Connect with us

कोरबा

पैतृक भूमि में से रोड के लिए जमीन दी, लेकिन बेजा कब्जा बताकर पार्षद द्वारा किया जा रहा भयादोहन एवं प्रताड़ित – गोपेन्द्र कुमार पाण्डेय

Published

on

कोरबा। नगर पालिका परिषद कटघोरा वार्ड क्र.-04 संतोषी मंदिर के पास कटघोरा निवासी गोपेन्द्र कुमार पाण्डेय एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मेघा पाण्डेय ने तिलक भवन प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में आरोप लगाते हुए कहा कि वार्ड पार्षद श्रीमती अर्चना अग्रवाल द्वारा भयादोहन किया जा रहा है और प्रताड़ित करने के उद्देश्य से कार्यपालिक दण्डाधिकारी के न्यायालय में बार-बार शिकायत कर मुझे परेशान किया जा रहा है। श्री पाण्डेय ने आरोप लगाया कि श्रीमती अर्चना अग्रवाल द्वारा बेजा कब्जा में निर्माण कार्य करा रहे हो, की धमकी देते हुए 50 हजार रूपए की मांग की और 50 हजार न दे पाने के कारण उन्होंने तहसील ऑफीस में मेरे विरूद्ध शिकायत की। तहसीलदार न्यायालय से स्टे लगा दिया गया और मेरा पक्ष सुनने के बाद तहसीलदार ने स्टे हटा दिया। सीमांकन में हमारी पैतृक भूमि खसरा नंबर 800, 801/3 कुल रकबा 26 डिसमिल में नगर पालिका परिषद कटघोरा द्वारा पूर्व पार्षद पवन अग्रवाल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ था और मुझे एक किस्त देकर वर्तमान पार्षद श्रीमती अग्रवाल ने सीएमओ को बोलकर किस्त भी रूकवा दी, जबकि मेरा घर पूर्णता की ओर है।

श्री पाण्डेय ने कहा कि तहसीलदार कटघोरा द्वारा स्टे हटाने के बाद श्रीमती अग्रवाल ने नगर पालिका कटघोरा में जनप्रतिनिधि हूं, कहकर नगर पालिका की तरफ से फिर से बेजा कब्जा कहकर तहसील ऑफिस में फिर से शिकायत कर दी है। एक बार तहसीलदार द्वारा स्टे हटाने के बाद अर्चना अग्रवाल द्वारा मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है। श्री पाण्डेय का आरोप है कि मेरे भाई राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने श्रीमती अग्रवाल को एक ट्रैक्टर ईंट, 10 बोरी सीमेंट हैसियत के अनुसार दिया था, लेकिन जबतक 50 हजार नहीं दोगे, मैं तुम लोगों को छोड़ूंगी नहीं, कहकर बार-बार शिकायत कर रही हैं, जिसके कारण मैं मेरा परिवार, बूढ़े माता-पिता मानसिक रूप से प्रताड़ित हैं। श्री पाण्डेय ने कहा कि श्रीमती अर्चना अग्रवाल की धमकी से हम भयभीत और डरे हुए हैं।

श्री पाण्डेय ने बताया कि भाजपा नेत्री होने के कारण वे बड़े नेताओं से फोन करा कर हमें भयभीत कर रहीं हैं। कटघोरा थाने में भयादोहन और प्रताड़ना की शिकायत गत 29 अगस्त को की गई है, लेकिन कटघोरा थाना द्वारा न्याय न मिलने के कारण 10 सितंबर को एसपी कार्यालय में भी गुहार लगाते हुए आवेदन दिया गया है। उन्होंने कहा कि न्याय न मिलने के कारण मैंने प्रेस की शरण ली और श्रीमती अर्चना अग्रवाल द्वारा गरीब परिवार को प्रताड़ित किए जाने से तंग आकर मैंने उनके कारनामों का खुलासा किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मेरे एक और रिश्तेदार की जमीन जो तालाब के किनारे में है, उसकी जमीन को तालाब में है कहकर औने-पौने दाम में अपने परिचित के पास बिकवा दी।

श्री पाण्डेय ने कहा कि श्रीमती अर्चना अग्रवाल को जिताने में हमने पूरा सहयोग किया और मैं भी भाजपा का अदना सा कार्यकर्ता हूं और उनके द्वारा मेरे ही परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है। गरीब ब्राम्हण सोचकर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने मुझे स्वेच्छानुदान से 5 हजार की राशि भी प्रदान की है। जब भाजपा के शासन काल में भाजपा कार्यकर्ता ही परेशान है और न्याय नहीं मिल रहा है, तो आखिर हमारे जैसे प्रताड़ित कार्यकर्ता जाएं तो जाएं कहा, इस लिए लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर विश्वास कर मैं यहां पहुंचा हूं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

महिला पंच के अपहरण का दावा झूठा निकला:अविश्वास प्रस्ताव से पहले सरपंच पर लगा था अगवा करने का आरोप

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले में सरपंच चुनाव से पहले एक महिला पंच, उनके पति और दो बच्चों के अपहरण का मामला झूठा निकला। यह आरोप करूमौहा ग्राम पंचायत की सरपंच और उनके समर्थकों पर लगाया गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि परिवार अपने एक रिश्तेदार के यहां घूमने गया था। यह मामला राजगामार चौकी क्षेत्र का है।

