Connect with us

कोरबा

’जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी दूरस्थ वनांचल से लेकर शहरी क्षेत्रों तक की समस्याएं:प्राप्त आवेदनों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश’

Published

on

’राखड़ डंपिंग, विद्युत पोल एवं फसल क्षति से संबंधित आवेदनों पर अधिकारियों को जांच के निर्देश’, कुल 131 आवेदन प्राप्त हुए

कोरबा। जिला कार्यालय कोरबा में आयोजित साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों एवं शहरी अंचलों से आए आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं सहानुभूतिपूर्वक सुना। प्राप्त सभी आवेदनों पर कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार परीक्षण कर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
आवेदकों द्वारा क्रमवार अपने आवेदन प्रस्तुत किए गए तथा अपनी समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया गया। कलेक्टर श्री दुदावत ने ट्राइसाइकिल एवं राशन कार्ड से संबंधित आवेदनों को खाद्य विभाग को प्रेषित करते हुए निराकरण के निर्देश दिए। इसी प्रकार समाज कल्याण विभाग को ट्राइसाइकिल संबंधी आवेदनों का परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को प्रदाय करने के निर्देश दिए गए।

जनदर्शन में भूमि को कब्जामुक्त कराने, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), केवाईसी, मुआवजा, संविदा एवं अनुकम्पा नियुक्ति, सीमांकन तथा भवन निर्माण से संबंधित विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए।
बरबसपुर क्षेत्र में राखड़ डंपिंग के कारण खेतों में जलभराव की समस्या को लेकर जवाहर लाल डहरिया द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदक ने बताया कि राखड़ डंपिंग से
कृषि भूमि प्रभावित हो रही है। इस पर कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्थल निरीक्षण कर मामले की जांच करने एवं आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

नगर निगम अंतर्गत मरम्मत कार्य पूर्ण होने के पश्चात भुगतान नहीं होने की शिकायत को लेकर ठेकेदार अरविंद कुमार ने आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने प्रकरण को संबंधित विभाग को प्रेषित करते हुए नियमानुसार परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
हरदीबाजार निवासी लेखराम राठौर द्वारा एसईसीएल भूमि मुआवजा संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया गया। इस पर कलेक्टर श्री दुदावत ने स्पष्ट किया कि मुआवजा प्रक्रिया में भूमि मापन (मेजरमेंट) एक आवश्यक और महत्वपूर्ण चरण है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भूमि मापन कार्य पूर्ण कराकर 15 दिवस के भीतर आगे की मुआवजा प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए।
राताखार स्थित दुर्गा चौक में जर्जर विद्युत पोल से दुर्घटना की आशंका को लेकर माडू राम ने आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने विद्युत विभाग को आवेदन प्रेषित कर तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक सुधार कार्य करने के निर्देश दिए।

बगदरा ग्राम पंचायत, जेमरा द्वारा महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत कार्य प्रारंभ कराने एवं फसल क्षति से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया गया। इस पर कलेक्टर ने जिला पंचायत एवं वन विभाग को संयुक्त रूप से जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
चाकागुड़ा निवासी विकास द्वारा ठेकेदारी कार्य पूर्ण होने के पश्चात भुगतान नहीं किए जाने की शिकायत रखी गई। कलेक्टर ने आवेदन श्रम विभाग को प्रेषित करते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त आवास मित्र द्वारा मानदेय भुगतान नहीं होने से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ, जिस पर कलेक्टर ने जिला पंचायत के आवास विभाग को प्रकरण प्रेषित कर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।
इस दौरान अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर कटघोरा ओंकार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

रिटायर्ड पुलिसकर्मी धनीराम राठौर सम्मानित:मोरगा चौकी प्रभारी ने घर जाकर श्रीफल-शाल भेंट की, कार्यशैली की सराहना की

Published

on

कोरबा। कोरबा में मोरगा चौकी प्रभारी मंतगुराम मरकाम ने अपने स्टाफ के साथ चौकी क्षेत्र में रहने वाले रिटायर्ड पुलिसकर्मी धनीराम राठौर को उनके घर जाकर सम्मानित किया। उन्हें श्रीफल और शाल भेंट कर उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मान दिया गया।

