कोरबा
वनविभाग आई एक्शन मोड में, बांकीमोंगरा क्षेत्र मे विभाग ने चलाया बुलडोजर, देखते रहे बेजाकब्जा धारी,,,।
संवाददाता साबीर अंसारी
बांकीमोंगरा:– थाना बांकीमोंगरा क्षेत्र अंतर्गत वन विभाग का बांस बाड़ी जो इंदिरा नगर में है, जहां काफी लंबे अर्शे से वन विभाग ने अपना जोन (डिपो) बना रक्खा है, जहां के बेखौफ स्थानीय लोगों के द्वारा जोन के ठीक बाजू से 10 मीटर के दूरी से ही वन भूमि को कब्जा कर मकान निर्माण किया हुआ था जिनको पहले भी कई बार नोटिस दिया जा चुका था पर कोई कार्यवाही नहीं की गई थी। कार्यवाही न होने के वजह से कब्जाधारी लोगों को कोई डर ही नहीं था और अभी वर्तमान में उनके द्वारा बिना किसी डर के धड़ल्ले से वन भूमि में निर्माण का कार्य किया जा रहा था जो लगभग वन भूमि के अंदर 100 मीटर तक घुस कब्जा कर लिए थे,,,।

इस बढ़ते कब्जे को देख वन विभाग के द्वारा 8 कब्जाधारियों को चिन्हित कर दिनांक 29/05/25 को शॉर्ट नोटिस दिया गया,,, जिसमें 4 लोगों ने कब्जा भूमि पर पक्का मकान निर्माण करा लिया था और चार लोग बाड़ी बनाए हुए थे, और इस बार भी लोग नोटिस को नजरअंदाज करते हुए अपना कब्जा बरकरार रखा जिसके बाद दिनांक 04/06/25 को वन विभाग का अमला सुबह सुबह पूरे विभाग के दल बल के साथ बुलडोजर लेकर बांस बाड़ी के पीछे पंहुचा, और चिन्हित लोगों के बेजा कब्ज़ा को तोडना शुरू कर दिया, बेजाकब्जा धारियों ने विरोध करने की कोशिश की पर नाकाम रहे और वन अमला अपना काम करता रहा।

बेजा कब्जा हटाने के बाद विभाग द्वारा स्थानीय लोगों को कड़ी शब्दों में हिदायत दी गई कि वन भूमि के दायरे अंदर जो भी कब्जा करेगा उन सब पर कार्यवाही की जाएगी,,।

जानकारी के अनुसार इसी क्षेत्र में जल्द ही एक बार फिर हो सकती है कार्यवाही।
कोरबा
कोरबा में 2 पक्ष सड़क पर भिड़े:पुरानी रंजिश में जमकर चले लात-घूंसे, दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज
कोरबा। कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के घंटाघर मुख्य रोड पर सरेआम मारपीट की घटना सामने आई है। दो पक्षों के बीच हुई इस झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह घटना मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक युवक की मुक्कों से जमकर पिटाई की जा रही है। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन कुछ देर बाद फिर विवाद शुरू हो गया।
मारपीट करने वालों में रवि शंकर सहित आसपास के रहने वाले अन्य लोग शामिल बताए जा रहे हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पुरानी रंजिश के कारण दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, कार्रवाई जारी
सिविल लाइन थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। मारपीट के वायरल वीडियो के आधार पर धारा 151 के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।
तीन दिन में तीसरी घटना, लोगों में दहशत
पिछले तीन दिनों में कोरबा में मारपीट की यह तीसरी घटना है। इससे पहले कोतवाली थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास एक कॉलोनी में शराब के नशे में एक युवक ने गार्ड की पिटाई की थी, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था।
इसके अलावा, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर नशे में स्कॉर्पियो चालक की कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते पिटाई की थी। उस मामले में भी पुलिस ने दोनों पक्षों पर कार्रवाई की थी।
घंटाघर पर हुई ताजा घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

