Connect with us

छत्तीसगढ़

हरि लीला ट्रस्ट का ‘सफलता संकल्प उत्सव 2025’ भव्य रूप से संपन्न, मंच से भारत के भविष्य का हुआ सम्मान

Published

on

इतिहास रच गया “सफलता संकल्प उत्सव 2025” – ज्ञान, प्रेरणा और सम्मान का सबसे बड़ा मंच बना जांजगीर
“सफलता संकल्प उत्सव 2025” बना ऐतिहासिक – पहली बार 800 से अधिक प्रतिभाओं को एक ही मंच से सम्मानित किया गया
हरि लीला ट्रस्ट का ऐतिहासिक आयोजन – जिले और प्रदेश में पहली बार 800 से ज्यादा विद्यार्थियों, समाजसेवियों और प्रेरक व्यक्तित्वों का हुआ सामूहिक सम्मान
जिले में पहली बार एक ही मंच से 800 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान – हरि लीला ट्रस्ट का “सफलता संकल्प उत्सव 2025” बना मिसाल

जांजगीर। हरि लीला ट्रस्ट, बनारी (जांजगीर-नैला) द्वारा आयोजित ‘सफलता संकल्प उत्सव 2025’ का भव्य समापन ट्रस्ट के अध्यक्ष लीलाधर सुल्तानिया के मार्गदर्शन में अपार सफलता के साथ हुआ। इस आयोजन में इतिहास रचा गया जिसके तहत् पहली बार 800 से अधिक प्रतिभाओं को एक ही मंच से सम्मानित किया गया। आयोजन में छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों, समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इसे अभूतपूर्व बना दिया। कार्यक्रम के मंच से सभी अतिथियों ने हरि लीला ट्रस्ट की परंपरा, दृष्टिकोण और आयोजन के स्वरूप की जमकर सराहना की। इस अवसर पर कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप, विधायक अकलतरा राघवेन्द्र सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष छ.ग. विधानसभा नारायण चंदेल, भाजपा प्रदेश मंत्री हर्षिता पाण्डेय, भाजुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा, अंबेश जांगड़े जिलाध्यक्ष भाजपा, गुलाब सिंह चंदेल, नगर पालिका अध्यक्ष जांजगीर रेखा गढ़ेवाल, जिला पंचायत सदस्य गगन जयपुरिया, चांपा नगर पालिका प्रदीप नामदेव, इंजी. रवि पाण्डेय सहित अन्य अतिथि व गणमान्यजन मौजूद रहें।
हर पल सिखने की जिज्ञासा होनी चाहिए- लीलाधर सुल्तानिया


हरिलीला ट्रस्ट के अध्यक्ष लीलाधर सुल्तानिया के जन्मदिवस 16 अक्टूबर के अवसर पर प्रेरणा सेवा और सम्मान की परंपरा है जिसके तहत जरूरतमंदो के विशेष सहयोग के लिए हर साल विशेष आयोजन कराये जाते है साथ ही युवाओं और छात्रों को भविश्य की नई दिशा प्रदान करने कैरियर मेला और मोटिवेशनल आयोजन भी होते है जिसमें विश्वविख्यात मोटिवेटर और स्पीकर सोनू शर्मा, अवध ओझा, पूर्व आई.ए.एस. ओ.पी. चौधरी, शंकर गोयनका दिल्ली, डॉ. संतोष राय भिलाई शिरकत कर चुकें हैं। इस बार भी इसी तारतम्य में इस बार भी सफलता संकल्प उत्सव 2025 का आयोजन किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न प्रदेषो के विश्वविद्यालय, कालेज और इंस्टीटयूट के विशय विषेशज्ञो ने युवाओं का मार्गदर्षन किया। इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष लीलाधर सुल्तानिया ने कहा कि हर व्यक्ति के जीवन में अवसर आता है जो अवसर का सदउपयोग करता है वही सफलता की ऊचाईया छूता है साथ ही कहा कि सीखने की कोई उम्र नही होती है हर पल सीखने की ललक उम्मीदों का जिंदा रखती हैं।
करियर गाइडेंस मेला बना युवाओं का आकर्षण केंद्र
आयोजन के दौरान लगे कैरियर गाइडेंस मेले में छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न प्रांतो के 25  प्रमुख विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों के वाइस चांसलर, प्रोफेसर एवं विभाग प्रमुखों ने सहभागिता की। उन्होंने छात्रों को नए करियर विकल्पों, उच्च शिक्षा और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की दिशा में मार्गदर्शन दिया और युवाओं को सफलता के लिए प्रेरित किया।

