Connect with us

कोरबा

पति ने पत्नी-बेटी को मारा, फिर आत्महत्या की:कोरबा में महिला ने पैसों के लिए प्रताड़ित किया, आरोपी को 5 साल की जेल

Published

on

कोरबा। कोरबा के ग्राम भाठापारा कुकरीचोली में करीब डेढ़ साल पहले हुई दो हत्या और एक आत्महत्या के मामले में कोर्ट ने आरोपी महिला को दोषी ठहराया है। पैसे के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में उसे पांच साल के सश्रम कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई गई है।

यह घटना 12 मई 2024 की रात करीब 8:30 बजे हुई थी। श्रीराम रजक ने उरगा थाने में सूचना दी थी कि उसकी भतीजी जयशिका और बहू सुजाता कमरे में सोई थीं। लेकिन दरवाजा खटखटाने पर नहीं खुला। दरवाजा तोड़ने पर भाई जयराम खून से लथपथ मिला।

निर्माण कार्य और बकाया भुगतान

जबकि बहू और भतीजी अचेत अवस्था में थीं। पुलिस ने सूचना दर्ज कर मर्ग कायम किया और जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि मृतक जयराम रजक, आरोपी संतोषी जगत के मकान का निर्माण कर रहा था। निर्माण की बकाया राशि 1 लाख 88 हजार 100 रुपए संतोषी जगत ने जयराम को नहीं दी थी।

आर्थिक तनाव बना हत्या-आत्महत्या की वजह

इसी आर्थिक परेशानी के चलते जयराम ने पहले अपनी पत्नी सुजाता रजक और बेटी जयशिका रजक की हत्या की। उसके बाद खुद आत्महत्या कर ली। जयराम ने इस घटना का कारण लेबर पेमेंट के रजिस्टर में सुसाइड नोट के रूप में अंकित किया था। यह सुसाइड नोट मामले में महत्वपूर्ण साक्ष्य बना।

नरमी नहीं बरतने की बात

सत्र न्यायाधीश एस. शर्मा ने अपने आदेश में कहा कि मृतक जयराम ने आत्महत्या की और अपनी पत्नी-बेटी की भी जान ले ली। जिससे अपराध की गंभीरता और बढ़ जाती है। ऐसे मामले में सजा तय करते समय नरमी बरतना न्याय के उद्देश्य को कमजोर करेगा।

मामले पर विचार के बाद अदालत ने आरोपी संतोषी जगत को भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत दोषी ठहराते हुए पांच वर्ष की सजा और पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। जुर्माना नहीं भरने पर उसे छह महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

युवाओं, बच्चों में संस्कार का बीज बो रहे समाजसेवी एवं वैद्यराज रामफल पटेल

Published

on

कोरबा/पाली। गायत्री परिवार जहां देश ही नहीं विश्व के कई देशों में विभिन्न आध्यात्मिक एवं रचनात्मक कार्यों के माध्यम से शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और सनातन संस्कृति को आगे बढ़ा रहा है, ताकि एक आदर्श समाज की स्थापना हो सके। इसी कड़ी में गायत्री परिवार के रचनात्मक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के विशेषज्ञ वैद्यराज रामफल पटेल आध्यात्मिक एवं रचनात्मक कार्यों से पाली ब्लाक के विभिन्न क्षेत्रों में गायत्री यज्ञों के माध्यम से नशामुक्त अभियान चलाकर युवा पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण देने में लगे हुए हैं, वहीं गायत्री परिवार द्वारा संचालित यज्ञों के माध्यम से लोगों को सात्विक जीवन की ओर लौटा रहे हैं।

