Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पुलिस अफसरों से जुड़े गांजा तस्करों के तार:GRP के 4 आरक्षक फंसे, क्राइम ब्रांच के भी कई कॉन्स्टेबल रडार में

Published

on

बिलासपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ में पुलिस के बड़े अफसरों के संरक्षण में गांजा तस्करी कराने का आरोप लगा है। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आरोपों की जांच के बाद गांजा अफरातफरी करने के मामले में बिलासपुर रेंज साइबर पुलिस ने GRP के चार आरक्षकों को पकड़ा है।

हालांकि, बड़े अफसरों का नाम सामने आने के बाद पुलिस अफसरों की भी नींद उड़ गई है। अधिकारिक रूप से पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। इसमें बिलासपुर क्राइम ब्रांच के आरक्षकों की भी मिलीभगत होने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि तस्करों से गांजा जब्त करने के बाद उसे नशे का कारोबार करने वालों के पास सप्लाई किया जाता था।

ट्रेनों में गांजा तस्करी रोकने बनाई थी टीम

दरअसल, ट्रेनों में गांजा तस्करी रोकने के लिए क्राइम ब्रांच की तर्ज पर राज्य रेलवे सुरक्षा बल GRP में एंटी क्राइम टीम गठित किया गया है। इसमें बिलासपुर GRP के चार आरक्षक संतोष राठौर, लक्ष्मण गाइन, सौरभ नागवंशी और मन्नू प्रजापति के साथ ही इंद्रजीत बघेल और राजा दुबे को शामिल किया गया था।

बाद में राजा दुबे और प्रधान आरक्षक इंद्रजीत बघेल का ट्रांसफर कर दिया गया। इस बीच आईजी को शिकायत मिली कि बड़े अफसरों के संरक्षण में जीआरपी के एंटी क्राइम टीम के आरक्षक गांजा की अफरातफरी करते हैं।

IG के निर्देश पर शुरू हुई जांच, आरक्षक समेत चार पकड़ाए

बताया जा रहा है कि IG तक इसकी शिकायत पहुंचने के बाद पुलिस मुख्यालय को इसकी जानकारी दी गई, जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। सूत्रों के मुताबिक जांच में पता चला है कि बीते 24 अक्टूबर को ही GRP ने गांजा का बड़ा खेप पकड़ा था, जिसमें मध्यप्रदेश के जबलपुर और उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के युवक को गिरफ्तार किया गया था।

उनके पास से केवल 10-10 किलो गांजा की जब्ती बनाई गई। बाकी के गांजा को GRP की टीम ने दूसरे तस्करों के माध्यम से अफरातफरी कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने GRP के आरक्षकों को भी पकड़ा है। हालांकि, पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी बताने से मना कर रही है। दावा किया जा रहा है कि शीघ्र ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।

पुराने रिकार्ड भी खंगाल रही पुलिस बताया जा रहा है कि टीम अब जीआरपी के आरक्षकों की पुराने रिकार्ड भी खंगाल रही है। पुलिस को कोरबा समेत अन्य जिलों में गांजा व मादक पदार्थों की अफरा-तफरी के कुछ मामले भी सामने आए हैं। कहा जा रहा है कि कुछ आरक्षक पहले भी नशे का सामान के साथ पकड़े गए थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

जमानत पर छूटने के बाद वो फिर से नौकरी में वापस आ गए और अवैध कारोबार करने लगे।

ACCU के नोडल अफसर को पता नहीं

मामले की जानकारी लेने के लिए पुलिस की रेंज साइबर थाना और एंटी साइबर एंड क्राइम यूनिट (ACCU) के नोडल अधिकारी अनुज कुमार से संपर्क किया गया। उन्होंने इस मामले में कुछ भी जानकारी होने से इंकार कर दिया। जब टीम के सदस्यों द्वारा आरक्षकों को सिविल लाइन थाने में पूछताछ करने की जानकारी दी गई, तब उन्होंने इसकी जानकारी जुटाने की बात कही।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

