छत्तीसगढ़
हैवंस बार में BJP-कांग्रेस नेताओं की जुए की महफिल:रसूखदारों से 2 लाख कैश जब्त, 7 को पकड़कर 3 को छोड़ने पर भड़के SP
बिलासपुर,एजेंसी। बिलासपुर में हैवंस पार्क बार में दबिश देकर पुलिस ने रसूखदार ठेकेदार कांग्रेस नेता के साथ ही भाजपा नेता समेत 10 जुआरियों को पकड़ा। उनके पास से 2 लाख कैश भी बरामद किया गया, लेकिन जब मामला थाने पहुंचा, तब केवल 7 लोगों को ही आरोपी बनाकर मुचलके पर छोड़ दिया गया।
इसकी भनक लगते ही एसपी रजनेश सिंह ने पुलिस अफसरों को फटकार लगाई, जिसके बाद बिजली ठेकेदार कांग्रेस नेता सहित होटल मालिक और मैनेजर को भी आरोपी बनाया गया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

रसूखदार ठेकेदार कांग्रेस नेता के साथ ही भाजपा नेता समेत 10 जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा।
बार का लाइसेंस 15 दिनों के लिए निरस्त
दरअसल, हैवेंस पार्क बार में आबकारी विभाग की टीम ने छह दिसंबर को दबिश देकर दूसरे प्रदेश की शराब जब्त की थी। इसके बाद कलेक्टर ने बार का लाइसेंस 15 दिनों के लिए निरस्त कर दिया। शनिवार की सुबह आबकारी अमले ने बार को सील किया था।
इस कार्रवाई को 24 घंटे भी नहीं हुए थे। तभी रात में गश्त पर निकले तारबाहर टीआई जेपी गुप्ता ने होटल के बाहर गाड़ियों की भीड़ देखकर छापेमारी की। तब पता चला कि होटल के एक कमरे में बैठकर 8-10 युवक जुआ खेल रहे थे।

बिलासपुर में हैवंस पार्क बार में दबिश देकर पुलिस ने रसूखदार नेताओं को पकड़ा।
2 लाख कैश सहित आरोपियों को भेजा थाने
तारबाहर टीआई ने भाजपा-कांग्रेस नेताओं के साथ ही युवकों को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा। उनके पास से 2 लाख रुपए कैश भी बरामद किया गया। उन्होंने इस घटना की जानकारी सिविल लाइन थाने को दी, जिसके बाद सभी आरोपियों के साथ ही जब्त कैश को सिविल लाइन थाने को सौंप दिया।
थाने में केवल सात आरोपियों पर कार्रवाई, भड़के एसपी
रविवार की सुबह पता चला कि इस केस में पुलिस ने केवल सात लोगों को ही आरोपी बनाया है, जिसमें भाजपा नेता शामिल थे। वहीं, कांग्रेस नेता व बिजल ठेकेदार अभिनव तिवारी सहित तीन अन्य आरोपियों को बिना कार्रवाई के ही छोड़ दिया गया। इसकी भनक लगते ही एसपी रजनेश सिंह पुलिस अफसरों पर भड़क गए।
उन्होंने बिजली ठेकेदार को छुड़ाकर ले जाने वाले शराब कारोबारी के मैनेजर को भी पकड़ने के निर्देश दिए। इसके साथ ही होटल के मालिक आकाश जीवनानी व मैनेजर पर भी कार्रवाई करने कहा। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने उन्हें भी आरोपी बनाकर केस दर्ज किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
भाजपा नेता समेत रसूखदार ठेकेदार खेल रहे थे जुआ
- रशीद बख्श पिता के. बख्श (54), निवासी ओम नगर, जरहाभाठा, थाना सिविल लाइन।
- आकाश जीवनानी पिता गोविंद जीवनानी (36), होटल हैवेंस पार्क का मालिक।
- मुकेश कुमार निषाद पिता कार्तिक राम निषाद (26), होटल हैवेंस पार्क का मैनेजर।
- शाहिल मौर्य पिता स्व. राजेंद्र मौर्य (29), निवासी मौर्या बाड़ी, शनिचरी, थाना सरकंडा।
- ऋषभ शर्मा पिता पीसी. शर्मा (35), निवासी रामा ग्रीन सिटी, सरकंडा।
- सुमित पंजवानी पिता अशोक पंजवानी (24), निवासी कपिल नगर, सरकंडा।
- मनीष पंजवानी पिता श्रीचंद पंजवानी (29), निवासी धान मंडी, तोरवा।
- विशाल अंचनतानी पिता विजय अंचनतानी (26), निवासी डोमिनोज के सामने, सरकंडा।
- अभिनव तिवारी पिता स्व. कृष्ण कुमार तिवारी (40), निवासी नेहरूनगर।
चर्चित ठेकेदार भी हो गया गायब
बताया जा रहा है कि होटल के कमरे में जब जुआ चल रहा था, तब वहां नगर निगम का चर्चित ठेकेदार भी था। लेकिन, पुलिस के पहुंचने के पहले ही वो जुए में बड़ी रकम हार कर भाग गया। इधर, उसके साथी जुआरियों को शक है कि अपनी हार का बदला लेने के लिए उसने ही होटल के बाहर से पुलिस को बुलाया था।
कोरबा
रीजन कान्फ्रेंस में लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल को शिक्षा गुणवत्ता और अन्य सामाजिक सेवा कार्यो के लिए मिला 15 लायंस अवार्ड
कोरबा। 05 अप्रैल 2026 को होटल ब्लू डायमंड टी.पी.नगर कोरबा में रीजन 1 के रीजन चेयरमेन पीएमजेएफ लायन कैलाशनाथ गुप्ता की अध्यक्षता एवं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन विजय अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में रीजन कान्फ्रेंस ”काव्याÓÓ का आयोजन किया गया। साथ ही कान्फ्रेंस के विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रान्तपाल पीएमजेएफ लायन डॉ.राजकुमार अग्रवाल, पीएमजेएफ लायन शैलेश अग्रवाल, एमजेएफ लायन राजेन्द्र तिवारी, एमजेएफ लायन एम.डी.माखीजा उपस्थित थे। कान्फ्रेंस में रीजन 1 के अंतर्गत आने वाले समस्त क्लबों के पदाधिकारियो एवं सदस्यों की उपस्थिति में रीजन चेयरमेन द्वारा सत्र भर लायंस क्लबों द्वारा किये गये सेवा कार्यो की समीक्षा के आधार पर पुरस्कृत किया गया।