धनीराम राठौर ने अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। उन्होंने जिले के साथ-साथ अन्य कई जिलों में भी अपनी सेवाएं दीं और अधिकांश समय थाना-चौकियों में बिताया। उनकी सेवा के दौरान, उन्होंने कई अपराधों का खुलासा किया और अनेक लोगों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उनकी इस सेवा को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया। यह उनके परिवार और समाज के लिए भी गर्व का क्षण है। धनीराम राठौर की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, मित्रों और विभाग के अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।

अधिकारियों ने धनीराम की कार्यशैली की सराहना की

सम्मान समारोह में धनीराम राठौर के परिवार और मित्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर धनीराम ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व का क्षण है और वे अपनी सेवा के दौरान किए गए कार्यों को याद करते हैं। अधिकारियों ने कहा कि धनीराम राठौर की सेवा और समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा।

रिटायर्ड पुलिसकर्मियों और शहीद परिवारों का सम्मान

जिले में ऐसे कई रिटायर्ड पुलिसकर्मी हैं, जिनके घर संबंधित थाना-चौकी प्रभारी पहुंचकर उनका सम्मान कर रहे हैं और उनका हालचाल जान रहे हैं। इसका उद्देश्य उनका हौसला बढ़ाना है। इसके अतिरिक्त, 15 अगस्त, 26 जनवरी और शहीद दिवस पर शहीद हुए जवानों के परिजनों को भी पुलिस परिवार द्वारा सम्मानित किया जाता है और उनका हालचाल पूछा जाता है।

Continue Reading

कोरबा

“सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत कोरबा पुलिस की त्वरित कार्यवाही, लूट के मामले का खुलासा

Published

on

लूट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

कोरबा। कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार सघन कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में “सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चौकी मानिकपुर में लूट की घटना का त्वरित खुलासा किया गया है।

प्रार्थी योगेश कुमार कंवट, निवासी तिलकेजा दरी मोहल्ला, थाना उरगा, दिनांक 25.03.2026 को अपने जीजा के घर मानिकपुर आया था। दिनांक 26.03.2026 को रात्रि लगभग 02:00 बजे वापस जाते समय मानिकपुर बाजार के पास कुछ अज्ञात आरोपियों द्वारा उसे रोककर हाथ-मुक्का से मारपीट करते हुए उसकी हीरो एचएफ डीलक्स मोटर सायकल एवं नगदी रकम 2000 रुपये लूटकर फरार हो गए।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली चौकी मानिकपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें अभिरक्षा में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपीगण का विवरण:–

  1. फैजल अहमद अंसारी उर्फ अमन, निवासी मानिकपुर, थाना कोतवाली, जिला कोरबा।
  2. विजय चौहान, निवासी मानिकपुर, थाना कोतवाली, जिला कोरबा।

आरोपियों से पृथक-पृथक मेमोरण्डम कथन लेकर उनके कब्जे से लूट की मशरूका, जिसमें एक पुरानी इस्तेमाल की गई मोटर सायकल (हीरो एचएफ डीलक्स), मोटर सायकल क्रमांक CG 11 AB 8037 एवं नगदी राशि बरामद की गई।

बरामद सामग्री को विधिवत गवाहों के समक्ष जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत क्षेत्र में अपराध नियंत्रण हेतु निरंतर सख्त कार्यवाही जारी रहेगी एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

“सजग कोरबा – सदर कोरबा” अभियान के तहत कोतवाली पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही

Published

on

डीजे विवाद में चाकूबाजी की घटना का खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार सघन कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 25 मार्च 2026 को थाना कोतवाली, जिला कोरबा क्षेत्रांतर्गत डीजे को लेकर हुए विवाद में प्रार्थी संदीप भास्कर के कूल्हे पर चाकू मारने की घटना सामने आई थी। उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना कोतवाली में आरोपीगण के विरुद्ध धारा 109(3), 296, 351(3), 115(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपियों का नाम पता:—

  1. संतोष बाबा पिता पंचराम वैष्णव, उम्र 18 वर्ष, निवासी मोती सागर पारा।
  2. शिव यादव पिता छोटेलाल, उम्र 20 वर्ष, निवासी मोती सागर पारा।
  3. पुरुषोत्तम सोनी उर्फ पांडू पिता जयराम, उम्र 21 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती।

तीनों आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा घटना करना स्वीकार किया गया। उनके मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त किया गया। प्रकरण में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट भी जोड़ी गई है।
उक्त सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

♦️“सजग कोरबा – सदर कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है तथा आगे भी यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677