Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में गंगाजल में साइनाइड मिलाकर किए 3 मर्डर:पकड़ा गया तो बोला- 6 को मारा, चलो लाश दिखाता हूं; रायपुर पुलिस को किया गुमराह

Published

on

रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ में गंगाजल में साइनाइड मिलाकर ट्रिपल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी इतना शातिर है कि पहले तो रायपुर जिले की पुलिस को भी गुमराह करता रहा। जब उसने एक मर्डर धमतरी में किया तब वह फंस गया।

धमतरी ASP और साइबर टीम ने करीब हफ्ते भर आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की। इस पूछताछ में उसने 3 नहीं बल्कि 6 मर्डर करने की बात कह दी। आरोपी ने कहा कि, उसने लाशों को अलग-अलग जगह खेतों में गाड़ दिया है।इस इनपुट पर पुलिस दुर्ग के पाटन, उतई और शिवनाथ नदी के किनारे पहुंची। जेसीबी की मदद से कई गड्ढे खुदवाएं। हालांकि कोई लाश नहीं मिली लेकिन पूछताछ के मुताबिक तीन मर्डर की बात साबित हो गई।

अब जानिए सिलसिलेवार तीन हत्या के बारे में…

आरोपी सुखवंत मूल रूप से दुर्ग का रहने वाला है। वह कंप्यूटर और फोटो-कॉपी की दुकान चलाता है। सुखवंत की पहचान अभनपुर के रहने वाले नरेंद्र साहू से हुई। नरेंद्र भी खोरपा गांव में कंप्यूटर दुकान चलाता है। सुखवंत ने उसे बताया कि वह तंत्र-मंत्र करना जानता है।

सुखवंत ने तंत्र-मंत्र से पैसों की बारिश कराने का भी झांसा दिया। आरोपी ने नरेंद्र का विश्वास जीत लिया और पूजा-पाठ के बहाने उससे रुपए लेने लगा। जब नरेंद्र को कोई फायदा नहीं हुआ तो उसने सुखवंत से रुपए वापस मांगे। जिससे दोनों के बीच कहासुनी हो गई। सुखवंत को लगा कि उसका राज खुल जायेगा उसने नरेन्द्र की हत्या करने का प्लान बनाया।

आरोपी सुखवंत का भी परिवार है जो दुर्ग में रहता है। उसने एक वेबसाइट के माध्यम से साइनाइड आर्डर कर मंगवा लिया था।

आरोपी सुखवंत का भी परिवार है जो दुर्ग में रहता है। उसने एक वेबसाइट के माध्यम से साइनाइड आर्डर कर मंगवा लिया था।

ऑनलाइन मंगवाया साइनाइड, क्राइम शो से आया आइडिया

आरोपी सुखवंत का भी परिवार है जो दुर्ग में रहता है। उसे घर में टीवी में आ रहे क्राइम शो से हत्या का आइडिया मिला। पता चला कि साइनाइड जहर को पिलाने से व्यक्ति के मुंह में झाग नहीं आती और शुरुआती पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी जहर की पुष्टि नहीं हो पाती। व्यक्ति की मौत हार्ट अटैक से लगती है। उसने एक वेबसाइट के माध्यम से साइनाइड ऑर्डर कर मंगवा लिया और उसे गंगाजल के डिब्बे में मिला दिया।

रात में तंत्र-मंत्र के बहाने बुलवाया

आरोपी ने अभनपुर के नरेंद्र साहू (35 साल) को फिर तंत्र-मंत्र के बहाने 27 नवम्बर 2024 की रात एक नर्सरी के पास में बुलाया। वह अपने साथ नींबू, अगरबत्ती, लाल कपड़ा, साइनाइड मिला हुआ गंगाजल लेकर आया था। उसने गंगाजल को नरेंद्र को पिला दिया।

जहर मिला हुआ जल पीने से नरेंद्र की मौत हो गई। अगले दिन युवक की लाश पुलिस को मिली। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में जहर ट्रेस नहीं हो पाया। पुलिस इसे हार्ट अटैक मानकर चलती रही। जब वीसरा रिपोर्ट सामने आई तो पता चला कि मौत जहर की वजह से हुई है।

