Connect with us

कोरबा

स्वर्गीय कन्हैया लाल जायसवाल को पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल सहित सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Published

on

22 जनवरी को चंदनपान, तेरहवीं, ब्रह्मभोज एवं शांतिपाठ में शामिल हुए सैकड़ों लोग
कोरबा।
कोरबा के प्रतिष्ठित नागरिक, सेवानिवृत्त जिला खाद्य अधिकारी एवं अधिवक्ता रहे स्वर्गीय श्री कन्हैया लाल जायसवाल को 22 जनवरी 2026 को उनकी चंदनापान, तेरहवीं, ब्राह्मणभोज एवं शांतिपाठ में शामिल होकर सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

लालूराम कालोनी स्थित निज निवास में 22 जनवरी को दोपहर 12.00 बजे स्वर्गीय श्री कन्हैया लाल जायसवाल की आत्मशांति के लिए उनके पुत्रों जिला पंचायत कोरबा के पूर्व उपाध्यक्ष अजय जायसवाल, बजरंग जायसवाल, अमित जायसवाल एवं सुमित जायसवाल सहित परिजनों ने चंदनपान/गंगापूजन, तेरहवीं, ब्रह्मभोज का आयोजन किया था। विद्वान पंडितों ने चंदनपान में देवलोक गमन कर गए 80 वर्षीय स्वर्गीय श्री कन्हैया लाल जायसवाल की दिव्य आत्मा की शांति के लिए विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और गीता पाठ कर उनकी आत्मा को भगवान के श्रीचरणों में स्थान मिले, इसके लिए आहूति दी गई।
दी गई श्रद्धांजलि


पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल सहित सैकड़ों लोग अजय जायसवाल के निज निवास पहुंचे और चंदनपान/गंगापूजन, तेरहवीं (ब्रह्मभोज) में शामिल हुए। इसके बाद अपराह्न 4.00 बजे डीडीएम रोड स्थित होटल हरिमंगलम में आयोजित शांति पाठ में भी सैकड़ों लोग पहुंचे और शांति पाठ का श्रवण किया। गायत्री परिवार से आए विद्वान आचार्यों ने स्वर्गीय श्री कन्हैया लाल जायसवाल की दिव्य आत्मा की शांति के लिए पाठ किया। इस अवसर पर विद्वान पंडितों ने कहा- जब शरीर थक जाता है, तो इस शरीर को त्याग कर नए शरीर का धारण करता है और नया खेल खेलता है।
जीवन शाश्वत है और निरंतर चलता ही रहता है। मृत्यु भी शाश्वत है, लेकिन आत्मा कभी मरती नहीं, सिर्फ एक शरीर छोड़कर दूसरे शरीर में प्रवेश करती है।
पूर्वजों का आशीर्वाद हमें सुखद भविष्य देता है…


पूर्वजों का आशीर्वाद परिवार को सुखद भविष्य देता है, इसलिए बुजूर्गों का सम्मान, आदर एवं उनकी सेवा संतानों का कर्त्तव्य होता है। सबको चौथेपन में थका हुआ शरीर मिलेगा और कर्म के अनुसार नई पीढ़ि उसका अनुशरण करता है, इसलिए संतानों को चाहिए कि अपने बुजूर्ग माता-पिता का आदर, सत्कार सहित सेवा का सुअवसर नहीं छोड़ना चाहिए और बुजूर्ग के देवलोक गमन के पूर्व निकला आशीर्वाद जीवन को आबाद कर देता है।
आंखों में अश्रु का सैलाब और मेहमानों की आवभगत


स्वर्गीय श्री कन्हैया लाल जायसवाल के पुत्रों की आंखों में अश्रु का सैलाब था, लेकिन फिर भी मेहमानों की आवभगत में जुटे रहे।
अग्रज पुत्र अजय जायसवाल ने कहा कि घर का मुखिया यूं ही चले गए और हम अनाथ सा महसूस कर रहे हैं, लेकिन उनकी प्रेरणा और सादगीभरा जीवन हमें हमेशा याद आएंगे। पिता का आस भरा चेहरा आज भी नजरों में तैर रहा है… उनकी अब सिर्फ यादें रह गई। धर्मपत्नी श्रीमती प्रभादेवी जायसवाल, पति के जाने के बाद जैसे दुनिया ही चली गई…। आंखों में आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था।
श्रद्धांजलि कैमरे की नजर से…

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

वाणिज्य एवं उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेशवासियों को दी होली पर्व की बधाई

Published

on

होली के पहले किसानों के खाते में धान उपार्जन के अंतर की राशि मिलने से होली का उत्साह दोगुना

कोरबा। वाणिज्य एवं उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने रंगों के पर्व होली पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि आप सभी के जीवन में होली का यह पर्व सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। केबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य सरकार द्वारा अपने वायदे के अनुरूप होली त्योहार के पहले प्रदेश के 25.28 लाख किसानों को कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत 10,324 करोड़ रूपए की आदान सहायता राशि उनके बैंक के खातों में अंतरित की है। होली त्योहार में किसानों का उत्साह दोगुना हो गया है। 

        केबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों एवं उनके परिजनों की बेहतरी के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रह हैं। इन योजनाओं के माध्यम से श्रमिक की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए डीबीटी के जरिए छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा हितग्राहियों को अब तक लगभग 800 करोड़ रूपए की आर्थिक मदद दी जा चुकी है।

        केबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि रंगों का यह त्योहार हमारे जीवन में उमंग, उत्साह और सौहार्द्र का संचार करता है। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्यौहार नही बल्कि सामाजिक समरसता भाईचारे और भारतीय परम्पराओं की जीवंत अभिव्यक्ति का पर्व है। आइए, हम सभी मिलकर प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के रंगों से अपने समाज को और भी अधिक रंगीन बनाएं।        

Continue Reading

कोरबा

होली एवं रमज़ान ईद पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने कोरबा पुलिस का फ्लैग मार्च

Published

on

जिले के सभी थाना/चौकी क्षेत्रों में व्यापक पुलिस मार्च

हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई, आमजन से सौहार्दपूर्ण पर्व मनाने की अपील

कोरबा। होली एवं रमज़ान ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज कोरबा पुलिस द्वारा जिले भर में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में संपन्न हुआ।

पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतिश ठाकुर सहित समस्त राजपत्रित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में जिला मुख्यालय तथा सभी थाना/चौकी क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च किया गया।

जिला मुख्यालय में फ्लैग मार्च थाना कोतवाली से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से होते हुए कोसाबाड़ी क्षेत्र तक निकाला गया। मार्च में लगभग 200 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। फ्लैग मार्च के माध्यम से आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव जागृत किया गया तथा असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी गई।

इसी प्रकार थाना कटघोरा, दर्री, करतला, पाली, बांगो एवं दीपका क्षेत्र में भी पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर नागरिकों से शांतिपूर्वक पर्व मनाने की अपील की गई। पुलिस द्वारा चारपहिया एवं दोपहिया वाहनों के माध्यम से गली-मोहल्लों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ध्वनि विस्तारक यंत्र से संदेश प्रसारित कर होली एवं रमज़ान ईद के दौरान शांति एवं भाईचारे का परिचय देने का आग्रह किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने स्पष्ट किया है कि शांतिपूर्वक पर्व मनाने वालों के साथ पुलिस मित्रवत व्यवहार करेगी, वहीं हुड़दंग करने वाले, जबरन रंग लगाने वाले, नशे की हालत में वाहन चलाने वाले एवं कानून व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

कोरबा पुलिस द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। आमजन से अपील है कि वे पर्व को शांति, सद्भाव एवं भाईचारे के साथ मनाकर पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

Continue Reading

कोरबा

आरोपी ने नाबालिग और मां को दी धमकी, चाकू दिखाकर दी जान से मारने की धमकी, शिकायत पर पकड़ाया

Published

on

कोरबा। कोरबा में एक नाबालिग लड़की को युवक ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने नाबालिग की मां को भी डराया। यह घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र में हुई।

जांजगीर जिले के 23 वर्षीय समीर यादव ने नाबालिग के घर पहुंचकर उसे धमकाया। उसने कहा, तुम मेरी हो और तुम्हें किसी और का होने नहीं दूंगा। अगर तुम्हारी शादी किसी और से हुई तो तुम्हें और तुम्हारे पति को जान से मार दूंगा।

नाबालिग और मां ने पुलिस चौकी में की शिकायत

घटना के बाद नाबालिग और उसकी मां ने हिम्मत जुटाकर मानिकपुर चौकी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की। आरोपी समीर यादव को उसके मोबाइल नंबर के आधार पर कोरबा से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

नाबालिग से एकतरफा प्यार करता था आरोपी

पुलिस के अनुसार, आरोपी समीर यादव और नाबालिग दोनों जांजगीर जिले के एक ही गांव के निवासी हैं। कुछ साल पहले नाबालिग अपने परिवार के साथ कोरबा आकर रहने लगी थी। समीर पहले भी उसके घर आता-जाता था और मोबाइल पर भी बात करता था। वह नाबालिग से एकतरफा प्यार करता था, जबकि नाबालिग ने उसके प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था।

यह भी बताया गया है कि लगभग छह महीने पहले भी समीर कोरबा में नाबालिग के घर आया था और उसके साथ मारपीट की थी। उस समय भी मानिकपुर चौकी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी और पुलिस ने कार्रवाई की थी।

मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने पुष्टि की कि शिकायत मिलने के बाद जांजगीर निवासी समीर यादव के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उसे न्यायिक रिमांड पर भेजकर जेल दाखिल कर दिया गया है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677