Connect with us

कोरबा

देश की एकता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कोरबा में “यूनिटी मार्च” का भव्य आयोजन

Published

on

एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द्र के संदेश के साथ शहर में उमड़ा देशभक्ति का जज्बा

राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह एवं उद्योग मंत्री देवांगन सहित कोरबावासी हुए शामिल

कोरबा। देश के पहले उप प्रधानमंत्री और भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जन्म जयंती के अवसर पर आज कोरबा नगर में भव्य यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। यह आयोजन 15 ब्लॉक सरदार पटेल सामुदायिक भवन व परिसर से प्रारंभ होकर कोसाबाड़ी चौक स्थित निर्मला कान्वेंट स्कूल परिसर में संपन्न हुआ।
देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द्र के प्रतीक सरदार पटेल की स्मृति में निकाली गई इस रैली में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, कलेक्टर अजीत वसंत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, युवाओं, विद्यार्थियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भारत माता की जय, सरदार पटेल अमर रहें और वंदे मातरम् के उद्घोष से शहर का वातावरण देशभक्ति से गुंजायमान रहा।

  यूनिटी मार्च सरदार वल्लभभाई पटेल परिसर से आरंभ होकर नगर के प्रमुख चौक ट्रांसपोर्ट नगर चौक, सीएसईबी पूर्व चौक, अटल परिसर-विवेकानंद उद्यान, घंटाघर चौक, सुभाष चौक होते हुए कोसाबाड़ी चौक तक पहुँची। यूनिटी मार्च के शुभारंभ के दौरान अतिथियों ने पहले सरदार वल्लभभाई पटेल जी के प्रतिमा में माल्यार्पण किया। इसके बाद मार्च आगे बढ़ी और ढोढ़ीपारा विवेकानंद उद्यान के पास अटल परिसर में स्व. अटल बिहारी वाजपेयी, घण्टाघर चौक में डॉ. भीमराव अंबेडकर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, सुभाश चौक निहारिका में नेताजी सुभाषचंद्र बोस और कोसाबाड़ी चौक में लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कोसाबाड़ी में कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह ने लौहपुरूष सरदार पटेल के देश निर्माण में उनके बहुमुल्य योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया। देश के आजादी के बाद  देशी रियासतों के भारत में विलयीकरण की जटिल जिम्मेदारी को उन्होंने अपनी सूझ-बुझ एवं अडिग कार्यकुशलता से संपन्न किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने हैदराबाद, जूनागढ़, कश्मीर और भोपाल जैसी रियासतों को भारत में विलय कर राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधा। उन्होंने गौरवान्वित महसूस करते हुए कहा कि आजादी के बाद लोकतंत्र में आस्था दिखाते हुए भारतीय संघ में शामिल होने वाला पहला रियासत रायगढ़ था जहां उनके पूर्वज ने विलय पत्र पर हस्ताक्षर कर भारत में एकीकरण की सहमति दी।

राज्यसभा सांसद श्री सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास, नक्सलवाद के उन्मूलन और 2047 तक विकसित व आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की दिशा में चल रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने आम नागरिकों से देश की एकता, अखण्डता को बनाए रखने एवं देश के विकास में अमूल्य योगदान देने का आग्रह किया।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत एवं गोपाल मोदी ने भी सरदार पटेल के योगदानों को नमन करते हुए देश को आत्मनिर्भर और स्वदेशी पथ पर अग्रसर करने का आह्वान किया। कलेक्टर अजीत वसंत ने कहा कि भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर आयोजित यूनिटी मार्च में आम नागरिकों, सामाजिक संगठनों और विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। उन्होंने सरदार पटेल के योगदान की जानकारी देते हुए कहा कि भारत की एकता को और अधिक बेहतर तरीके से स्थापित करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है। सरदार पटेल के प्रशासनिक कौशल और देशभक्ति ने भारत की मजबूत प्रशासनिक व्यवस्था की नींव रखी। उनकी नीतियां एवं सोच आज भी देश का पथ प्रशस्त कर रहे है। कलेक्टर वसंत ने स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए उनकी विचारधारा को आत्मसात करने एवं देश की एकता और अखंडता के लिए एकजुट रहने का संदेश दिया।
राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम के आरंभ में नशामुक्त भारत और समापन अवसर पर आत्मनिर्भर भारत बनाने हेतु देश में बने उत्पादों का उपयोग करने एवं अपने आस-पास स्वालंबी बनने हेतु प्रोत्साहित करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान राष्ट्रगीत वन्देमातरम का गायन भी किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा देश की सुरक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीद वीर जवानों के परिजनों को शॉल, श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि देवेन्द्र प्रताप ने सरदार पटेल परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने बादाम के पौधे रोपित कर पौधे के सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही। कैबिनेट मंत्री देवांगन, विधायक कटघोरा पटेल सहित अन्य अतिथियों ने भी पौधरोपण किया।

लगभग 7 किलोमीटर की दूरी तक निकली रैली में शहरवासियों का उत्साह देखने लायक था। स्कूली विद्यार्थियों ने देश के महानायकों का रूप धरकर देशभक्ति का परिचय दिया। मार्ग में जगह-जगह सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, देशभक्ति गीत और नृत्य कार्यक्रमों से वातावरण उल्लासमय बना रहा। इस दौरान विद्यार्थी महापुरूषों के वेशभूषा में नजर आएं। विद्याार्थयों ने रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिता में भी भाग लिया।

