Connect with us

कोरबा

कोरबा में आबकारी विभाग की मनमानी:शराब बेचने के आरोप में परिवार से बदसलूकी; महिला बोली- हाथ मरोड़ा, पति को उठा ले गए

Published

on

कोरबा । कोरबा में आबकारी विभाग की मनमानी सामने आई है। नकटीखार गांव में महिला का आरोप है कि परिवार के साथ विभाग के लोगों ने मारपीट की और उसके साथ भी बदसलूकी की। पीड़ित परिवार ने सीविल लाईन थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की है।

परिवार की महिला ने झूमाझटकी करने के साथ ही कलाई को मरोड़ने का आरोप लगाया है। पीड़ित विमला बाई महिला ने बताया कि घर के आंगन में वो उसकी बहन और पति घर के अंदर थे विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उसके घर में घुसा और अवैध रूप से कच्ची शराब बेचे जाने का आरोप लगाते हुए उसके पति को उठाकर ले गए।

मारपीट करने के साथ ही उसके साथ बुरा व्यवहार किया गया। यही नहीं उसके साथ झूमाझटकी भी हुई इस दौरान उसके दाया हाथ चूड़ी से कट गया विरोध करने पर बदसलूकी भी की गई।महिला ने बताया कि बहुत पहले महुआ शराब बेचते थे, लेकिन अब नहीं बेचते। इसके बावजूद परेशान किया जा रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

नगर निगम कोरबा के प्रमुख मार्गों के डामरीकरण की मिली स्वीकृति

Published

on

उद्योग मंत्री एवं महापौर के प्रयासों से 5.93 करोड़ रूपए के डामरीकरण हेतु नगरी निकाय विभाग ने किया स्वीकृत

कोरबा। कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत के प्रयासों से कोरबा शहर के चार प्रमुख मार्गो के डामरीकरण हेतु 5.93 करोड़ की स्वीकृति नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा अधोसंरचना मद से दी गई है। इन सड़कों के डामरीकरण से शहर के लोगों को बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।

शहर के निम्न :-
(1)पावर हाउस रोड नहर पुल से उषा कॉम्लेक्स रेलवे फाटक अंडरब्रिज रोड तक सड़क डामरीकरण कार्य लागत 112.55 लाख।
(2)रेलवे फाटक से पुराना बस स्टैंड तक सड़क डामरीकरण कार्य लागत 156.90 लाख।
(3)जैन चौक से घंटाघर तक सड़क डामरीकरण कार्य लागत 125.00 लाख।
(4)घंटाघर से कोसाबाड़ी चौक तक सड़क डामरीकरण कार्य 199.00 लाख के डामरीकरण की स्वीकृति मिली है।
स्वीकृति मिलने पर महापौर संजू देवी राजपूत ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं कोरबा विधायक एवं मंत्री लखन लाल देवांगन का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार में आज कोरबा नगर को विकास कार्यों के लिए भरपूर फंड मिल रहा है। विकास कार्यों को नए आयाम मिल रहे हैं। विकास का कार्य निरंतर जारी रहेगा।

Continue Reading

कोरबा

IG Milena Kurre Felicitates 56 Women Achievers of BALCO on International Women’s Day

Published

on

Balconagar. Bharat Aluminium Company Limited (BALCO), India’s iconic aluminium producer and a unit of Vedanta Aluminium, celebrated International Women’s Day with a special Townhall recognizing 56 women achievers from across the organization for their excellence. The event was graced by Milena Kurre, Inspector General of Police (IGP), Chhattisgarh, as the Guest of Honour.

The event marked the launch of the second edition of ‘UnstoppabAl,’ a special magazine celebrating the journey of 12 inspiring women including employees and beneficiaries from the communities. The publication captured the stories of perseverance and growth, showcasing women who have balanced personal responsibilities with demanding roles in their respective functions.

Speaking on the occasion, Rajesh Kumar, CEO & Director, BALCO, said, “Women today lead operations at the forefront of our plant, driving innovation across functions. Their commitment to excellence enables us to engineer world-class aluminium while strengthening the communities around us. As we progress towards the vision of 1 MTPA, their leadership continues to shape a more inclusive BALCO and contribute to building a more empowered nation.”

Sharing her experience, Milena Kurre said, “Over the years, we have proven that no task is beyond a woman’s capability. Whether it is serving in the BSF or holding prominent positions as judges in the Supreme Court, women are leading with strength and purpose across every sector. Their growth reflects the steady progress of our nation, and it fills me with pride to witness this transformation.”

Additionally, BALCO organized a mental wellness awareness session to encourage open conversations around emotional well-being. This was followed by a breast cancer awareness session that promoted preventive healthcare by highlighting the importance of early detection, regular screening, recognizing warning signs, and addressing common myths.

To celebrate the collective spirit of womanhood, a special cultural evening was organized highlighting creativity, talent, and strength of women. The night featured dynamic performances including traditional Chhattisgarhi folk dances, contemporary acts, ramp walk, and music along with an exhibition displaying entries from the ‘Give to Gain’ poster‑making competition.

