Connect with us

कोरबा

सेवा करने का मौका मिला है, सबके सहयोग से काम करेंगे : ज्योत्सना महंत

Published

on


कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में आभार जताने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष व सांसद का जगह-जगह स्वागत

कोरबा । कोरबा लोकसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार निर्वाचित होने के उपरांत सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत आम जनता के बीच पहुंच कर आभार जता रहे हैं। लोकसभा क्षेत्र के सभी आठों विधानसभा में पहुंच रहे डॉ. महंत व सांसद का आत्मीय स्वागत हो रहा है। इस कड़ी में आज इन्होंने कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के कटघोरा, छुरी, बांकीमोंगरा, जवाली, दीपका में पहुंचकर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होते हुए आभार प्रदर्शित किया।
कार्यक्रमों में पहुंचे डॉ. महंत व सांसद का पुष्पगुच्छ एवं महामाला से पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों के द्वारा स्वागत किया गया। विजय के केक काटे गए और एक-दूसरे को बधाईयां दी गई। इन अवसरों पर डॉ. महंत ने उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं की मेहनत को यह जीत समर्पित की। सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि जनता ने सेवा करने का एक और मौका दिया है जिसके लिए हम उनके आभारी है और धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। चुनाव में जिन्होंने समर्थन दिया और जिन्होंने अपना आशीर्वाद नहीं दिया, उन सभी का हमें समान रूप से काम करना है क्योंकि जनप्रतिनिधि जनता की सेवा करने के लिए चुना जाता है। सांसद ने कहा कि जो कार्य लोकसभा क्षेत्र के आठों विधानसभा क्षेत्र में नहीं हुए हैं, अधूरे रह गए है उन सबको आप सबके सहयोग से पूरा कराने की दिशा में कार्य होगा। अनेक क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा, पानी, बिजली, सडक़ जैसी समस्या है, उन समस्याओं को दूर करने के लिए सब मिलकर काम करेंगे।
इन अवसरों पर स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों ने भी अपनी बातें रखीं। आभार कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक पुरूषोत्तम कंवर, सांसद प्रतिनिधि हरीश परसाई, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, युवा तुर्क सूरज महंत पूरे समय उपस्थित रहे। कटघोरा में रतन मित्तल, राजू लखनपाल, अशरफ मेमन, लालबाबू सिंह, शेख इस्तीयाक, संजय अग्रवाल, रामनारायण कश्यप, घनश्याम आलवानी, देव रत्नाकर, रमेश पटेल, अशफाक अली, महिपाल दास महंत, राज जायसवाल, छुरी में हीरालाल यादव, विनोद अग्रवाल, राजकुमार, मयाराम देवांगन, बालकृष्ण नेताम, सुरेश प्रधान, मुन्ना पाठक, अशोक देवांगन, मधु अग्रवाल, संतराम हंस, भोलेनाथ सारथी, बांकीमोंगरा में टीकाराम मनहर, सुनील पाण्डेय, नवल किशोर पंडित, बबलू महाराज, प्रदीप अग्रवाल, संजय आजाद, फिरोज, ध्रुव यादव, विकास सिंह विक्की, परमानंद सिंह, मंगलू राम, जय विश्वास, संजय विश्वास, राजेश मानिकपुरी, विंध्यराज, दीपका में पोषक दास महंत, तनवीर अहमद, सूरज मानिकपुरी, विशाल शुक्ला, भरत मिश्रा, रजनीश तिवारी, श्रीदेवी नायर, उषा राठौर, तारकेश्वर मिश्रा, बालेन्दु सिंह, गोपाल यादव सहित अन्य उपस्थित थे।