रायपुर पुलिस ने साइको किलर को छोड़ा

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नरेंद्र के मोबाइल नंबर की जब जांच की गई तो सुखवंत का मोबाइल नंबर मिला। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की लेकिन वह गुमराह करता रहा। इससे अभनपुर पुलिस को उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले। पुलिस उसे छोड़ने की तैयारी कर ही रही थी कि इसी दौरान धमतरी में भी एक हत्या का केस सामने आया।

अब जानिए कैसे फंसा आरोपी

दरअसल, धमतरी पुलिस को 3 दिसंबर 2024 को रुद्री थाना इलाके में एक लावारिस बाइक मिली। तीन दिन बाद वहां से कुछ दूर पर एक लाश मिली थी। लाश की पहचान सिहावा निवासी वीरेंद्र देवांगन के तौर पर हुई। जो लापता था। किसी ने उसके सिर को भारी चीज से कुचल दिया था।

धमतरी ASP मणिशंकर चंद्रा ने साइबर टीम की मदद से मृतक का कॉल डिटेल निकला। इसमें भी आरोपी सुखवंत का ही मोबाइल नंबर मिला। पता चला कि सुखवंत को अभनपुर पुलिस ने भी पूछताछ के लिए पकड़ा था। अब वह उसे छोड़ रही है। धमतरी पुलिस ने फौरन आरोपी को 7 दिन की रिमांड में लिया।

पुलिस से कहा-6 लोगों का मर्डर किया, चलो लाश दिखाता हूं

धमतरी ASP चंद्रा और साइबर प्रभारी इंस्पेक्टर सन्नी दुबे ने आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की। इसके बाद आरोपी ने पुलिस को कहा कि वह 6 लोगों को मार चुका है। उसने लाशें खेतों में गाड़ दी है। आरोपी ने धमतरी पुलिस से दुर्ग के खेतों में लाशें छिपाने की बात कही।

इस पर कई जगह गड्डे भी खुदवाए लेकिन लाश नहीं मिली। हत्यारे ने उन्हें भी अभनपुर पुलिस की तरह गुमराह करने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाया। हालांकि, पुलिस ने धमतरी में वीरेंद्र देवांगन की पैसों को लेकर हत्या समेत अभनपुर और राखी थाना इलाके में तीन मर्डर की बात जरूर कबूल करवा ली।

धमतरी का ये मर्डर उसका तीसरा मर्डर था। आरोपी ने बताया कि, वीरेंद्र उसका दोस्त था और 2 हत्याओं के बारे में जान गया था। इसके बाद उसे भी साइनाइड पिलाकर मारने की तैयारी थी लेकिन तब जहर की कमी हो गई। इस पर आरोपी ने वीरेंद्र के सिर पर धारदार हथियार से वार किए थे।

रायपुर में दूसरा मर्डर, फिर धमतरी में की तीसरी हत्या

जानकारी के मुताबिक, अभनपुर और धमतरी में मर्डर के बीच उसने 27-28 नवंबर को ही राखी थाना इलाके में भी मर्डर किया था। नवा रायपुर के निवासी हंसराम साहू को भी आरोपी सुखवंत ने पैसों की बारिश का झांसा दिया था।

उससे भी पूजा पाठ के बहाने करीब डेढ़ लाख रूपए उधार लिए थे। हंसराम भी उससे नरेन्द्र की तरह पैसे वापस मांग रहा था तो उसने उसकी भी हत्या कर दी। हालांकि, राखी पुलिस ने फिलहाल इस मामले में FIR भी दर्ज नहीं की है लेकिन धमतरी पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने राखी की वारदात का भी जिक्र किया है।

परिजनों ने की है फांसी की मांग

इस मामले में अभनपुर में नरेंद्र साहू की पत्नी तारनी साहू ने फांसी की मांग की है। उन्होंने कहा कि घर में दो कुंवारी बहन, मां और दो छोटे बच्चे हैं। नरेंद्र की कमाई से ही घर चलता था। वह गांव के आसपास कंप्यूटर सीखाकर बच्चों को शिक्षित करता था और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। फिलहाल धमतरी पुलिस ने आरोपी को हत्या के मामले में जेल भेज दिया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

