Uncategorized
हार्ट अटैक मरीजों को अब चिंता नहीं : कोरबा के एमजीएम हॉस्पिटल में थ्रॉम्बोलिसिस से बच रही जानें, 24 घंटे उपलब्ध आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएँ
कोरबा। हार्ट अटैक जैसी गंभीर स्थिति में अब कोरबा के मरीजों को दूर बड़े शहरों तक भागने की जरूरत नहीं है। मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल ने थ्रॉम्बोलिसिस जैसी अत्याधुनिक सुविधा देकर कई ज़िंदगियों को नया जीवन दिया है। बीते कुछ एक माह में यहाँ 15 से अधिक मरीजों को समय रहते थ्रॉम्बोलिसिस देकर हार्ट अटैक से होने वाली मौत से बचाया गया है। मरीजों को तुरंत राहत मिली और परिवार को बड़ी चिंता से निजात।

एमजीएम हॉस्पिटल की यह पहल कोरबा जैसे इलाके के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यहाँ के एमडी मेडिसिन डॉक्टर प्रिंस जैन ने इस सुविधा को संभव बनाया है। डॉक्टर जैन न केवल हार्ट और बीपी-शुगर के विशेषज्ञ हैं बल्कि क्रिटिकल केयर जैसी गंभीर बीमारियों का भी समर्पित इलाज करते हैं। उनकी देखरेख और अनुभव के कारण अब कोरबा के मरीजों को रायपुर या अन्य बड़े शहरों तक भागने की मजबूरी से छुटकारा मिल गया है।
डॉक्टर जैन को स्थानीय लोग गरीबों का मसीहा भी कहते हैं। वजह है कि वे हर मरीज को पूरी ईमानदारी और लगन से उपचार उपलब्ध कराते हैं। उनके प्रयासों से न सिर्फ हार्ट अटैक बल्कि अन्य गंभीर बीमारियों से भी राहत पाने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
एमजीएम हॉस्पिटल केवल हार्ट अटैक ही नहीं बल्कि हर तरह की आपात और नियमित चिकित्सा सेवाओं में भी अग्रणी है। यहाँ 24 घंटे डिलीवरी (नॉर्मल व ऑपरेशन) की सुविधा उपलब्ध है, जिससे गर्भवती महिलाओं को समय पर सुरक्षित उपचार मिलता है। साथ ही 24 घंटे शिशुरोग विशेषज्ञ उपलब्ध रहते हैं, ताकि नवजात शिशु और बच्चों को हर वक्त बेहतर देखभाल मिल सके।
इसके अलावा अस्पताल में ट्रॉमा केयर यूनिट भी है, जहाँ दुर्घटनाग्रस्त और गंभीर मरीजों का त्वरित इलाज किया जाता है। हड्डी रोग विशेषज्ञ और जनरल सर्जरी की सेवाएँ लगातार उपलब्ध हैं। एमजीएम हॉस्पिटल में 22 बेड का अत्याधुनिक आईसीयू स्थापित किया गया है, जो गंभीर मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित होता है।
एमजीएम हॉस्पिटल में 24 घंटे फार्मेसी और लैब की सुविधा है, जिससे मरीजों को दवाओं और जाँच के लिए बाहर भटकना नहीं पड़ता। यहाँ मरीजों की जरूरत को देखते हुए प्राइवेट वार्ड और सबसे किफायती जनरल वार्ड भी उपलब्ध कराए गए हैं। इसका उद्देश्य है कि हर वर्ग का मरीज बेहतर और किफायती स्वास्थ्य सेवा पा सके।
थ्रॉम्बोलिसिस जैसी आधुनिक प्रक्रिया और 24 घंटे की उपलब्ध सेवाओं ने कोरबा के मरीजों और उनके परिवारों को बड़ी राहत दी है। हार्ट अटैक जैसी आपात स्थिति में अब समय रहते इलाज संभव है, वहीं मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से लेकर गंभीर दुर्घटनाओं तक हर स्थिति के लिए अस्पताल तैयार है।

एमजीएम हॉस्पिटल और डॉक्टर प्रिंस जैन की यह पहल न केवल कोरबा बल्कि आसपास के जिलों के लोगों के लिए भी जीवनदायिनी साबित हो रही है। आने वाले समय में यहाँ और भी नई सुविधाएँ शुरू की जाएंगी, जिससे इस क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं में आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा
पार्षद अश्वनी मिश्रा ने की सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन सह मंच बनवाने की मांग, भूमि पूजन के बाद भी नहीं बन पाया भवन…देखे पूरी खबर
संवाददाता साबीर अंसारी
वार्ड क्रमांक 13 कटाईनार मुख्य चौक के पास सर्व सुविधा युक्त सामुदायिक भवन सह मंच का निर्माण कार्य स्वीकृति कराने वार्ड के पार्षद अश्वनी मिश्रा ने नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते हुए निवेदन किया।
बाँकी मोगरा :– वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद अश्वनी मिश्रा वैसे तो अपने सक्रियता और अपने क्षेत्र के विकाश के लिए सदैव तत्पर नजर आते है साथ ही अपने वार्ड के जनो के सुविधा के लिए इस बार सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन के लिए नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि उक्त स्थल पर कार्यों के होने का इंतजार कई वर्षों से पूरे वार्ड वासी कर रहे हैं यहां पूर्व में भी प्रतिनिधियों ने भरपूर प्रयास किया है, और तो और यहां भूमि पूजन भी किया जा चुका है पर अब तक निर्माण कार्य नहीं हो पाया।

