कोरबा
नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकूड़ा में आठवां वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन
सांस्कृतिक कार्यक्रम से बच्चों की प्रतिभाएं निखरती हैं-ऋतु चौरसिया

कोरबा/मड़वारानी। कोरबा जिले के ग्रामीण अंचल का सर्वोत्कृष्ट सीबीएसई अंग्रेजी माध्यम का सर्वोत्कृष्ट एवं सीबीएसई द्वारा सात स्टार रैकिंग विद्यालय नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकूड़ा (मड़वारानी) में आठवां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ मनाया गया।
22 दिसंबर रविवार को आयोजित इस भव्य कार्यक्रम को संबोधित करती हुईं नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 13 परिवहन नगर की पार्षद एवं युवा भाजपा नेत्री सुश्री ऋतु चौरसिया ने कहा कि विद्यालय परिसर में आकर मुझे स्वर्ग का एहसास हुआ। ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह का भव्य भवन के साथ विशाल खेल का मैदान, गार्डन एवं सुरम्य वातावरण में बच्चों का विकास कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने विद्यालय के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि ग्रामीण बच्चों का भविष्य सुधारने के लिए दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में कम फीस में उत्कृष्ट शिक्षा देना राष्ट्रभक्ति का परिचायक है और इस विद्यालय में बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के साथ इस तरह का भव्य कार्यक्रम का आयोजन जिले के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम से बच्चों की प्रतिभाएं निखरती हैं। उन्होंने बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुति को देखकर अचंभित दिखीं और कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भी इस तरह की प्रतिभाएं होती हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं, उन्हें एक अच्छे मंच की होती है आवश्यकता-आरती विकास अग्रवाल

गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित श्रीमती आरती विकास अग्रवाल (पार्षद-नगर पालिक निगम कोरबा वार्ड क्रमांक 03 साकेत नगर, अध्यक्ष-जनभागीदारी समिति, मिनीमाता गल्र्स कॉलेज कोरबा) ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं। उन्होंने विद्यालय की गतिविधियों को देखकर कहा कि निश्चित तौर पर ही इस विद्यालय से निकलने वाले छात्र-छात्राएं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान कायम करेंगे और विद्यालय तथा घर परिवार एवं जिले का नाम रौशन करेंगे। ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के लिए मंच की आवश्यकता होती है और मंच देने के लिए नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल का कार्य अति सराहनीय है।
हम बच्चों की शिक्षा के साथ उनकी प्रतिभाएं निखारने प्रतिबद्ध- लायन राजकुमार अग्रवाल

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने अध्यक्षीय भाषण देते हुए कहा कि किस तरह हमने इन आठ वर्षों में विद्यालय को आगे बढ़ाया और विशेषज्ञ अध्यापकों के द्वारा सैकड़ों बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के साथ-साथ शैक्षणिकेत्तर गतिविधियों में बच्चों की प्रतिभाओं को उकेरने का काम किया। हमने विद्यालय को सर्वोत्कृष्ट बनाने का प्रयास किया, तभी तो सीबीएसई नई दिल्ली द्वारा इस ग्रामीण विद्यालय को सात स्टार रैकिंग अवार्ड से सम्मानित किया।
प्राचार्य जायसवाल ने बतायी विद्यालय की गतिविधियां
विद्यालय के प्रचार्य दीपक जायसवाल ने स्वागत उद्बोधन दिया और विद्यालय की स्थापना काल से लेकर अब तक की प्रगति की जानकारी दी और कहा कि हमारे विद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल करने के साथ-साथ खेलकूद गतिविधियों के साथ-साथ प्रतिभा विकास की भी जानकारी दी।
क्रिकेट टूर्नामेंट की विजयी टीम पुरस्कृत
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नितेश कुमार मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। विजयी टीम को विनर कप देकर नवाजा गया। ज्ञातव्य हो कि टूर्नामेंट में गोल्डन क्रिकेट क्लब विजयी हुईं थी। टीम को अतिथियों ने सम्मानित किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम से घंटों बंधे रहे दर्शक

वार्षिकोत्सव में विद्यालय के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों को घंटों तक बांधे रखा। बच्चों की प्रस्तुति में राष्ट्र निर्माण का संदेश, कई राज्यों की संस्कृति की मनमोहक एवं वहां की मिट्टी की सौंधी-सौंधी खुशबू का एहसास उपस्थितजनों ने किया।
कार्यक्रम की शुरूआत मां भारती एवं मां सरस्वती के तैल्यचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गई। बच्चों ने मां सरस्वती वंदना एवं अतिथियों के स्वागत में स्वागत गीत प्रस्तुत किये। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन से श्रीमती प्रेमलता अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, लायंस क्लब कोरबा गुरूकूल के अध्यक्ष लायन पवन अग्रवाल, मनोज गुप्ता, दर्शन अग्रवाल सहित कई लायन सदस्य, अभिभावक गण, विद्यार्थीगण एवं गणमान्य नागरिक काफी संख्या में उपस्थित थे।
कोरबा
हाथी ने मंडी प्रभारी को कुचला, मौके पर मौत:पत्नी ने भागकर बचाई जान, वन अमला ने हाथी को खदेड़ा
कोरबा। कोरबा जिले के कोरकोमा क्षेत्र स्थित कुदमुरा उपार्जन केंद्र में बुधवार देर रात एक जंगली हाथी ने मंडी प्रभारी को कुचल दिया। इस हमले में 42 वर्षीय राजेश कुमार सिंह राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी ने किसी तरह अपनी जान बचाई। राजेश रजगामार का निवासी था।
यह घटना बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे हुई, जब राजेश अपनी पत्नी के साथ मंडी में सो रहे थे। अचानक एक जंगली हाथी वहां पहुंचा और राजेश पर हमला कर दिया। पत्नी की चीख-पुकार के बावजूद रात के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था।
बाद में ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी गई और वन विभाग को भी सूचित किया गया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। हालांकि, बताया जा रहा है कि हाथी अभी भी आसपास के क्षेत्र में विचरण कर रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