सामान्य ज्ञान महापरीक्षा अभियान के विजेताओं का हुआ सम्मान


कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा सामान्य ज्ञान महापरीक्षा अभियान, जिसमें विधानसभा जांजगीर-चांपा क्षेत्र के 106 विद्यालयों के 12500 छात्रों ने भाग लिया। इसमें विद्यालय स्तर से चयनित विजेताओं में से सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को मंच पर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थानः जय भारत स्कूल, जांजगीर के योगेश राज – रू.21,000 नगद, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र। द्वितीय स्थानः स्वामी आत्मानंद उ.मा.वि. क्रमांक-1, जांजगीर के उद्धव जायसवाल – रू.11,000 नगद, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र। तृतीय स्थानः गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, जांजगीर के पार्थ तिवारी – रू.5,100 नगद, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र।
इसके अलावा सात सांत्वना पुरस्कार स्वरूप रू.2,100 नगद, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र दिए गए –
त्रिशिका बजाज (ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल), जय सोनी (स्वामी आत्मानंद उ.मा.वि. चांपा), प्रीतम सिंह विजय (स्वामी आत्मानंद उ.मा.वि. क्र.1 जांजगीर), अविनाश विश्वकर्मा (गोल्डन इरा चांपा), आयुष करी (डीपीएस चांपा), उपेंद्र साहू (जीएलडी पब्लिक स्कूल खैरताल) एवं विशाल कश्यप (शा. उ.मा.वि. महंत)।
सीजी बोर्ड के प्रावीण्य सूची मे आई छात्रा खुशी देवांगन को मिला विशेष सम्मान
हरि लीला ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार, इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ बोर्ड की कक्षा 12वीं की प्रावीण्य सूची में स्थान पाने वाली बलौदा विकासखंड के शा. हायर. सेकेण्डरी स्कूल पंतोरा की छात्रा खुशी देवांगन को ₹21,000 नगद, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
सफलता संकल्प उत्सव 2025 के मंच से हुए सम्मानित
कवि:- ईश्वरी यादव, विजय राठौर, संतोष कश्यप, सतीष कुमार सिंह, प्रमोद आदित्य, अनुभव तिवारी, दयानंद गोपाल, संतोषी श्रद्धा महंत, उमाकांत टैगोर, योगेश्वर सिंह, अंकित राठौर, समाज सेवी संस्था: – श्री श्री दुर्गा पूजा समिति नैला, कचहरी चौक का राजा, स्नेक रेस्क्यू टीम, विप्लव सेवा संस्थान, वाला मोहल्ला गणेश सेवा समिति / वाला मोहल्ला दुर्गा पूजा समिति, पुरूष सहायता केन्द्र, मारवाड़ी युवा मंच नैला-जांजगीर, जागृति शाखा नैला-जांजगीर, चेम्बर ऑफ कामर्स नैला जांजगीर, भीमा तालाब मॉर्निंग ग्रुप, एक कदम समाज सेवी संस्था, मारवाड़ी युवा मंच चांपा, चेम्बर ऑफ कामर्स चांपा, चांपा सेवा संस्थान, मॉर्निंग वॉक योग समिति चांपा, शबरी माता सेवा संस्थान, वेलविसर फाउंडेशन अकलतरा, नारायण सेवा समिति षिवरीनारायण, व्यापारी सेवा समिति राहौद, मॉ-बाबू जी फाउंडेशन नवागढ़, भूतपूर्व सैनिक संघ, भारत स्काउड गाइड, गौ सेवा समिति, लायंस क्लब जांजगीर, खिलाड़ी – कु. शिक्षा दिनकर, कु. मंदाकनी श्रीवास, शैलेन्द्र कहरा, निहाल पाण्डेय,  प्रशांत कहरा, राज्यपालः- रमाकांत पाण्डेय, राजेन्द्र जायसवाल, एम.एल. कौशिक, हरप्रसाद पाटले, घनश्याम प्रसाद देवांगन, जयंती दुबे, सुरेन्द्र कुमार सोनी, बोधीराम साहू,  देवकुमार सूर्यवंशी, कृष्ण कुमार कश्यप, नरेन्द्र कुमार लहरे, अर्चना शर्मा, अनुराग तिवारी, राजेश सूर्यवंशी, दिनेश रोहित चतुर्वेदी, कामता प्रसाद सिंह, अमृत लाल साहू, प्रतिक्षा सिंह, जेइई, नीट, सीए, सीएस. इसरो, पीएससी, एस.आई. के चयनित सम्मानित हुए।
आयोजन को मिली अभूतपूर्व सफलता
अपने स्वागत उद्बोधन के दौरान ट्रस्ट के सचिव अमर सुल्तानिया ने कहा कि यह आयोजन केवल सम्मान का मंच नहीं, बल्कि समाज में मेहनत, संकल्प और सफलता की चेतना जगाने का प्रयास है। उन्होंने सभी अतिथियों, गुरूजनों, छात्रों, विद्यालय प्रबंधनो, पालकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया और आगामी वर्ष में इसे और व्यापक स्वरूप देने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर मंच का संचालन दीपक यादव, हितेश यादव ने किया और आभार प्रदर्शन कार्यक्रम के संयोजक प्रकाश शर्मा ने किया।
इस अवसर पर हरिलीला ट्रस्ट की ओर से मनीश तिवारी, मुकेष भोपालपुरिया, जितेन्द्र खाण्डे, सुनील पाण्डे, साकेत तिवारी, सुधीर झाझड़िया, रामेश्वर पटेल, मणिकांत अग्रवाल, वृन्दावन सिंह (रामलल्ला) विरेन्द्र सिंह, विवेक सिंह, राजेन्द्र साहू, कमल राठौर, अविनाश द्विवेदी, सागर राठौर, रोहित कुलदीप, रवि पाण्डेय, रमेश सोनवानी, धीरज तिवारी, संदीप पाण्डेय, संतोष राठौर, हितेश साहू, डिगेश मनहर, भोजराम साहू, इन्द्र कुमार कश्यप, ईष्वर चन्द्रा, प्रितम दास, समीर माथुर, संदीप माथुर, आयुश सिंह, उमेष राठौर, पुष्पेन्द्र निर्मलकर, पंकज कहरा, अमित यादव, राकेष रूपवानी, रघुनंदन  कश्यप, दिनेश राठौर, सुनील कश्यप, गोलू दुबे, छत्रपाल विजय, हरि सोनवानी, संजीता माली, प्रतीमा डाहरे, उमा सोनी, दुलोरिन चौरसिया, संतोशी दुबे, देवानंद गढ़ेवाल, छबि कष्यप, सोनू यादव, अमन यादव, अनिल जाटवर, प्रांशु राठौर, बादल बजाज, पिंकु राठौर, दिपक सिंघानिया, विक्रांत अग्रवाल, पियुष सराफ, अखिल बंसल, आकाश सिंघानिया, निकुंज भोपालपुरिया, संतोष  जब्बल, गौतम यादव, विक्रांत बघेल मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