मंदाकिनी के कोरबा आगमन को लेकर कोरबा आतूर

Published

on

19 को आ रहीं कोरबा:नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा (मड़वारानी) के स्थापना दिवस में होंगी शामिल
कोरबा/मड़वारानी। बालीवूड की जानीमानी फिल्म अभिनेत्री मंदाकिनी 19 अप्रैल को कोरबा आ रही हैं। कभी राम तेरी गंगा मैली को लेकर भारत ही नहीं वर्ल्ड वाईड फेमस मंदाकिनी को मिलने फैंस लालायित रहते थे, कोरबा के लिए यह सौभाग्य की बात है कि उनके फैंस अब मंदाकिनी को आमने-सामने देख सकेंगे। मंदाकिनी के कोरबा आगमन को लेकर कोरबा काफी आतुर दिखाई दे रहा है।
19 अप्रैल को छत्तीसगढ़ की 7 स्टार रैटिंग प्राप्त कोरबा का उत्कृष्ट सीबीएसई विद्यालय नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा मड़वारानी के 10वें स्थापना दिवस समारोह में वे शामिल होंगी। वे विद्यालय के बच्चों का हौसला भी बढ़ाएंगी और सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगी।

1980 के दशक की सफल अभिनेत्री मंदाकिनी

जब मंदाकिनी ने तहलका मचा दिया

1985 में जब सिनेमा घरों में राम तेरी गंगा मैली आई, तो टिकटों की कालाबाजारी में भी दर्शकों को सिनेमा घरों में जाने के लिए दो-दो दिन, तीन-तीन दिन लाईन में लगनी पड़ती थी। 1980 के दशक में मंदाकिनी फिल्म जगत का वह चेहरा बन गई, और आज की स्थिति रहती, तो यूं कहें बालीवूड में सबसे ज्यादा फालोअर्स मंदाकिनी के रहते। राम तेरी गंगा मैली में मंदाकिनी ने जो किरदार निभाया, उसमें समाज के ठेकेदारों की काली करतूत को उजागर किया और परदे के पीछे चरित्रहीन समाज के ठेकेदारों को मंदाकिनी के किरदार ने पर्दाफाश किया।
गंगा को समाज के ठेकेदारों ने अपनी करतूत से मैली कर देते हैं। गंगा कभी मैली नहीं होती, उन ठेकेदारों की सोच मैली होती है, जो नारी को पैर की जूती समझते हैं। गंगा तो हमेशा से निर्मल है और नारी शक्ति की प्रतीक है।
भोली-भाली सी गंगा ने दर्शकों को खूब रिझाया, दर्शकों को सिनेमा घरों तक खींचने में अपार सफलता प्राप्त की और राजकपूर की यह फिल्म शायद सबसे सफल फिल्म रही। समय गुजरता गया और मंदाकिनी फिल्मी दुनिया से अलग हो गई, लेकिन आज भी मंदाकिनी के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है।
उन्होंने राम तेरी गंगा मैली की अलावा कई सुपरहीट फिल्म दिए और दशकों तक मनोरंजन जगत को अपनी अभिनय कला से सिंचती रहीं, पल्लवित करती रहीं।
19 अप्रैल को उनका कोरबा आगमन नए उत्साह का संचार करेगा और फैंस उन्हें रू ब रू देख पाएंगे।
07 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा राम तेरी गंगा मैली… के गाने
आज भी राम तेरी गंगा मैली फेम मंदाकिनी को फैंस यू ट्यूब में सर्च करते हैं। उनकी फिल्म राम तेरी गंगा मैली के गाने को 07 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा। इस तरह आज भी मंदाकिनी के फैंस कम नहीं हो रहे हैं।
उनकी शानदार फिल्मों में राम तेरी गंगा मैली के अलावा जीवा, जाल, लोहा, डांस-डांस, जीते हैं शान से, जंगबाज, दुश्मन जैसी कई हीट फिल्में शामिल हैं।
राम तेरी गंगा मैली में मंदाकिनी के शानदार किरदार ने सबको लुभाया। हिमालय की वादियों में भोली-भाली गंगा अपने निश्चल प्रेम से सबको आकर्षित किया। 16 अगस्त 1985 को राम तेरी गंगा मैली सिनेमा घरों में पहुंची और यह फिल्म उस वर्ष की सबसे सुपरहीट फिल्म रही और सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी। राम तेरी गंगा मैली बाक्स आफीस इंडिया ने इसे आलटाईम ब्लाकबस्टर के रूप में वर्गीकृत किया।
इस फिल्म ने 5 फिल्म फेयर पुरस्कार जीते और तब मंदाकिनी की प्रसिद्धि आसमान पर पहुंच गई थी और कई डायरेक्टर-प्रोड्यसर उन्हें अपनी ओर खींचने के लिए एड़ी-चोटी की जोर लगाते रहे।