कोरबा
हाइड्रोलिक जैक टूटने से ट्रेलर पलटा, एक की मौत:कोरबा के निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में गिट्टी खाली करते हादसा
कोरबा। कोरबा के रजगामार चौकी इलाके में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में बुधवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। गिट्टी से भरा ट्रेलर खाली करते समय उसका हाइड्रोलिक जैक टूट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

इस हादसे में 25 वर्षीय समन्स उर्फ निराले की मौके पर ही मौत हो गई, जो पास खड़े ट्रेलर का स्टेपनी बदलवा रहा था। वह मूल रूप से बिहार के रहने वाला था और कोरबा में काम कर रहा था। घटना के तुरंत बाद ट्रेलर का चालक मौके से फरार हो गया।
इस हादसे के बाद मजदूरों में भारी आक्रोश है। उनका आरोप है कि यह दुर्घटना लापरवाही के कारण हुई है, क्योंकि साइट इंचार्ज मौके पर मौजूद नहीं था और वाहन को अकेले ही खाली किया जा रहा था।

शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनके रिश्तेदार बिहार से कोरबा पहुंच रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।
परिजनों ने की जांच की मांग
मृतक के रिश्तेदार मोहम्मद कैसर ने बताया कि उन्हें फोन पर हादसे की जानकारी मिली। उन्होंने मौके पर पहुंचकर देखा कि युवक की मौत हो चुकी थी और पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जा चुकी थी। कैसर ने घटना की परिस्थितियों पर जांच की मांग की और लापरवाही की आशंका जताई।
मौके पर मौजूद गार्ड इंचार्ज हरिद्वार सिंह ने बताया कि गिट्टी खाली करते समय यह घटना हुई। उन्होंने खुद फील्ड पर काम करते हुए इसकी जानकारी पुलिस को दी। वहीं, कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने पुष्टि की कि इस मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



कोरबा
मुर्गी के बच्चों को बनाया अपना शिकार, जितेंद्र सारथी के टीम के किया रेस्क्यु
कोरबा। कोरबा जिला के रिश्दी क्षेत्र में डॉ. शतदल नाथ के फार्म हाउस में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब सुबह देख रेख करने वाला व्यक्ति मुर्गियों को दाना देने गया, तब मुर्गी के बाड़े में घुसे सांप को चूज़े को खाते हुए देखा।
जितेंद्र सारथी के टीम के किया रेस्क्यु
डरा सहमा व्यक्ति डर से बाहर भाग खड़ा हुआ फिर डॉ. शतदल नाथ को जानकारी होते ही तत्काल वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दिया। कुछ देर बाद जितेंद्र सारथी अपने टीम के सदस्य साहिल के साथ पहुंचे और बड़ी सावधानी से 8 फीट लंबे धमना सांप को रेस्क्यु कर बाड़े से बाहर निकाला गया , उसी वक्त शिकार किए हुए 3 मुर्गी के बच्चों को उगल दिया, फिर आखिकार सांप को थैले में डाला गया तब जाकर सभी ने राहत भरी सांस लिया, फिर सांप को उसके प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ दिया गया।

डॉ. शतदल नाथ ने बताया पहले भी सांप हमारे घर और फॉर्म हाउस में घुस जाने से रेस्क्यु टीम ने मदद किया था, जितेंद्र सारथी सदैव समाज के लिए तत्पर रहते हैं, जो सूचना मिलते ही परिवार की मदद करने पहुंच जाते हैं, रेस्क्यु टीम का कार्य बहुत ही सराहनीय हैं।

जितेंद्र सारथी ने बताया कुछ समय से लगातार सांप निकलने की सूचना बढ़ी हैं, जिसके कारण लोगों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता हैं, साथ ही जब भी सांप घर में घुस जाएं तो रेस्क्यु हेल्प लाइन नंबर 8817534455 पर कॉल कर के सूचना दे।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