एकलव्य आवासीय स्कूल में अव्यवस्था का मामला : जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित

Published

on

कोरबा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने विकासखंड कटघोरा अंतर्गत संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छुरीकला में विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं से संबंधित प्राप्त गंभीर शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए चार सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति को प्रकरण की निष्पक्ष एवं तथयपरक जांच कर एक सप्ताह के भीतर अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्राचार्य को हटाने बच्चों ने विधायक पटेल और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन के काफिले का कर दिया था घेराव

गठित जांच समिति में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा, तहसीलदार कटघोरा, सहायक लेखा अधिकारी तथा कनिष्ठ लेखा अधिकारी (कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, कोरबा) को सदस्य बनाया गया है। समिति विद्यालय में उपलब्ध व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों को प्रदत्त सुविधाओं तथा शिकायतों से जुड़े सभी बिंदुओं की विस्तृत जांच करेगी।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों के हितों एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। शिकायतों की निष्पक्ष जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

528.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले में एक जून से 28 जुलाई तक कुल 528.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई।
   अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील कोरबा में 546.1 मिलीमीटर, अजगरबहार 372.8, भैंसमा, 478.4, करतला 471.1, बरपाली 567.5, कटघोरा 540.9 दीपका 572.5, दर्री 661.3, पाली 581.4, हरदीबाजार 429.4, पोंड़ी-उपरोड़ा 577.6, और पसान तहसील में 539.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

Continue Reading

कोरबा

सीतामढ़ी, बरमपुर, राताखार सहित अन्य स्थानों से अवैध खनिज परिवहन कर रहे 9 वाहन जब्त

Published

on

खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश तथा उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में अवैध उत्खनन परिवहन व भण्डारण पर प्रतिबंध लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत गठित खनिज उड़़नदस्ता दलों द्वारा जिले के कई स्थानों पर छापा मारकर सघन जांच की गई। जिस दौरान सीतामढ़ी में रेत का अवैध परिवहन कर रहे 2 ट्रेक्टर, बरमपुर में रेत का अवैध परिवहन कर रहे 1 टीपर, राताखार में गिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे 2 हाइवा व रेत का अवैध परिवहन कर रहे 1 टीपर, कुसमुंडा में ईंट का अवैध परिवहन कर रहे 2 ट्रेक्टर तथा कटघोरा में रेत का अवैध परिवहन कर रहे 1 ट्रेक्टर सहित कुल 9 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए जब्त कर सिटी कोतवाली थाना, सर्वमंगला पुलिस चौकी, कुसमुंडा थाना, दर्री थाना व  खनिज जांच चौकी, कटघोरा की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ रखा गया है।

      खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर प्रतिबंध सुनिश्चित करना, अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा शासकीय राजस्व की हानि को रोकना है। नियमों का उल्लघंन करने, अवैध उत्खनन एवं परिवहन तथा भण्डारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध खान और खनिज ( विकास और विनियमन)  अधिनियम 1957, छत्तीसगढ़़ गौण खनिज नियम 2015 और अन्य वैधानिक प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है। विभाग ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण के विरुद्ध सघन अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677