Connect with us

छत्तीसगढ़

31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा, जरुरी डॉक्यूमेंट्स जानिए:धान समेत 7 फसलों पर योजना लागू, पिछले साल 1.28 करोड़ रुपए हुआ था पेमेंट

Published

on

रायपुर, एजेंसी। खरीफ सीजन 2026 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने के लिए किसानों के पास अब 31 जुलाई तक का समय है। जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना अपनी फसल का बीमा करा लें। समय पर बीमा कराने पर प्राकृतिक आपदा, रोपाई में बाधा और कटाई के बाद होने वाले नुकसान की स्थिति में आर्थिक सहायता मिल सकेगी।

योजना के तहत धान सिंचित, धान असिंचित, सोयाबीन, मक्का, अरहर, उड़द, रागी और कोदो फसलों का बीमा कराया जा सकता है। धान सिंचित के लिए प्रति हेक्टेयर 66 हजार रुपए और धान असिंचित के लिए 49,500 रुपए तक का बीमा कवर मिलेगा। इसके लिए किसानों को केवल 2 प्रतिशत प्रीमियम देना होगा। यानी सिंचित धान के लिए 1,320 रुपए और असिंचित धान के लिए 990 रुपए प्रति हेक्टेयर किसान अंश तय किया गया है।

किसान अपने नजदीकी बैंक, वित्तीय संस्थान या कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से बीमा करा सकते हैं।

किसान अपने नजदीकी बैंक, वित्तीय संस्थान या कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से बीमा करा सकते हैं।

बीमा कराने के लिए ये दस्तावेज जरूरी

फसल बीमा के लिए आधार कार्ड, भूमि संबंधी दस्तावेज (बी-1 और पी-2), बैंक पासबुक की कॉपी, फसल बोने का घोषणा पत्र और मोबाइल नंबर देना अनिवार्य है। बटाईदार, कास्तकार और साझेदार किसानों को फसल साझा या कास्तकार का घोषणा पत्र भी जमा करना होगा। सबसे अहम बात यह है कि आधार वेरिफिकेशन के बिना बीमा स्वीकार नहीं होगा।

इन जगहों पर करवा सकते है बीमा

योजना का उद्देश्य किसानों को ओलावृष्टि, बादल फटना, आकाशीय बिजली जैसी स्थानीय प्राकृतिक आपदाओं, रोपाई में बाधा और फसल कटाई के बाद होने वाले नुकसान से आर्थिक सुरक्षा देना है। किसान अपने नजदीकी बैंक, वित्तीय संस्थान या कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से बीमा करा सकते हैं।

कृषि विभाग के अनुसार, पिछले वर्ष जिले के 1,177 किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कुल 1.28 करोड़ रुपए का दावा भुगतान किया गया था। प्रशासन का कहना है कि समय पर बीमा कराने से नुकसान की स्थिति में आर्थिक राहत मिलती है, इसलिए किसान अंतिम तिथि 31 जुलाई से पहले सभी दस्तावेजों के साथ आवेदन पूरा कर लें।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

सरपंच को गाली देने, झूठे केस में फंसाने का आरोप:बाराद्वार TI के खिलाफ ग्रामीणों ने घेरा थाना, ASP बोले- आरोप निराधार

Published

on

सक्ती। सक्ती जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ग्राम पलाड़ीकलां के सैकड़ों ग्रामीणों ने बाराद्वार थाने का घेराव किया। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी नरेंद्र यादव पर सरपंच के साथ गाली-गलौज करने, झूठे केस में फंसाने की धमकी देने और पैसे लेकर जमीन पर कब्जा कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

थाना घेराव की सूचना मिलने पर आसपास के थानों के प्रभारी, तहसीलदार और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान सरपंच और थाना प्रभारी के बीच तीखी बहस भी हुई। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, जिसके बाद ग्रामीण एसपी कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी देकर वापस लौट गए।

थाने का घेराव करने के लिए ग्रामीण पहुंचे। थाना प्रभारी को बुलाया गया।

थाने का घेराव करने के लिए ग्रामीण पहुंचे। थाना प्रभारी को बुलाया गया।

मामला निजी भूमि के अधिग्रहण से जुड़ा मामला

यह पूरा मामला वर्ष 2020 में ग्राम पंचायत डेरागढ़ निवासी बसंतलाल और संतोष जायसवाल की निजी भूमि के अधिग्रहण से जुड़ा है। उनकी जमीन पर तालाब पार और आंगनबाड़ी भवन का निर्माण किया गया था। भूमि के बदले मुआवजा या वैकल्पिक जमीन न मिलने पर दोनों ने हाईकोर्ट का रुख किया था।

हाईकोर्ट के आदेश से भूमि का सीमांकन हो रहा

हाईकोर्ट के निर्देश के बाद कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने 20 सितंबर 2024 को आदेश जारी कर ग्राम पलाड़ीकलां में वैकल्पिक भूमि आवंटित करने के निर्देश दिए थे। इसी आदेश के तहत भूमि का सीमांकन किया जा रहा था।