इसी क्रम में लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल को शिक्षा गुणवत्ता, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य शिविर, विभिन्न सेवा कार्यो के लिए कुल 15 लायंस एवार्ड से सम्मानित किया गया। रीजन चेयरमेन पीएमजेएफ लायन कैलाश अग्रवाल ने बताया कि लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल अपने क्लब के मार्गदर्शक पीएमजेएफ लायन डॉ.राजकुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में विभिन्न सेवा कार्यो को अंजाम दे रहा है। जिसमें प्रमुख ग्राम मड़वारानी में संचालित सीबीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालय एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा है, जहां 700 से अधिक बच्चे उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल द्वारा बैनर प्रेजेन्टेशन में क्लब के सेवा कार्यो को सादगी पूर्ण रूप से सभी के सम्मुख प्रस्तुत किया, जिसकी सभी ने प्रशंसा की।
कान्फ्रेंस में क्लब अध्यक्ष लायन सुरेन्द्र कुमार डनसेना को आउटस्टेडिंग लीडरशीप अवार्ड, क्लब सचिव लायन दर्शन अग्रवाल को बेस्ट सचिव एवार्ड से सम्मानित किया गया, वहीं क्लब के मार्गदर्शक पीएमजेएफ लायन डॉ.राजकुमार अग्रवाल को एमएएमई के केन्द्रीय सदस्य के रूप में किये गये सेवा कार्यो के लिए नीति आयोग एवं जीवन जागृति सेवा संस्थान द्वारा प्रदत्त परम विभूषण सेवा रत्न सम्मान से भी सम्मानित किया गया।
रीजन कान्फ्रेस में लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल से लायन सुभाषचंद अनंत, लायन पार्वती दास, लायन मनोज गुप्ता, लायन शोमा सोनी, लायन मधु पाल, लायन गणेश राम, लायन मनोरमा शर्मा, लायन रूबिना अली सहित अन्य क्लबों के सदस्य उपस्थित थे।
कोरबा
भेल कंपनी के प्लांट दर्री में रखे लगभग 200 मीटर पावर केबल चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सजग कोरबा – सतर्क कोरबा अभियान के तहत दर्री पुलिस की कार्यवाही
कोरबा। कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना दर्री पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी के मामले का खुलासा किया गया है।