इस नवरात्रि वे अपने गृहग्राम डोंगानाला में प्रतिवर्ष की भांति करीब डेढ़ दर्जन युवाओं एवं युवतियों को अपने मार्गदर्शन में 09 दिन तक देवी माता की साधना कराई और जीवन में अनुशासन का महत्व बताते हुए अलसुबह उठना, रात्रि को जल्दी सोना का मंत्र बताया। 09 दिन तक वे अपने निवास स्थान में इन युवाओं को भक्ति का पाठ पढ़ाया। ये सब युवा 09 दिन तक माँ की उपासना में लीन रहे और सुबह उठकर उनके निवास स्थान में आयोजित रोज के हवन एवं पूजन में भाग लेते रहे और 09 दिन तक उपवास रहा।
करीब 18 युवक-युवतियों के अलावा अन्य युवा भी हवन में भाग लेते थे। श्री पटेल ने बताया कि आध्यात्मिक कार्यक्रमों से युवाओं में संस्कार आते हैं और जीवन में आध्यात्म का महत्व समझते हैं। उन्होंने कहा कि उपवास से शरीर में नई ऊर्जा आती है और मन एकाग्र होता है, जिससे युवाओं को लक्ष्य तय करने में आसानी होती है और युवा अपने भविष्य के प्रति गंभीर होते हैं।
आध्यात्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से युवा नशामुक्त जीवन की ओर आगे बढ़ रहे हैं। श्री पटेल ने बताया कि नशा से परिवार और समाज का हरण होता है और युवाओं का जीवन भी बर्बाद हो जाता है। उन्होंने कहा कि गायत्री यज्ञों के माध्यम से युवाओं को नशामुक्त जीवन के लिए जागरूक किया जा रहा है और इसका प्रतिफल भी अच्छा मिल रहा है।
बाल संस्कार केन्द्र के माध्यम से बच्चों का जीवन मुख्यधारा में
पाली क्षेत्र के जानेमाने पारंपरिक चिकित्सा विशेषज्ञ वैद्यराज रामफल पटेल गायत्री परिवार के ब्लाक अध्यक्ष एवं जिला स्तर पर रचनात्मक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक के पद का निर्वहन कर रहे हैं। रामफल पटेल अपने गृहग्राम डोंगानाला के निजनिवास में बाल संस्कार केन्द्र का भी संचालन करते हैं, जहां पर ग्राम पंचायत डोंगानाला सहित आसपास के गांव के बच्चे भी केन्द्र में आते हैं, जहां पर रामफल पटेल शिक्षा की अलख जगा रहे हैं, वहीं बच्चों में संस्कार के बीज भी बो रहे हैं, ताकि युवा होने पर भटकाव न हो और वे जीवन की मुख्यधारा से जुड़कर शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी उनमें आए और राष्ट्र निर्माण में वे अपना योगदान दे सकें।

Continue Reading

कोरबा

सचिव मोती लाल के निधन पर अनुग्रह राशि परिजनों को भेंट की पंचायत सचिव संघ ने

Published

on

कोरबा/पाली। जनपद पंचायत पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत भंडारखोल में पदस्थ सचिव मोती लाल जगत का आकस्मिक निधन गत 05 अक्टूबर को हो गया था। ब्लाक पंचायत सचिव संघ ने मोतीलाल के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक जताया और उनके निवास स्थान जाकर उनके परिजनों को ढांढस बंधाया और पंचायत सचिव संघ की ओर से उनकी धर्मपत्नी को अनुग्रह राशि के रूप में रूपए 65 हजार भेंट किया। पंचायत सचिव संघ के प्रदेश महासचिव सुनील जायसवाल ने परिजनों से कहा कि हमसे जो भी जरूरत होगी, बेझिझक कहें और हमेशा हम सहयोग के लिए तैयार रहेंगे। श्री जायसवाल ने बताया कि श्री जगत के निधन के बाद पुत्र की अनुकम्पा नियुक्ति के लिए हम प्रयासरत हैं, ताकि पुन: घर की आर्थिक बहाली प्रारंभ हो सके। इस अवसर पर सचिव संतोष राव, रामकुमार टेकाम, विशोक सिंह सहित बड़ी संख्या में सचिव उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

पाली जनपद सीईओ का पदभार ग्रहण करने पर श्रीवास का अभिनंदन

Published

on

प्रदेश पंचायत सचिव संघ के महासचिव सुनील जायसवाल के नेतृत्व में सीईओ श्रीवास से सौजन्य मुलाकात
कोरबा/पाली। जनपद पंचायत पाली के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी मोहनिश देवांगन को भारमुक्त करने के बाद बीते सप्ताह कटघोरा में पदस्थ सीईओ ए के श्रीवास ने पाली जनपद सीईओ का पदभार ग्रहण किया। पाली में पदस्थ होने के बाद पंचायत सचिव संघ ब्लाक पाली ने प्रदेश महासचिव सुनील जायसवाल के नेतृत्व में सीईओ श्री श्रीवास से सौजन्य मुलाकात की और बुके देकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर सुनील जायसवाल के साथ सचिव संतोष राव, ब्लाक अध्यक्ष रामकुमार टेकाम, बिशोक सिंह सहित अन्य कई सचिव उपस्थित रहे। इस अवसर पर सीईओ श्री श्रीवास के साथ सचिवों ने विकास कार्यों पर चर्चा भी की और सीईओ ने पाली ब्लाक के अंतर्गत आने वाली सभी पंचायतों को विकास कार्यों का समान अवसर देने की बात कही।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677