Connect with us

छत्तीसगढ़

गरियाबंद: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई- उदंती-सीतानदी अभ्यारण्य क्षेत्र में 6 शिकारी गिरफ्तार

Published

on

रायपुर, 09 जनवरी 2026

गरियाबंद। राज्य वन क्षेत्र अंतर्गत आ रहे शिकार के मामलों पर अंकुश लगाने व ऐसी व्यवस्था लागू करने के लिए जिससे वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके, इसके लिए वन मंत्री केदार कश्यप ने वन विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ लगातार बैठक कर वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा, संरक्षण व संवर्धन के निर्देश दिए हैं। साथ ही किसी भी लापरवाही पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है, जिसके फलस्वरूप वनमंत्री श्री कश्यप के नेतृत्व व प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) के कुशल दिशा निर्देश का पालन करते हुए छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों में वन एवं वन्यजीव सुरक्षा के मद्देनजर वन विभाग द्वारा लगातार एंटी स्नेयर वाक अभियान चलाया जा रहा है, जिससे वन विभाग को लगातार सफलता मिल रही है।

         वन क्षेत्र में शिकार पर अंकुश लगाने के लिए कठोर गश्तए वनकर्मियों की तैनाती, आधुनिक तकनीक,ड्रोन, ट्रैप कैमरे, का उपयोग, स्थानीय समुदायों को जोड़ना, कड़े कानून और जुर्माने, और जागरूकता अभियान जैसे कदम उठाने चाहिए, खासकर पिकनिक या अन्य गतिविधियों की आड़ में होने वाले अवैध शिकार को रोकने के लिए चौकसी बढ़ाया गयी है।
          गरियाबंद जिले के परिक्षेत्र कुल्हाड़ीघाट के अंतर्गत ओड़ सर्कल में वन्यजीव अपराध के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 शिकारियों को गिरफ्तार किया गया। वन विभाग द्वारा अवैध शिकार को रोकने के लिए निरंतर निगरानी बरती जा रही है और नियमित एन्टी स्नेयर वाक अभियान चलाए जा रहे हैं। वन विभाग की मुस्तैदी के चलते ग्राम सुनाबेड़ा (ओडिशा) के 02 और ग्राम ओड़ के 04 अभियुक्तों को धर-दबोचा गया है। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से खरगोश पकड़ने के फंदे, तीर-कमान और मछली पकड़ने के जाल जैसे शिकार की सामग्री बरामद किए गए हैं। इन अभियुक्तों के विरुद्ध दो अलग-अलग प्रकरणों में पी.ओ.आर. (प्रारंभिक अपराध रिपोर्ट) दर्ज कर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है। गिरफ्तार किए गए सभी 06 अभियुक्तों को दिनांक 07 जनवरी को माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गरियाबंद के समक्ष पेश किया गया।
         वन विभाग की यह कार्रवाई क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और शिकारियों के हौसले पस्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वन विभाग द्वारा वनों और वन्यप्राणियों की सुरक्षा के लिए गश्त अभियान को और अधिक सशक्त किया गया है ताकि भविष्य में शिकार की ऐसी गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया

Published

on

कोरबा। जिले के पोड़ीउपरोड़ा ब्लॉक के दूरस्थ वनाँचल स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा में दिनांक 20 जून 2026 को संकुल स्तरीय नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 का शुभारंभ कर शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया।

शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत कोरबा के अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य विद्वान् सिंह मरकाम, जनपद पंचायत सदस्य भारत सिंह सिदार, ग्राम पंचायत सिमगा की सरपंच श्रीमती गायत्री आयाम, शाला विकास समिति के अध्यक्ष जय कुमार सिदार सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह के द्वारा की गई।

शाला प्रवेश उत्सव में अतिथियों के द्वारा कक्षा पहली, छठवीं एवं नवमी के नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत तिलक लगाकर और निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण करके किया गया। साथ ही शासन से प्रायमरी एवं मिडिल स्कूल के बच्चों के लिए प्रदायित गणवेश वितरण किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों के द्वारा सभी बच्चों को मिष्ठान खिलाकर शाला प्रवेश की शुभकामनाएं दी गई।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने बच्चों को नये शिक्षा सत्र के प्रारम्भ होने की शुभकामनायें देते हुए साल भर नियमित रूप से स्कूल आकर पठन-पाठन करने के लिए प्रेरित किये। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य विद्वान सिंह मरकाम ने बच्चों को शिक्षा का महत्व बताते हुए आगे बढ़ने के लिए कहा। जनपद सदस्य भारत सिंह मरकाम ने भी सभा को सम्बोधित कर बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किये।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संकुल प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने संकुल सिमगा एवं गडरा के सभी विद्यालयों के परीक्षा परिणाम तथा शैक्षणिक प्रगति प्रतिवेदन को प्रस्तुत किये। इस अवसर पर प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने नवप्रवेशी बच्चों को क्षेत्र के मेधावी बच्चों की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए उनका अनुसरण कर अपने सुनहरे भविष्य का निर्माण करने के लिए कहा।
शाला प्रवेश उत्सव के पश्चात जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, पालकों एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा नारा लगाते हुए ग्राम भ्रमण करके नशामुक्ति रैली निकाली गई।