दिनांक 05/04/2026 को प्रार्थी कमलकांत ठाकुर, पिता स्व. ओंकार ठाकुर, उम्र 46 वर्ष, निवासी फ्लैट नंबर 307, ब्लॉक 2/बी, महावीर विलो अपार्टमेंट, कंगरी सैटेलाइट टाउन, बेंगलोर (कर्नाटक) हाल मुकाम एच.आई.जी.-13 साडा कॉलोनी, थाना दर्री, जिला कोरबा (छ.ग.) द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया कि भेल कंपनी के प्लांट दर्री में रखे गए लगभग 200 मीटर पावर केबल को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है।
प्राप्त रिपोर्ट पर थाना दर्री में अपराध क्रमांक 136/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की जांच के दौरान मुखबिर सूचना पर संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किया गया एवं चोरी गया मशरूका बरामद किया गया।
आरोपियों का नाम व पता इस प्रकार है
- योगेश सोनवानी, पिता जवाहर लाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी राजीव नगर, दर्री, थाना दर्री, जिला कोरबा (छ.ग.)
एक विधि संघर्षरत बालक
आरोपी योगेश सोनवानी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है तथा विधि संघर्षरत बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।
कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत अपराधों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही जारी है।
कोरबा
प्रेसवार्ता: द इंटरनेशनल एसोसिएशन आफ लायंस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट 3233सी एवं रीजन में लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल का शिक्षा प्रकल्प मॉडल
कोरबा। लायंस क्लब बालको के आयोजकत्व में कोरबा टीपी नगर स्थित ब्लू डायमंड होटल के कांफ्रेंस हाल में रीजन कांफ्रेंस के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन विजय अग्रवाल एवं रीजन चेयरमेन पीएमजेएफ लायन कैलाशनाथ गुप्ता, क्लब अध्यक्ष विक्रम अग्रवाल, पीडिजी एमजेएफ लायन एमडी माखीजा ने प्रेसवार्ता ली, जिसमें डिस्ट्रिक्ट एवं रीजन में लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल का स्थायी प्रोजेक्ट शिक्षा प्रकल्प नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा को मॉडल बताया और कहा कि लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा छत्तीसगढ़ को सर्वश्रेष्ठ सीबीएसई अंग्रेजी माध्यम विद्यालय है, जिसे 7स्टार रेटिंग हासिल है, जहां पर कुछ बच्चों को पूर्णत: नि:शुल्क एवं ग्रामीण तथा निर्धन बच्चों को काफी कम फीस लेकर उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान की जा रही है, जो लायनवाद का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।
लायन विजय अग्रवाल ने कहा कि उनके डिस्ट्रिक्ट गवर्नर कार्यकाल में पूरा छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश का आधा हिस्सा डिस्ट्रिक्ट 3233 सी के अंतर्गत आता है और डिस्ट्रिक्ट के अंदर संचालित क्लबों द्वारा शिक्षा, पर्यावरण एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई स्थायी प्रोजेक्ट सहित सामाजिक सरोकार से जुड़े रचनात्मक कार्य किए जा रहे हैं।

सारागांव में भी लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा की तर्ज पर खुलेगा विद्यालय
रीजन चेयरपर्सन पीएमजेएफ लायन कैलाशनाथ गुप्ता ने बताया कि रीजन कांफ्रेंस में नया क्लब, लायंस क्लब सारागांव का गठन किया गया है, जिसका शपथग्रहण रीजन कांफ्रेंस में किया गया। लायन गुप्ता ने बताया कि सारागांव में भी लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा की तर्ज पर विद्यालय खोला जाएगा, इसके लिए लायन सदस्य दीपक अग्रवाल ने 03 एकड़ जमीन दान में दी है।
जल संरक्षण, भूख उन्मुलन, स्कूल डेव्हलपमेंट एवं स्वास्थ्य में विशेष काम
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन विजय अग्रवाल ने कहा कि द इंटरनेशनल एसोसिएशन आफ लायंस क्लब्स 8 क्षेत्रों में काम कर रहा है जिसमें दृष्टि, भूख उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण, बचपन का केंसर, मधुमेह नियंत्रण, मानवीय प्रयास एवं आपदा राहत। डिस्ट्रिक्ट में भी इन क्षेत्र में काम किया जा रहा है, लेकिन डिस्ट्रिक्ट में मुख्य रूप से शिक्षा, पर्यावरण एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर विजन लेकर कार्य किया जा रहा है, जिसमें स्कील डेव्हलपमेंट को भी प्राथमिक्ता से रखा गया है।
लायन कैलाशनाथ गुप्ता ने कहा कि रीजन कांफ्रेंस का नाम रखा गया है-काव्या। काव्या हमें संवेदना, मानवता सिखाती है और कविता से एकता एवं सद्भाव का संचार होता है। रीजन कांफ्रेंस का भी यही मुख्य ध्येय है। इस अवसर पर अन्य क्लब, जोन के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