इस अवसर पर सभापति नगर पालिक निगम नूतन सिंह ठाकुर, डीएफओ श्रीमती प्रेमलता यादव, निगमायुक्त आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, एसडीएम, पार्षदगण अशोक चावलानी, नरेंद्र देवांगन, हितानंद अग्रवाल, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, देवेंद्र पांडेय, राजीव सिंह, लक्ष्मीकांत जोशी, सुश्री ऋतु चौरसिया, अजय विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, विभिन्न समाज के प्रतिनिधि, एनएसएस, एनसीसी, स्कउट-गाइड, स्कूली छात्र-छात्राएं, अधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

बिलासपुर जोन की 10 ट्रेनें कैंसिल:13-14 सितंबर को रायपुर-उरकुरा सेक्शन में काम, तीजा पर मायके जाने वाली महिलाओं की बढ़ी परेशानी

Published

on

बिलासपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ में तीज पर्व पर मायके जाने की तैयारी कर रही महिलाओं और दूसरे यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में उरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा।

इसके चलते 13 और 14 सितंबर को रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और इतवारी के बीच चलने वाली 10 ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं 2 मेमू ट्रेनों का परिचालन बिलासपुर तक सीमित रहेगा। रेलवे के मुताबिक यह काम उरकुरा-रायपुर स्टोर डिपो के बीच दोहरीकरण परियोजना के तहत उरकुरा स्टेशन के यार्ड रीमॉडलिंग के लिए किया जा रहा है।

यात्रियों के लिए जरूरी बात

तीजा पर्व के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और परिवार मायके आने-जाने के लिए ट्रेनों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में 13 और 14 सितंबर को यात्रा से पहले ट्रेन नंबर जरूर चेक कर लें। रद्द ट्रेन से यात्रा की योजना है तो वैकल्पिक ट्रेन या बस की व्यवस्था पहले कर लेना बेहतर होगा।

Continue Reading

कोरबा

बालको में सितंबर 2008 बैच का 18 साल पूरा, मिलन समारोह हुआ

Published

on

कोरबा/बालको नगर। बालको में सितंबर 2008 बैच के कर्मचारियों ने 18 वर्षों की सेवा पूरी होने पर वार्षिक मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह में बैच के 35 कर्मियों ने हिस्सा लिया और अपने बालको में बिताए 18 साल के अनुभव साझा किए। उपलब्धियां और चुनौतियों को सामने रखा। बालको कर्मियों ने अपने सेवाकाल के कई यादगार किस्से सुनाए। पुराने साथियों से मिलकर माहौल उत्साह से भरा रहा।

इस आयोजन से कर्मियों के बीच आपसी स्नेह, सौहार्द, भाईचारा, एकजुटता मजबूत हुई। समारोह में राजशेखर साहू, गगन गुप्ता, टिकेश्वर चेलक, अमित शर्मा, कमलेश बोहरपी, ज्ञानेंद्र, सुमन यादव, देवेंद्र प्रताप, सुमित सोनी, कुंदन, आशीष शुक्ला, आशीष दुबे, मधुरेश श्रीवास्तव, संजय न नारवानी, जितेंद्र द्विवेदी, अभिषेक साहू, दुर्गेश साहू, पूर्णानंद साहू, केशव साहू, हेमंत वर्मा, अरविंद, विकास गुरुदीवान, लेखराज लोधी, प्रकाश ठाकुर, प्रकाश रघुवंशी समेत अन्य उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

तेल से भरे टैंकर में लगी आग आसपास के घर खाली कराए

Published

on

कोरबा/कटघोरा। पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में गुरुवार को आग की लपटें उठी तो विस्फोट की आशंका पर आसपास घरों को खाली कराया गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। लेकिन कटघोरा- अंबिकापुर हाइवे पर लगभग 2 घंटे आवाजाही थमी रही।

कोरबा से तेल से भरी टैंकर कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाइवे के रास्ते से वाड्रफनगर जाने रवाना हुआ। बांगो थाना क्षेत्र के गुरसिया ढाबा के पास टैंकर चालक ने खाना खाने वाहन रोका। कुछ देर बाद वहां से चालक आगे बढ़ने टैंकर स्टार्ट किया, तभी बैटरी में चिंगारी उठी और केबिन तक आग की लपटें उठने लगी। संभवत: शार्ट सर्किट से आग वाहन तक फैली होगी। टैंकर में 12 हजार लीटर तेल भरने की कैपिसिटी है। सूचना पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हाइवे पर आवाजाही को रोकवाया। साथ ही आसपास के घरों को खाली कराया गया। इस तरह सुरक्षा के जरूरी ऐहतियात बरते गए।

सूचना पर बांगो, कटघोरा नगर पालिका, सीएसईबी कोरबा की दमकल टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद दमकल कर्मियों ने पानी और फोम से आग बुझाई। इसमें करीब दो घंटे लग गए। आग पर काबू पा लेने के बाद हाइवे पर आवाजाही सामान्य हुई। एनएएआई की टीम को सूचना देने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। कटघोरा-अंबिकापुर हाइवे के साथ बायपास पर दो साल के भीतर वाहनों में आग लगने की यह तीसरी घटना है। इसी महीने कटघोरा-बायपास के हुकरा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार 407 वाहन रोड किनारे पेड़ से टकराया। इसके बाद वाहन में आग लगने की घटना सामने आई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई थी। साल 2024 में 28-29 दिसंबर की रात अंबिकापुर-कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांगो थाना क्षेत्र के चोटिया टोल प्लाजा के पास ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई थी। इस दुर्घटना में ट्रक पलट गया, वहीं कार सवार दो युवकों की वाहन में आग लगने पर जलकर मौत हो गई।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677