Continue Reading

कोरबा

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, एडवांस्ड डायग्नोस्टिक सेंटर में 18 अप्रैल को, न्यूरो-साइकेट्रिक व त्वचा रोग विशेषज्ञ देंगे सेवाएं

Published

on

कोरबा। शहर के निहारिका क्षेत्र स्थित एडवांस्ड डायग्नोस्टिक सेंटर में शनिवार 18 अप्रैल को एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 10:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें अहमदाबाद की प्रख्यात न्यूरो-साइकेट्रिक विशेषज्ञ डॉ. रजनी वर्मा एवं त्वचा रोग विशेषज्ञ एवं कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ. जय बावने अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।

शिविर में मानसिक एवं तंत्रिका संबंधी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को विशेष लाभ मिलेगा। डॉ. रजनी वर्मा ने बताया कि चिंता, डर, घबराहट, नशे की लत, डिप्रेशन, मिर्गी, तनाव, अनिद्रा (नींद की कमी) तथा बच्चों में व्यवहार संबंधी विकार जैसे मामलों का विशेषज्ञ परामर्श इस कैंप में निशुल्क दिया जाएगा।
वहीं त्वचा एवं कॉस्मेटिक समस्याओं के लिए भी यह शिविर उपयोगी रहेगा। डॉ. जय बावने द्वारा रेडियोफ्रिक्वेंसी/इलेक्ट्रोकॉटरी, केमिकल पीलिंग, फोटोथेरेपी, माइक्रोडर्माब्रेशन (स्किन पॉलिशिंग), लेजर द्वारा अनचाहे बाल हटाना, प्री-ब्राइडल स्किन ट्रीटमेंट (शादी से पूर्व मुंहासों के दाग हटाना, हाइड्रेशन बढ़ाना और तुरंत निखार लाना), झाइयों का उपचार, चेहरे के काले दाग-धब्बे, टैटू हटाना, सफेद दाग (विटिलिगो) तथा आंखों के आसपास कालापन जैसी समस्याओं पर विस्तृत जानकारी एवं परामर्श दिया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि शिविर में आने वाले सभी मरीजों की गोपनीयता (प्राइवेसी) का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि लोग बिना किसी झिझक के अपनी समस्याएं साझा कर सकें।
यह शिविर निहारिका स्थित एडवांस्ड डायग्नोस्टिक सेंटर, नगर निगम जोन कार्यालय के पास आयोजित होगा। मरीजों की सुविधा के लिए पूर्व पंजीयन हेतु मोबाइल नंबर 7879165185 भी जारी किया गया है। गौरतलब है कि न्यू कोरबा हॉस्पिटल द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें और “बेहतर स्वास्थ्य, बेहतर जीवन” का उद्देश्य साकार हो सके।

Continue Reading

कोरबा

छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने किया प्रसाद वितरण, महापौर ने सराहा धार्मिक आयोजन को

Published

on

कोरबा। शहर के राम सागर पारा क्षेत्र में केसरवानी परिवार द्वारा आयोजित नव दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। इस धार्मिक आयोजन में कथा वाचक पंडित श्रीकांत दुबे द्वारा भक्तों को कथा का रसपान कराया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।

इसी क्रम में छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ द्वारा श्रद्धालुओं के बीच हलवा प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में कोरबा नगर पालिका निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत एवं पार्षद ईश्वर पटेल, युगल केवट सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत साईं सेवा महिला समिति द्वारा किया गया।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ जैसे धार्मिक आयोजनों से मोहल्ले का वातावरण सकारात्मक और आध्यात्मिक बनता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन प्रत्येक मोहल्ले में होने चाहिए, जिससे समाज में सद्भाव और संस्कारों का प्रसार हो। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें भी कथा श्रवण का अवसर प्राप्त हुआ, यह उनके लिए सौभाग्य की बात है।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के जिला अध्यक्ष विपेंद्र कुमार साहू, जिला सचिव जय कुमार नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, राय सिंह, अनिल गिरी, राजकुमार पटेल, तपेश्वर राठौर एवं रामायण सिंह सहित गौ सेवा समिति व अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677