कोरबा
सुशासन तिहार 2026 – किसानों के लिए राहत का माध्यमजनसमस्या निवारण शिविर में शांति लाल कंवर को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, खेती-किसानी के कार्य होंगे अब और आसान
कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में सुशासन तिहार 2026 आमजनों की समस्याओं के त्वरित, संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण का प्रभावी अभियान बनकर उभरा है। शासन की मंशानुरूप जिला प्रशासन कोरबा द्वारा भी जिले के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों तक पहुंचकर नागरिकों की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से लोगों को विभिन्न विभागीय योजनाओं और सुविधाओं का लाभ सहजता से मिल रहा है, जिससे आमजन में शासन के प्रति विश्वास और संतोष का वातावरण निर्मित हुआ है।

इसी क्रम में जनपद पंचायत कोरबा अंतर्गत ग्राम केराकछार निवासी वृद्ध कृषक शांति लाल कंवर भी अपनी समस्या लेकर आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर केराकछार में पहुंचे। श्री कंवर लंबे समय से खेती-किसानी से जुड़े हुए हैं और लगभग तीन एकड़ कृषि भूमि में धान की खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। कृषि ही उनके परिवार की आजीविका का प्रमुख साधन है तथा परिवार के सदस्य भी खेती कार्यों में उनका सहयोग करते हैं।
खेती से जुड़े विभिन्न कार्यों एवं आवश्यक आर्थिक जरूरतों के लिए उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड की आवश्यकता महसूस हो रही थी। किसान क्रेडिट कार्ड नहीं होने के कारण उन्हें कई प्रक्रियाओं में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने अपनी समस्या शिविर में उपस्थित अधिकारियों के समक्ष रखी, जिस पर कृषि विभाग द्वारा त्वरित संवेदनशीलता दिखाते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर मौके पर ही उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराया गया।
लंबे समय से चली आ रही समस्या का त्वरित समाधान होने पर शांति लाल कंवर के चेहरे पर संतोष और राहत साफ दिखाई दी। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड मिलने से अब उन्हें खेती-किसानी से जुड़े कार्यों में काफी सुविधा होगी। धान विक्रय, कृषि निवेश तथा अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं अब अधिक सरल, सुगम और समयबद्ध तरीके से पूरी हो सकेंगी। इससे खेती कार्यों को आगे बढ़ाने में भी सहायता मिलेगी।
उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं का निराकरण अब सीधे गांवों में ही हो रहा है, जिससे लोगों को राहत मिल रही है।
कोरबा
कोरबा प्रेस क्लब में जयसिंह और अरुण साव आमने-सामने:शपथ ग्रहण समारोह में विकास पर सियासी बहस, उपलब्धियों और चुनावी नतीजों को लेकर तीखी नोकझोंक
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण समारोह का मंच गुरुवार को उस समय राजनीतिक रंग में रंग गया, जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेश सरकार के ढाई साल के कार्यकाल पर सवाल उठाए। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव और उद्योग मंत्री तथा स्थानीय विधायक लखनलाल देवांगन भी मौजूद थे।
अपने संबोधन में जयसिंह अग्रवाल ने कहा, “सरकार अपनी ढाई साल की सिर्फ ढाई उपलब्धियां ही बता दे।” उन्होंने कहा कि यदि विकास के दावे किए जा रहे हैं तो उन पर खुले मंच से सार्वजनिक बहस होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने सरकार के किसी भी मंत्री को कोरबा के विकास कार्यों पर चर्चा की चुनौती दी।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने चुनावी नतीजों का हवाला देकर किया पलटवार
कोरबा का दौरा करने की दी सलाह
जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि उप मुख्यमंत्री अरुण साव लंबे समय बाद कोरबा आए हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि औपचारिक कार्यक्रमों तक सीमित रहने के बजाय कोरबा, कुसमुंडा, गेवरा, दीपका, कटघोरा और बालको का दौरा करें, ताकि जिले की वास्तविक स्थिति सामने आ सके।
महापौर पर नरमी, सरकार पर सवाल
पूर्व मंत्री ने कहा कि कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत का कार्यकाल अभी केवल 16 महीने का है, इसलिए उनके कामकाज पर सवाल उठाना उचित नहीं होगा। वहीं उन्होंने राज्य सरकार के ढाई साल के कार्यकाल को लेकर सवाल खड़े करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के समय भी अधिकारियों की गड़बड़ी का खुले मंच से विरोध किया जाता था।
अरुण साव का पलटवार
जयसिंह अग्रवाल के बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया। समारोह के बाद मीडिया से बातचीत में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पलटवार करते हुए कहा, “पहले जयसिंह अग्रवाल अपने कार्यकाल का आत्ममंथन करें। पांच साल कांग्रेस की सरकार रही, महापौर भी उनके घर से थी, लेकिन जनता ने चुनाव में जवाब दे दिया।”
उन्होंने दावा किया कि वर्तमान भाजपा सरकार ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ कोरबा सहित पूरे छत्तीसगढ़ के विकास के लिए काम कर रही है।
कोरबा
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक स्थगित
कोरबा। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक, जो 24 जुलाई को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में श्रीमती ज्योत्सना महंत, सांसद, लोकसभा क्षेत्र कोरबा की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली थी, अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरबा ने बताया कि बैठक की अगली तिथि एवं समय की सूचना संबंधित सदस्यों एवं अधिकारियों को पृथक से प्रदान की जाएगी।
कोरबा
सामान्य सभा की बैठक 25 जुलाई को
कोरबा। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक 25 जुलाई शनिवार को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई है।
बैठक में शिक्षा विभाग, स्वास्थय, पशुपालन, कृषि, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल ग्रामीण कोरबा/कटघोरा की समीक्षा की जायेगी।
-
Uncategorized10 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
Uncategorized11 months agoबाँकी कॉलोनी के दुर्गा भवन क्लब का होगा नवनिर्माण, नपा अध्यक्षा ने दिया आश्वाशन….देखे पूरी खबर
-
बाँकी मोगरा10 months agoथाना बाँकी–दर्री के सीमा सुमेधा पुल पर हुई लूट कांड, प्रार्थी तीन दिनों से भटक रहा, अब तक नहीं हुई शिकायत दर्ज…..।
-
कोरबा6 months agoकोरबा बांकीमोंगरा क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म – मुख्य आरोपी तरुण व एक सहयोगी हिरासत में। अन्य की तलाश जारी…..देखे पूरी खबर…।
-
कोरबा2 years agoमहतारी वंदन योजना से महिलाएं परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने सहित समाज की प्रगति में दे रही योगदान’
-
कोरबा12 months agoबांकीमोंगरा सड़क निर्माण गुणवत्ताहीन की शिकायत पर पहुंची न.प्रशा. विकास विभाग परीक्षण टीम, नवनिर्माण सीसी सड़क का किया कोर कटिंग परीक्षण…देखे पूरी खबर
-
कोरबा11 months agoअंकित सिंह बने श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष
-
Uncategorized1 year agoबाकी मोगरा में गूंजी या अली या हुसैन की सदाएं, मुहर्रम ताजिया जुलूस व झांकी निकाल इमाम हुसैन को याद कर मनाया मुहर्रम पर्व…..।
