्रमांक सीजी 12बीबी 1620 को
जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपीगणों के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने
से विधिवत् गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। मामले में फरार अन्य आरोपियों का पता तलाश
जारी है।
उपरोक्त कार्यवाही में सउनि संतराम सिंहा, ईश्वर एक्का, प्र.आर. 304 अजय पाण्डेय, 387 रामू
कुर्मी, आर. 91 रामेन्द्र बर्मन, आर. 106 अजय यादव, आर. 464 प्रेमचंद साहू, आर. 730 महासिंह सिदार,
आर. 52 नितेश तिवारी, महिला आरक्षक 566 सुर्या खुटे की महतवपूर्ण भूमिका रही।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

CG Forest Department Pramotion: छत्तीसगढ़ वन विभाग में 18 रेंजरों को प्रमोशन, बने सहायक वन संरक्षक

Published

on

रायपुर/कोरबा। CG Forest Department Pramotion: छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग (Forest and Climate Change Department) ने 18 वन क्षेत्रपालों को प्रमोशन दिया है।

CG Forest Department Pramotion: छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग (Forest and Climate Change Department) ने 18 वन क्षेत्रपालों को पदोन्नति दी है। इन अधिकारियों को वन क्षेत्रपाल (Forest Ranger) से सहायक वन संरक्षक यानी ACF (Assistant Conservator of Forests) के पद पर प्रमोशन दिया गया है। विभाग ने 7 सितंबर 2026 को इसका आदेश जारी किया।

18 रेंजरों को मिला प्रमोशन

जारी आदेश के अनुसार 18 अधिकारियों की पदोन्नति (CG Forest Department Pramotion) की गई है। इनमें विभिन्न वन मंडलों में तैनात वन क्षेत्रपाल शामिल हैं। प्रमोशन के बाद इन्हें सहायक वन संरक्षक (CG Forest Department Pramotion) के पद पर नियुक्त किया जाएगा।

किन अधिकारियों को मिली पदोन्नति

पदोन्नति पाने वालों में राममूर्ति घघेल, मृत्युंजय शर्मा, जोगेश्वर भट, राजेंद्र कुमार रावत, कुंवर बहादुर सिंह, अभिषेक कुमार दुबे, देव सिंह ठाकुर, निखिल सक्सेना, पुष्पेंद्र चंद्र गोस्वामी, प्रतीक वर्मा, मनीष सिंह, अनुराग वर्मा, ज्योति गुप्ता, तीरथराज साहू, किशोर कुमार साहू, धीरेंद्र साहू, सौरभ रजक और ऋषि माधुरी सिंह शामिल हैं।

Continue Reading

कोरबा

1028.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

Published

on

कोरबा 08 सितंबर 2026। कोरबा जिले में एक जून से आज तक कुल 1028.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई।
अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील अजगरबहार में 918.1, कोरबा 1384.1 मिलीमीटर, भैंसमा, 1148.2, करतला 1132.9, बरपाली 895.6, कटघोरा 1001.2, दीपका 1090.6, दर्री 1119.6, पाली 1017.3, हरदीबाजार 797.8, पोंड़ी उपरोड़ा 976.8, और पसान तहसील में 856.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसी तरह पिछले 24 घंटे में जिले में 1.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Continue Reading

कोरबा

ध्यानचंद चौक से रिसदी चौक तक सड़क निर्माण का कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण

Published

on

ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक एवं रिसदा से रिसदी चौक तक सड़क निर्माण का कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण

ढेंगुरनाला-बेलगिरी पुल का भी लिया जायजा, डायवर्सन और सड़क निर्माण को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
कोरबा, 08 सितम्बर 2026। कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने आज ध्यानचंद चौक से रूमगरा होते हुए बालको के बजरंग चौक तथा रिसदा चौक से रिसदी चौक तक निर्माणाधीन सड़क का पैदल निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति एवं सड़क की वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा शीघ्रता से कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान आम नागरिकों एवं अन्य वाहनों के सुचारू आवागमन के लिए उचित डायवर्सन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री दुदावत ने सड़क पर उतरकर निर्माण कार्य का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने हाल ही में हुई बारिश के कारण सड़क के प्रभावित हिस्सों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग तथा विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने तक आम नागरिकों की सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए। सड़क की स्थिति का नियमित निरीक्षण करते हुए जहां आवश्यक हो, तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि आवागमन सुचारू बना रहे और नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ध्यानचंद चौक से रिसदी चौक तक लगभग 5.74 किलोमीटर लंबी निर्माणाधीन टू-लेन सीसी सड़क का निर्माण निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण सड़क तैयार करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर एवं एसपी ने निरीक्षण के दौरान ढेंगुरनाला-बेलगिरी पुल का भी अवलोकन किया। कलेक्टर ने पुल पर सड़क की स्थिति तथा आवश्यक मरम्मत कार्यों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक मरम्मत शीघ्र कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सेतु लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को रिसदा-बेलगिरी पुल पर आवागमन को सुचारू बनाने तथा पुल के आसपास बने गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इसी तरह बजरंग चौक परसाभाठा क्षेत्र में भी आवागमन सुचारू रखने के लिए सड़क निर्माण के दौरान बेहतर डायवर्सन व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
उल्लेखनीय है कि ध्यानचंद चौक से बालको के बजरंग चौक तथा रिसदा से रिसदी चौक तक कुल 5.74 किलोमीटर सड़क को टू-लेन सीसी सड़क के रूप में विकसित करने के लिए जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से लगभग 29 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। सड़क निर्माण कार्य वर्तमान में प्रगति पर है। वहीं ढेंगुरनाला एवं बेलगिरी पुल के मरम्मत कार्य के लिए भी कार्यादेश जारी किया जा चुका है तथा शीघ्र ही मरम्मत कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता जी.आर. जांगड़े, परिवहन अधिकारी अतुल कुमार असैय्या, एसडीओ राकेश द्विवेदी सहित नगर निगम, सेतु लोक निर्माण विभाग एवं बालको के अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677