Connect with us

छत्तीसगढ़

माता-पिता नहीं..बचपन में दादी ने पाला, बालिका गृह में पढ़ाई:राष्ट्रीय बाल पुरस्कार जीतने वाली हेमवती की कहानी, पीएम से कहा-अब ओलंपिक पदक लाना है

Published

on

कोंडागांव,एजेंसी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों सम्मानित हेमवती नाग से पीएम मोदी ने पूछा आगे क्या सोचा है? हेमवती ने कहा ओलंपिक में पदक लाना है। माता-पिता की मौत के बाद कोंडागांव बालिका गृह पहुंची हेमवती ने साबित कर दिया है, प्रतिभा को केवल अवसर चाहिए।

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव की राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी हेमवती नाग को राष्ट्रपति ने ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से सम्मानित किया। हेमवती को विभिन्न स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए यह सम्मान मिला है। हेमवती कोंडागांव में ITBP से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।

जूडो खिलाड़ी हेमवती नाग को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार' से सम्मानित किया।

जूडो खिलाड़ी हेमवती नाग को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से सम्मानित किया।

माता-पिता नहीं…बचपन में दादी ने पाला

हेमवती के कोच उदय यादव ने बताया कि हेमवती 10वीं क्लास में पढ़ती है। ग्राम बड़े कनेरा की रहने वाली है। मार्च 2019 में हेमवती के माता-पिता की मृत्यु हो गई थी। बालिका गृह कोंडागांव में रहकर पढ़ाई कर रही है। उन्होंने बताया किया 2020 से हेमवती को जूडो की कोचिंग दे रहे हैं।

अब तक नेशनल में एक गोल्ड, दो सिल्वर, दो कांस्य पदक जीत चुकी है। स्टेट लेवल पर 11 गोल्ड जीते हैं। हेमवती को बचपन में दादी ने ही पाला था। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के चलते महिला बाल विकास विभाग हेमवती को कोंडागांव लेकर आई थी।

सीएम साय ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हेमवती नाग को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हेमवती ने कठिन परिस्थितियों में भी अपना हौसला नहीं खोया और अपनी अथक मेहनत और कड़े संघर्ष से खेलो इंडिया और राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और यह उपलब्धि हासिल की।

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने हेमवती को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा ‘बस्तर के कोंडागांव की राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी हेमबती नाग जी को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार – 2024” से सम्मानित किया जाना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने खेलो इंडिया नेशनल गेम्स और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। बस्तर बदल रहा है, यहां के लोग अपनी मेहनत और प्रतिभा से अब देश-विदेश में अपना नाम रोशन कर रहे हैं।’

ऐसा रहा जूडो में हेमवती का सफर

हेमवती ITBP 41वीं बटालियन के सहयोग से जूडो खेल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

  • हेमवती ने नवंबर 2021 में चंडीगढ़ पंजाब में जूडो चैम्पियनशिप में सब जूनियर के 28 किग्रा वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
  • 2022 में खेलो इंडिया के क्षेत्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया और राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
  • 2023 में भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय खेलो इंडिया टूर्नामेंट में 05वां स्थान प्राप्त किया और राष्ट्रीय शालेय खेल में कांस्य पदक प्राप्त किया।
  • 2024 में क्षेत्रीय खेलो इंडिया प्रतियोगिता नासिक महाराष्ट्र में 40 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया और राष्ट्रीय शालेय जूडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया।
  • दिसंबर 2024 में आयोजित राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता अंतर्गत जूडो में अगरतला त्रिपुरा में रजत पदक हासिल किया।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के बारे में जानिए

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार असाधारण योग्यताओं और उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए बच्चों को दिया जाता है। राष्ट्रीय स्तर के ये पुरस्कार 5 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को बहादुरी, कला और संस्कृति, पर्यावरण, नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सामाजिक सेवा और खेल जैसी सात श्रेणियों में उनकी उत्कृष्टता के लिए दिए जाते हैं।

PMRBP के प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक पदक, प्रमाण पत्र और एक प्रशस्ति पुस्तिका दी जाती है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के काम को सराहा

हेमवती नाग को राष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने जिले की महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम को भी की भी सराहना की।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस के साथ मनाया जाएगा आवास दिवस

Published

on

प्रत्येक माह की 07 तारीख को होगा आयोजन

क्यू आर कोड स्कैन प्रणाली के माध्यम से मिलेगी नए प्रावधानों की जानकारी

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार एवं सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग के मार्गदर्शन में जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में प्रत्येक माह की 07 तारीख को चावल उत्सव एवं महात्मा गांधी नरेगा के रोजगार दिवस के साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास दिवस का आयोजन किया जाएगा।