कार्यक्रम में हीरा लाल पुलस्ते, बुधराम सिंह मसराम, चैन सिंह नेटी,व्याख्याता एवं शिक्षकगण- दिव्या कुजूर, मेलन कँवर, रुखमणि पूरेना, रमाकांत कुसरो, उमाकांत टोंडे, दीपक कुमारी, पुष्पा कुमारी, सोनम बालन, संकुल समन्वयक सिमगा तेजराम चंद्रा, संकुल समन्वयक गडरा विजय ताम्रकार, प्रधान पाठक देवपाल सिंह कँवर, भीष्म प्रसाद साहू, रामशरण मरकाम, छोटे लाल आयाम, धर्मेंद्र यादव, गंगा राम देशलहरे, सुनीता मरावी, रूपसाय बिंझवार सहित पालकगण, ग्रामवासी, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

सचिन पायलट बोले-बीजेपी देश-प्रदेश में घमंड में चला रही सरकार:आज से कांग्रेस जिलाध्यक्षों की ट्रेनिंग, मनरेगा-नशे और संगठन पर होगी चर्चा, राहुल गांधी भी देंगे मार्गदर्शन

Published

on

रायपुर, एजेंसी। रायपुर में जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर को लेकर प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट पहुंचे। उन्होंने बताया कि हर राज्य में इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम किए जा रहे हैं और इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में भी प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि कल इस शिविर में राहुल गांधी मौजूद रहेंगे और सभी जिलाध्यक्षों से चर्चा करेंगे। इसमें प्रदेश से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ देशभर के विषयों पर भी बात होगी। इसमें NEET परीक्षा और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर भी मंथन किया जाएगा।

रायपुर में जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण को लेकर प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट पहुंचे।

रायपुर में जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण को लेकर प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट पहुंचे।

पायलट ने कहा कि इस कैंप में कांग्रेस की विचारधारा, संगठन की भूमिका और मौजूदा राजनीतिक चुनौतियों पर मंथन किया जाएगा। जिलाध्यक्षों की जिम्मेदारियों को और बढ़ाया जा रहा है ताकि वे ज्यादा सक्रिय होकर काम कर सकें।

उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे देश के हालात, पेपर लीक और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर लगातार चिंता जता रहे हैं।

पेपर लीक और बेरोजगारी पर पायलट ने उठाए सवाल

बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए पायलट ने कहा कि देश और प्रदेश में सरकारें घमंड और अहंकार के साथ चल रही हैं। उन्होंने पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि युवाओं का भविष्य खतरे में है।

उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय में नौजवान अपने आप को हाशिए पर महसूस कर रहे हैं और अगर यही हाल रहा तो व्यवस्था पर उनका भरोसा कमजोर हो जाएगा, जो देश के लिए गंभीर स्थिति होगी।

प्रशिक्षण शिविर आज से शुरू

बतादें कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों का 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर आज से अभनपुर में शुरू हो रहा है। संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस के शीर्ष नेता संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर मंथन करेंगे।

इस कार्यक्रम के पहले दिन प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट प्रशिक्षण शिविर में शामिल होकर जिला अध्यक्षों को संबोधित करेंगे, जबकि राहुल गांधी कल शिविर में पहुंचकर संगठन को दिशा देंगे।

रायपुर जिले के अभनपुर स्थित आशुतोष-अलका अग्रवाल मंगल भवन, चांदी मोड़ में आयोजित होने वाले इस शिविर में प्रदेशभर के जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्ष भाग लेंगे। पहले यह प्रशिक्षण 21 से 30 जून तक प्रस्तावित था, लेकिन अब संशोधित कार्यक्रम के तहत इसे 20 से 29 जून तक आयोजित किया जा रहा है।

गांवों में रुकेंगे कांग्रेस नेता, जमीनी हकीकत समझेंगे

प्रशिक्षण शिविर को केवल क्लासरूम तक सीमित नहीं रखा गया है। कांग्रेस नेताओं को गांवों में रुककर स्थानीय परिस्थितियों का अध्ययन करने, ग्रामीणों से संवाद करने और जमीनी मुद्दों को समझने की जिम्मेदारी दी जाएगी। शिविर के दौरान मनरेगा की स्थिति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, सामाजिक चुनौतियों और नशे के बढ़ते प्रभाव जैसे विषयों पर विशेष चर्चा होगी।

झंडावंदन से होगी शुरुआत, योग और मार्शल आर्ट्स भी

कांग्रेस संगठन ने प्रशिक्षण को अनुशासन और नेतृत्व विकास से जोड़ते हुए इसकी शुरुआत झंडावंदन से करने का फैसला किया है। प्रतिभागियों को योग, मार्शल आर्ट्स और व्यक्तित्व विकास से जुड़े सत्रों में भी शामिल होना होगा। अलग-अलग विषयों के विशेषज्ञ संगठन प्रबंधन, जनसंपर्क, मीडिया हैंडलिंग और राजनीतिक रणनीति पर प्रशिक्षण देंगे।