शुक्रवार को कलेक्टर के आदेश के पालन में पटवारी और राजस्व निरीक्षक सीमांकन के लिए पलाड़ीकलां पहुंचे। ग्रामीणों ने आवंटित भूमि को लेकर पहले से दर्ज आपत्तियों का हवाला देते हुए कार्रवाई का विरोध किया। इस विरोध के कारण राजस्व टीम को वापस लौटना पड़ा। बाद में पुलिस बल के साथ दोबारा गांव पहुंचने पर विवाद और बढ़ गया।

पुलिसवालों ने ग्रामीणों को समझाइश दी। इसके बाद ग्रामीण वहां से वापस गए।

पुलिसवालों ने ग्रामीणों को समझाइश दी। इसके बाद ग्रामीण वहां से वापस गए।

ग्रामीणों का आरोप है कि इसी दौरान थाना प्रभारी ने फोन पर सरपंच को झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी और गाली-गलौज की। इस घटना के विरोध में जनप्रतिनिधियों, महिलाओं और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बाराद्वार थाने का घेराव किया। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी पर पैसे लेकर जबरन जमीन पर कब्जा कराने का भी आरोप लगाया है।

एडिशनल एसपी पंकज पटेल ने बताया कि पुलिस केवल राजस्व विभाग की सीमांकन कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर मौजूद थी। उन्होंने थाना प्रभारी पर लगे आरोपों को निराधार बताया है।

पुलिस के साथ ग्रामीणों की काफी देर तक बहस होती रही।

पुलिस के साथ ग्रामीणों की काफी देर तक बहस होती रही।

ASP बोले- आरोप गलत, पुलिस ने केवल सुरक्षा दी

एडिशनल एसपी पंकज पटेल ने बताया कि राजस्व विभाग ने सीमांकन के दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस बल की मांग की थी। उसी अनुरोध पर पुलिस टीम पटवारी और राजस्व निरीक्षक के साथ मौके पर गई थी। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने सीमांकन टीम का घेराव कर दिया, जिसके कारण स्थिति को देखते हुए टीम को वापस लौटना पड़ा। बाद में सरपंच के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंचे थे, जिन्हें समझाइश देकर शांतिपूर्वक वापस भेज दिया गया। फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी शिकायतों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करेंगे। वहीं, पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले में कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

वरिष्ठ समाजसेवी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुलेश्वर राठौर का सीहोर में होगा सम्मान

Published

on

कोरबा। वरिष्ठ समाजसेवी एवं अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुलेश्वर राठौर को समाज सेवा, संगठन विस्तार तथा अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा एवं छत्तीसगढ़ प्रांतीय राठौर क्षत्रिय सभा को सशक्त एवं संगठित करने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए राठौर क्षत्रिय समाज, सीहोर (मध्यप्रदेश) द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
राठौर क्षत्रिय समाज, सीहोर द्वारा जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार सम्मान समारोह 19 जुलाई 2026 (रविवार) प्रातः 11:00 बजे प्रेमी पैलेस, मंडी थाना के सामने, गल्ला मंडी, सीहोर (म.प्र.) में आयोजित होगा।
आमंत्रण पत्र में समाज के पदाधिकारियों ने श्री राठौर के नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं समाजहित में किए जा रहे उनके निरंतर कार्यों की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की है। साथ ही समारोह में उनकी गरिमामयी उपस्थिति का आग्रह भी किया गया है।
चुलेश्वर राठौर को सम्मान समारोह हेतु आमंत्रित किए जाने की खबर से छत्तीसगढ़ सहित समाज के लोगों, शुभचिंतकों एवं सहयोगियों में हर्ष का माहौल है। सभी ने इसे समाज के लिए गौरव का विषय बताते हुए श्री राठौर को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

एनएच-49 पर लूट का 24 घंटे में खुलासा:दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू-बाइक समेत लूटा सामान बरामद

Published

on

जांजगीर-चांपा। सारागांव थाना पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर राहगीरों से लूट की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक नाबालिग भी है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल, नकदी, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और चाकू बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई को अशोक लाठिया अपने साथी के साथ बढ़ई का काम करने सारागांव आए थे। शाम को काम खत्म होने के बाद दोनों मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। एनएच-49 स्थित अंजली फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के बाद करीब 100 मीटर आगे बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार युवकों ने उन्हें रोक लिया।

चाकू से हमला कर किया था घायल

आरोपियों ने चाकू जैसे धारदार हथियार से हमला कर दोनों को घायल कर दिया। इसके बाद उनके पास से दो मोबाइल फोन और 5 हजार रुपये नकद लूट लिए। कुल मिलाकर, करीब 25 हजार रुपये की संपत्ति लूटकर आरोपी फरार हो गए थे।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने थाना प्रभारी राकेश कुमार सूर्यवंशी के नेतृत्व में एक टीम गठित की। जांच के दौरान पुलिस ने महेन्द्र कुमार धारिया निवासी डेरागढ़ (जिला सक्ती) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

2 हजार रुपए नकद जब्त किए गए

महेन्द्र कुमार धारिया के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और लूटा गया एक मोबाइल बरामद किया। वहीं, दूसरे आरोपी सूर्यकांत बरेठ के कब्जे से 2 हजार रुपये नकद जब्त किए गए। मामले में शामिल विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक से घटना में प्रयुक्त एक्सट्रीम मोटरसाइकिल, चाकू और एक अन्य मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677