20 को रामपुर एवं कोरबा विधानसभा में ज्योत्सना की आभार यात्रा

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत एवं कोरबा लोकसभा की नवनिर्वाचित सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत का रामपुर विधानसभा में जीत उपरांत प्रथम आगमन दिनांक 20/06/2024 दिन गुरुवार को उरगा (सलीहाभाठा) सुबह समय 11 बजे सम्मेलाल जगत पूर्व सरपंच के निवास में कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात कर आभार प्रकट करेंगे तत्पश्चात दोपहर 12 बजे भैसमा में स्वर्गीय पितांबर सिंह कंवर के परिवार से मुलाकात कर शोक व्यक्त करेंगे तत्पश्चात दोपहर 01 बजे नोनबिर्रा रेस्ट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात कर आभार प्रकट करेंगे तत्पश्चात दोपहर 03 बजे ग्राम घिनारा में पूर्व सरपंच जीवित लाल राठिया जी के निवास में दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होंगे। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामपुर विधानसभा के विधायक फूलसिंह राठिया कोरबा जिला ग्रामीण के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद जायसवाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के अध्यक्ष अजीत दास महंत, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करतला के अध्यक्ष दौलत राम राठिया, बरपली ब्लॉक की अध्यक्ष श्रीमती हर कुमारी बिंझवार, युवा कांग्रेस रामपुर विधानसभा के अध्यक्ष शिवम राय, कांग्रेस समर्पित पंचायत प्रतिनिधिगण एवं समस्त प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
उक्त जानकारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने देते हुए आगे बताया कि दिनांक 20 जून दिन गुरुवार को ही टी पी नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में संध्या 06 बजे कोरबा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, पार्षद, पूर्व एल्डरमेन, पूर्व पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, वार्ड, जोन एवं बुथ कमेटी के पदाधिकारियों से भेंट मुलाकात कर आभार व्यक्त करेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कोरबा के ढपढप पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री: फूलों की वर्षा के साथ अभिनंदन

Published

on

कोरबा। 28 मार्च से 01 अप्रैल तक कोरबा जिले के ढपढप में आयोजित श्रीहनुमंत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। आज बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर एवं विश्व प्रसिद्ध कथावाचक एवं सनातन धर्म के संवाहक पंडित धीरेंद्र शास्त्री कोरबा के ढपढप पहुंचे और आयोजकों एवं महिला शक्ति ने पुष्पवर्षा कर उनका भव्य अभिनंदन किया। भव्य स्वागत से पंडित धीरेंद्र शास्त्री अभिभूत हुए और कथा स्थल में बने भव्य और आकर्षक पंडाल से सभी श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। आज कथा के प्रथम दिन अभूतपूर्व भीड़ कथा स्थल पर देखी गई और श्रद्धालुओं का इंतजार तब खत्म हुआ जब धीरेंद्र शास्त्री महराज कथापीठ पर विराजमान हुए।

रायगढ़ से कोरबा पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री

जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढपढप में आज से पांच दिवसीय श्री हनुमंत कथा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। कथा वाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी शनिवार दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर रायगढ़ जिले के जिंदल एयरपोर्ट पर प्राइवेट जेट से पहुंचे, जहां आयोजकों और श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या ने उनका भव्य स्वागत किया।

एयरपोर्ट पर जय श्रीराम के गगनभेदी जयघोष, फूल-मालाओं और भक्तिमय उत्साह के बीच शास्त्री जी का स्वागत हुआ। इसके बाद उनका वाहनों का काफिला रायगढ़ से कोरबा के लिए रवाना हो गया। जानकारी के अनुसार, महाराज लगभग शाम 5 बजे कथा स्थल ढपढप पहुंचे, जहां हजारों श्रद्धालु उनके आगमन की प्रतीक्षा में पलक-पांवड़े बिछाए बैठे रहे।

ढपढप की पावन धरा पर होने जा रही यह दिव्य हनुमंत कथा अब केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, सनातन चेतना और भक्ति के महापर्व का स्वरूप ले चुकी है। शास्त्री जी के आगमन से पूरे क्षेत्र में उत्साह, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण बन गया है।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में राखड़ डंप से लोग परेशान:ग्रामीणों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी दी, सरपंच ने कहा- शिकायत की है

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के कनकी-तरदा मार्ग पर राखड़ डंप किया जा रहा है। इससे आसपास के लोग बेहद परेशान हैं। इसे अवैध डंपिंग बताया जा रहा है। ग्रामीणों में इसे लेकर भारी आक्रोश है और उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।