आवास दिवस के आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कराना, हितग्राहियों में जन-जागरूकता लाना तथा निर्माण में आ रही समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है।

जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि रोजगार दिवस और आवास दिवस का आयोजन सभी ग्राम पंचायतों में अनिवार्य रूप से किया जाए तथा शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र हितग्राही को समय पर पक्का आवास उपलब्ध कराया जाए।

आवास दिवस के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राहियों के आवास निर्माण को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराने हेतु विशेष चर्चा एवं प्रेरणा दी जाएगी। आवास दिवस में जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत पदाधिकारियों,ग्रामीण हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रावधानों एवं विकसित भारत जी राम जी अधिनियम 2025 के प्रावधानों की जानकारी क्यू आर कोड प्रणाली के माध्यम से दी जाएगी। इसके साथ ही क्यू आर कोड प्रणाली के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किए जाएगा।

योजना के अंतर्गत समय-समय पर जारी शासन के दिशा-निर्देशों की जानकारी भी दी जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

इंदिरा विहार कालोनी ने जमकर खेली होली:अबीर-गुलाल से होली में दिखा उल्लास

Published

on

कोरबा। 04 मार्च को रंगों का महापर्व-होलिकोत्सव पर पूरे कोरबा में उल्लास और उमंग चरमोत्कर्ष पर था। हर वर्ग के लोग एक-दूसरे पर अबीर-गुलाल के बहाने प्रेम और स्नेह उड़ेल रहे थे। इंदिरा विहार विकास समिति, महिला मण्डल एवं पूरी कालोनी की होली भी रंगों से सराबोर रही। कालोनी के लोग प्रात: 09.00 बजे टैगोर उद्यान में एकत्रित हुए और रंगोत्सव को मस्ती के साथ-साथ उल्लास और उमंग के साथ मनाया।

इस अवसर पर महिला मण्डल की अध्यक्ष कुमोद राठौर, सचिव मुक्ता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लता अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती डॉ. मनीषा सिंह, रश्मि सरावगी, मंजू गोयल, रश्मि श्रीवास सहित बड़ी संख्या में महिलाएं टैगोर उद्यान में एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया, स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया, मिठाईयां, शरबत आदि मिठाईयां भी एक-दूसरे को खिलाकर कुछ घंटों के लिए जीवन की खुशियां बांटी।


इस अवसर पर इंदिरा विहार विकास समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुरूष वर्ग एवं युवा, बच्चों ने भी जमकर रंग-गुलाल उड़ेला और रंगोत्सव की खुशियां मनाई।
एक-दूसरे ने दी होली की बधाई


यहां उपस्थित समिति के सदस्यों, महिला मंडल के सदस्यों ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर होली की बधाईयां दी। महिला मण्डल की पूर्व अध्यक्ष डॉ. मनीषा सिंह ने सभी को रंगोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली स्नेह, विश्वास एवं सद्भाव का संदेश देता है और विभिन्न रंगों में सभी जाति, धर्म के लोग एक रंग में रंग जाते हैं, यही सद्भाव और स्नेह की अटूट परंपरा है। डॉ. मनीषा सिंह ने कहा कि सभी आत्मीय भाव से एक-दूसरे से मिले, रंग-गुलाल लगाया, जिससे नई ऊर्जा का संचार हुआ। डॉ. मनीषा सिंह ने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उल्लास और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

होलिका दहन में शामिल हुए डॉ. मनीषा-इ. कन्हैया सिंह


होलिका दहन 02 मार्च को इंदिरा विहार कालोनी में पंचकर्म चिकित्सा विशेषज्ञ डा. मनीषा सिंह, इंजीनियर कन्हैया सिंह परिवार सहित शामिल हुए और पूजा-अर्चना कर सभी के लिए धन-धान्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की और भभूत से तिलक लगाया। डॉ. मनीषा सिंह ने बताया कि होलिका दहन के भभूत का पौराणिक महत्व है और इसे लगाने से कई प्रकार से लाभ होते हैं।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोकतंत्र सेनानी महावीर प्रसाद जैन के निधन पर जताया शोक

Published

on

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और लोकतंत्र सेनानी महावीर प्रसाद जैन के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि महावीर प्रसाद जैन ने अपने जीवन को समाजसेवा, राष्ट्रहित और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित किया।आपातकाल के कठिन दौर में उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए साहसपूर्वक संघर्ष किया और अपने सिद्धांतों पर अडिग रहे। उस समय उनके द्वारा किया गया त्याग और समर्पण लोकतांत्रिक चेतना के प्रति उनकी अटूट निष्ठा का परिचायक है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री जैन का जीवन समाज के लिए प्रेरणादायी रहा है। उनका योगदान सदैव स्मरण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677