Reinforcing its commitment to an inclusive workplace, BALCO continues to advance women’s participation through focused skill development initiatives. The introduction of supportive workplace policies, including dedicated crèche facility, a one-day work-from-home provision for women employees, and structured nursing breaks for new mothers, has further strengthened the support system for women. These measures create a responsive and enabling environment that allows women to balance professional responsibilities while continuing to grow and thrive.

Continue Reading

कोरबा

आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

Published

on

बालकोनगर। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर टाउनहॉल का आयोजन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती मिलना कुर्रे, उप महानिरीक्षक पुलिस (आईजी), छत्तीसगढ़ की उपस्थिति में कंपनी की 56 महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। वर्ष 2008 बैच की आईपीएस अधिकारी मिलिना कुर्रे ने बालको की महिला कर्मचारियों तथा बालको में समावेशी कार्यस्थल की सराहना की।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “अनस्टॉपेबल” पत्रिका के दूसरे संस्करण का लोकार्पण रहा। इस पत्रिका में बालको परिवार की 12 प्रेरणादायी महिलाओं की कहानियाँ शामिल हैं। इसमें बताया गया है कि कैसे इन महिलाओं ने अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारियों के साथ-साथ अपने काम में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की और लगातार आगे बढ़ती रहीं हैं।

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि आज महिलाएं विभिन्न जिम्मेदारियों के साथ में समाज को आगे बढ़ा रही हैं। कंपनी ने ऐसा वातावरण तैयार किया है जिससे सभी को समानता के साथ आगे बढ़ने के मौके मिल रहा हैं। हमारे संयंत्र के संचालन में महिलाएं अग्रणी भूमिका निभाते हुए नवाचार को आगे बढ़ा रही हैं। उनकी उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता हमें विश्व-स्तरीय एल्यूमिनियम निर्माण के साथ-साथ आसपास के समुदाय को सशक्त बनाने में मदद करती है। जैसे-जैसे हम अपनी 1 एमटीपीए क्षमता के लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं, महिलाओं का नेतृत्व एक अधिक समावेशी बालको और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

मुख्य अतिथि श्रीमती मिलना कुर्रे ने कहा कि समय के साथ हमने यह साबित किया है कि कोई भी कार्य महिलाओं की क्षमता से बाहर नहीं है। चाहे बीएसएफ और सेना में सेवा देना हो या सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में महत्वपूर्ण पद संभालना, महिलाएँ हर क्षेत्र में शक्ति और उद्देश्य के साथ नेतृत्व कर रही हैं। उनका विकास हमारे देश की निरंतर प्रगति का प्रतीक है और इस परिवर्तन को देखना गर्व की बात है। कोई भी समाज या संस्थान तभी वास्तविक रूप से समृद्ध होता है जब वह महिलाओं का सम्मान करता है। साथ ही यह सम्मान सदैव बना रहना चाहिए।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यस्थल में जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें भावनात्मक स्वास्थ्य पर खुलकर बातचीत को प्रोत्साहित करने के लिए मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा एक विशेष सत्र शामिल था। इसके साथ ही बालको मेडिकल सेंटर के सहयोग से स्तन कैंसर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रारंभिक जांच के महत्व, रोकथाम, नियमित स्क्रीनिंग, चेतावनी संकेतों की पहचान और इससे जुड़े भ्रांतियों को दूर करने पर विशेष ध्यान दिया गया।

सांस्कृतिक संध्या में ऊर्जा से भरपूर प्रस्तुतियाँ और रोचक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें छत्तीसगढ़ के लोकनृत्य, प्रस्तुतियाँ और नारी शक्ति को समर्पित गीतों की प्रस्तुति शामिल रही। साथ ही पोस्टर-मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया था, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ‘गीव टू गेन’ थीम पर आधारित पोस्टर प्रदर्शनी में कर्मचारियों, उनके परिवारों और समुदाय के सदस्यों की रचनात्मक कला भी प्रदर्शित की गईं।

बालको निरंतर कौशल विकास कार्यक्रमों और महिलाओं के लिए अनुकूल सुविधाओं के माध्यम से एक समावेशी कार्यस्थल बना रहा है। इसमें चाइल्ड केयर के महत्व को ध्यान में रखते हुए महिला कर्मचारियों के लिए ‘क्रेच’ की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही महिलाओं को छह महीने का वैतनिक ‘मातृत्व अवकाश’ और अवकाश के उपरांत माताओं को बच्चे के छह वर्ष के होने तक 80 मिनट का नर्सिंग ब्रेक प्रदान किया जाता है। महिला कर्मचारियों के लिए ‘वन डे वर्क फ्रॉम होम पॉलिसी’ है जिसमें एक दिन घर से कार्य करने का अवसर मिलता है। इसके साथ कंपनी का लक्ष्य 2030 तक महिला कर्मचारियों की संख्या 30 प्रतिशत करना है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677