जिलावार राजनीतिक हालात पर होगा मंथन

शिविर में हर जिले की राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की मजबूती-कमजोरी, आगामी चुनावी चुनौतियों और स्थानीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। जिला अध्यक्षों से उनके क्षेत्रों की रिपोर्ट भी ली जाएगी, ताकि भविष्य की रणनीति उसी आधार पर तैयार की जा सके।

राहुल गांधी देंगे संगठन को दिशा

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक प्रशिक्षण शिविर के दौरान राहुल गांधी जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों के साथ सीधा संवाद करेंगे। वो करीब चार घंटे प्रशिक्षण में रुकेंगे, जहां संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन और आगामी चुनावी रणनीति को लेकर मार्गदर्शन देंगे।

वहीं सचिन पायलट सहित कई वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता अलग-अलग सत्रों में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे। कांग्रेस इस प्रशिक्षण शिविर को आगामी चुनावी तैयारियों और संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने की दिशा में बड़ा कदम मान रही है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

India नहीं ‘भारत’ लिखेगी छत्तीसगढ़ की सेंट्रल यूनिवर्सिटी:डिग्री-मार्कशीट समेत सभी डॉक्यूमेंट में होगा बदलाव, VC बोले- हमारी संस्कृति और परंपरा से जुड़ा फैसला

Published

on

बिलासपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने अब ‘India’ की जगह ‘भारत’ लिखने का फैसला किया है। यूनिवर्सिटी अपनी डिग्री, मार्कशीट और आधिकारिक पत्राचार में अब भारत शब्द का इस्तेमाल करेगी।

कुलपति आलोक कुमार चक्रवाल ने बताया कि, यूनिवर्सिटी की स्टैंडिंग कमेटी ने करीब 6 महीने पहले इस संबंध में फैसला लिया था। मौजूदा स्टॉक खत्म होने के बाद नई मार्कशीट, डिग्री और ऑफिशियल डॉक्यूमेंट्स में ‘India’ शब्द को हटाकर ‘BHARAT’ लिखा जाएगा। अभी के डॉक्यूमेंट में ‘भारत’ और ‘India’ दोनों भाषाओं का जिक्र होता है।

पुरानी मार्कशीट में जहां 'INDIA' लिखा है, वहां अब 'BHARAT' लिखा जाएगा।

पुरानी मार्कशीट में जहां ‘INDIA’ लिखा है, वहां अब ‘BHARAT’ लिखा जाएगा।

G20 के दौरान ‘भारत’ के इस्तेमाल का दिया हवाला

कुलपति ने कहा कि साल 2023 में आयोजित G20 समिट 2023 के दौरान राष्ट्रपति की ओर से भेजे गए आधिकारिक रात्रिभोज निमंत्रण में ‘भारत’ शब्द का उपयोग किया गया था। उनका कहना है कि जब देश की सर्वोच्च संवैधानिक संस्था इस परंपरा का पालन करती है, तो विश्वविद्यालय भी उसी दिशा में कदम बढ़ा रहा है।

‘भारत’ हमारी सभ्यता और संस्कृति की पहचान

कुलपति चक्रवाल ने कहा कि ‘भारत’ शब्द भारतीय सभ्यता, संस्कृति और परंपरा से गहराई से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक रूप से आर्यावर्त और जंबूद्वीप के क्षेत्र को भारत कहा जाता रहा है, जबकि ‘India’ नाम विदेशियों द्वारा प्रचलित किया गया था।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य देश की सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं को मजबूत करना है। इसी सोच के तहत आधिकारिक दस्तावेजों में ‘भारत’ शब्द को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया है।

बिलासपुर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कुलपति आलोक कुमार चक्रवाल।

बिलासपुर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कुलपति आलोक कुमार चक्रवाल।

धीरे-धीरे लागू होगा फैसला

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार यह बदलाव एक साथ नहीं किया जाएगा। वर्तमान में मिली डिग्री और मार्कशीट का स्टॉक खत्म होने के बाद नए पेटर्न में डॉक्यूमेंट जारी किए जाएंगे, जिनमें केवल ‘भारत’ का उल्लेख रहेगा।

कुलपति बोले- केवल मार्कशीट ही नहीं सभी दस्तावेजों में भारत

कुलपति प्रो. आलोक चक्रवाल ने कहा कि यूनिवर्सिटी की मार्कशीट ही नहीं बल्कि सभी दस्तावेजों में बदलाव किया गया है। करीब 6 महीने पहले स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया था, जिसके मुताबिक मार्कशीट समेत सभी आधिकारिक दस्तावेजों में अब ‘India’ नहीं, सिर्फ ‘भारत’ लिखा जाएगा। विश्वविद्यालय के सभी आधिकारिक पत्राचार, प्रमाणपत्रों और अन्य दस्तावेजों में भी यह फैसला लागू होगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677