कागज़ी योजना भी कई बार बनकर रह गई है, इस प्रकार की स्थितिया निर्मित होती रही है, नगर पालिका चुनाव में पार्षद व अध्यक्ष जी के द्वारा भी इस हृदय स्पर्शी कार्य को अतिशीघ्र पूर्ण विश्वास के साथ करा देने का वादा हमने किया था जिसकी पूर्ण जानकारी अध्यक्ष जी को भी है ।
कई बार सार्वजनिक रूप से सार्वजनिक कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतिनिधि जी के द्वारा भी आश्वासन दिया गया है।
पार्षद ने पत्र में लिखा कि हमारे क्षेत्र में सार्वजनिक कार्यक्रम हेतु भवन के नहीं होने से आर्थिक भार इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि हम वार्ड वासी बताने की स्थिति में नहीं है। हमारे क्षेत्र में अधिकांशतः ऐसे परिवार निवासरत हैं जिनका नौकरी से केवल जीवन यापन एवं बच्चों की पढ़ाई वह इलाज में सारे रुपए व्यय हो जाता है अगर इस परिस्थिति में विवाह या कोई कार्यक्रम कराना हो तो भवन के अभाव में कार्य करना अर्थात कर्ज के दबाव में आना होता है।

वर्तमान कार्यकाल में ही अन्य स्थानों पर सर्व सुविधा युक्त भवन का निर्माण भी किया जा रहा है, पर हमें यह जवाब देकर टाल दिया जाता है कि अत्यधिक राशि के भवन की मांग की जा रही है। पार्षद ने अपने कार्यक्षेत्र के सर्वसुविधा युक्त भवन के लिए पत्र में कहा कि अन्य स्थानों में स्वीकृति और मेरे वार्ड में अब तक भवन का नहीं मिलना समझ से परे है, जिसके लिए नाराजगी जाहिर करते हुए इस तरह की ऐसे किए जाने का कारण स्पष्टीकरण भी मांगा है
ज्ञापन की प्रतिलिपि अन्य जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को भी प्रेषित की गई।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला कलेक्टर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी जिला कोरबा बांकीमोंगरा।
अब देखना ये है कि वार्ड क्रमांक 13 को सर्वसुविधा युक्त भवन मिलता है या इस बार भी यह निर्माण कार्य कागजी कार्यवाही तक ही सिमट जाती है।
नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा
बाँकी मोंगरा – क्षेत्र में बिना नंबर और बेखौफ तेज गति चलने वाले ट्रैक्टरों पर सख्ती, ड्राइवरों के लाइसेंस जांच के की बात रखी पार्षद अश्वनी मिश्रा,,,देखे पूरी खबर
संवाददाता साबीर अंसारी
बांकीमोंगरा :– नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा क्षेत्र में बढ़ती सड़क सुरक्षा समस्याओं को लेकर थाना प्रभारी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। पत्र में बताया गया है कि क्षेत्र में बहुत से ऐसे ट्रैक्टर वाहन है जो बिना नंबर प्लेट के बेखौफ सड़कों पे दौड़ाए जा रहे हैं, जो दुर्घटनाओं को न्योता देने जैसा है। कोई भी अप्रिय घटना घटने के स्थिति में वाहनों की पहचान कर पाना मुश्किल हो सकता है।

पार्षद अशवनी मिश्रा ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि अधिकांश ट्रैक्टर चालक नियमों की अनदेखी करते हुए लापरवाही से वाहन चला रहे हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टरों के कारण हादसों के बाद जिम्मेदार वाहन का पता लगाना भी कठिन हो जाता है, और वाहन चालक इतने लापरवाही से अपनी वाहन को सड़क में चलाते है जैसे उन्हें कही से किसी तरह का डर ही नहीं है। इनका तेज गति और चाल देखकर यह प्रतीत होता है कि वाहन स्वामीयो ने अपनी गाड़ियों को चालक को खुली छूट दे रखी है इनको किसी तरह का डर नहीं है।
इस स्थिति को देखते हुए उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में चल रहे सभी ट्रैक्टरों पर अनिवार्य रूप से नंबर प्लेट लगवाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, ट्रैक्टर चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की जांच भी नियमित रूप से की जाए, ताकि नियमों का पालन हो और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
पार्षद ने इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई करने का अनुरोध करते हुए कहा है कि इससे क्षेत्र में दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सकता है और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा
जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के महामंत्री पद पर नियुक्त हुए प्रदीप अग्रवाल – कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल…देखे पूरी खबर
संवाददाता साबीर अंसारी
बाँकी मोगरा :– छत्तीसगढ़ की राजनीति में कटघोरा विधानसभा क्षेत्र बाँकी मोगरा के सक्रिय कांग्रेस नेता प्रदीप अग्रवाल अपने सरल स्वभाव और निस्वार्थ सहयोग भावना को लेकर हमेशा चर्चा में रहते है साथ ही लगातार सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में भागीदारी निभाते रहे हैं। इस बार छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण की नई कार्यकारिणी को मंजूरी मिलने के साथ ही प्रदीप अग्रवाल को जिला महामंत्री पद पर नियुक्त कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन रायपुर से प्रभारी महामंत्री (संगठन व प्रशासन) मलकीत सिंह गैदू द्वारा जारी पत्र में जिला अध्यक्ष मनोज चौहान की प्रस्तावित कार्यकारिणी को अनुमोदन दिया गया है।
जैसे ही प्रदीप अग्रवाल की महामंत्री बनने की खबर सामने आई, कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह की लहर देखे जा रहे है साथ ही सोशल मीडिया से लेकर क्षेत्र के ग्रामों ग्रामों से इनको बधाई और शुभकामनाएं संदेश दिए जा रहे है।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