तरदा निवासी विनोद कुमार पटेल ने बताया कि भारी वाहन खुलेआम सड़क किनारे राखड़ डंप कर रहे हैं। कई जगहों पर तो राखड़ सीधे सड़क पर ही डंप किया जा रहा है, जिसे बाद में फिलिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से इसकी शिकायत भी की है। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं है

बीच सड़क में डम्ब किया गया राखड़ लोग हो रहे हैं परेशान

बीच सड़क में डम्ब किया गया राखड़ लोग हो रहे हैं परेशान

लोगों को सांस लेने में परेशानी

स्थानीय लोगों का कहना है कि, सड़क किनारे राखड़ डंप होने के कारण कई बार सड़क हादसे हो चुके हैं। हल्की आंधी या भारी गाड़ियों के गुजरने पर राखड़ उड़ने लगता है, जिससे लोगों को सांस लेने में और गाड़ी चलाने में काफी परेशानी होती है।

रायपुर-बिलासपुर आने-जाने वालों के लिए अहम रास्ता

यह मार्ग बिलासपुर और रायपुर जाने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। साथ ही, कई गांवों के लोग भी इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। इस मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव भी लगातार बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि इस मार्ग पर राखड़ डंप करने की अनुमति किसने दी और इन जमीनों का मालिक कौन है।

सरपंच ने कहा- आंदोलन करेंगे

महिला सरपंच गायत्री सिदार ने बताया कि इस मामले की शिकायत की गई है और इसका विरोध भी किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद, अवैध डंपिंग करने वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। सरपंच ने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में इस मामले को लेकर आंदोलन किया जाएगा।

Continue Reading

कोरबा

पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल ने 40 तीर्थ यात्रियों के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Published

on

सभी तीर्थ यात्री राधाकृष्ण महिला समिति, परसाभाटा बाल्को नगर से सम्बंधित

कोरबा। आज दिनांक 28 मार्च को प्रातः 11:00 बजे कोरबा रेलवे स्टेशन से पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल ने 40 तीर्थ यात्रियों के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
राधाकृष्ण महिला समिति, परसाभाटा बाल्को नगर द्वारा आयोजित तीर्थयात्रा दल को विधिवत रूप से रवाना किया गया। इस अवसर पर कोरबा नगम की पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल द्वारा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर 40 श्रद्धालुओं के दल को वृंदावन धाम एवं अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों की पावन यात्रा हेतु प्रस्थान कराया गया ।
यह तीर्थयात्रा भगवान श्रीकृष्ण की लीलास्थली वृंदावन सहित आसपास के अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों के दर्शन एवं आध्यात्मिक अनुभूति के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। इस यात्रा से श्रद्धालुओं को धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होगी।

इस अवसर पर रेणु अग्रवाल ने सभी तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह यात्रा सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का संचार करे। उन्होंने कामना की कि सभी श्रद्धालु सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा पूर्ण कर पुनः अपने घर लौटें तथा अपने अनुभवों से समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करें।
राधाकृष्ण महिला समिति द्वारा इस आयोजन के माध्यम से समाज में धार्मिक आस्था एवं एकजुटता को बढ़ावा देने का सराहनीय प्रयास किया गया है। समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी यात्रा की सफलता की कामना की है।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश राठौर, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, पूर्व जिलाध्यक्ष सपना चौहान, पार्षदों में रवि चंदेल, पालूराम साहू, सुखसागर निर्मलकर, बद्रिकिरण, पूर्व पार्षद महेश अग्रवाल, रामगोपाल यादव, मनीष शर्मा, अन्य गणमान्य व्यक्तियों में एफ डी मानिकपुरी, रवि खूंटे, गणेश दस महंत, जवाहर निर्मलकर, गिरधारीलाल बरेठ, संसद प्रतिनिधि महेंद्र थवाईत, बनवारी पाहुजा, सुनील निर्मलकर, शहजाद खान, टेकराम श्रीवास, सांता मांडवी, लक्ष्मी मरकाम, शालू पनरिया, माधुरी ध्रुव आदि तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाये देने के लिए अपने मित्रों सहित विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677