बालको की पहल से मूंगफली बनी किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम

Published

on

बालकोनगर। कोरबा के आसपास के ग्रामीण इलाकों में खेती का तरीका धीरे-धीरे बदल रहा है। पहले किसान ज्यादा पानी वाली धान की खेती पर निर्भर थे, लेकिन अब वे मूंगफली की खेती की ओर बढ़ रहे हैं। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) अपनी ‘मोर जल मोर माटी’ योजना के जरिए 40 गांवों के 9,000 से अधिक किसानों को सहयोग दे रही है। परियोजना के तहत जल प्रबंधन, आधुनिक खेती, पशुपालन, गैर-लकड़ी वन उत्पाद और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में बालको ने क्षेत्र के किसानों के बीच मूंगफली की खेती को एक लाभकारी विकल्प के रूप में प्रोत्साहित किया है।

पहले क्षेत्र में बहुत कम किसान मूंगफली की खेती करते थे, वह भी केवल घरेलू उपयोग के लिए। पारंपरिक तरीकों के कारण लागत अधिक और उत्पादन कम होने से किसानों को पर्याप्त लाभ नहीं मिल पाता था। साथ ही बाजार तक पहुंच की कमी भी एक बड़ी समस्या थी। बालको ने बेहतर बीज, खाद और तकनीकी मदद देकर इन समस्याओं को कम किया है। अब किसानों को लाइन से बुवाई, बीज उपचार और सही मात्रा में खाद देने जैसे तरीकों की ट्रेनिंग दी जा रही है, जिससे उत्पादन बढ़ा है।

कंपनी के सामुदायिक विकास प्रयासों का असर साफ दिखाई दे रहा है। पहले जहां 50 से भी कम किसान मूंगफली उगाते थे, अब करीब 1,000 किसान इसकी खेती कर रहे हैं। प्रति एकड़ 8 से 10 क्विंटल तक उत्पादन हो रहा है और किसानों को 45 से 55 हजार रुपये तक की अतिरिक्त आय मिल रही है। वर्ष 2026 में 470 से ज्यादा परिवारों को सीधा लाभ मिला, जबकि लगभग 200 और परिवारों ने इसे अपनाया है।

भटगांव की निवासी सुनीता राठिया ने बताया कि पहले मैं अपने खेत में केवल धान की खेती करती थी, जिसमें अधिक पानी और लागत लगती थी, लेकिन लाभ सीमित था। ‘मोर जल मोर माटी’ परियोजना से जुड़ने के बाद मुझे मूंगफली की उन्नत खेती के बारे में जानकारी मिली, साथ ही बेहतर बीज और उर्वरक भी प्राप्त हुए। मैंने पहली बार मूंगफली की खेती की और अच्छा उत्पादन प्राप्त किया। इस फसल में कम पानी लगता है और बाजार में भी उचित मूल्य मिलता है। अब मेरी आय में वृद्धि हुई है और मैं अपने खेत में इसका विस्तार करने की योजना बना रही हूं। यह पहल मुझे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ा रही है।

बुंदेली गांव के किसान कन्हैया लाल पहले पारंपरिक तरीकों से खेती करते थे, जिससे उन्हें अपेक्षित उत्पादन नहीं मिल पाता था। परियोजना से जुड़ने के बाद उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण मिला, जिससे उनकी खेती में सकारात्मक बदलाव आया। इसके परिणामस्वरूप उनकी मूंगफली की पैदावार बढ़कर 8 क्विंटल प्रति एकड़ हो गई। इससे उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई। अब कन्हैया लाल माइक्रो-इरिगेशन और उन्नत तकनीकों को अपनाने की योजना बना रहे हैं तथा अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। बालको की यह पहल किसानों को आत्मनिर्भर बनाकर ग्रामीण विकास को नई दिशा दे रही है।