ग्वाल राम यादव नामक व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि 16 मार्च को वार्ड क्रमांक 4 की पंच निर्मला, उनके पति दिलमोहन और दो बच्चों को सरपंच कविता कांदे सहित लक्ष्मीनारायण खांडे, अंतुलाल रात्रे, गंगा राम रात्रे, चैतराम मंझवार, छबिराम मंझवार और चंद्रकुमारी रात्रे एक सफेद टाटा पंच कार में ले गए थे।

पूछने पर बताया गया था कि वे चंद्रहासिनी देवी के दर्शन कर देर शाम तक लौट आएंगे, लेकिन तीन दिन बाद भी वे घर नहीं लौटे और न ही उनसे संपर्क हो पाया।

अविश्वास प्रस्ताव से जुड़ा है मामला

यह पूरा मामला ग्राम पंचायत करूमौहा में सरपंच के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव से जुड़ा है। बीते वर्ष हुए पंचायत चुनाव में कविता कांदे सरपंच चुनी गई थीं। हालांकि, बाद में पंचों ने उन पर मनमानी और गांव के विकास में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए अविश्वास प्रस्ताव लाया। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने इस प्रस्ताव पर मतदान के लिए 25 मार्च की तिथि निर्धारित की है।

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि अपहरण की बात पूरी तरह से झूठी है। शिकायत मिलने के बाद तत्काल जांच शुरू की गई। परिजनों से बातचीत में पता चला कि परिवार अपने रिश्तेदार के यहां घूमने गया था। उनके लौटने के बाद बयान दर्ज किए जाएंगे और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

कटघोरा

लायन्स क्लब कटघोरा-छुरी विधायक प्रेमचन्द पटेल के आतिथ्य में निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा का का किया शुभारंभ

Published

on

कोरबा/कटघोरा। नगर में जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए लायंस क्लब कटघोरा-छुरी द्वारा निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद पटेल रहे, जबकि नगर पालिका कटघोरा के अध्यक्ष राज जायसवाल एवं नगर निरीक्षक धर्मनारायण तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान संचालन कर रहे क्लब के संरक्षक अजय धनोंदिया ने स्वागत उद्बोधन देते हुए अतिथियों एवं उपस्थित जनसमुदाय का स्वागत किया तथा निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा की आवश्यकता और उसके उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह सेवा नगर और आसपास के क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के लिए आपातकालीन परिस्थितियों में अत्यंत उपयोगी साबित होगी और समय पर मरीजों को अस्पताल पहुँचाने में मदद करेगी।
मुख्य अतिथि विधायक प्रेमचंद पटेल ने अपने उद्बोधन में लायंस क्लब की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज सेवा के ऐसे कार्य लोगों के जीवन को बचाने और जरूरतमंदों की सहायता करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने क्लब के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को इस जनहितकारी कार्य के लिए बधाई दी।
विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल ने भी अपने संबोधन में कहा कि लायंस क्लब द्वारा शुरू की गई यह निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा नगरवासियों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगी व क्लब की इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए इसकी सराहना की व बताया नगर के लिए भी यह सम्मान की बात है कि ऐसी संस्था के द्वारा नगर के सांथ आसपास के छेत्रो में लगातार निःस्वार्थ भाव से सेवा के कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री संजय शर्मा ,मण्डल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग,सहायक निरीक्षक राजेन्द्र सिंह राजपूत,समंजित सिंह,अनुराग दुहलानी,मनोज नायडू,सर्वजीत सिंह,अमित जायसवाल,मंदीप जायसवाल,रूपेश जायसवाल,मनोज दुबे,डाकेश्वर शुक्ला,क्लब अध्यक्ष मनोज अग्रवाल,संरक्षक अजय धनोंदिया,अजय गर्ग,दीपक गर्ग,कोषाध्यक्ष राकेश गोयल,डॉ गोपाल बन गोस्वामी,मुकेश गोयल,नरेंद्र अग्रवाल,राकेश शर्मा,सहित सभी सदस्यगण एवं नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

राज जायसवाल ने की वाटर कूलर की घोषणा
क्लब के द्वारा गर्मी को देखते हुए नगर पालिका के अध्यक्ष राज जायसवाल से एक नग वाटर कूलर की मांग की जिस पर अध्यक्ष के द्वारा तत्काल अपने अध्यक्ष निधि से 1 नग वाटर कूलर देने की घोषणा की जिसका उपस्थित सभी जनसमुदाय ने ताली बजाकर अभिनंदन किया गया।

Continue Reading

कोरबा

धान का ओवरलोड परिवहन, हादसे की आशंका, जिम्मेदार जांच नहीं कर रहे

Published

on

कोरबा। जिले में धान का उठाव जारी है और ट्रकों में ओवरलोड परिवहन हो रहा है। इससे हादसे की आशंका है। ट्रक के डाले के दोनों ओर धान की बोरी झुकी रहती है। यह ​अगर गिर जाए, तो अन्य वाहन चपेट में आ सकते हैं। यह ट्रक सड़क पर लगे बोर्ड कोरबा से भी मुश्किल से पार हो रहे हैं। रायपुर में धान लोड ट्रक के पलटने की घटना हो चुकी है। धान खरीदी का जिम्मा प्रशासन का होने से राइस मिलर भी मनमानी करते हैं। उरगा-कटघोरा हाईवे या बिलासपुर रोड पर ओवरलोड ट्रक आसानी से देखे जा सकते हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677