चोरी होने के कारण झोपड़ी बनाकर रह रहे थे
वन विभाग की टीम ने घटना स्थल का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कुदमुरा उपार्जन केंद्र में धान चोरी की लगातार घटनाओं के कारण राजेश और उनकी पत्नी अस्थायी रूप से एक झोपड़ी बनाकर केंद्र की देखरेख कर रहे थे।
बता दें कि कि हाथी अक्सर धान मंडियों में धान खाने के लिए पहुंच जाते हैं। वन अमला और ग्रामीण इन हाथियों को खदेड़ने के लिए लगातार मशक्कत करते रहते हैं।
कोरबा
कोरबा में सर्जिकल ब्लेड से हमला…4 घायल:2 की हालत गंभीर, 7 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी
कोरबा। कोरबा के इमलीडुग्गू इलाके में चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला हुआ। इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

घायलों में परवीन कुमार बरेठ और मुकेश कुमार यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है। धन सिंह और मोहन ठाकुर को भी चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार, हमला करने वाले युवकों में मोती सागरपारा निवासी लक्की श्रीवास, नानू सागर, लव शुक्ला, गिरिराज शर्मा और राकेश शामिल हैं। सभी आदतन अपराधी और नशेड़ी प्रवृत्ति के बताए जा रहे हैं।
सुमन यादव ने बताया कि उनके पति और उनके दोस्त घर के पास बैठे थे, तभी कुछ युवक आए और पीछे से धारदार हथियार से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि हमलावर गांजे का नशा करते हैं। क्षेत्र में गांजे की बिक्री बढ़ने से माहौल खराब हो रहा है, जिससे बहू-बेटियों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।

नशेड़ियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
एक घायल युवक की मां ने बताया कि उनका बेटा होली मनाने के बाद बस्ती में घूम रहा था, तभी हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। उन्होंने नशेड़ियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
घायल युवक की मां कविता ने कहा कि इतनी कार्रवाई के बावजूद नशे का सामान कहां से आ रहा है और कौन बेच रहा है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है।

पुलिस बोली- आरोपियों की तलाश जारी
नागेश कुमार ने कहा कि बस्ती में मारपीट और चाकूबाजी की घटनाएं आम हो गई हैं। आरोप है कि नशे के सामान खुलेआम बिक रहे हैं और कोतवाली पुलिस कार्रवाई से बच रही है, जिसके कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हो रही है।
कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है।
कोरबा
कोरबा में नशे में धुत शख्स ने एम्बुलेंस चुराई:दोस्त के पास शराब पीने जा रहा था, मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा
कोरबा। कोरबा में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर से 108 एम्बुलेंस चुरा ली। वह अपने दोस्त के पास शराब पीने के लिए मड़वारानी जा रहा था, तभी सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। यह घटना गुरुवार सुबह की है।
जानकारी के मुताबिक, मड़वारानी का रहने वाला बाबूलाल मिंजवार (42) जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचा था। नशे में चूर बाबूलाल अपने दोस्त के साथ शराब पार्टी करने मड़वारानी जाना चाहता था, लेकिन उसके पास कोई साधन या पैसे नहीं थे।
इसी दौरान उसकी नजर कैंपस में खड़ी 108 एम्बुलेंस पर पड़ी। एम्बुलेंस के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण गाड़ी में चाबी लगी हुई थी। बाबूलाल ने तुरंत गाड़ी स्टार्ट की और उसे लेकर फरार होने लगा।

कैंपस में बंद हुई एम्बुलेंस
बाबूलाल को गाड़ी चलाना पूरी तरह नहीं आता था। उसने जो थोड़ा-बहुत सीखा था, उसी के भरोसे एम्बुलेंस दौड़ानी शुरू की। गनीमत रही कि कैंपस के भीतर ही गाड़ी अचानक बंद हो गई। गाड़ी के अजीब तरीके से चलने पर वहां तैनात गार्डों को शक हुआ। उन्होंने तुरंत वाहन को घेरा और युवक को पकड़ लिया।
दोस्त के पास शराब पीने जाने के लिए चुराया
सूचना मिलने पर 112 की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी बाबूलाल मिंजवार को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसे अपने दोस्त के पास शराब पीने जाना था और कोई गाड़ी नहीं मिल रही थी, इसलिए उसने यह हरकत की। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