सिर्फ आय ही नहीं, बल्कि फसल बदलने से जमीन की सेहत भी सुधर रही है और अगली फसलों का उत्पादन भी बेहतर हो रहा है। साथ ही, पानी की बचत भी हो रही है। आज के समय में जब खेती में बदलाव जरूरी है, बालको की पहल एक अच्छा उदाहरण बन रही है। तकनीकी मदद, प्रशिक्षण और बाजार से जोड़कर यह योजना गांवों में सकारात्मक बदलाव ला रही है और मूंगफली की खेती को एक भरोसेमंद आय का स्रोत बना रही है।

Continue Reading

कोरबा

पीएनडी प्रीमियर लीग… मैच फाइन में लीगल इलेवन ने क्रिशु को हराया

Published

on

कोरबा/गेवरा-दीपका। प्रगति नगर स्थित श्रमवीर स्टेडियम में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट स्पर्धा पीएनडी प्रीमियर लीग सीजन-1का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। फाइनल मैच में लीगल इलेवन बालको ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा किया। क्रिशु वारियर्स टीम उपविजेता रही। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों में उत्साह का माहौल बना रहा।

फाइनल मुकाबले में लीगल इलेवन बालको के खिलाड़ी चीकू ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब अपने नाम किया। बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार संदीप धरिया को दिया गया, जिन्होंने लगातार 4 छक्के लगाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार राम को प्रदान किया गया। क्रिशु वारियर्स के शेखर को बेहतरीन गेंदबाजी के लिए बेस्ट बॉलर चुना गया।

प्रतियोगिता के दौरान स्ट्राइकिंग ईगल्स के खिलाड़ियों का भी उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला। मैच में अंपायर बिट्टू रंगीला ने अपनी अलग शैली में अंपायरिंग करते हुए डांस कर माहौल को मनोरंजक बनाया, जिससे दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और पूरे मैदान में उत्साह बना रहा।

फाइनल मैच के समापन और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के अवसर पर एसीबी इंडिया लिमिटेड एग्जीक्यूटिव ऑफिसर विपिन मलिक, पार्षद अरुणीश तिवारी और सहायक उप निरीक्षक जितेश सिंह ने विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। प्रगति नगर दीपका में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में जिले भर की 26 टीमों ने भाग लिया था।

Continue Reading

कोरबा

राज्य एटक के अजय अध्यक्ष, हरिनाथ महासचिव

Published

on

कोरबा/गेवरा-दीपका। ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस एटक छत्तीसगढ़ राज्य के छठवें सम्मेलन में संगठन के प्रमुख पदों पर सर्वसम्मति से नियुक्ति हुई। राज्य एटक के अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा बनाए गए हैं। महासचिव हरिनाथ सिंह होंगे। वे इस पद की तीसरी बार जिम्मेदारी संभालेंगे। सम्मेलन के मुख्य अतिथि एटक की राष्ट्रीय महासचिव अमरजीत कौर रहीं। नवनियुक्त अध्यक्ष विश्वकर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। काम के घंटे, वेतन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सामाजिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में गंभीर खामियां हैं।

इन मुद्दों को लेकर जल्द ही संघर्ष शुरू करेंगे। 4 लेबर कोड बिल लागू होने से मजदूर वर्ग के सामने नई चुनौतियां होंगी। श्रम कानूनों में बदलाव, निजीकरण, ठेका प्रथा का विस्तार और रोजगार की असुरक्षा जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से उभरेंगे। मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरे प्रदेश में संगठित और व्यापक संघर्ष की आवश्यकता पहले से अधिक बढ़ गई है। एसईसीएल दीपका एरिया में एटक के जेसीसी मेंबर विनोद यादव ने कहा कि अजय विश्वकर्मा के नेतृत्व में संगठन अभी से और अधिक मजबूत होगा। जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठा सकेंगे।

Continue Reading

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677